odi world cup 2027 Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

टीम इंडिया की 2027 वनडे वर्ल्ड कप तैयारियां, हार्दिक पांड्या परमानेंट बाहर, इस खिलाड़ी को मिला मौका
ODI World Cup 2027 : भारतीय क्रिकेट टीम 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों में जुट गई है। साल के अंतिम छह महीनों में टीम इंडिया को कुल पांच वनडे सीरीज खेलनी हैं। इस क्रम में सबसे पहले टीम को अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज खेलनी है, जो 13 जून से शुरू हो रही है।

हार्दिक टीम से स्थायी रूप से बाहर

हाल ही में पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना ने हार्दिक पांड्या को लेकर टिप्पणी की है, जिससे यह अटकलें लगने लगी हैं कि चोट के कारण हार्दिक टीम से स्थायी रूप से बाहर हो सकते हैं। हार्दिक पांड्या अफगानिस्तान सीरीज से चोट के कारण बाहर हैं। यह चोट उन्हें आईपीएल 2026 के दौरान लगी थी।

हार्दिक चोटिल होना चिंता का विषय

रैना ने कहा कि हार्दिक का बार-बार चोटिल होना टीम के लिए चिंता का विषय है। उनका मानना है कि कप्तान शुभमन गिल को इस अवसर का इस्तेमाल कर नीतीश कुमार रेड्डी को हार्दिक के विकल्प के रूप में तैयार करना चाहिए।

नीतीश रेड्डी को मिला अवसर

जियोस्टार के एक शो में रैना ने कहा, “हार्दिक कई बार चोटिल हो चुके हैं, इसलिए टीम के पास उनका भरोसेमंद बैकअप होना चाहिए। नीतीश रेड्डी इस भूमिका के लिए उपयुक्त हैं। रैना ने नीतीश के प्रदर्शन की भी तारीफ की और कहा कि उन्होंने आईपीएल में अच्छी बल्लेबाजी की, तेज और नियंत्रित गेंदबाजी की और खुद को फिट रखा। टीम मैनेजमेंट को उनके वर्कलोड का ध्यान रखते हुए उन्हें नियमित मौके देने चाहिए।

हार्दिक का 94 मैचों का वनडे करियर

हार्दिक पांड्या ने आखिरी बार मार्च 2025 में कोई वनडे मैच खेला था। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बाद उन्होंने टीम इंडिया के लिए कोई वनडे नहीं खेला। अपने 94 मैचों के वनडे करियर में हार्दिक ने 1904 रन बनाए और 91 विकेट लिए हैं।

ये भी पढ़ें- भारत-पाक बॉर्डर पर बड़ी कार्रवाई, संदिग्ध युवक नाचना थाना क्षेत्र से गिरफ्तार, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तैयारी शुरू, IPL में खिलाड़ियों की फॉर्म और फिटनेस पर रहेगा फोकस
ODI World Cup 2027 : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 2027 के वनडे वर्ल्ड कप की तैयारी अभी से शुरू कर दी है। सिलेक्शन कमेटी ने करीब 20 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया है, जिनकी फॉर्म और फिटनेस पर इस IPL के दौरान खास नजर रखी जाएगी। समिति की अगुवाई अजीत अगरकर कर रहे हैं।

चयन समिति नहीं करेगी समझौता

साथ ही, जून में अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जाने वाले एकमात्र टेस्ट मैच में भी चयन समिति कोई समझौता नहीं करना चाहती। 6 से 10 जून के बीच मुल्लांपुर में यह मैच खेला जाएगा, जिसमें भारत अपनी पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरेगा।

ग्राउंड रिपोर्ट तैयार की जा सके

सूत्रों के अनुसार, चयनकर्ताओं के बीच IPL मैच देखने की जिम्मेदारी बांट दी गई है। हर चयनकर्ता हफ्ते में कम से कम एक मैच स्टेडियम में जाकर देखेगा, ताकि ग्राउंड रिपोर्ट तैयार की जा सके। बाकी मैच टीवी के माध्यम से ट्रैक किए जाएंगे। इस बार फोकस नए उभरते खिलाड़ियों पर नहीं, बल्कि पहले से तय वनडे कोर ग्रुप पर रहेगा।

कोलकाता से मुकाबलों पर नजर रखेंगे

चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर मुंबई में रहेंगे, एसएस दास कोलकाता से मुकाबलों पर नजर रखेंगे, जबकि आरपी सिंह और अजय रात्रा NCR क्षेत्र में मौजूद रहेंगे। प्रज्ञान ओझा बेंगलुरु और हैदराबाद में मैच देखेंगे।

IPL के दौरान फिट रहेंगे, तो स्क्वॉड का हिस्सा

अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट में टीम मैनेजमेंट इसे हल्के में नहीं ले रहा। हालांकि यह मैच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के अंक नहीं देगा, फिर भी सभी रेड-बॉल खिलाड़ी उपलब्ध रहेंगे। उम्मीद है कि बुमराह और सिराज, अगर IPL के दौरान फिट रहेंगे, तो इस टेस्ट स्क्वॉड का हिस्सा होंगे।

ये भी पढ़ें- राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज, तेज बारिश के साथ गिरे ओले, डिटेल में पढ़ें पूरी ख़बर

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

श्रीलंका दौरे के लिए रवाना होने से पहले कोच गौतम गंभीर ने विराट और रोहित को लेकर बड़ी बात बोल दी
Gautam Gambhir Press Conference: भारतीय क्रिकेट टीम तीन टी20 और तीन वनडे मैचों के लिए श्रीलंका रवाना हो गई। टीम के रवाना होने से पहले हेड कोच गौतम गंभीर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान कई बार गौतम गंभीर के कड़े तेवर दिखाई दिए। कोच बनने के बाद यह उनका पहला प्रेस कॉन्फ्रेंस रहा। उनके साथ मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर भी मौजूद रहे।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान गंभीर ने दिग्गज बल्लेबाजों विराट कोहली और रोहित शर्मा पर भी बड़ा बयान दिया। गंभीर ने कहा कि विराट-रोहित 2027 का वनडे वर्ल्ड कप भी खेल सकते हैं। गंभीर ने कहा, ‘मैं समझता हूं कि उन्होंने दिखा दिया है कि वे बड़े मंच पर क्या कर सकते हैं, चाहे वह टी20 वर्ल्ड कप हो या 50 ओवर का विश्व कप, उन दोनों खिलाड़ियों में अभी बहुत क्रिकेट बचा है। चैम्पियंस ट्रॉफी आ रही है, ऑस्ट्रेलिया में एक बड़ी टेस्ट सीरीज आ रही है। वे चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए प्रेरित होंगे और अगर वे अपनी फिटनेस बनाए रख सकते हैं, तो वे 2027 का वर्ल्ड कप खेल सकते हैं।’

गंभीर ने रोहित-विराट के टी20 इंटरनेशनल से रिटायरमेंट को लेकर कहा, ‘यह एक बहुत ही व्यक्तिगत निर्णय है। मैं यह नहीं कह सकता कि उनमें कितना क्रिकेट बचा है। विराट और रोहित ने जो किया है, उसे देखते हुए वे अभी भी विश्व स्तरीय खिलाड़ी हैं, उनमें अभी भी बहुत क्रिकेट बचा है।’

भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम श्रीलंका दौरे के लिए रवाना हो गई। भारतीय क्रिकेट टीम श्रीलंका के खिलाफ 27 जुलाई से लेकर 7 अगस्त तक चलने वाली वनडे और टी20 सीरीज खेलेगी, जिसमें 3-3 मैच होंगे।

https://twitter.com/AHindinews/status/1815268687026487682

ये भी पढ़ें: बिहार को नहीं मिलेगा विशेष राज्य का दर्जा, संसद में सरकार ने दिया जवाब

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप