HedgewarSmritiMandir Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

पीएम मोदी का नागपुर दौरा आज, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल, जानें पूरा शेड्यूल
PM Modi Nagpur Visit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नागपुर का दौरा करने जा रहे हैं। नागपुर में पीएम मोदी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डॉक्टर केशव बलिराम हेडगेवार के स्मारक पर जाएंगे।

पीएम नरेंद्र मोदी आज नागपुर का दौरा करेंगे जहां वो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डॉक्टर केशव बलिराम हेडगेवार के स्मारक पर जाएंगे। पीएम मोदी आरएसएस के हेडगेवार स्मृति मंदिर में डॉक्टर हेडगेवार एवं गोलवलकर की समाधि का दर्शन करेंगे और वहां पुष्प अर्पित करेंगे। नागपुर में पीएम मोदी का स्वागत पूर्व सरकार्यवाह भैया जी जोशी करेंगे। आरएसएस के जानकारों के मुताबिक पीएम नरेंद्र मोदी दूसरे प्रधानमंत्री होंगे जो संघ के रेशम बाग हेडगेवार स्मृति मंदिर पहुंचेंगे। इससे पहले पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई रेशम बाग स्मृति मंदिर में 27 अगस्त 2000 को पहुंचे थे। अटल बिहारी वाजपेई जब पीएम थे तो उस दौरान रेशम बाग के साथ-साथ वो दीक्षाभूमि भी गए थे।

दीक्षा भूमि का भी दौरा करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी माधव नेत्रालय प्रीमियम सेंटर के विस्तार भवन की आधारशिला भी रखेंगे। वहीं आरएसएस के जानकारों का कहना है कि पीएम के तौर पर वो पहली बार रेशम बाग पहुंचेंगे। उससे पहले वह स्वयंसेवक की हैसियत से कई बार रेशम बाग के स्मृति मंदिर जा चुके हैं। पीएम मोदी अपने एक दिवसीय दौर में दीक्षा भूमि का भी दौरा करेंगे। यह उनका आठ साल बाद दीक्षा भूमि का दूसरा दौरा होगा। पीएम मोदी इस बार लगभग 15 मिनट तक वहां रुकेंगे। पीएम मोदी 14 अप्रैल 2017 को डॉ बाबासाहेब अंबेडकर के 126वीं जयंती के मौके पर दीक्षा भूमिका दौरा किया था। उस समय पीएम नरेंद्र मोदी 40 मिनट दीक्षा भूमि पर थे। आज पीएम मोदी दीक्षाभूमि पहुंचेंगे यहा मध्यवर्ती स्तूप में रखे डॉ बाबासाहेब अंबेडकर के अस्थि कलश को पुष्पांजलि अर्पित करेंगे।

गौतम बुद्ध को नमन करेंगे

इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गौतम बुद्ध को नमन करेंगे। इस मौके पर डॉक्टर बाबासाहेब अंबेडकर स्मारक समिति दीक्षाभूमि की तरफ से पीएम का स्वागत किया जाएगा। ट्रस्ट की तरफ से डॉक्टर बाबासाहेब आंबेडकर द्वारा लिखित पुस्तक बुद्ध और उनका धम्म और दीक्षा भूमि की गोल्डन प्रतिकृति भी पीएम नरेंद्र मोदी को भेट की जाएगी। प्रधानमंत्री माधव नेत्रालय से 11:30 बजे के आस पास एयरपोर्ट की तरफ रवाना हो जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एयरपोर्ट पहुंचने के बाद हेलीकॉप्टर से सोलर कंपनी पहुंचेंगे। सोलर कंपनी में लगभग वह आधे घंटे तक रहेंगे। सोलर एक्सप्लोसिव के जरिए भारतीय सेना के लिए मल्टी मॉडल ग्रेनाइट्स और अन्य गोला बारूद बनाया जाता है। पीएम नरेंद्र मोदी 1.30 बजे के आसपास अपने अगले कार्यक्रम के लिए छत्तीसगढ़ रवाना हो जाएंगे।

यह भी पढ़ें : सोशल मीडिया पर छाया ChatGPT का Ghibli मैजिक, यूजर्स हुए क्रेजी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप