Japan Airlines Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

जापान एयरलाइंस के प्लेन में कैसे लगी आग ?, 379 यात्रियों से भरा था प्लेन, 5 की मौत
Japan: जापान के टोक्यो में हनेडा हवाई अड्डे पर तटरक्षक विमान(coast guard aircraft) के साथ संभावित टक्कर के बाद जापान एयरलाइंस के एक विमान में आग लग गई। एयरलाइन ने कहा कि सभी 379 यात्रियों हैं। लेकिन तटरक्षक विमान में मौजूद 5 लोगों की मौत हो गई है और कैप्टन गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

तटरक्षक (Coast Guard) बल ने कहा कि वह इस संभावना की जांच कर रहा कि उसका विमान यात्री विमान से टकराया है या नहीं। वहीं, एनएचके ने बताया कि तटरक्षक विमान के चालक दल के छह सदस्यों में पांच की मौत हो गई है। इसने कहा कि पायलट को बाहर निकाल लिया गया है। हवाई अड्डे के प्रवक्ता ने बताया कि घटना के बाद हनेडा ने सभी रनवे बंद कर दिए हैं।

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स से मिली जानकारी के मुताबिक, जिस विमान में आग लगी, उसमें कथित तौर पर 379 यात्री थे। हालांकि गनीमत ये रही कि सभी 379 यात्रियों और चालक दल को सुरक्षित विमान से निकाल लिया गया था।

कैसे लगी आग?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लैंडिंग के बाद यह दूसरे विमान से टकरा गया था, जिसकी वजह से इसमें आग लगी। एनएचके टीवी ने बताया कि विमान में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। स्थानीय टीवी द्वारा दिखाए गए वीडियो में जापान एयरलाइंस के विमान के रनवे पर उड़ान भरने के दौरान आग और धुएं का एक बड़ा विस्फोट दिखाई दिया। इसके बाद विंग के आसपास के क्षेत्र में आग लग गई।

ये भी पढ़ें:Supreme Court: ट्रेन Accident रोकने के लिए सुरक्षा उपाय पर कोर्ट ने मांगी जानकारी

Japan: भूकंप के बाद सुनामी का खतरा, भारत ने आपात हेल्पलाइन नंबर जारी किया
Japan: नए साल के पहले दिन जापान में भूंकप आने से लोग दहशत में हैं। भूंकप के तगड़े झटके से हजारों की संख्या में आबादी प्रभावित हुई है। इशिकावा में समुद्र की ऊंची लहरें डरा रही हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.4 मापी गई है। रूस के तटीय इलाकों में भी सुनामी का अलर्ट जारी किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक जापान के पश्चिमी तट के पास भूकंप के बाद सुनामी का खतरा मंडरा रहा है। जापान में भूकंप कितना चिंताजनक है इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि 33 हजार से अधिक घरों में बिजली सप्लाई बाधित हुई है।

भारतीय दूतावास की तरफ से आपातकालीन नंबर जारी

संवेदनशील और चिंताजनक मंजर के बीच भारतीय दूतावास की तरफ से आपदा से प्रभावित लोगों की मदद के लिए इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। भारतीय दूतावास ने संपर्क के लिए ई-मेल एड्रेस भी जारी किया है। याकूब टोपनो, अजय सेठी और डीएन बर्नवाल के अलावा एस भट्टाचार्य और विवेक राठी के नंबर जारी किए गए हैं।

दूतावास की तरफ से जारी बयान में कहा गया, एक जनवरी, 2024 को आए शक्तिशाली भूकंप और सुनामी के संबंध में आपदा प्रभावित लोगों की मदद के लिए आपातकालीन नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। जापान में स्थित भारतीय दूतावास ने कहा कि आपदा प्रभावित आबादी किसी भी सहायता के लिए पांच अधिकारियों के अलावा दो ई-मेल आईडी- sscons.tokyo@mea.gov.in और offfseco.tokyo@mea.gov.in पर भी संपर्क कर सकती है।

ये भी पढ़ें:Delhi News:  दिल्ली पुलिस के इस पोस्ट की हो रही खूब चर्चा, खास अंदाज में लोगों में फैलाई जागरूकता

जापान में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 6.2 की तीव्रता दर्ज
जापान में एक बार फिर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर तीव्रता 6.2 दर्ज की गई है। फिलहाल सुनामी को लेकर किसी तरह का अलर्ट नहीं जारी किया गया है।

आपको बता दें जापान आमतौर पर भूकंप के मामले में संवेदनशील है, भूकंप की किसी भी दस्तक के बाद यहां पर सुनामी का सबसे अधिक खतरा रहता है। जानकार कहते हैं कि खतरा इसलिए भी अधिक होता है कि क्योंकि जापान में बिजली उत्पादन परमाणु संयंत्रों के जरिए होता है और भूकंप की वजह से नुकसान होने की आशंका ज्यादा रहती है। हालांकि जापान के एटॉमिक प्लांट्स को 9 से अधिक तीव्रता के भूकंप को झेल सकने योग्य बनाया गया है। इससे पहले नेपाल में भी भूकंप के झटके दर्ज किए गए थे।

कैसे आता है भूकंप?

भूकंप के आने की मुख्य वजह धरती के अंदर प्लेटों का टकरना है। धरती के भीतर सात प्लेट्स होती हैं जो लगातार घूमती रहती हैं। जब ये प्लेटें किसी जगह पर आपस में टकराती हैं, तो वहां फॉल्ट लाइन जोन बन जाता है और सतह के कोने मुड़ जाते हैं। सतह के कोने मुड़ने की वजह से वहां दबाव बनता है और प्लेट्स टूटने लगती हैं। इन प्लेट्स के टूटने से अंदर की एनर्जी बाहर आने का रास्ता खोजती है, जिसकी वजह से धरती हिलती है और हम इसे भूकंप मानते हैं।

ये भी पढ़ें: Japan के पीएम फुमियो किशिदा की रैली में धमाका, भाषण के दौरान हुआ हमला

एयरपोर्ट पर ’10 मिनट लेट’ हुआ, जापान एयरलाइंस की फ्लाइट को वापस लौटना पड़ गया !
जापान एयरलाइंस के एक यात्री विमान को गंतव्य हवाई अड्डे पर 10 मिनट लेट होने के कारण वापस लौटना पड़ा। फ्लाइट जेएएल 331 ने अपने निर्धारित प्रस्थान के एक घंटे बाद 19 फरवरी को रात 8 बजे टोक्यो के हनेडा हवाई अड्डे से उड़ान भरी।  न्यूयॉर्क पोस्ट के अनुसार, कट-ऑफ समय के 10 मिनट बाद पहुंचने के लिए एक क्षेत्रीय हवाई अड्डे पर उतरने से मना कर दिया गया।

विशेष रूप से, विमान, जिसकी रात 8:30 बजे होने की उम्मीद थी, लगभग 10:10 बजे तक फुकुओका नहीं पहुंचा। चूंकि फुकुओका हवाई अड्डे पर रात 10 बजे का कट-ऑफ समय लागू है, इसलिए उड़ान को उतरने की अनुमति नहीं दी गई और उसे टोक्यो वापस जाने के लिए लगभग 5 घंटे की यात्रा करनी पड़ी।

जापानी अखबार असाही शिंबुन ने नोट किया कि जापान एयरलाइंस के विमान में 335 यात्री सवार थे। जापान एयरलाइंस ने टोक्यो लौटने के बाद यात्रियों के लिए एक होटल में ठहरने की व्यवस्था की। यात्री अगली सुबह एक उड़ान में सवार हुए और सोमवार को फुकुओका हवाई अड्डे पर उतरे।

अधिकारियों के हवाले से, आउटलेट की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि तूफानी मौसम या भीड़-भाड़ जैसी ‘अपरिहार्य’ परिस्थितियों के कारण देरी से उतरने वाले विमानों को आमतौर पर फुकुओका हवाई अड्डे पर रात 10 बजे के बाद उतरने की अनुमति दी जाती है।