Mumbai Police Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

Mumbai Cylinder Blast : मुंबई में गैस सिलेंडर फटने से जोरदार धमाका, 6 लोग गंभीर रूप से घायल
Mumbai Cylinder Blast : मुंबई के मलाड इलाके में मंगलवार सुबह अचानक गैस सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। जोरदार धमाके से आस-पास के लोगों में डर है। घटना में करीब छह लोग गंभीर रुप से घायल हैं।

घायलों को अस्पताल में करया भर्ती

जानकारी के मुताबिक,यह हादसा मालवणी स्कूल के पास हुआ। जहां एक चॉल में सिलेंडर से संदिग्ध गैस रिसाव के बाद धमाका हो गया। सूचना पाकर स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस प्रसाशन ने बताया कि सिलेंडर विस्फोट में छह लोग घायल हुए हैं, जिन्हें स्थानीय निवासियों ने अस्पताल में भर्ती कराया। मौके पर फायर ब्रिगेड और अन्य एजेंसियों की टीम पहुंची। जिसके बाद आग पर काबू पा लिया गया।

पुणे में फटा सिलेंडर, 10 घायल

बता दें कि वहीं कुछ दिन पहले पुणे के दौंड शहर के पास होटल में एलपीजी सिलेंडर फट गया था। इस हादसे में होटल के दस कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इनमें से पांच की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें पुणे के ससून जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि होटल की रसोई में एलपीजी सिलेंडर में तेज विस्फोट हुआ। उस समय रसोई में मौजूद पांच कर्मचारी भी घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक सभी कर्मचारी प्रवासी हैं। फिलहाल विस्फोट की सही वजह पता नहीं चल पाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें- भारत-EU के बीच बड़ी डील, PM मोदी ने की घोषणा, अमेरिकी वित्त मंत्री ने यूरोप पर लगाए आरोप

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Mumbai Murder Case : मुंबई लोकल ट्रेन में प्रोफेसर की हत्या, CCTV में भागता दिखा आरोपी
Mumbai Murder Case : मुंबई लोकल ट्रेन में प्रोफेसर का यात्रा करना जानलेवा बन गया। ट्रेन से उतरते समय मामूली कहासुनी पर प्रोफेसर की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। हमला करने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गया। इस मामले का CCTV वीडियो भी सामने आया है। जिसके आधार पर आरोपी को हिरासत में लिया गया।

धारदार हथियार से किया वार

बता दें कि यह घटना मालाड रेलवे स्टेशन पर हुई। जानकारी के मुताबिक प्रोफेसर का नाम आलोक कुमार सिंह है। पुलिस ने बताया कि मालाड रेलवे स्टेशन पर आलोक कुमार और आरोपी के बीच ट्रेन से उतरने को लेकर कहासुनी हो गई, जिस दौरान आरोपी ने प्रोफेसर पर धारदार हथियार से वार कर दिया। जिसके बाद आलोक कुमार की मृत्यु हो गई। हमला करने के बाद आरोपी चलती ट्रेन से कूदकर भाग गया।

लोकलमधून आधी उतरण्याच्या किरकोळ वादातून मालाड रेल्वे स्थानकात प्राध्यापक आलोक सिंग यांची हत्या.

आरोपी ओमकार शिंदेने धारधार चिमट्याने आलोक सिंग यांना भोसकलं.

आलोक सिंग यांच्या हत्येप्रकरणी आरोपी ओमकार शिंदे अटकेत.

लोकलमधील किरकोळ वाद आलोक सिंग यांच्या जिव्हारी. @TV9Marathi pic.twitter.com/EXLa0LLmiU
— Krishna sonarwadkar (@KrishnaSonarwa1) January 25, 2026

आरोपी को किया गिरफ्तार

सूचना पाकर पुलिस की टिम मौके पर पहुंची, और आरोपी की तलाश में जुट गई। जिसके बाद पुलिस ने रेलवे स्टेशन के CCTV कैमरों की मदद ली। CCTV फुटेज में सफेद शर्ट और नीली जींस पहने एक व्यक्ति को हमले के तुरंत बाद फुट ओवरब्रिज से भागते हुए देखा गया। फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन हमले की क्रूरता को देखते हुए पुलिस इसे मामूली बात नहीं मान रही। इसे लेकर आगे की जांच चल रही है।

Malad Railway Station : लोकलमधून उतरण्यावरुन किरकोळ वाद, मुंबईतल्या स्टेशनवर भरदिवसा प्राध्यापकाला संपवलं; आरोपीचा पळतानाचा Video समोर pic.twitter.com/4ZQ9duBU3J
— Maharashtra Times (@mataonline) January 25, 2026

मामले की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, आरोपी का नाम ओमकार एकनाथ शिंदे है, जिसकी उम्र 27 वर्ष है। पुलिस ने आरोपी को कुरार विलेज, मालाड पूर्व क्षेत्र से हिरासत में लिया है। आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

ये भी पढ़ें- श्री नांदेड़ साहिब को लेकर CM मान का बड़ा फैसला, पवित्र शहर बनाने की मांग उठाएगी पंजाब सरकार

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

मुंबई पुलिस ने 2025 में तोड़ा ड्रग तस्करों का जाल, जानें पूरी कहानी
Mumbai Police : मुंबई में नशे के कारोबार के खिलाफ मुंबई पुलिस ने वर्ष 2025 में ऐसा शिकंजा कसा है, जिससे ड्रग्स माफिया की कमर टूटती नजर आ रही है. पुलिस द्वारा जारी किए गए ताजा आंकड़ों के अनुसार 1 जनवरी 2025 से 21 दिसंबर 2025 के बीच शहर के कई इलाकों से 814 करोड़ 17 लाख रुपये से अधिक कीमत का नशीला पदार्थ जब्त किया गया है. इस पूरे अभियान के दौरान मुंबई पुलिस ने 7,372 मामले दर्ज किए और 6,628 आरोपियों को गिरफ्तार किया. वहीं, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इतनी बड़ी कार्रवाई से नशे के नेटवर्क को बड़ा नुकसान पहुंचा है और कई बड़े रैकेट पूरी तरह से ध्वस्त हुए हैं.

“साल 2025 में MD (Mephedrone) की तस्करी सबसे चौंकाने वाला मामला रहा. नशे के बाजार में इसे ‘चाची’ के नाम से जाना जाता है. पुलिस ने 275 किलोग्राम से ज्यादा MD जब्त किया और 376 तस्करों को गिरफ्तार किया. जांच में पता चला कि तस्कर पुलिस को चकमा देने के लिए कोड वर्ड्स का इस्तेमाल कर रहे थे, लेकिन तकनीकी निगरानी और खुफिया जानकारी की मदद से पुलिस ने इन्हें पकड़ लिया.”

गांजा और अन्य नशीले पदार्थ बरामद

MD के अलावा पुलिस ने अन्य नशीले पदार्थों पर भी बड़ी कार्रवाई की है. 10.949 किलोग्राम कोकीन जब्त की गई, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 84.40 करोड़ रुपये है. इसके अलावा 1,340 किलोग्राम से अधिक गांजा भी बरामद हुआ, जिसकी कीमत 44 करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है. साथ ही हेरोइन, चरस और कोडीन युक्त कफ सिरप की बड़ी खेप भी पुलिस के हाथ लगी है.”

5,242 लोगों पर मामला

वहीं, मुंबई पुलिस की ये कार्रवाई सिर्फ बड़े तस्करों तक सीमित नहीं रही. नशे के सेवन के खिलाफ भी कड़ा कदम उठाया गया है. कुल दर्ज मामलों में से 6,276 केस केवल ड्रग्स कंजम्पशन से जुड़े हैं, जिनमें 5,242 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इसके अलावा, नशीली दवाओं के रूप में इस्तेमाल होने वाली अल्प्रोजोलम और नाइट्रावेट जैसी टैबलेट्स की 15,341 स्ट्रिप्स भी जब्त की गई हैं.

ये भी पढ़ें – “दुर्घटना से देर भली” कहावत को अपनाते तो शायद बच जाते, बोलेरो पर पलटी ट्रक, ड्राइवर की दर्दनाक मौत

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

बीजेपी नेत्री नवनीत राणा को पाकिस्तान से मिली जान से मारने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस
Navneet Rana Death Threat News : बीजेपी नेत्री नवनीत रवि राणा को पाकिस्तान से जान से मारने की धमकी मिली है। इस धमकी भरे फोन कॉल में कहा गया है कि ‘हमारे पास तुम्हारी पूरी जानकारी है। हिंदू शेरनी तू कुछ दिनों की मेहमान है, तुझे खत्म कर देंगे, न सिंदूर बचेगा, न सिंदूर लगाने वाली बचेगी। नवनीत राणा के पास पाकिस्तान से अलग-अलग नंबर से फोन आए हैं।

मुंबई की खार पुलिस को इसकी जानकारी दी

धमकी मिलने के बाद नवनीत राणा ने मुंबई की खार पुलिस को इसकी जानकारी दी। नवनीत राणा को पहले भी पाकिस्तान से धमकी भरे संदेश मिल चुके हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बता दें कि नवनीत राणा का ऑपरेशन सिंदूर के बाद बयान आया था, जिसमें उन्होंने कहा था घर में घुसकर मारा है, कब्र तुम्हारी खोदी है। देश की गद्दी पर बाप बैठा तुम्हारा मोदी है। क्या बोलते छोटे पाकिस्तान, बकरे की अम्मा कब तक खैर मनाएगी। इसके अलावा उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा था, “सिंदूर का बदला सिंदूर से, जय हिंद-जय भारत।

आतंकी ठिकानों पर हमला कर उनके कैंप नष्ट कर दिए

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में बीते 22 अप्रैल को आतंकी हमला हुआ था। इसमें कुल 26 लोगों की मौत हुई थी। इसके बाद भारतीय सेना ने बदला लेते हुए 6-7 मई की रात में पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों पर हमला कर उनके कैंप नष्ट कर दिए थे। इसके बाद पाकिस्तान की तरफ से भारत पर ड्रोन के जरिए हमले की कोशिश की गई, जिसे सेना ने नाकाम कर दिया और मुंहतोड़ जवाब दिया।

बलवंत बसवंत वानखड़े से उन्हें हार का सामना करना पड़ा

बता दें कि नवनीत राणा पहली बार 2019 लोकसभा चुनाव में अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित अमरावती सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में सांसद बनी थीं। इसके बाद 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने अमरावती से मैदान में उतारा था, हालांकि कांग्रेस के बलवंत बसवंत वानखड़े से उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

ये भी पढ़ें: भारत के ब्रह्मोस मिसाइल ने पाकिस्तान के तबाह किए 11 एयरबेस, जानें क्या है खासियत

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

जितनी उम्र लिखी है…’, जान से मारने की धमकियों पर बोले अभिनेता सलमान खान
Salman Khan : अभिनेता सलमान खान को लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। लॉरेंस बिश्नोई गिरोह की तरफ से 12 अक्टूबर 2024 को एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद मुंबई पुलिस ने सलमान खान की सुरक्षा को काफी सख्त कर दिया है।

अभिनेता सलमान खान ने अपनी आगामी फिल्म सिकंदर के प्रमोशन के दौरान उनको लगातार मिल रही जान से मारने की धमकियों पर सलमान खान ने खुलकर बात की। जब इन धमकियों के बीच सुरक्षा को लेकर उनकी चिंताओं के बारे में सलमान खान से सवाल पूछा गया तो सलमान खान ने जवाब में कहा “भगवान, अल्लाह सब बराबर हैं जितनी उम्र लिखी है, उतनी जरूर जिएंगे।”

इतने लोगों के साथ घूमना भी बड़ी समस्या

अभिनेता सलमान खान ने सुरक्षा बढ़ने से पैदा होने वाली चुनौतियों को स्वीकार करते हुए कहा कि कभी-कभी इतने लोगों के साथ घूमना भी बड़ी समस्या होती है। बता दें कि सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा कर Y+ सिक्योरिटी मिली हुई है। हर समय सलमान खान के साथ सुरक्षा का बड़ा घेरा साये की तरह चलता है। वहीं सलनाम खान की पर्सनल सिक्योरिटी भी साथ चलती है।

इवेट सुरक्षा गार्ड शामिल हैं

अभिनेता सलमान खान के पास सरकारी Y+ सिक्योरिटी के साथ ही उनका पर्सनल सुरक्षा घेरा भी है। सलमान खान के पर्सनल सिक्योरिटी गार्ड शेरा के सुरक्षा घेरे के साथ ही उनके साथ तीन लेयर सिक्योरिटी और है। जिसमें करीब 40 बाउंसर्स और प्राइवेट सुरक्षा गार्ड शामिल हैं।

जितनी उम्र लिखी है, उतनी लिखी है

अभिनेता सलमान खान और रश्मिका मंदाना की फिल्म सिकंदर सिनेमाघरों में तीस मार्च को रिलीज होने वाली है। फिल्म रिलीज होने से पहले सलमान खान ने मीडिया से बात की। इस दौरान उन्होंने मिल रही धमकियों और सुरक्षा को लेकर भी बात की। जब सलमान खान से पूछा गया कि क्या लॉरेंस बिश्नोई से मिलने वाली धमकियों से उनको डर लगता है? इस पर सलमान खान ने कहा “भगवान, अल्लाह सब बराबर हैं जितनी उम्र लिखी है, उतनी जरूर जिएंगे।”

यह भी पढ़ें : नाबालिग के साथ यौन हिंसा के मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट की रोक

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

सपा विधायक अबू आजमी की बढ़ी मुश्किलें, अब औरंगजेब मामले में पूछताछ करेगी मुंबई पुलिस
Maharashtra : औरंगजेब पर दिए बयान के मामले में मुंबई पुलिस जल्द सपा विधायक अबू आजमी से पूछताछ कर सकती है। आजमी पर मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज है। सीएम देवेद्र फडणवीस पहले ही बयान दे चुके हैं कि अबू आजमी को हर हालत में सलाखों के पीछे भेजेंगे।

औरंगजेब पर दिए गए बयान पर अबू आजमी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पहले केस दर्ज उसके बाद महाराष्ट्र विधानसभा से निलंबन किया गया अब इसी मामले में मुंबई पुलिस अबू आजमी से पूछताछ करेगी।

एफआईआर दर्ज की गई थी

सपा विधायक अबू आजमी के खिलाफ नौपाड़ा पुलिस स्टेशन ठाणे में एफआईआर दर्ज की गई थी। जिसे बाद में मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन ट्रांसफर किया गया। बता दें कि यह मामला औरंगजेब पर दिए गए बयान को लेकर है।

केस ट्रांसफर होने के बाद मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन में क्राइम नंबर 59/25 के तहत भारतीय दंड संहिता बीएनएस की धारा 299, 302, 356(1), 356(2) के तहत एफआईआर दर्ज किया गया।

सौ प्रतिशत जेल में डालेंगे : सीएम

महाराष्ट्र विधान परिषद में सपा विधायक अबू आजमी पर भी सवाल उठे। विपक्ष के नेता अंबादास दानवे ने सरकार से पूछा कि अबू आजमी को जेल में क्यों नहीं डाला जा रहा? इसके जवाब में सीएम देवेद्र फडणवीस ने कहा कि सौ प्रतिशत जेल में डालेंगे।

बता दें कि अबू आजमी ने कहा था औरंगजेब ने कई मंदिर बनवाए। औरंगजेब क्रूर नहीं था। औरंगजेब के बारे में मैंने जितना पढ़ा है उसने कभी भी जनता का पैसा अपने लिए नहीं लिया। औरंगजेब का शासन म्यांमार तक फैला था। मुझे लगता है कि वो एक महान प्रशासक थे। उसकी सेना में कई हिंदू कमांडर थे।

देशद्रोह का मुकदमा चलना चाहिए : एकनाथ शिंदे

वहीं महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने अबू आजमी के बयान का विरोध करते हुए कहा था कि अबू आजमी पर देशद्रोह का मुकदमा चलना चाहिए। उन्होंने उस औरंगजेब की तारीफ की जिसने छत्रपति संभाजी महाराज को चालीस दिनों तक प्रताड़ित किया। ऐसे व्यक्ति को अच्छा कहना महापाप और अपराध है। इसके लिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए।

यह भी पढ़ें : हाई सैलरी पैकेज में यूपी का ये संस्थान हुआ शामिल, छात्रों को मिल रहा 75 लाख का पैकेज

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

मुंबई पुलिस को बड़ी सफलता, शिंदे की कार को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Maharashtra : एकनाथ शिंदे की कार को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार हो गए हैं। मुंबई पुलिस ने एक्शन लेते हुए दो लोगों को देउलगांव से गिरफ्तार कर लिया है। ये धमकी भरे ईमेल गोरेगांव पुलिस स्टेशन को मिले थे।

महाराष्ट्र के डीप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की कार को बम से उड़ाने की धमकी देने के मामले में मुंबई पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। धमकी भरे ईमेल मिलने के बाद पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

मुंबई लाया जा रहा

ये धमकी भरा ईमेल गोरेगांव पुलिस स्टेशन को मिले थे। पुलिस ने अब भारतीय न्याय संहिता बीएनएस की धारा के तहत एक प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

मुंबई क्राइम ब्रांच और बुलढाणा पुलिस की एक टीम ने दो लोगों मंगेश अच्युतराव वायल और अभय गजानन शिंगणे को गिरफ्तार किया है। दोनों देउलगांव माही बुलढाणा के रहने वाले हैं। दोनों को देउलगांव से गिरफ्तार किया गया है और अब मुंबई लाया जा रहा है।

शिंदे दिल्ली के दौरे पर थे

बता दें कि बृहस्पतिवार को एकनाथ शिंदे दिल्ली के दौरे पर थे। एकनाथ शिंदे रामलीला मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के बाद एनडीए नेताओं के साथ बैठक की। दिल्ली में बृहस्तपतिवार को रेखा गुप्ता ने नए सीएम पर शपथ ली है। इस कार्यक्रम में एकनाथ शिंदे और सीएम देवेंद्र फडणवीस भी शामिल हुए थे।

यह भी पढ़ें : कैबिनेट सब-कमेटी ने कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए उठाए निर्णायक कदम

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

मुंबई पुलिस का दावा, रणवीर अल्लाहबादिया का स्विच ऑफ है फोन और घर में लगा है ताला, वकील भी संपर्क से बाहर
Ranveer Allahbadia Controversy : यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया द्वारा जब से ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ शो में अश्लील भाषा का प्रयोग किया गया है तब से वह आलचनाओं का सामना कर रहे हैं। उनपर अभद्र भाषा का उपयोग किए जाने को लेकर FIR भी दर्ज हुआ है। वहीं मुंबई पुलिस द्वारा अब यह बताया जा रहा है कि यूट्यूबर लापता है। उनके बारे में कुछ पता नहीं चल पा रहा है कि वह कहां हैं।

दरअसल, रणवीर अल्लाहबादिया ने जो सवाल किया था, उससे हर कोई हैरान रह गया। इनके अभद्र सवाल कि वजह से विराट कोहली और युवराज सिंह समेत कुछ अन्य सेलेब्स ने इन्हें सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया। कुछ ने इनके पॉडकास्ट में आने से मना भी कर दिया। वहीं काफी विरोध के बाद मुंबई पुलिस ने शो में नजर आए सभी पर FIR दर्ज कर समन भी भेजा था। जिसके बाद अपूर्वा मखीजा और आशीष चंचलानी समेत शो में शामिल लोगों ने थाने में आकर अपना स्टेटमेंट भी रिकॉर्ड करवाया था। मगर रणवीर ने अभी तक स्टेटमेंट दर्ज नहीं कराया है।

मुंबई पुलिस को नहीं मिले रणवीर अल्लाहबादिया

अब मुंबई पुलिस ने बताया है कि रणवीर का फोन बंद है और उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है। इतना ही नहीं, रणवीर के वर्सोवा स्थित घर में भी ताला लगा है। उनके वकील से भी संपर्क नहीं हो पा रहा है।

समय रैना ने डिलीट किए सारे वीडियो

महाराष्ट्र साइबर सेल ने रणवीर, समय और ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ से जुड़े अन्य लोगों के खिलाफ  FIR दर्ज की थी। बाद में रणवीर ने माफी भी मांगी थी। वीडियो बनाकर उन्होंने कहा था कि उन्होंने प्लेटफॉर्म का गलत तरह से इस्तेमाल किया। जिस वजह से वह माफी मांग रहे हैं। वहीं, समय रैना ने भी बखेड़े से आजिज आकर सारे वीडियोज ही डिलीट कर दिए थे।

बता दें कि रणवीर अल्लाहबादिया एक यूट्यूबर और इन्फ्लूएंसर हैं। इनके द्वारा ‘द रणवीर शो’ नाम से एक पॉडकास्ट चलाया जाता है जो कि काफी हिट है। इनके शो में कई बड़े-बड़े सेलेब्स और मंत्री आ चुके हैं। रणवीर द्वारा अपने यूट्यूब चैनल पर काफी पॉजिटिव कंटेंट भी डाला जाता है, जिस वजह से इनके बहुत ज्यादा फॉलोअर्स भी हैं। लेकिन इस समय वह केवल अपने अभद्र भाषा की वजह से चर्चा में हैं।

यह भी पढ़ें : बेंगलुरु में मेट्रो के किराए में हुई बढ़ोतरी, पीक और नॉन-पीक आवर्स पर अलग-अलग फेयर

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

सैफ अली खान पर हमले के मामले में मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा, शरीफुल ही निकला सैफ का हमलावर
Saif Ali Khan : सैफ अली खान पर हमले के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। आरोपी के चेहरे की पहचान हो गई है। पुलिस ने इस मामले में मोहम्मद शरीफुल इस्लाम को ठाणे से गिरफ्तार किया था जो बांग्लादेश का रहने वाला है।

अभिनेता सैफ अली खान पर हुए हमले के मामले में बड़ी खबर सामने आई है। मुंबई पुलिस ने पुष्टि कर दी है कि अभिनेता सैफ अली खान को चाकू मारने वाला आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम वही व्यक्ति है जो क्राइम सीन के समय सीसीटीवी फुटेज में देखा गया था।

कमरे में पहुंच गया था

शरीफुल इस्लाम 16 जनवरी की सुबह करीब 1.30 से दो बजे के आसपास अभिनेता सैफ अली खान की बिल्डिंग के 12वें फ्लोर पर पहुंच गया था। रिपोर्ट्स में ये बताया गया कि वे चोरी के इरादे से घर में घुसा था और बच्चों के कमरे में पहुंच गया था। बच्चों की मेड ने उसे पहली बार देखा और शोर मचाया। शोर सुनकर सैफ भी अपने कमरे से उठकर आए और हमलावर से सवाल करने लगे। इस बीच बचाव करने के दौरान शख्स ने सैफ अली खान पर चाकू से हमला कर दिया।

अस्पताल में भर्ती कराया गया था

सैफ अली खान को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां डॉक्टरों ने सैफ अली खान की सर्जरी की। चाकू का एक घाव बहुत ही गहरा था जो उनकी रीढ़ की हड्डी के काफी करीब पहुंच गया था। चाकू का आधा हिस्सा उसी में धंस गया था। पांच दिनों तक अस्पताल में रहने के बाद सैफ अली खान को छुट्टी दे दी गई।

गिरफ्तार किया गया था

बता दे कि बांग्लादेशी नागरिक शरीफुल इस्लाम को 19 जनवरी को ठाणे से गिरफ्तार किया गया था। चेहरे की पहचान के अलावा पुलिस अपराध करते समय आरोपी द्वारा पहने गए कपड़े हथियार और अपराध में इस्तेमाल किए गया चाकू गमछा और एक बैग को भी टेस्टिंग के लिए फोरेंसिक लैब भेजा गया है।

इसके अलावा मुंबई पुलिस उन लोगों की भी तलाश कर रही है जिन्होंने शरीफुल को बांग्लादेश से भारत में घुसने के लिए अवैध तरीके से मदद की थी। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने भारत में प्रवेश करने के बाद अपना नाम मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद से बदलकर बिजॉय दास रख लिया।

यह भी पढ़ें : महाकुंभ भगदड़ हादसे में 30 लोगों की मौत, सीएम मोहन यादव समेत कई नेताओं ने जताया दुख

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

सैफ अली खान हमले मामले में जांच में जुटी पुलिस, इकट्ठा किए ब्लड सैंपल
Saif Ali Khan : सैफ अली खान हमले मामले में मुंबई पुलिस लगातार जांच में जुटी हुई है। लगातार कई खुलासे कर रही है वहीं अब पुलिस ने अभिनेता के कपड़े और ब्लड सैंपल जांच के लिए लिए हैं।

अभिनेता सैफ अली खान पर 16 जनवरी की तड़के सुबह मुंबई के बांद्रा स्थित घर में घुसे एक चोर ने हमला कर दिया था। अभिनेता सैफ अली खान को काफी चोटें आई थीं जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करना पड़ा था। वहीं पुलिस ने 60 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में पुलिस लगातार आरोपी के खिलाफ सबूत इकट्ठा करने में जुटी हुई है। अब मुंबई पुलिस ने सैफ अली खान के ब्लड सैम्पल और कपड़े जांच के लिए लिए हैं।

पुलिस ने जांच के लिए अपने कब्जे में लिया

पुलिस के सूत्रों ने बताया है कि जिस समय सैफ अली खान पर हमला हुआ था उस समय उन्होंने जो कपड़े पहने थे उन कपड़ों को पुलिस ने जांच के लिए अपने कब्जे में लिया है। इसके अलावा घटना वाली रात आरोपी शरीफुल इस्लाम ने जो कपड़े पहने थे उसपर भी खून के धब्बे मिले है जिसे जांच के लिए सैफ अली खान के ब्लड सैम्पल को भी लिया गया है।

एक अधिकारी ने बताया कि सैफ के ब्लड सैम्पल और कपड़े और हमलावर के कपड़े फोरेंसिक लैब में भेजे गए हैं ताकि हमलावर के कपड़े पर दिखाई दे रहे खून के धब्बे सैफ अली खान के ही है ये साबित किया जा सके।

बाद में आरोपी भाग गया

अभिनेता सैफ अली खान ने मुंबई पुलिस को अपना बयान भी दर्ज करा दिया है। अभिनेता ने उस रात की पूरी कहानी पुलिस को बताई है। सैफ अली खान ने बताया कि वह और करीना अपने रूम में थे। जहांगीर और नैनी एलियामा की चीख सुनकर वे जेह के कमरे में भागे थे वहां उन्होंने हमलावर को देखा था। सैफ ने बताया था कि हमलावर को रोकने की कोशिश के दौरान उनकी उससे हाथापाई हो गई थी और उसने उन पर चाकू से हमला कर दिया था।

अभिनेता ने ये भी बताया था कि घायल होने के बावजूद उन्होंने आरोपी को जेह के कमरे में बंद कर दिया था। हालांकि बाद में आरोपी भाग गया। सैफ पर चाकू से हुए हमले के चलते उनकी रीढ़ की हड़डी की सर्जरी करनी पड़ी थी। लीलावती अस्पताल के डॉक्टर्स ने अभिनेता की रीढ़ की हड्डी से ढाई इंच का चाकू का टुकड़ा निकाला था। सैफ अली खान पांच दिन अस्पताल में रहने के बाद घर लौटे थे।

यह भी पढ़ें : मध्य प्रदेश में राज्य सरकार का बड़ा फैसला, उज्जैन समेत 17 शहरों में शराबबंदी का किया ऐलान

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप