Markets Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

आज इन शेयरों का चला जादू, सेंसेक्स 1372 पॉइंट उछला, मार्केट में रही जबरदस्त रौनक
Sensex-Nifty Closes Green : आज घरेलू शेयर बाजार में जोरदार तेजी देखी गई। वैश्विक बाजारों से सकारात्मक संकेत और जियो-पॉलिटिकल तनाव में कमी के असर से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्स में लगभग 2% की बढ़त रही। निफ्टी बैंक इंडेक्स ढाई फीसदी से ज्यादा ऊपर बंद हुआ। मिडकैप और स्मॉलकैप स्टॉक्स में भी निवेशकों का उत्साह दिखा।

7 लाख करोड़ से अधिक बढ़ गया

बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप ₹7 लाख करोड़ से अधिक बढ़ गया, यानी निवेशकों की पूंजी में भारी इजाफा हुआ। दिन के अंत में सेंसेक्स 1372.06 प्वाइंट यानी 1.89% बढ़कर 74,068.45 और निफ्टी 399.75 प्वाइंट यानी 1.78% की बढ़त के साथ 22,912.40 पर बंद हुआ।

घबराहट थोड़ी कम हुई

आज मार्केट में तेज हलचल का कारण निफ्टी की वीकली और सेंसेक्स के मंथली डेरिवेटिव्स की एक्सपायरी से एक दिन पहले का माहौल भी रहा। इंट्रा-डे में सेंसेक्स 74,489.39 और निफ्टी 23,057.30 तक उछला। सेंसेक्स के 28 और निफ्टी के 45 स्टॉक्स हरे जोन में बंद हुए। इंडिया VIX में 6.81% गिरावट आई, जिससे बाजार में घबराहट थोड़ी कम हुई।

10 शेयर अपर सर्किट और 13 शेयर…

सेंसेक्स में सबसे ज्यादा तेजी इंडिगो, एलएंडटी और एटर्नल में रही, जबकि पावरग्रिड और एसबीआई ही लाल जोन में बंद हुए। बीएसई पर कुल 4,431 शेयरों में से 2,968 मजबूत और 1,295 कमजोर रहे। 44 शेयर एक साल के उच्च स्तर पर और 557 शेयर एक साल के निचले स्तर पर बंद हुए। इसके अलावा 10 शेयर अपर सर्किट और 13 शेयर लोअर सर्किट पर पहुंचे। आज की तेजी ने निवेशकों में उत्साह बढ़ाया और बाजार का मूड पॉजिटिव रहा।

ये भी पढ़ें- पंजाब की सबसे कम उम्र की लाभार्थी, 1 वर्षीय बच्ची को मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत मिला जीवनरक्षक इलाज

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

D-Mart के राधाकिशन दमानी ने इस सिगरेट कंपनी के खरीदे 2.22 लाख स्टॉक, रॉकेट की रफ्तार से भागे शेयर
D-Mart: सिगरेट बनाने और बेचने वाली हैदराबाद की कंपनी VST Industries (वजीर सुल्तान टोबैको कंपनी लिमिटेड) के शेयरों ने आज यानी 3 जनवरी को इंट्रा डे में भारी उछाल दर्ज की और कंपनी के शेयर दो दिन के भीतर 28 फीसदी तक उछल गए। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि डी-मार्ट के फाउंडर राधाकिशन शिवकिशन दमानी ने VST Industries के 222,935 इक्विटी शेयरों को खरीद लिया। यह कंपनी के कुल शेयरों का 1.4 फीसदी बैठता है।

SBI MF ने भी खरीदी हिस्सेदारी

भारत के अरबपति उद्योगपतियों की लिस्ट में टॉप 5 में शुमार राधाकृष्ण दमानी के अलावा एसबीआई म्यूचुअल फंड (SBI Mutual Fund) ने भी VST Industries के 225,000 शेयरों की खरीदारी की। BSE के डेटा से पता चलता है कि SBI MF ने 3,390 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से शेयर खरीदे हैं।

इस बीच, वीएसटी इंडस्ट्रीज के शेयरों में आज शानदार उछाल देखने को मिला और इसके शेयर इंट्रा-डे ट्रेड में BSE पर 6.5 फीसदी का छलांग लगाते हुए करीब 4 साल के उच्चतम स्तर 4,328 रुपये पर पहुंच गए।

चढ़ा बाजार

राधाकिशन दमानी और SBI MF के निवेश के बाद कमजोर बाजार में इंट्रां डे के दौरान पिछले दो दिनों में 28 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। म्यूचुअल फंड ने भी ओपन मार्केट के जरिए कंपनी में हिस्सेदारी बढ़ाई।

BSE डेटा के मुताबिक, दमानी ने VST Industries के शेयर 3,390 रुपये प्रति शेयर की एवरेज प्राइस पर खरीदे। एवेन्यू सुपरमार्ट्स के प्रमोटर यानी दमानी की उनकी डेरिव ट्रेडिंग (Derive Trading ) और ब्राइट स्टार (Bright Star ) के जरिये पहले से ही वीएसटी इंडस्ट्रीज में 30.7 फीसदी हिस्सेदारी है। आज की खरीदारी के बाद यह बढ़कर 32.14 फीसदी हो गई।

दो म्यूचुअल फंड ने बेची हिस्सेदारी?

BSE डेटा से पता चलता है दो म्यूचुअल फंड, HDFC Mutual Fund (200,000 शेयर) और DSP Mutual Fund (250,000 शेयर) ने सामूहिक रूप से VST Industries में 450,000 शेयर या 2.9 फीसदी हिस्सेदारी बेची है।

गिरावट के साथ बंद हुए शेयर

इंट्रा-डे में भले ही कंपनी के शेयरों में भारी उछाल देखने को मिला हो, लोकिन मार्केट क्लोजिंग के समय इसके शेयरों में मामूली गिरावट देखने को मिली। BSE पर इसके शेयर 1.10 फीसदी की गिरावट के साथ 4020.65 रुपये पर बंद हुए। हालांकि यह 52 सप्ताह के उच्चतम स्तर के करीब है। VST Industries के शेयरों ने 1 जनवरी, 2024 यानी साल के पहले ही दिन 4,328.45 रुपये के साथ अपना उच्चतम स्तर दर्ज किया था।

यह भी पढ़े:Microsoft Copilot App: अब iOS यूजर्स भी कर पाएंगे कोपायलट का इस्तेमाल, जानें Chat-Gpt से कैसे है अलग

Follow Us On:https://twitter.com/HindiKhabar