Holi wishes Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने होली पर प्रदेशवासियों को दी बधाई और शुभकामनाएं
Madhya Pradesh : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को होली के पर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। सीएम ने कहा कि होली का पर्व सत्य अधर्म और अत्याचार पर भक्ति की जीत का प्रतीक है। यह पर्व समाज में भाईचारे और एकता का संदेश देता है।

सीएम मोहन यादव ने कहा कि होली के दिन हम सभी को अपने जीवन में सकारात्मकता लाने और नकारात्मकता को त्यागने का संकल्प लेना चाहिए। यह अवसर है जब हम अपने पुराने द्वंद्व और मतभेदों को भुलाकर एकजुट हो सकते हैं और समाज में शांति एवं सौहार्द का वातावरण बना सकते हैं। सीएम ने प्रदेशवासियों से आग्रह किया कि वे होली की पवित्र अग्नि में सभी नकारात्मक तत्वों को समर्पित करें और अपने जीवन में मंगल, समृद्धि और शुभता की कामना करें।

त्योहार अपने भीतर की अच्छाईयों को उजागर करने के लिए प्रेरित करता है।

सीएम मोहन यादव ने आगे कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं है बल्कि यह एक ऐसा पर्व है जो हमें समाज में एकता समानता और प्रेम की भावना को प्रगाढ़ करने की प्रेरणा देता है। यह त्योहार हमें अपने भीतर की अच्छाईयों को उजागर करने और समाज के प्रति अपने दायित्वों का पालन करने के लिए प्रेरित करता है।

सीएम मोहन यादव ने प्रदेशवासियों से की अपील

सीएम मोहन ने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे होली के इस पर्व को पारंपरिक रूप से धूमधाम से मनाएं और पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए प्राकृतिक रंगों का ही उपयोग करें। उन्होंने कहा कि हमें अपने समाज और देश के प्रति अपने योगदान को और बेहतर बनाने के संकल्प के साथ इस त्योहार का आनंद लेना चाहिए।

साथ ही मुख्यमंत्री ने इस बात की भी कामना की कि होली का यह पर्व सभी के जीवन में खुशहाली और समृद्धि लाए और समाज में आपसी भाईचारे की भावना को और मजबूत करे।

यह भी पढ़ें : मुख्यमंत्री के नेतृत्व में कैबिनेट ने 21 मार्च से बजट सत्र बुलाने की मंजूरी दी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू समेत कई हस्तियों ने देशवासियों को होली की दी शुभकामनाएं
Holi 2025 :  आज पूरे देश में रंगों का त्योहार होली पूरे उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू समेत कई हस्तियों ने देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी हैं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी। राष्ट्रपति ने एक्स पर लिखा कि रंगों के त्योहार होली के पावन अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। हर्षोल्लास का यह त्योहार एकता प्रेम और सद्भाव का संदेश देता है। यह त्योहार भारत की अनमोल सांस्कृतिक विरासत का भी प्रतीक है। इस पावन अवसर पर आइए हम सब मिलकर मां भारती की सभी संतानों के जीवन में निरंतर प्रगति समृद्धि और खुशियों के रंग भरने का संकल्प लें।

देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी

वहीं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश और देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दीं। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा इस बार होली पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का संकल्प लेकर मनाएं। प्राकृतिक रंगों का इस्तेमाल करें और जल संरक्षण करें।

देश भर में होली खेली जा रहीं है

हिन्दू धर्म में होली का त्योहार उल्लास और उमंग के साथ मनाया जाता है। इस दिन पूरे देश में लोग एक-दूसरे को रंग लगाकर शुभकामनाएं देते हैं। इस साल दो दिन के इस उत्सव में पहले दिन यानी 13 मार्च की देर रात होलिका दहन किया गया। आज रंगों के साथ देश भर में होली खेली जा रहीं है।

यह भी पढ़ें : संभल की शाही जामा मस्जिद पहुंची ASI की टीम, नपाई का कार्य शुरू

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को होली की दी शुभकामनाएं
UP News : सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश को होली पर्व की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा- होली त्योहार में निहित एकता सद्भावना का संदेश ही सनातन धर्म की सबसे बड़ी ताकत है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को सामाजिक समता उल्लास और उमंग के पर्व होली की बधाई देते हुए कहा कि होली त्योहारों में निहित एकता सद्भावना का संदेश ही सनातन धर्म की ताकत है। प्रयागराज महाकुंभ में सनातन धर्म की इसी ताकत का एहसास पूरी दुनिया को कराने के बाद देश और दुनिया के सनातन धर्मावलंबी होलिका दहन और होली की पर्व परंपरा से जुड़कर हर परिस्थिति में सत्य की जीत एकता सद्भावना का संदेश दे रहे हैं।

सनातन की सबसे बड़ी जीत है

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दिव्य और भव्य महाकुंभ की सफलता ने दुनिया को सनातन धर्म की ताकत का एहसास कराया है। प्रयागराज महाकुंभ ने यह दिखाया कि धर्म का अनुशासन देखना हो एकता देखनी हो और सद्भावना देखनी हो तो सनातन धर्म की परंपराओं को देखिए। महाकुंभ धर्म के अनुशासन का महापर्व बन गया। 66 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने एक संगम क्षेत्र में 45 दिन तक जिस अनुशासन का एहसास कराया वह सनातन की सबसे बड़ी जीत है।

राष्ट्राध्यक्ष मंत्रीगण इसके सहभागी बने

सीएम ने कहा कि देश के सभी राज्यों और 100 से अधिक देशों के श्रद्धालु राजनयिक राष्ट्राध्यक्ष मंत्रीगण इसके सहभागी बने। राष्ट्रपति उप राष्ट्रपति प्रधानमंत्री कई केंद्रीय मंत्रियों कई राज्यों के राज्यपालों मुख्यमंत्रियों सुप्रीम कोर्ट और राज्य के उच्च न्यायालयों के न्यायाधीशों समेत समाज के हर एक क्षेत्र का नेतृत्व करने वाले लोगों ने महाकुंभ जाने की इच्छा जताई और उसे पूरित किया।

एकजुट रहने की प्रेरक हैं

सीएम ने कहा कि हर मत मजहब जाति क्षेत्र के लोगों ने त्रिवेणी में स्नान कर यही संदेश दिया कि सनातन की परंपराएं मतभेद समाप्त कर एकजुट रहने की प्रेरक हैं। मतभेद समाप्त कर एकजुट रहने का संदेश होली भी देती है। सीएम ने कहा कि महाकुंभ में प्रदेशवासियों ने जो आथित्य सत्कार किया विभिन्न विभागों के कार्मिकों ने जो कार्य किया वह अत्यंत अभिनंदनीय है।

लोक गाथा इतिहास का हिस्सा होते हैं

परंपरा और होली को शालीनता से मनाने की अपील करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि होली पर पारंपरिक गीतों को पुनर्जीवित करने की आवश्यकता है। पारंपरिक लोक गीत लोक गाथा इतिहास का हिस्सा होते हैं। सीएम ने कहा कि अगले वर्ष तक यह प्रयास होना चाहिए कि पारंपरिक होली गीतों को पुनर्जीवित करने के लिए मोहल्लों में टोलियों का गठन किया जाए। सीएम ने होली पर लोगों से अपील की कि हजारों वर्षों की सनातन परंपरा का अनुकरण कर सौहार्द से रंगभरी होली मनाएं।

यह भी पढ़ें : इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दी संभल की जामा मस्जिद में रंगाई-पुताई की इजाजत, ASI को दिए खास निर्देश

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप