NEET-UG Paper Leak Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

देश को अब एक शिक्षित प्रधानमंत्री की जरूरत, केजरीवाल ने साधा पीएम मोदी पर निशाना
NEET Paper Leak 2026 : आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पेपर लीक और इसे रोकने के लिए उठाए जा रहे निष्प्रभावी कदमों के लिए केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि निश्चित रूप से अब देश को एक शिक्षित प्रधानमंत्री की जरूरत है। मौजूदा केंद्र सरकार नीट पेपर लीक की जड़ तक पहुंचने के बजाय अनपढ़ों जैसी बात कर रही है।

ठीक करना है तो मिलकर कुछ करना होगा

सरकार कह रही है कि नीट में पेपर लीक रोकने के लिए वायु सेना के जहाज इस्तेमाल किए जाएंगे। क्या इससे पेपर लीक रूकेगा? उन्होंने कहा कि वास्तविकता तो यह है कि पेपर लीक रोकने की सरकार की नीयत ही नहीं है। आज देश की शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह माफ़िया के चंगुल में आ चुकी है। अगर सिस्टम को ठीक करना है तो सबको मिलकर कुछ करना होगा। अकेले किसी के कुछ करने से नहीं होगा।

तब तक देश तरक्की नहीं कर सकता…

शनिवार को एक वीडियो संदेश जारी कर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं खुद आईआईटी से इंजीनियर हूं, पढ़ा-लिखा हूं। इसलिए शिक्षा के महत्व को समझता हूं। मैं मानता हूं कि जब तक हर बच्चे को अच्छी शिक्षा नहीं मिलेगी, तब तक देश तरक्की नहीं कर सकता। शुक्रवार को हमारे देश की सरकार ने एलान किया है कि अब नीट के पेपर को लीक होने से बचाने के लिए एयरफोर्स के जहाज और एयरफोर्स के बुलेट प्रूफ ट्रकों से उसे ट्रांसपोर्ट करेंगे। यह क्या मजाक बना रखा है? क्या हमें बेवकूफ समझा जा रहा है?

अगर कोई अच्छी नीयत वाली सरकार होती

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पूरी दुनिया में इतने बड़े-बड़े पेपर होते हैं, लेकिन क्या कहीं सुना है कि एयरफोर्स से उन्हें ट्रांसपोर्ट किया जाता है? क्या कहीं इस किस्म की नौटंकी सुनी है? केवल और केवल इस सरकार को नौटंकी करनी आती है। यह दिखाने के लिए कि हमने कितना बड़ा कदम ले लिया। पेपर लीक होने से बचाने के लिए हम यह सब कर रहे हैं। सिस्टम को ठीक करने का सरकार का कोई इरादा नहीं है। अगर कोई अच्छी नीयत वाली सरकार होती, तो वह देखती कि लीकेज कहां से हो रही है और उसे प्लग करती।

पेपर किसी और से बदल दिया गया

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम एयरफोर्स के जहाजों और ट्रकों से इसे ट्रांसपोर्ट करेंगे, यह कहकर जाहिर तौर पर सिस्टम को बचाने की कोशिश की जा रही है। यह लीकेज जारी रहेगी और जहां से पेपर लीक हो रहे हैं, वह सिलसिला भी जारी रहेगा। हमारे देश की शिक्षा व्यवस्था को बहुत बड़े माफिया ने अपनी जकड़ में ले लिया है। पूरा का पूरा एजुकेशन सिस्टम एक माफिया की जकड़ में है। छात्र वेदांत का नाम आजकल सोशल मीडिया पर काफी चल रहा है। वेदांत 12वीं क्लास का लड़का है। उसने पेपर दिए और उसके नंबर कम आए। उसने अपने पेपर निकलवाए, तो पता चला कि फिजिक्स के अंदर उसका पेपर किसी और से बदल दिया गया और उसके नंबर बहुत कम लगाए गए हैं।

शिक्षा माफिया को बचाने की कोशिश

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उस बेचारे बच्चे ने एक्स पर यह बात डाल दी कि मेरा पेपर बदल गया, तो इन लोगों की सारी ट्रोल आर्मी उस बेचारे पर चढ़ गई। कोई कहता है कि वह पाकिस्तानी है, तो कोई कहता है कि एंटी-नेशनल है। एक छोटे से बच्चे के दिल पर क्या गुजर रही होगी और उसकी साइकोलॉजी पर क्या असर पड़ रहा होगा, यह समझा जा सकता है। यह सब पूरा शिक्षा माफिया को बचाने की कोशिश है। इसके खिलाफ अगर कोई अकेला बच्चा, सिर्फ अकेला वेदांत ही नहीं है, पता नहीं कितने बच्चों ने अपनी बात डाली है और ये लोग सबके पीछे पड़ गए हैं।

शिक्षा माफिया का हो गया है कब्जा

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अगर एक बच्चा आवाज उठाएगा, तो यह शिक्षा माफिया छोड़ेगा नहीं। ये आपको छोड़ेंगे नहीं और सबकी आवाज दबा देंगे। इसके खिलाफ सबको मिलकर आवाज उठानी पड़ेगी। जब सारे मिलकर आवाज उठाएंगे, तभी सरकार को कुछ करना पड़ेगा, नहीं तो पूरी की पूरी सरकार पर शिक्षा माफिया का कब्जा हो गया है। यह बच्चों के भविष्य का सवाल है, आपके भविष्य का सवाल है।

ये भी पढ़ें- मध्यप्रदेश में भीषण हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली पुलिया से गिरी, 6 की मौत, 30 से अधिक घायल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

NEET-UG Paper Leak : सुप्रीम कोर्ट ने लगाई NTA को फटकार, कहा- UPSC और IIT जैसे विशेषज्ञों से सीखना चाहिए
NEET-UG Paper Leak : सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को NEET-UG परीक्षा के पेपर लीक मामले में कहा कि जब तक जवाबदेही तय नहीं होती, इस तरह की घटनाओं को रोका नहीं जा सकता। कोर्ट ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) से सवाल किया कि UPSC जैसी बड़ी परीक्षाओं में पेपर लीक नहीं होता, ऐसे में NTA को उनसे सीखने की जरूरत है।

शिक्षा मंत्रालय से मांगा जांच प्रक्रिया का ब्यौरा

सरकार की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद NEET-UG पेपर लीक की जांच पर नजर रख रहे हैं ताकि कोई चूक न हो। जस्टिस नरसिम्हा की पीठ ने शिक्षा मंत्रालय से जांच प्रक्रिया का विस्तृत ब्यौरा मांगा। सॉलिसिटर जनरल ने कहा कि पेपर लीक के बाद बड़े स्तर पर सुधार किए गए हैं और री-टेस्ट के लिए नए सुरक्षा उपाय अपनाए गए हैं।

देशभर में 3 मई को NEET-UG परीक्षा हुई थी, लेकिन 7 मई को पेपर लीक की खबर सामने आने के बाद 12 मई को परीक्षा रद्द कर दी गई। री-एग्जाम अब 21 जून को आयोजित किया जाएगा।

कमियों को री-टेस्ट से पहले किया जाएगा दूर

सुप्रीम कोर्ट ने NTA को भंग करने वाली याचिकाओं की सुनवाई के दौरान 2024 में बनाए गए हाई-पावर मॉनिटरिंग कमेटी के प्रमुख और पूर्व ISRO प्रमुख डॉ. के. राधाकृष्णन से पूछा कि सिफारिशों के बावजूद इस बार यह विफल क्यों हुई। राधाकृष्णन ने कहा कि अधिकांश सिफारिशें लागू की जा चुकी हैं, NEET-PG 2025 सफल रहा और इस साल सामने आई कमियों को री-टेस्ट से पहले दूर किया जाएगा।

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से पूछे सवाल

कोर्ट ने कहा कि NTA अभी स्थायी और मजबूत संस्था की तरह काम नहीं कर रही है। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से पूछा कि NTA को मजबूत बनाने के लिए क्या कदम उठाए जाएंगे और सुझाव दिया कि IIT और अन्य विशेषज्ञों की मदद ली जाए ताकि भविष्य में परीक्षाओं को सुरक्षित ढंग से आयोजित किया जा सके।

ये भी पढ़ें- वंदे भारत vs हाइड्रोजन ट्रेन, जानें स्पीड, डिजाइन और टेक्नोलॉजी में कौन है सबसे बेस्ट

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप