Opposition Meetings Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

संसद में हो रहे संग्राम के बीच विपक्षी सांसदों की टीम जाएगी मणिपुर
विपक्षी गठबंधन इंडिया के सांसद उत्तर पूर्वी राज्य की स्थिति का आकलन करने के लिए 29 और 30 जुलाई को मणिपुर का दौरा करेंगे, जो 3 मई से जातीय हिंसा से ग्रस्त है।

लोकसभा में कांग्रेस के सचेतक मनिकम टैगोर ने पीटीआई को बताया कि 20 से अधिक विपक्षी सांसदों का एक प्रतिनिधिमंडल इस सप्ताह के अंत में मणिपुर का दौरा करेगा और राज्य की स्थिति का प्रत्यक्ष जायजा लेगा।

विपक्षी नेता पिछले कुछ समय से हिंसा प्रभावित राज्य का दौरा करना चाह रहे थे, लेकिन वहां की स्थिति को देखते हुए उन्हें अनुमति नहीं दी गई। हालाँकि, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इससे पहले मणिपुर में कुछ स्थानों का दौरा किया था।

26-दलीय गठबंधन भारत के कई सांसद प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा होंगे।

वे मणिपुर पर संसद के दोनों सदनों में चर्चा और वहां की मौजूदा स्थिति पर प्रधानमंत्री के बयान की मांग कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें:Amitabh Bachchan ने महिलाओं के इनरवियर को लेकर कही थी ये बात, यूजर बोले – ‘समझ गया जया ऐसी क्यों बनीं’

‘नफरत को हराना है, नया भारत बनाना है’, विपक्ष की बैठक में बोले सीएम केजरीवाल
Opposition Meeting: बेंगलुरु में विपक्षी दलों की बैठक हुई है। इस बैठक में 26 राजनीतिक दलों के नेताओं ने हिस्सा लिया। आपको बता दें कि इस महाबैठक में अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर मंथन हुआ। दरअसल विपक्षी एकता का उद्देश्य केंद्र की भाजपा सरकार को हराना है।

विपक्षी दल के गठबंधन का नाम ‘INDIA’ (Indian National Developmental Inclusive Alliance) रखा गया है। बैठक में सभी राजनेताओं ने अपने विचार रखे। इसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज 26 पार्टियां बेंगलोर में इकट्ठी हुई। पटना में 16 थी, हमारा कुनबा बढ रहा है।

सीएम ने बताया ‘INDIA’ का सपना

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि 9 साल पहले जनता ने मोदी जी को चुना था। लेकिन उन्होंने हर सेक्टर को बर्बाद कर दिया। इकोनोमी, रेल, एयरपोर्ट, धरती आसमान सब बेच दिया। आज देश में हर व्यक्ति दुखी हैं, ये 26 पार्टियां अपने लिए नहीं देश के लिए इकट्ठा हुए हैं। एक नया भारत बनाना है। जहां सबको रोज़गार मिलेगा नफरत को हराना है।

सीएम केजरीवाल ने विपक्ष के गठबंधन का सपना बताया। उन्होंने कहा कि ‘INDIA’ का सपना है कि हर ग़रीब बच्चे को शिक्षा मिलनी चाहिए। हर युवा को रोज़गार मिलना चाहिए। हर बीमार को अच्छा इलाज मिलना चाहिए।

पीएम पर साधा निशाना

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि हमें इस देश को नफ़रत से बचाना है। मोदी जी ने 9 सालों में हर सेक्टर को बर्बाद कर दिया। आज 26 पार्टियां देश को बचाने और एक नए ‘भारत’ का सपना लेकर इकट्ठा हुई हैं।

Opposition Meeting: बेंगलुरु पहुंचे CM केजरीवाल, फूल माला पहना कर किया स्वागत
लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा को हराने के लिए बेंगलुरु में विपक्षी दलों की दूसरी बैठक से पहले सोनिया गांधी ने विपक्ष के नेताओं को डिनर पर इनवाइट किया है। कांग्रेस पार्टी के मुताबिक, इसमें 26 दल के नेता शामिल हो रहे हैं।

वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी बैठक में शामिल होने बेंगलुरु पहुंच गए हैं। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा और संजय सिंह भी मौजूद। आप नेताओं का कर्नाटक पहुंचने पर कर्नाटक के मंत्री लक्ष्मी हिबलकर तथा एमबी पाटिल ने फूल मालाओं से स्वागत किया।

https://twitter.com/AamAadmiParty/status/1680925551731650563?s=20

वहीं मुख्यमंत्री केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आप सांसद संजय सिंह और राघव चड्ढा के साथ बेंगलुरु में विपक्ष की बैठक स्थल पर पहुंच गए हैं। इसकी जानकारी आम आदमी पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर दी गई है।

https://twitter.com/AamAadmiParty/status/1680934144254017537?s=20

केंद्र के खिलाफ सोनिया गांधी ने 15 विपक्षी दलों की बैठक बुलाई, लेकिन आप और बसपा की बारी नहीं आई
नई दिल्ली। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शुक्रवार (आज) केंद्र के खिलाफ विपक्षी एकता दिखाने के लिए एक बैठक बुलाई है। जिसमें बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी,  तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन, महाराष्ट्र सीएम उद्धव ठाकरे, एनसीपी प्रमुख शरद पवार समेत कई विपक्षी दलों के बड़े नेता शामिल होंगे। कुल 15 विपक्षी पार्टियां इस बैठक में शामिल होंगी।

वर्चुअल होगी बैठक

लेकिन इसमें गौर करने वाली बात ये है कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी और यूपी की बहुजन समाजवादी पार्टी को इस बैठक में शामिल होने का आमंत्रण नहीं भेजा गया है। यह बैठक शाम पांच बजे वर्चुअली तौर पर वीडियो कांफ्रेंसिंग के ज़रिये आयोजित की जाएगी।

दरअसल कुछ दिनों पहले ममता बनर्जी दिल्ली दौरे पर आईं थीं। इस दौरे के दौरान उन्होंने सोनिया गांधी समेत कई अन्य नेताओं से मुलाकात की थी। इस मुलाकात का उद्देश्य केंद्र को यह बताना था कि विपक्ष इतना कमजोर नहीं है, जितना सरकार समझती है। ममता-सोनिया की मुलाकात से यह अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि विपक्षी दल अगामी लोकसभा चुनाव एक साथ मिलकर लड़ने की योजना बना रहे हैं।

बैठक में होगा केंद्र का आलोचनात्मक मूल्यांकन

आज (शुक्रवार) को होने वाली बैठक का मुख्य उद्देश्य विपक्षी एकता को और मजबूत बनाना है। बैठक में संयुक्त बयान या प्रस्ताव भी पास किया जा सकता है। इस प्रस्ताव में कोरोना महामारी के दौरान मोदी सरकार के सकारात्मक और नकारात्मक प्रदर्शन का आलोचनात्मक मूल्यांकन होगा। उसके अलावा बीते दिनों में मानसून सत्र के दौरान सदन में पेगासस कांड, किसान आंदोलन, महंगाई, संसद का न चल पाना और अन्य कई मुद्दे भी शामिल किए जाएंगे।

एक माह चले मानसून सत्र के दौरान राज्यसभा में कांग्रेस पार्टी के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे विपक्ष का नेतृत्व रहे थे, जिसमें विपक्ष का एक नया चेहरा देखने को मिला है। वहीं दोनों सदनों में विपक्ष को एकत्रित करने में राहुल गांधी की उपस्थिति का भी बड़ा योगदान रहा है।

कपिल सिब्बल की बैठक का काउंटर है यह बैठक

इससे पहले 9 अगस्त को कांग्रेस के ही नेता कपिल सिब्बल ने विपक्षी पार्टियों के नेताओं को रात के खाने पर आमंत्रित किया था। लेकिन इसमें गांधी परिवार के सदस्यों को न्यौता नहीं भेजा गया था। बताया जा रहा है कि सोनिया गांधी के नेतृत्व वाली यह बैठक कपिल सिब्बल की बैठक का काउंटर है।

तमाम मुद्दों को लेकर विपक्ष ने जिस प्रकार सरकार को घेरा था। इस कारण भी केंद्र की विपक्षी पार्टियों में समीपता बढ़ी है।