Library Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

Delhi: दिल्ली में बड़ा हादसा, राजेंद्र नगर के एक इंस्टिट्यूट के बेसमेंट में भरा पानी, 3 छात्रों की मौत
Delhi: राजधानी दिल्ली में शनिवार रात बड़ा हादसा हो गया. दरअसल सेंट्रल दिल्ली के बारिश के दौरान राजेंद्र नगर में यूपीएससी परीक्षा की तैयारी कराने वाले एक कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भर गया. घटना में अब तक 3 छात्राओं के मौत  हो गई है. वहीं घटना की सूचना मिलते ही दमकल और एनडीआरएफ की टीमें राहत और बचाव कार्य के लिए मौके पर पहुंच गई. घटना राव आईएएस स्टडी सेंटर की बताई जा रही है. वहीं घटना को संज्ञान में लेते हुए दिल्ली सरकार ने मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए हैं.

3 स्टूडेंट्स के किए गए शव बरामद

वहीं घटना पर डीसीपी सेंट्रल एम हर्षवर्धन ने कहा, “शाम 7 बजे हमें सूचना मिली कि राजेंद्र नगर में UPSC कोचिंग संस्थान के बेसमेंट में पानी भर गया है और कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका है। आज शाम भारी बारिश के कारण सड़क पर जलभराव हो गया था। हम मामले की जांच कर रहे हैं कि पूरा बेसमेंट कैसे भर गया। ऐसा प्रतीत होता है कि बेसमेंट में बहुत तेजी से पानी भर गया और कुछ लोग बेसमेंट के अंदर फंस गए। दिल्ली फायर सर्विस और NDRF की बचाव टीमें यहां मौजूद हैं। खोज और बचाव अभियान जारी है. अभी एक छात्रा का शव बरामद हुआ है.”

https://twitter.com/AHindinews/status/1817263757136994776

दोषियों को बक्शा नहीं जाएगा- आतिशी

घटना के सम्बन्ध में दिल्ली की जलमंत्री आतिशी ने कहा,  दिल्ली में शाम हुई भारी बारिश के कारण एक दुर्घटना की खबर है. राजेंद्र नगर में एक कोचिंग इंस्टीट्यूट की बेसमेंट में पानी भरने के की खबर है दिल्ली फायर विभाग और NDRF मौके पर है। दिल्ली की मेयर और स्थानीय विधायक भी वहाँ पर हैं। मैं हर मिनट घटना की खबर ले रहीं हूं। ये घटना कैसे घटी, इसकी मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए गए हैं। इस घटना के लिए जो भी ज़िम्मेदार है, उसको बक्शा नहीं जाएगा.

ये भी पढ़ें- New governors: राष्ट्रपति मुर्मू ने की कई राज्यों में राज्यपाल की नियुक्ति, जानें किसे किस राज्य की मिली जिम्मेदारी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

JHARKHAND:झुमरी तिलैया में विद्यार्थियों के लिए विशेष अवसर, मिलेगी पुस्तकालय की सुविधा
विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए नगर परिषद झुमरी तिलैया ने कोडरमा ब्लॉक परिसर में एक पुस्तकालय का उद्घाटन किया है, जो परीक्षा की तैयारी में जुटे युवाओं को एक बेहतर शिक्षा का वातावरण प्रदान करेगा।

पुस्तकालय की विशेष सुविधा

पुस्तकालय प्रभारी दुलारचंद यादव ने कहा कि जो युवा घर पर पढ़ाई करते हैं और उन्हें कठिनाईओं का सामना करना पड़ता है या शिक्षा का माहौल नहीं बन पाता है उनके लिए यह पुस्तकालय बहुत उपयोगी साबित हो रहा है। इस पुस्तकालय में किताबों के अलावा इंटरनेट की सुविधा भी मौजुद है, इसके साथ ही एक हजार से अधिक प्रतिस्पर्धी किताबें हैं, युवाओं की पढ़ाई में कोई वाधा ना आए उसके लिए केबिन, पेयजल और शौचालय हैं।

4 शिफ्टों में पुस्तकालय का संचालन

पुस्तकालय अधिकारी ने बताया कि पुस्तकालय चार शिफ्ट में संचालित किया गया है। एक बार में फिलहाल 46 लोग बैठकर अध्ययन कर सकते हैं। पहली शिफ्ट सुबह 6 बजे से 10 बजे तक पुस्तकालय प्रभारी उमेश कुमार द्वारा संचालित होती है, दूसरी शिफ्ट 10 बजे से 2 बजे तक पुस्तकालय प्रभारी दुलारचंद यादव द्वारा संचालित होती है, तीसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक पुस्तकालय प्रभारी मुकेश राणा द्वारा संचालित होती है, और चौथी शिफ्ट शाम 6 बजे से रात 10 बजे तक है।

पुस्तकालय में अध्य्यन के लिए निर्धारित शुल्क

पुस्तकालय में वार्षिक नामांकन शुल्क 200 रुपये है। एक साल की शुल्क 2500 रखी गई है तो वहीं मासिक शुल्क 300 रुपए है। इसमें विद्यार्थियों को पुस्तकालय की मूलभूत सुविधाओं के अलावा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षा की पुस्तकें मिलती हैं। वर्तमान में पुस्तकालय में 40 लड़कीयां और 60 लड़के नामांकित हैं।

कैसे मिलता है विद्यार्थियों को शिक्षा का वातावरण

पुस्तकालय में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर ऑनलाइन टेस्ट श्रृंखला का अभ्यास करने के लिए पांच कंप्यूटर भी लगाए गए हैं। जिसमें विद्यार्थियों के अध्य्यन करने के बाद उनका टेस्ट भी होता है। इसके साथ ही पुस्तकालय की तैयारी को बेहतर बनाने के लिए ग्रुप डिस्कशन सेशन भी आयोजित किए जाते हैं। विद्यार्थी पुस्तकालय में यूपीएससी, जेपीएससी, एसएससी, बैंकिंग, रेलवे और अन्य परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें- पिछले 24 घंटे में बिहार में रिकॉर्ड 3042 मरीज डेंगू से मिले

UP News: 100 साल पुरानी इमारत होगी लाइब्रेरी में तब्दील, कल्याण सिंह और इंदिरा गांधी कर चुके हैं इसमें जनसभाएं
यूपी।  यूपी के जालौन जिले से एक अच्छी खबर सामने आई है। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने एक अनोखी पहल की है। उनकी अनोखी पहल पर 100 साल की पुरानी इमारत में बच्चों के लिए लाइब्रेरी बनाई जा रही है। इसका मकसद जिले की संस्कृति और इमारतों को संजोए रखना है। इसलिए जिलाधिकारी की ओर से ये पहल की जा रही है। इस पहल के तहत युवाओं को किताबों का ज्ञान तो होगा ही इसके साथ ही वो इतिहास से रूबरू भी हो सकेंगे।

कभी नेताओं की जनसभाओं के लिए यह टाउन हॉल मशहूर होता था। इसने अपने जहन में कई नेताओं की स्मृतियों को समेटे हुए हैं। पूर्व सीएम कल्याण सिंह से लेकर दिवंगत प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी तक ने यहां पर कई जनसभाएं की हैं।

वहीं, अब इस ऐतिहासिक धरोहर का जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन की सकारात्मक पहल के जरिए इमारत का कायाकल्प होने जा रहा है। इससे काफी युवाओं को फायदा मिलेगा। इसके पीछे सोच ये है कि लाइब्रेरी के जरिए युवाओं को कम्पटीशन में तैयारी करने का अवसर मिलेगा। युवा परीक्षा में पास करने के बाद जिले का नाम रोशन कर सकेंगे। इसके साथ ही हॉल में महापुरुषों की तस्वीरों के साथ बुंदेली सभ्यता से परिचित कराने के लिए दीवारों पर उकेरा जाएगा। इसके साथ ही टाउन हॉल परिसर में 30 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज लहराएगा ताकि शहर वासियों में देश प्रेम की भावना का संचार हो सके।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों का होगा आयोजन

इस बारे में जिलाधिकारी ने बताया कि जिले में ऐसी कई धरोहर हैं। चाहे वो कालपी की चौरासी गुम्बद हो या उरई का टाउन हॉल। ऐसे में हमारी यह नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि नई व युवा पीढ़ी को इनके बारे में पता चल सके। उन्होंने बताया कि उरई के टाउन हॉल में पुस्तकालय को बनाया जा रहा है जिसमे बच्चें पढ़ाई करेंगे और प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर सकेंगे। ओपन थिएटर के साथ महीने में दो बार सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कराने की भी योजना है। जिससे लोक कलाकारों और देश की संस्कृति से लोग परिचित हो सके।