monsoon alert Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

मानसून से पहले हरियाणा सरकार अलर्ट, बाढ़ और आपदा से निपटने की तैयारी तेज
Haryana News : हरियाणा सरकार ने आने वाले मानसून सीजन को ध्यान में रखते हुए राज्य में संभावित बाढ़, हीटवेव और सूखे जैसी आपदाओं से निपटने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की वित्तायुक्त डॉ. सुमिता मिश्रा ने सभी मंडलायुक्तों और उपायुक्तों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने जिलों में तुरंत कंट्रोल रूम सक्रिय करें और आपदा प्रबंधन व्यवस्था को मजबूत बनाएं।

इंटरनेट कनेक्टिविटी और पर्याप्त स्टाफ की उपलब्धता

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (SEOC) पंचकूला में पहले से ही 24 घंटे कार्यरत है। अब सभी जिलों को मई मध्य तक अलग से बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित करने और बेहतर समन्वय के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही संचार व्यवस्था, इंटरनेट कनेक्टिविटी और पर्याप्त स्टाफ की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया है।

जलस्तर की निगरानी और समय पर चेतावनी

सरकार द्वारा जारी कार्ययोजना में संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान, संभावित निकासी योजना तैयार करने और राहत सामग्री की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करने को प्राथमिकता दी गई है। इसके अलावा जलस्तर की लगातार निगरानी और समय पर चेतावनी जारी करने के लिए डिजिटल सिस्टम और स्थानीय माध्यमों को सक्रिय रखने के निर्देश भी दिए गए हैं।

एनडीआरएफ इकाइयों की तैनाती की समीक्षा

आपदा के समय त्वरित राहत और बचाव कार्यों के लिए विशेष टीमों और एनडीआरएफ इकाइयों की तैनाती की समीक्षा की जा रही है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में अस्थायी आश्रय स्थल, पेयजल, स्वच्छता और भोजन जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की भी तैयारी की जा रही है।

जन-जागरूकता अभियान शामिल

स्वास्थ्य विभाग को भी बाढ़ के बाद फैलने वाली बीमारियों को रोकने के लिए विशेष दिशा-निर्देश दिए गए हैं। इसमें वेक्टर नियंत्रण, दवाओं की उपलब्धता और जन-जागरूकता अभियान शामिल हैं, ताकि लोगों को समय रहते सतर्क किया जा सके। सरकार का उद्देश्य है कि मानसून के दौरान किसी भी आपदा की स्थिति में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके और जान-माल के नुकसान को न्यूनतम रखा जा सके।

ये भी पढ़ें- RBI Grade B भर्ती 2026 : जानिए योग्यता, चयन प्रक्रिया और आवेदन की अंतिम तिथि

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

दिल्ली समेत उत्तर भारत में अगले 5 दिन भारी बारिश का अलर्ट
फटाफट पढ़ें

दिल्ली में अगले 5 दिन भारी बारिश का अलर्ट

बारिश से ठंडक, जलभराव की समस्या बनी

उत्तराखंड और हिमाचल में येलो अलर्ट

राजस्थान के कई जिलों में अलर्ट जारी

26-27 अगस्त को बारिश और गरज-चमक

Weather Update : दिल्ली में बारिश का सिलसिला फिलहाल थमने के आसार नहीं है. मौसम विभाग ने दिल्ली में अगले 5 दिनों तक भारी बारिश होने की संभावना जताई है. सिर्फ दिल्ली ही नही, बल्कि उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और राजस्थान के कई जिलों के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया गया है.

दिल्ली में बारिश का दौर जारी है. दो दिन से लगातार बारिश हो रही है, जिसके चलते मौसम में ठंडक बनी हुई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली हुई है. अब मौसम विभाग की ओर से दिल्ली में अगले पांच दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान दिल्ली में तेज हवाएं चलने की भी संभावना है. आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

उत्तराखंड के 7 जिलों के लिए येलो अलर्ट

दिल्ली में हो रही बारिश के चलते जगह-जगह जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है. ऐसे में लोगों को परेशानी का सामना भी करना पड़ रहा है. वहीं पहाड़ी राज्यों पर भी बारिश की वजह से हालात खराब हैं. मौसम विभाग की ओर से अगले सात दिनों के दौरान उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. इसके साथ ही उत्तराखंड के 7 जिलों के लिए येलो अलर्ट है.

राजस्थान के 20 जिलों में येलो अलर्ट

वहीं पूर्वी राजस्थान में 26 से 27 अगस्त को कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है. राजस्थान के 20 जिलों में येलो अलर्ट और 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. 26 और 27 अगस्त को जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है. अगले 3 दिनों तक मैदानी इलाकों में गरज और बिजली के साथ बारिश हो सकती है.

यह भी पढ़ें : पंजाब सरकार ने दी चेतावनी, निजी जानकारी चोरी करने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

यूपी में 9 जुलाई तक जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, आज गरज-चमक और वज्रपात की संभावना
UP Weather Today : उत्तर प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी है, बीते 24 घंटों में बारिश की रफ्तार में कुछ कमी आई हैं. मौसम विभाग ने 9 जुलाई तक राज्य में बारिश की संभावना जताई है.

उत्तर प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून अपनी सामान्य गति से तेजी से आगे बढ़ रहा है. बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के दक्षिणी क्षेत्र में कहीं-कहीं तेज बारिश दर्ज की गई, जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश दर्ज की गई है. जिससे नोएडा-गाजियाबाद समेत कई इलाकों में लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा. मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के कई हिस्सों में आज भी बारिश होने की संभावना है. हालांकि बारिश से तापमान में कोई खास गिरावट नहीं आएगी.

आज भी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश में चार जुलाई यानी आज भी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. इस दौरान पश्चिमी संभाग में कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश देखने को मिल सकती हैं. कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ वज्रपात की भी संभावना जताई गई है. जबकि पूर्वी संभाग के मीरजापुर जौनपुर वाराणसी समेत कई जिलों में आज बारिश की संभावना है. यहां मेघ गर्जन के साथ तेज बारिश होने का अनुमान है. वहीं कई जिलों में बिजली गिरने का भी अलर्ट जारी किया गया है.

पांच जुलाई से पश्चिमी क्षेत्र में भी तेज बारिश होने का अनुमान

उत्तर प्रदेश में 9 जुलाई तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. पांच जुलाई से पश्चिमी क्षेत्र में भी तेज बारिश होने का अनुमान है. अगले दो से तीन दिन तक इस क्षेत्र में तेज बारिश हो सकती है. हालांकि बारिश की वजह से प्रदेश के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई परिवर्तन नहीं होगा.

यह भी पढ़ें : झारखंड को मिली 2 लाख करोड़ की सौगात, केंद्रीय मंत्री ने की परियोजनाओं की घोषणा

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Weather Update: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, UP-बिहार में भी होगी झमाझम बारिश, पढ़ें IMD का ताजा अपडेट
Weather Update: दिल्ली एनसीआर समेत कई राज्यों में मानसून ने दस्तक दे दी है. बीते दिन शक्रवार को राजधानी दिल्ली में हुई तेज बारिश के बाद शनिवार को आसमान में बादल छाए रहे. इस बीच मौसम विभाग ने दिल्ली एनसीआर में अगले 3  दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. साथ ही उत्तरी भारत में आने वाले पांच दिनों में तेज बारिश का पूर्वानुमान लगाया है. हरियाणा, महाराष्ट्र, झारखंड, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, पंजाब, हिमाचल राज्यों तेज बारिश हो सकती है.

यूपी के इन जिलों में होगी बारिश

यूपी के कुछ जिलों में पिछले कुछ दिनों से बारिश का दौर जारी है. वहीं बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया. बता दें कि राजधानी लखनऊ समेत राज्य के कई जिलों में बारिश हो चुकी है. वहीं मौसम विभाग के मुताबिक, 30 जून यानी आज यूपी के  महाराजगंज, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, समेत कई जिलों में तेज बारिश हो सकती है.

Weather Update: कैसा रहेगा दक्षिण भारत का मौसम?

मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण भारत के केरल और कर्नाटक में गरज के साथ हल्की बारिश होने के आसार है. साथ ही मराठवाड़ा, रायलसीमा, तेलंगाना, तमिलनाडु, पुडुचेरी, तटीय आंध्र प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम हो सकती है.

ये भी पढ़ें- Rain In Delhi: दिल्ली में हुई रिमझिम बारिश, मौसम हुआ सुहावना, उमस भरी गर्मी से मिली राहत

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप