Navratri Vrat Health Tips Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

Navratri Vrat में बनाएं कुरकुरा साबूदाना वड़ा, जानें आसान रेसिपी
Navratri Vrat Recipes: नवरात्रि में खासतौर पर साबूदाना से बनने वाली रेसिपी (Sabudana Recipes) को अपना जाता है। इनमें से एक सबका पसंदीदा साबूदाना वड़ा (Sabudana Vada) भी है जो स्वाद में जितना स्वादिष्ट है उतना कठीन इसे बनाना भी है। साबूदाना वड़ा को कई लोग साबूदाना टिक्की (Sabudana Tikki) भी कहते हैं, जो यकीनन बनाने में कठीन है। हालांकि, आज हम आपके लिए सरल तरीका लेकर आए हैं जिससे इस नवरात्रि व्रत के दौरान आप फलाहार (Navratri Vrat) के तौर पर साबूदाना वड़ा ट्राई कर सकेंगे। आइए इसकी आसान रेसिपी जानते हैं।

साबूदाना (1 कप)
आलू उबले (3)
हरी मिर्च कटी (5)
सेंधा नमक (1 चम्मच)
मूंगफली दाना (1 कप)
हरा धनिया कटा (1 चम्मच)
काली मिर्च पाउडर (1/2 चम्मच)
देशी घी या तेल (तलने के लिए)

साबूदाने का वड़ा बनाने के लिए पहले 4 से 5 घंटे के लिए साबूदाने को भिगोकर रखें।
जब ये अच्छी तरह से नरम होकर फूल जाए तो इसे एक बाउल में निकालकर धो लें।
दूसरी ओर गैस पर कड़ाही रखकर उसमें मूंगफलियों को अच्छे से भून ले।
अब एक प्लेट में निकालकर गैस बंद कर दें।
इसके एक बाउल में साबूदाने और उबले हुए आलू को मिक्स करें।
इसमें भूनी मूंगफली को छिलकर दरदरा कूट के मिक्स कर दें।
अब काली मिर्च, हरी मिर्च, लाल मिर्च, हरा धनिया और सेंधा नमक को भी डालकर मिक्स करें।
सभी को अच्छी तरह से मिक्स करके के एक पेस्ट तैयार कर लें।
अब एक-एक करके बड़े के आकार में इसे तैयार कर लें।
गैस पर एक कड़ाही रखें और उसमें तेल को गर्म कर लें।
एक-एक करके बॉल्स को डालकर फ्राई कर लें।
इस तरह से साबूदाना वड़ा तैयार हो जाएगा।

आप चाहें तो इसी पेस्ट से टिक्की भी बना सकते हैं, इसके लिए आपको तवे पर इसे दोनों तरह से लाल होने तक तलना होगा। बाकि सामग्री और तरीका एक जैसा ही रहेगा। बस गोल आकार की जगह टिक्की का आकार दें और तवे पर सेक लें।

Navratri Special: व्रत में खाएं इन फलों को, वजन घटाने में होता है सहायक
नवरात्र का खाना : चैत्र नवरात्र व्रत शुरु हो चुका है। इस दौरान लोग 9 दिनों का व्रत रखते हैं। इसके साथ-साथ लोग इस दौरान अपने खाने पीने की चीजों को भी लेकर सतर्क रहते हैं। व्रत के दौरान कई प्रकार के भोजन खाने से परहेज करते हैं। व्रत के दौरान ज्यादातर लोग आलू को ही खाना पसंद करते हैं। लेकिन यदि आप मोटापे को लेकर काफी कॉन्शियस हैं तो आपको आलू खाना थोड़ा महंगा पड़ सकता है। आइए जानते हैं आलू की जगह इन सब्जियों को आप मैन्यू में शामिल करेंगे तो आपका वेट भी मेंटेन रहेगा और व्रत भी पूरा हो जाएगा।

लौकी- लौकी की सब्जी बहुत ही स्वादिष्ट होती है। लौकी की सब्जी में भरपूर मात्रा में वॉटर कंटेंट पाया जाता है। यह आपकी बॉडी को हाइड्रेट रखता है और लौकी खाने से पाचन संबंधित समस्याएं भी खत्म हो जाती है। लौकी को आप खीर, रायता और सब्जी के रूप में खा सकते हैं।

अरबी- आलू की जगह आप व्रत के दौरान अरबी को भोजन में शामिल कर सकते हैं। अरबी का सेवन करने से आपके वेट पर ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा। यह वजन कम करने में सहायक साबित होता है। अरबी को आप सब्जी या फिर सिंघाड़े के आटे के साथ खा सकते हैं।

यह भी पढ़ें- चैत्र नवरात्रि 2022 Day 5: संतान प्राप्ति के लिए करें मां स्कंदमाता का पूजन

शकरकंद- शकरकंद को स्वीट पोटैटो के नाम से भी जाना जाता है। पकने के बाद यह थोड़ा मीठा लगता है। शकरकंद खाकर भी आप व्रत के दौरान अपनी भूख मिटा सकते हैं। इसमें भरपूर मात्रा में पोटेशियम पाया जाता है जो आपके पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है और कब्ज की समस्या को भी दूर करता है।

कद्दू- लौकी की तरह आप कद्दू का भी इस्तेमाल व्रत के दौरान कर सकते हैं। कद्दू आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है और जल्दी थकान महसूस नहीं होने देता है। इससे आप लंबे समय तक ऊर्जावान बने रहते हैं। व्रत के दौरान लगातार भूखे रहने से कमजोरियां होने का खतरा रहता है। ऐसे में कद्दू का सेवन करने से आपको बहुत राहत मिल सकती है।

कच्चा पपीता- पपीता को ज्यादातर लोग मीठा खाना पसंद करते हैं। लेकिन बता दें कि कच्चा पपीता खाने के फायदे ज्यादा होते हैं। कच्चा पपीता डाइजेस्टिव सिस्टम को सही करने के साथ साथ त्वचा के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। कच्चा पपीता शरीर की इम्यून सिस्टम को दुरुस्त रखने में भी मददगार साबित होता है।

खीरा- व्रत के दौरान आप खीरा का भी सेवन कर सकते हैं। सिंघाड़े के आटे में खीरे को अच्छी तरह से मिक्स करके पकौड़ी बनाकर आप खा सकते हैं। इसके अलावा खीरे को आप चाट में भी शामिल कर सकते हैं। इसके अलावा सलाद के तौर पर भी इसे खाया जा सकता है। पढ़ें- नवरात्रि में माँ का आशीर्वाद पाने के लिए बस करें यह काम, घर में समृद्धि आएगी