Khan Sir Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

‘न जमानत मिली, न सरेंडर किया’: खान सर मामले में बढ़ा सस्पेंस, पटना पुलिस ‘वेट एंड वॉच’ मोड में
Bihar News : बिहार की राजधानी पटना में कोचिंग संस्थान चलाने वाले खान सर न केवल किसी एक राज्य में बल्कि पूरे देश में फेमस हैं. हालांकि कुछ दिनों से खान सर पढ़ाई के बजाय दूसरे कारणों से विवादों में घिरे हैं. इस दौरान उनके कोचिंग संस्थान पर तोड़फोड़ भी हुई. जिसके बाद पूरे देश का ध्यान इस मामले पर है.

फैजल खान उर्फ खान सर ने शनिवार को न सरेंडर किया और न ही उन्हें अग्रिम जमानत मिली. हालांकि इन अटकलों के कारण शनिवार को पटना सिविल कोर्ट परिसर में सुबह से शाम तक भारी पुलिस बल तैनात रहा. लेकिन खान सर कोर्ट पहुंचे ही नहीं. जिसके बाद सबके मन में यही सवाल है कि खान सर हैं कहां और आगे क्या होने वाला है.

पटना पुलिस ‘वेट एंड वॉच’ मोड में

खान सर के वकील अरविंद कुमार महुआरी ने कोर्ट परिसर के पास पहुंचे मीडिया से बात करते हुए बताया कि शनिवार को अग्रिम जमानत याचिका दाखिल करने का निर्धारित समय समाप्त हो चुका था. तकनीकी कारणों की वजह से आज कोई अर्जी नहीं लगाई जा सकी, लेकिन उनकी टीम पूरी तैयारी के साथ सोमवार को पटना सिविल कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर करेगी. उन्होंने कहा कि खान सर को देश की न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है. उन्होंने कहा कि कोर्ट परिसर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे. वहीं दूसरी ओर पटना पुलिस भी इस मामले पर शांत है. सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने वेट एंड वॉच की रणनीति अपनाई है और सोमवार तक खान सर के कानूनी रास्ता अपनाने का इंतजार करेगी.

जमानत मिलने पर गिरफ्तारी से राहत संभव

पुलिस प्रशासन खान सर की लोकप्रियता और छात्रों के इमोशन को देखते हुए किसी भी ऐसे कदम से बचना चाहती है, जिससे कि शहर की शांति भंग हो. पुलिस पूरे मामले पर शांतिपूर्ण तरीके से काम कर रही है. विशेषज्ञों का कहना है कि अब इस मामले में दो रास्ते बचे हैं. पहला कि खान सर के वकील द्वारा सोमवार को अग्रिम जमानत याचिका दायर करने पर इसे स्वीकार कर लिया जाए. जिससे खान सर को गिरफ्तारी से राहत मिल सकती है और दूसरा कि अगर जमानत में देरी की आशंका है तो खान सर खुद कोर्ट में सरेंडर कर दें. जिसके बाद अदालत उनकी कस्टडी या नियमित जमानत पर फैसला करेगी.

ये भी पढ़ें- ‘पेड्डी’ में जाह्नवी का लुक बना बहस का मुद्दा, कपड़ों को लेकर सोशल मीडिया पर हुई ट्रोल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

गोलीकांड मामले में पटना सिविल कोर्ट में खान सर ने किया आत्मसमर्पण
Khan Sir Surrender : चर्चित शिक्षक खान सर ने शनिवार (06 जून, 2026) को पटना सिविल कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया. खान सर के वकील की ओर से इस बात की पुष्टि की गई है कि वे कोर्ट परिसर के अंदर पेश हुए. माना जा रहा था कि पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर सकती है, लेकिन इसके बजाय उन्होंने खुद अदालत में सरेंडर करने का रास्ता चुना.

यह मामला पटना के मुसल्लहपुर इलाके में स्थित उनके कोचिंग संस्थान के बाहर मंगलवार रात हुई गोलीबारी और हंगामे से जुड़ा है. इस घटना के बाद कदुमकआं थाने में केस दर्ज किया गया था. जांच के दौरान खान सर के अंगरक्षकों के बयान में यह दावा सामने आया कि उन्होंने कथित तौर पर खान सर के निर्देश पर गोली चलाई थी. इसी आधार पर पुलिस ने उनके खिलाफ हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है.

भारी पुलिस बल की तैनाती

इस पूरे घटनाक्रम के बीच शुक्रवार शाम से ही कोचिंग सेंटर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई थी और बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया था. हालात को देखते हुए यह अंदेशा जताया जा रहा था कि किसी भी समय गिरफ्तारी हो सकती है, हालांकि देर रात तक पुलिस उन्हें हिरासत में नहीं ले सकी.

बड़ी संख्या में छात्रों की मौजूदगी

उधर, कोचिंग सेंटर के बाहर रातभर तनावपूर्ण माहौल बना रहा. बड़ी संख्या में छात्र वहां मौजूद रहे, जबकि पुलिस की कई टीमें अलग-अलग समय पर मौके पर पहुंचती रहीं. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए लगातार प्रयास किए गए और लाउडस्पीकर के जरिए छात्रों से अपील की जाती रही कि वे वहां से हटकर अपने घर लौट जाएं, लेकिन भीड़ बनी रही.

अब तक कुल पांच लोगों की गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार यह पूरा विवाद दो कोचिंग संस्थानों के बीच का बताया जा रहा है. इस मामले में दूसरे कोचिंग संस्थान (ज्ञान बिंदु) के संचालक रौशन आनंद और दो अन्य लोगों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है. वहीं, इस प्रकरण में खान सर के दो अंगरक्षकों को भी हिरासत में लिया गया है. अब तक कुल मिलाकर इस मामले में पांच गिरफ्तारियां हो चुकी हैं.

ये भी पढ़ें- लोनधारकों के लिए बड़ी खबर, RBI ने Repo Rate में नहीं किया कोई बदलाव, महंगाई बढ़ने की जताई आशंका

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

खान सर पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार, हत्या का प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज
Khan Sir Coaching Controversy : पटना में चर्चित शिक्षक खान सर की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। कोचिंग विवाद मामले को लेकर पुलिस ने उन पर एक्शन लेते हुए उन्हें हिरासत में लेने कि प्रक्रिया शुरू कर दी है। कदमकुआं थाना पुलिस ने उनके खिलाफ हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और आगे की कार्रवाई साक्ष्यों के आधार पर की जाएगी।

खान सर ने गोलीबारी का कारण सेल्फ डिफेन्स बताया

यह कार्रवाई उस वीडियो के सामने आने के बाद हुई है, जिसमें खान सर की कोचिंग से जुड़े सुरक्षाकर्मी हथियार चलाते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी और कोचिंग संस्थान पहुंचकर पूछताछ भी की।

हालांकि खान सर ने इस गोलीबारी के एक्शन को सेल्फ डिफेंस करार दिया है और साथ ही उन्होनें कहा की ‘’कोई मेरे गार्ड को रात मे आकर पिटेगा तो क्या मैं उनका फूलों से स्वागत करूंगा ये लोग तो मेरी तस्वीर पर फूलों की माल चढ़वाना चाहते हैं। आपको बता दें कि 2 जून कि रात को गार्ड द्वारा फ़ायरिंग किए जाने का विडियो भी सामने आया था, जिसके बाद पुलिस ने खान सर के कोचिंग के दोनों बॉडीगार्ड को जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया है और अब खान सर पर एक्शन लेने की तैयारी की जा रही है।

जांच मे पूरा सहयोग

मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए खान सर ने कहा कि उन्हें एफआईआर की जानकारी नहीं थी। उन्होंने जांच में पूरा सहयोग करने की बात कही। खान सर का दावा है कि जिस समय घटना हुई, उस दौरान उनके सुरक्षाकर्मियों ने आत्मरक्षा में फायरिंग की थी।

छात्रों के बीच भी पहुंचा मामला

विवाद के बीच खान सर का एक वीडियो भी सामने आया, जिसमें वे छात्रों को पूरी घटना की जानकारी देते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में उन्होंने कहा कि अगर उनका संस्थान बंद होता है तो इसका असर हजारों छात्रों पर पड़ेगा और कोचिंग फीस भी बढ़ सकती है।

सड़क पर उतरे छात्र

इधर, ज्ञान बिंदु जीएस अकादमी के निदेशक रोशन आनंद की गिरफ्तारी के विरोध में भी बड़ी संख्या में छात्र सड़कों पर उतर आए। छात्रों ने करगिल चौक तक मार्च निकाला और निष्पक्ष जांच की मांग की। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पूरे मामले की गहराई से जांच होनी चाहिए और दोषी चाहे कोई भी हो, उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

क्या है पूरा मामला?

2 जून की रात पटना स्थित खान सर के कोचिंग सेंटर के बाहर करीब 10:10 बजे हमलावरों ने पथराव और तोड़-फोड़ शुरू की। हंगामे और हमले की घटना सामने आई थी। आरोप है कि कुछ लोगों ने परिसर में घुसकर तोड़फोड़ और पत्थरबाजी की। इस दौरान एक सुरक्षाकर्मी के साथ मारपीट भी हुई थी। मारपीट मे गार्ड चूनचुन गंभीर रूप से घायल हुआ।

बयान से मुकर गए खान सर

खान सर ने ज्ञान बिन्दु कोचिंग के डायरेक्टर रौशन आनंद पर हमले का पूरा इल्जाम लगते हुए 8-13 राउन्ड फ़ाइरिंग का भी दावा किया, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए रात 3 बजे प्रेस रिलीज जारी कर फ़ाइरिंग के इल्जाम को गलत बताया। प्रेस रिलीज के जारी होने के तुरंत बाद ही खान सर अपने बयान से मुकर गए।

इस पूरी वारदात का जिम्मेदार मानते हुए रौशन आनंद की गिरफ़्तारी पहले ही हो चुकी थी। अभी घटना यही नहीं रुकती ही 4 जून को ज्ञान बिन्दु कोचिंग की तरफ से एक वीडियो जारी की जाती है और घटना को एक सुनियोजित प्लान बताया जाता है। विडियो सामने आने के तुरंत बाद ही पुलिस सख्ती अपनाते हुए ग्लोबल स्टडीज के गार्ड से पूछताछ शुरू कर देती है। पूछताछ के दौरान गार्ड इस बात को स्वीकार कर लेते है की गोली खान सर के कहने पर चलाई गई थी, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाता है।

जांच पर टिकी निगाहें

फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों के दावों, सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों की जांच कर रही है। आने वाले दिनों में जांच की दिशा और पुलिस की अगली कार्रवाई पर सबकी नजर बनी हुई है।

ये भी पढ़ें- यूपी में मौसम का मिजाज बदला, कई जिलों में आंधी-बारिश का सिलसिला जारी, बारिश के बाद बढ़ेगी गर्मी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Khan Sir कोचिंग विवाद, आरोपों, सफाई और सवालों के बीच घिरे देश के चर्चित शिक्षक
Khan Sir Coaching Controversy : देश के मशहूर शिक्षक और यूट्यूबर खान सर एक बार फिर चर्चा के केंद्र में हैं। इस बार वजह उनकी पढ़ाई नहीं, बल्कि उनकी कोचिंग से जुड़ा विवाद है। सोशल मीडिया पर तरह-तरह के दावे किए जा रहे हैं, वहीं समर्थक और आलोचक आमने-सामने नजर आ रहे हैं।

क्या है पूरा मामला?

हाल ही में खान सर के कोचिंग संस्थान के बाहर हमले और फायरिंग की खबरें सामने आईं। घटना के बाद यह मामला तेजी से सुर्खियों में आ गया। शुरुआती दावों में कहा गया कि कोचिंग को निशाना बनाकर फायरिंग की गई, लेकिन बाद में जांच और उपलब्ध फुटेज के आधार पर कुछ सवाल उठने लगे। इसी के बाद पूरे मामले को लेकर बहस तेज हो गई।

खान सर ने क्या कहा?

खान सर का कहना है कि उनकी कोचिंग की लोकप्रियता और कम फीस की वजह से कुछ लोग उन्हें निशाना बना रहे हैं। उनका दावा है कि वे गरीब और मध्यमवर्गीय छात्रों को सस्ती शिक्षा उपलब्ध कराते हैं, जिससे कुछ प्रतिद्वंद्वी संस्थान असहज हैं। उन्होंने इस घटना को एक साजिश का हिस्सा भी बताया।

विरोधियों के आरोप

दूसरी ओर, कुछ लोगों ने खान सर के दावों पर सवाल उठाए हैं। आलोचकों का कहना है कि मामले की पूरी सच्चाई सामने आने से पहले किसी भी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचना चाहिए। सोशल मीडिया पर भी कई तरह की चर्चाएं और आरोप देखने को मिल रहे हैं, हालांकि इनमें से कई दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

सोशल मीडिया पर क्यों छिड़ी बहस?

घटना के बाद सोशल मीडिया दो हिस्सों में बंटा नज़र आया। एक वर्ग खान सर के समर्थन में खड़ा दिखाई दिया, जबकि दूसरा वर्ग पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करता रहा। कई यूजर्स ने सवाल उठाए कि आखिर सच क्या है और जिम्मेदार कौन है।

जांच के बाद ही साफ होगी तस्वीर

फिलहाल मामले की जांच जारी है। पुलिस और संबंधित एजेंसियां उपलब्ध सबूतों के आधार पर जांच कर रही हैं। अब तक ऐसा कोई आधिकारिक निष्कर्ष सामने नहीं आया है जिससे खान सर पर लगाए जा रहे आरोप पूरी तरह साबित हो जाएं या उनके दावों को पूरी तरह सही ठहराया जा सके।

ये भी पढ़ें- भारत को मिला ‘सुदर्शन चक्र’ S-400 स्क्वाड्रन, ऑपरेशन सिंदूर में खून के आंसु रोया था पाकिस्तान, चीन की नींद हराम

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप