Jumma Namaz Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

होली और जुमा को लेकर यूपी में हाई अलर्ट, पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, संवेदशील इलाकों में पीएसी तैनात
Uttar Pradesh : 14 मार्च को होली और जुमा एक साथ पड़ रहा है। ऐसे में उत्तर प्रदेश प्रशासन पूरी कोशिश में है कि त्योहार अच्छे से मने। रंग में कोई भंग न पड़े। जुमा और होली को एकसाथ देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। यूपी के कई शहरों में पुलिस के जवानों ने फ्लैग मार्च निकाला, साथ ही संवेदशील इलाकों में PAC की टुकड़ियां तैनात की गई हैं। लखनऊ से लेकर बरेली तक, अयोध्या से लेकर मथुरा तक, और मुजफ्फरनगर से लेकर मुरादाबाद तक 25 ऐसे जिले हैं जहां पुलिस अधिक सतर्कता बरत रही है।

संवेदनशील जिलों में पुलिस अलर्ट, सख्त निगरानी जारी

उत्तर प्रदेश के संवेदनशील जिलों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मियों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि किसी भी माहौल बिगाड़ने की कोशिश को सख्ती से रोका जाएगा। इस बार होली और जुमे की नमाज एक ही दिन होने के कारण विशेष सतर्कता बरती जा रही है। काशी, मथुरा और अयोध्या जैसे धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। होली के जुलूस मार्गों पर ड्रोन कैमरों से निगरानी की जाएगी, जबकि 60 से अधिक पीएसी कंपनियां संवेदनशील जिलों में तैनात की गई हैं।

सोशल मीडिया पर कड़ी नजर

वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, सोशल मीडिया पर भड़काऊ सामग्री और अफवाहों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। पुलिस फर्जी खबरों को रोकने के लिए डिजिटल मॉनिटरिंग टीम के माध्यम से संदिग्ध पोस्ट और मैसेज पर तुरंत कार्रवाई कर रही है। डीजीपी प्रशांत कुमार के निर्देशानुसार संवेदनशील इलाकों में पुलिस बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है।

भीड़-भाड़ वाले इलाकों में गश्त तेज

त्योहार के दौरान बाजारों, धार्मिक स्थलों और प्रमुख जुलूस मार्गों पर पुलिस की सघन गश्त जारी है। इमरजेंसी मेडिकल टीम और एंबुलेंस सेवाओं को भी अलर्ट पर रखा गया है ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।

यूपी पुलिस का संदेश – कानून व्यवस्था में कोई समझौता नहीं

यूपी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शांति व्यवस्था भंग करने की किसी भी कोशिश पर सख्त कार्रवाई होगी। सरकार और प्रशासन का मुख्य उद्देश्य त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराना है।

यह भी पढ़ें : इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दी संभल की जामा मस्जिद में रंगाई-पुताई की इजाजत, ASI को दिए खास निर्देश

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Jumma Namaz: अल्लाह की रजा में बीता रमजान का पहला जुमा, सिर्फ भूखे रहने का नाम नहीं रोजा
Jumma Namaz: मैनपुरी जनपद में पाक माह के पहली जुमे पर मस्जिदों में रोजेदारों की भीड़ उमड़ पड़ी। नमाज के दौरान जामा मस्जिद में लोगों की भारी भीड़ रही और अल्लाह की रजा में रमजान का पहला जुमा बीता।

मस्जिदों में रही भारी भीड़

मुकद्दस रमजान के पहले जुमा की नमाज के लिए मस्जिदों में भीड़ उमड़ पड़ी। छोटी बड़ी तमाम मस्जिदों में जुमे की नमाज अकीदत के साथ अदा की गई। पूरा दिन इबादत ए इलाही में गुजरा। फर्ज नमाजों के साथ कसरत से नफ्ल नमाज अदा की गई। तिलावत ए कुरआन शरीफ की गई। तस्बीह व जिक्र के बीच पूरा जुमा रब को राजी करने में गुजरा।

सिर्फ भूंखे रहने का नाम नही रोजा

जामा मस्जिद सदर मोहम्मद शकील उर्फ फूलमियां ने कहा कि रोजेदार खुशनसीब हैं। जिसके लिए हर रोज जन्नत सजायी जाती हैं। रोजेदार की मगफिरत के लिए दरिया की मछलियां दुआ करती हैं। रोजा सिर्फ भूखे रहने का नाम नहीं है। असल रोजा तो वह है जिससे अल्लाह राजी हो जाए। जब हाथ उठे तो भलाई के लिए, कान सुने तो अच्छी बातें, कदम बढ़े तो नेकी के लिए, आंख देखे तो जायज चीजों को।

पुरुषों ने मस्जिदों में तो महिलाओं ने घरों में अदा कि नमाज

अहले सुबह रोजेदारों ने सेहरी खायी। पुरुषों ने मस्जिदों में तो महिलाओं ने घरों में नमाज ए फज्र अदा की। इसके बाद कुरआन शरीफ की तिलावत की गई। कुछ आराम करने के बाद हफ्ते की ईद यानी जुमा के नमाज की तैयारी शुरू हो गई। लोगों ने गुस्ल किया। साफ सुथरे कपड़े पहनकर इत्र लगाए। जुमा की अजान शुरू होते ही मस्जिदें नमाजियों से भरने लगीं। इसके बाद नमाजियों ने सुन्नतें अदा कीं। इमाम ने तकरीर पेश की। इसमें रोजे के फजाइल बयां किए।

हफ्ते की ईद लोगों ने अल्लाह की रजा में गुजारी

जामा मस्जिद में मौलाना खालिद रजा नूरी ने कहा कि रमजान का एहतराम बेहद जरूरी है। महिलाओं ने घरों में नमाज अदा कर कुरआन शरीफ की तिलावत की। पुरुषों ने भी घर आकर तिलावत व तस्बीह की। इसके बाद इफ्तारी की तैयारी शुरू हो गई। लजीज व्यंजन व शर्बत से दस्तरख्वान सज गए। शाम को असर की नमाज पढ़ी गई। इफ्तार का इंतजार शुरू हुआ। मस्जिद में अजान हुई सब ने खुदा का शुक्र अदा करते हुए रोजा खोला। रोजा खोलने के बाद मस्जिदों का रुख किया। मगरिब की नमाज अदा की। फिर थोड़ा चाय नाश्ता किया। इसके बाद एशा व तरावीह की नमाज अदा की। इस तरह से हफ्ते की ईद लोगों ने अल्लाह की रजा में गुजारी।

रिपोर्ट- विकास तिवारी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश

यह भी पढ़ें: http://Zero Born Country: एक देश ऐसा जहां नही पैदा कर सकते बच्चे, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान…

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए l हिन्दी ख़बर ऐप