Old Age Home Tapa Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

पंजाब सरकार हर वर्ग की भलाई के लिए बचनबद्ध : आप सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर
Punjab News : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार ने हर वर्ग के कल्याण के लिए बचनबद्ध है। बुजुर्ग हमारा सरमाया हैं और वृद्धों की सेवा संभाल के लिए सरकार ने लगभग आठ करोड़ रुपए की लागत से वृद्धाश्रम बनाया गया है। इस बात की जानकारी सामाजिक सुरक्षा महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर द्वारा यहां सरकारी वृद्ध घर तपा का उद्घाटन के दौरान दी। इस अवसर पर सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर भी उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा यह वृद्ध घर 8.21 करोड़ रुपए की लागत से तैयार किया गया है।

यह वृद्ध घर 26 कनाल 17 मरले क्षेत्र में तीन मंजिला इमारत के रूप में तैयार किया गया है। इसमें बुजुर्गों की हर सुविधा का ध्यान रखते हुए एक करोड़ रुपए से अधिक का सामान खरीदा गया है। यहां डॉर्मिटरी भोजन चिकित्सा सुविधाएं डे केयर लाइब्रेरी और गेम रूम जैसी सभी सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध हैं। 72 बिस्तरों की क्षमता वाले इस आश्रम में 14 स्टाफ सदस्य नियुक्त किए गए हैं।

बुजुर्गों के साथ दोपहर का भोजन भी किया

सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर ने अपने संबोधन में कहा कि यह एक पुण्य का कार्य है जो उन बुजुर्गों के लिए समर्पित है जिनका कोई सहारा नहीं है। सरकार की ओर से उन्हें हर प्रकार की सुविधा मुफ्त में प्रदान की जाएगी। डॉ. बलजीत कौर और मीत हेयर ने बुजुर्गों के साथ दोपहर का भोजन भी किया।

इस अवसर पर बुजुर्ग बलवीर सिंह सुरेश रानी जगविंदर सिंह और मलकीत कौर ने अपने अनुभव साझा किए और भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने उनका सहारा बन कर उन्हें सहारा दिया है।

सिटीजन कार्ड भी वितरित किए गए

इससे पहले मुख्य अतिथि ने “साड्डे बुजुर्ग, साड्डा मान” अभियान के तहत राज्य स्तरीय स्वास्थ्य जांच शिविर का दौरा किया और पांच जिलों से आए बुजुर्गों से बातचीत की। उन्हें चश्मे पेंशन/सीनियर सिटीजन कार्ड भी वितरित किए गए। इसके अलावा वृद्धाश्रम में रह रहे सात बुज़ुर्गों और डे केयर के तीन बुजुर्गों को सम्मानित किया गया।

बुजुर्गों के लिए वरदान साबित होगी

इस अवसर पर सामाजिक सुरक्षा महिला एवं बाल विकास विभाग की निदेशक डॉ. शेना अग्रवाल ने मुख्य अतिथि अन्य अतिथियों और उपस्थित जनों का स्वागत किया। इसके बाद विभाग की विशेष मुख्य सचिव मैडम राजी पी. श्रीवास्तव ने भी संबोधन किया और कहा कि यह परियोजना जरूरतमंद बुजुर्गों के लिए वरदान साबित होगी।

सभी मेहमानों का सम्मान किया गया

विधायक लाभ सिंह उगोके ने कहा कि सरकार ने वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के लिए हर सुविधा सुनिश्चित की है। उन्होंने मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर का धन्यवाद किया। इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर श्री टी. बेनिथ द्वारा सभी मेहमानों का सम्मान किया गया।

अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति शामिल थे

अन्य उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों में नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन राम तीर्थ मंन्ना चेयरमैन तरसेम सिंह काहनेके हरिंदर सिंह धालीवाल एसएसपी मुहम्मद सरफराज आलम अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर मैडम अनुप्रिता जौहल सतवंत सिंह एसडीएम तपा ऋषभ बंसल एसडीएम गुरबीर सिंह कोहली संयुक्त सचिव आनंद सागर शर्मा अतिरिक्त सचिव विमी भुल्लर आईएएस अतिरिक्त निदेशक चरणजीत सिंह मान जिला सामाजिक सुरक्षा अधिकारी डॉ. तेअवासप्रीत कौर डॉ. लवलीन वड़िंग नवीन गर्गवाल जसवीर कौर और अन्य अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति शामिल थे।

यह भी पढ़ें : पोषण पखवाड़ा 2025 का 7वां संस्करण आज से शुरू, जानें क्या है इस साल की थीम

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप