Indian hockey Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

लोकसभा सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर ने संसद में हॉकी के मक्का गांव संसारपुर का मुद्दा उठाया
Punjab News: संगरूर से लोकसभा सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर ने संसद के शून्यकाल में हॉकी के मक्का कहे जाने वाले गांव संसारपुर का मुद्दा उठाते हुए इस गांव के हॉकी में दिए गए ऐतिहासिक योगदान का उल्लेख किया और कहा कि यह गांव अब भी एस्ट्रोटर्फ हॉकी ग्राउंड से वंचित है।

मीत हेयर ने कहा कि संसारपुर ने अब तक 14 हॉकी ओलंपियन दिए हैं और ओलंपिक में कुल सात पदक जीते हैं, जिनमें चार स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य पदक शामिल हैं। 1975 में भारत के लिए इकलौता विश्व कप जीतने वाले अजीत पाल सिंह भी संसारपुर से थे। इस गांव के सभी ओलंपियन एक ही गली में रहते थे और सभी ही कुलार थे।

खेल मैदान के लिए जमीन नहीं

मीत हेयर ने कहा कि 1976 के बाद से संसारपुर से भारत के लिए एक भी ओलंपियन नहीं आया, क्योंकि उसी समय से हॉकी एस्ट्रोटर्फ पर खेली जाने लगी। उन्होंने बताया कि संसारपुर गांव जालंधर छावनी के पास स्थित है, जहां गांव के पास खेल मैदान के लिए जमीन नहीं है। घास के मैदान में एस्ट्रोटर्फ लगाने के लिए सेना से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एन.ओ.सी.) की आवश्यकता है, लेकिन अब तक न तो एन.ओ.सी. दी गई और न ही सेना की ओर से अपने स्तर पर एस्ट्रोटर्फ लगाई गई।

मीत हेयर ने भारत सरकार के गृह मंत्री, खेल मंत्री और अनुराग ठाकुर से अपील की कि संसारपुर के हॉकी योगदान को ध्यान में रखते हुए इस मामले को सेना के साथ उठाया जाए और वहां हॉकी एस्ट्रोटर्फ ग्राउंड तैयार किया जाए।

यह भी पढ़ें : विकास प्राधिकरणों के मुख्य प्रशासकों को स्थान की खोज के निर्देश जारी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

भारतीय हॉकी के जीते-जगमगाते सितारे, जिन्हें भारतीय हॉकी के ‘कपिल देव’ भी कहा गया
आज भारत के धुरंधर हॉकी खिलाड़ी धनराज पिल्लै का 55वां जन्मदिन है. उन्हें हॉकी का कपिल देव भी कहा जाता है. धनराज की गिनती ऐसे खिलाड़यों में होती है जो केवल खेल के लिए जीते हैं. उन्होंने शुरूआत में लकड़ी के डंडों को स्टिक बनाकर हॉकी खेलना शुरू किया था. बाद में टूटी हॉकी स्टिक और फेंकी हुई बॉल से हॉकी खेला करते थे. बाद में वह भारतीय हॉकी टीम के कप्तान बने और उनके नेतृत्व में भारतीय हॉकी नई बुलंदियों पर पहुंची।

कहानी 1998 एशियाई खेलों की.. 1966 के बाद Indian Mens HockeyTeam ने Asian Games में गोल्ड नहीं जीता था! कई मौकों पर उसे फाइनल में अपने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के हाथों हार झेलनी पड़ी थीं। लंबे अरसे से टीम को एशियाई खेलों में सफलता का इंतज़ार था और यह सफलता आई 1998 एशियाई खेलों में। टीम की इस जीत का एक कारण कप्तान धनराज पिल्लै का शानदार फॉर्म था।

धनराज के करियर में यह खेल एक बहुत बड़ा मुकाम बना; उनके करियर का यह सबसे यादगार और सफल टूर्नामेंट भी कहा जा सकता है। उन्होंने टूर्नामेंट के छह मैचों में 11 गोल किए थे। भारत ने पूरे टूर्नामेंट में कुल 24 गोल किए थे जिसमें से 11 अकेले धनराज के थे यानी एशियाई खेलों में टीम के लगभग आधे गोल कप्तान की हॉकी से आए थे।

कोच महाराज किशन कौशिक और कप्तान की जुगलबंदी ने टीम में वो ऊर्जा दौड़ाई की टीम एशियाई खेलों में अपना दूसरा स्वर्ण पदक जीतने में सफल रही। 1966 और 1998 में भारत की जीत में एक इत्तेफाक यह था कि यह दोनों संस्करण बैंकॉक में खेले गए थे।

पाकिस्तान की पुरुष हॉकी टीम एशियाई खेलों में अपने कट्टर प्रतिद्वंद्वी भारत को हराकर प्रमुख टीम के रूप में उभरी। भारत और पाकिस्तान की टीमों ने कई दशक तक हॉकी जगत में राज किया है। जब भी दोनों टीमें आमने-सामने होतीं तो हॉकी जगत और प्रशंसकों की नज़रे उन पर ही बनी रहतीं। भारत और पाकिस्तान की टीमें अब तक एशियन गेम्स के फाइनल में आठ बार आमने-सामने आ चुकी हैं।

साल 1958 और 1982 के बीच लगातार सात बार दोनों टीमों ने फाइनल खेला था। यह तस्वीर है 2002 में बुसान में खेले गए एशियाई गेम्स के सेमी फाइनल मैच की, जब भारत ने पकिस्तान को 4-3 से हराकर फाइनल मुकाबले में जगह बनाई थी। दोनों देशों ने एशियाई खेलों में अब तक कुल 63 मैच खेले थे और भारतीय स्टार फॉरवर्ड धनराज पिल्लै के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत यह भारत की पकिस्तान पर 50वीं या कहिए “गोल्डन जुबली” जीत थी!