MedicalDonation Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल ने मोहाली के जिला अस्पताल को 35 लाख रुपए के मेडिकल उपकरण किए डोनेट
Mohali News : भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल ने मोहाली के जिला अस्पताल को 35 लाख रुपए के मेडिकल उपकरण डोनेट किए हैं। इन उपकरणों में वेंटिलेटर सीरिंज पंप ओटी टेबल सीलिंग लाइट्स आईसीयू बेड और एक्स-रे सिस्टम शामिल हैं।

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार क्रिकेटर और आईपीएल में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने मोहाली के जिला अस्पताल को 35 लाख रुपए के मेडिकल उपकरण डोनेट किए हैं। इन उपकरणों में वेंटिलेटर सीरिंज पंप ओटी टेबल सीलिंग लाइट्स आईसीयू बेड और एक्स-रे सिस्टम शामिल हैं। सिविल सर्जन डॉ. संगीता जैन ने कहा कि क्रिकेटर शुभमन गिल की इस पहल से अस्पताल में मरीजों की जरूरतों को पूरा करने में काफी सहायता मिलेगी। बता दें कि शुभमन गिल इन दिनों आईपीएल 2025 में व्यस्त हैं।

मोहाली से गहरा नाता

क्रिकेटर शुभमन गिल जिला फाजिल्का के गांव जैमल सिंह के रहने वाले हैं लेकिन उनका मोहाली से गहरा नाता है। शुभमन गिल ने क्रिकेट की बारीकियां मोहाली में ही सीखी हैं। शुभमन गिल की पढ़ाई मोहाली के फेज-दस के एक निजी स्कूल में हुई है। शुभमन गिल मोहाली के नए सेक्टरों में अपना आलीशान घर बना रहे हैं। शुभमन गिल को शुरू से ही क्रिकेट का शौक था उनके इस शौक को जुनून में बदलने में पिता लखविंद्र सिंह ने काफी सहयोग दिया। सबसे पहले उन्होंने गांव में खेतीबाड़ी छोड़ दी और मोहाली में शिफ्ट हो गए। शुभमन गिल ने काफी समय तक स्कूल की क्रिकेट एकेडमी में कोचिंग ली और उसके बाद उन्होंने उसे पीसीए मोहाली की क्रिकेट एकेडमी में एडमिशन दिलवा दिया।

पंजाब का स्टेट आइकन बनाया गया था

बता दें कि लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल को पंजाब का स्टेट आइकन बनाया गया था। शुभमन गिल मतदाताओं को मतदान के लिए जागरुक करते हुए नजर आए थे। पंजाब निर्वाचन आयोग ने शुभमन गिल के माध्यम से खासकर युवाओं को मतदान के लिए प्रेरित किया। मतदान को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने उनके संदेश वाले वीडियो भी तैयार किए। वहीं मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन ने कहा कि पंजाब के रहने वाले क्रिकेटर शुभमन गिल खेल प्रेमियों विशेषकर युवाओं के बीच लोकप्रिय हैं और उन्हें चुनावों के लिए ‘स्टेट आइकन’ बनाया गया है।

यह भी पढ़ें : पंजाब में श्रम निरीक्षकों की कमी जल्द होगी दूर : तरुनप्रीत सिंह सौंद

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप