Hawala Network Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

अमृतसर में हथियार तस्करी और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार
Punjab News : पंजाब को मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के अनुसार सुरक्षित राज्य बनाने के लिए चल रहे अभियान के बीच एक बड़ी सफलता में, अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने एक सीमा पार अवैध हथियार तस्करी और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है और चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक अफगान नागरिक भी शामिल है तथा उनके कब्जे से आठ उन्नत पिस्तौल बरामद की गई हैं, ऐसा पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने सोमवार को यहां कहा.

गिरफ्तार लोगों की पहचान इस्माइलखेल तौहीद (30), अफगानिस्तान निवासी, वर्तमान में पुणे, महाराष्ट्र में रह रहा. मंगजीत सिंह (20) और शमशेर सिंह (26), दोनों गांव फतेहाबाद, तरन तारन निवासी और गुरलाल सिंह (42), गांव राजाताल, अमृतसर निवासी के रूप में हुई है. बरामद पिस्तौलों में एक .30 बोर बेरेटा, चार 9MM ग्लॉक और तीन .30 बोर पिस्तौल शामिल हैं, साथ ही सात जिंदा कारतूस भी बरामद हुए हैं. पुलिस टीमों ने उनका एक्टिवा स्कूटर भी जब्त किया है.

आरोपी विदेशी आधारित तस्कर के संपर्क में थे

डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आरोपी कथित रूप से एक विदेशी आधारित तस्कर के संपर्क में थे, जो छिपे हुए ड्रॉप स्थानों के माध्यम से अवैध हथियारों की खेप भेजता था, उन्होंने कहा कि बरामद हथियार कथित रूप से आपराधिक तत्वों को आगे वितरण के लिए दिए जा रहे थे.

डीजीपी ने कहा कि इस मामले में आगे और पीछे के संबंधों की पहचान करने, अन्य सहयोगियों का पता लगाने तथा आगे की बरामदगी और गिरफ्तारियों के लिए जांच जारी है.

विदेशी तस्करी नेटवर्क की जांच में बड़ा खुलासा

संचालन संबंधी विवरण साझा करते हुए, पुलिस आयुक्त (सीपी) अमृतसर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने कहा कि विश्वसनीय सूचना के आधार पर पुलिस टीमों ने आरोपी मंगजीत सिंह और शमशेर सिंह को पकड़ा और तीन अवैध पिस्तौल तथा सात जिंदा कारतूस बरामद किए.

विदेश आधारित तस्करी नेटवर्क की व्यापक जांच के बाद, पुलिस ने एक अन्य आरोपी गुरलाल सिंह को गिरफ्तार किया और उसकी तलाशी के दौरान तीन और पिस्तौल बरामद किए गए, उन्होंने कहा कि गुरलाल सिंह की पूछताछ के आधार पर बताए गए स्थान से दो और पिस्तौल बरामद किए गए.

दोनों आरोपी एक ही गांव के निवासी निकले

सीपी ने कहा कि जांच के दौरान दिए गए खुलासों के आधार पर पुलिस ने एक अन्य सहयोगी इस्माइलखेल तौहीद को भी गिरफ्तार किया, जो ड्राई फ्रूट व्यवसाय की आड़ में हवाला नेटवर्क चला रहा था और अवैध हथियार तस्करी रैकेट से जुड़े वित्तीय लेनदेन को सुगम बना रहा था.

उन्होंने कहा कि जांच से यह भी पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी मंगजीत सिंह और शमशेर सिंह एक ही गांव के निवासी हैं और संयुक्त रूप से अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क में शामिल थे. यह भी स्थापित हुआ है कि आरोपी मंगजीत सिंह एक आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ पहले भी पुलिस थाना सुल्तानविंड, अमृतसर में आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज है.

आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज

इस संबंध में दो अलग-अलग मामले एफआईआर नंबर 168 दिनांक 04-06-2026 धारा 25 और 25(7) आर्म्स एक्ट थाना इस्लामाबाद में और एफआईआर नंबर 162 दिनांक 05-06-2026 धारा 25, 25(8) और 29 आर्म्स एक्ट थाना गेट हकीमा में दर्ज किए गए हैं.

ये भी पढ़ें – अंधविश्वास के चलते भीड़ का खूनी तांडव, पत्नी को ‘डायन’ बताने पर बचाने आए पति की हत्या

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

बरेली में 4.5 करोड़ रुपये के हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़, 35 लाख नकद के साथ 2 गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी
UP News : उत्तर प्रदेश के बरेली में पुलिस ने शॉल कारोबार की आड़ में चल रहे कथित हवाला नेटवर्क का पर्दाफाश किया है. बारादरी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों, जगदीश चोटिया और जमीर अहमद, को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन अन्य आरोपी फरार हैं.

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 35 लाख रुपये नकद, चार मोबाइल फोन और दो फर्जी आधार कार्ड बरामद किए हैं. जांच में सामने आया है कि कश्मीर से जुड़े व्यापारिक लेन-देन के नाम पर हवाला कारोबार संचालित किया जा रहा था.

बैंक खाते से जुड़े कई अहम सुराग

एसएसपी अनुराग आर्य के अनुसार, वर्ष 2025 में खोले गए एक एक्सिस बैंक खाते में एक साल के भीतर 1500 से अधिक ट्रांजेक्शन हुए और करीब 4.5 करोड़ रुपये का संदिग्ध लेन-देन पाया गया है.

दुबई से संचालित होने का शक

बता दें कि जांच में दिल्ली के दो व्यापारियों लालचंद और धम्मालाल की भूमिका भी सामने आई है. वहीं पूछताछ में दुबई में बैठे जीशान अली का नाम सामने आया है, जिसे इस नेटवर्क का कथित मास्टरमाइंड बताया जा रहा है.

पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है.

ये भी पढ़ें- ‘पेड्डी’ में जाह्नवी का लुक बना बहस का मुद्दा, कपड़ों को लेकर सोशल मीडिया पर हुई ट्रोल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

पंजाब पुलिस ने सीमा पार से संचालित हथियार तस्करी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, हथियार समेत तीन गिरफ्तार
Weapon Racket Busted : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने सीमा पार से अवैध हथियार सप्लाई में शामिल एक संगठित हथियार एवं हवाला नेटवर्क के तीन सदस्यों को 10 आधुनिक हथियारों और 2.5 लाख रुपये हवाला मनी समेत गिरफ्तार कर गैंग का भंडाफोड़ किया है. यह जानकारी पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने आज यहां दी.

भारी मात्रा में हथियार बरामद

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अमरजीत सिंह उर्फ बाऊ (22) निवासी माझी मेओ (अमृतसर), मनबीर सिंह (26) निवासी वान तारा सिंह (तरनतारन) और मुहम्मद तौफीक खान उर्फ बब्बलू (42) निवासी गौतम नगर, मुंबई के रूप में हुई है. बरामद हथियारों में तीन .30 बोर पीएक्स5 पिस्तौल, तीन 9 एमएम ग्लॉक, एक 9 एमएम ब्रेटा और तीन .30 बोर पिस्तौल शामिल हैं.

डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि शुरुआती जांच से पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी पाकिस्तानी हैंडलरों के संपर्क में थे और राज्य की शांति भंग करने के इरादे से अवैध हथियार हासिल करने और आगे सप्लाई करने के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते थे.

उन्होंने कहा कि इस मामले में आगे-पीछे के संबंधों का पता लगाने के लिए और जांच की जा रही है ताकि पूरे नेटवर्क और सीमा पार संबंधों का खुलासा किया जा सके.

पाकिस्तानी हैंडलर के इशारों पर करते थे काम

पुलिस आयुक्त (सीपी) अमृतसर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने कार्रवाई के विवरण साझा करते हुए कहा कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीमों ने अमरजीत उर्फ बाऊ को गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से एक ग्लॉक पिस्तौल बरामद की. बाद में अमरजीत के खुलासे पर मनबीर को नामजद किया गया और नौ पिस्तौल समेत गिरफ्तार कर लिया गया. उन्होंने बताया कि अमरजीत और मनबीर दोनों का एक साझा पाकिस्तानी हैंडलर था, जो ड्रोन के जरिए हथियारों की खेप भारतीय क्षेत्र में भेजता था.

सीपी ने आगे बताया कि जांच से खुलासा हुआ है कि मुंबई आधारित व्यक्ति, मुहम्मद तौफीक खान, तस्करी से अर्जित धन को हवाला के माध्यम से पाकिस्तान भेजता था और नेटवर्क चलाने के लिए पंजाब के अलग-अलग शहरों में किराए के मकानों में रहता था. उसे 2.5 लाख रुपये हवाला राशि समेत गिरफ्तार किया गया.

इस संबंध में, अमृतसर के पुलिस स्टेशन गेट हकीमा में आर्म्स एक्ट की धारा 25(6), 25(7) और 25(8) के तहत एफआईआर नंबर 257, दिनांक 17.09.2025 दर्ज किया गया है.

यह भी पढ़ें : पंजाब में शुरू हुआ 10 लाख रुपये तक कैशलेस इलाज योजना, 23 सितंबर से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

सीमा पार से तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़: 3 गिरफ्तार, 3.5 लाख ड्रग मनी और 4 पिस्तौल बरामद
Punjab News : पंजाब को एक सुरक्षित राज्य बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के तहत चलाए जा रहे अभियान के बीच समय पर मिली खुफिया जानकारी के आधार पर किए गए एक समन्वित कार्रवाई में अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने सीमा पार संगठित हथियार और हवाला नेटवर्क से जुड़े तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है, यह जानकारी पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने गुरुवार को यहां दी.

हथियार और पैसे बरामद, ड्रोन से करते थे तस्करी

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान हरप्रीत सिंह (23), निवासी गांव कोट मेहताब, अमृतसर; गुरपाल सिंह (21), निवासी गांव सुरसिंह, तरनतारन; और रंजोध सिंह (33), निवासी गांव वीरिंग, तरनतारन के रूप में हुई है. पुलिस टीमों ने 2.02 किलोग्राम हेरोइन, चार पिस्तौल, जिनमें एक Glock और तीन .30 बोर पिस्तौल शामिल हैं साथ ही 3.5 लाख रुपये की हवाला राशि बरामद की है, पुलिस ने उनकी मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है.

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि यह गिरोह पाकिस्तान से ड्रोन के माध्यम से हेरोइन और हथियारों की तस्करी करता था और पंजाब के सीमावर्ती क्षेत्रों में इनकी सक्रिय उपस्थिति थी. प्रारंभिक जांच में पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी हरप्रीत सिंह और गुरपाल सिंह, जो पहले मलेशिया गए थे, सीमा पार तस्करों से जुड़े हुए हैं.

डीजीपी ने कहा कि इस संबंध में थाना गेट हकीमां में मामला दर्ज किया गया है और इस केस में आगे की और पीछे की कड़ियों को जोड़ने के लिए जांच जारी है ताकि पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके.

पाकिस्तानी तस्कर से जुड़े थे आरोपी

ऑपरेशन की जानकारी साझा करते हुए अमृतसर के पुलिस आयुक्त (सीपी) गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि आरोपी हरप्रीत और गुरपाल को पहले 220 ग्राम हेरोइन के साथ मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया गया था. गिरफ्तार आरोपियों हरप्रीत और गुरपाल के खुलासे पर पुलिस टीमों ने चिन्हित स्थान से 1.8 किलोग्राम और हेरोइन के साथ दो .30 बोर पिस्तौल बरामद किए हैं.

उन्होंने बताया कि जांच से यह सामने आया है कि हरप्रीत 2023 में मलेशिया गया था और 7 महीने बाद लौटा, जबकि गुरपाल 2022 में गया था और 2023 में लौटा. वे मलेशिया में एक-दूसरे को नहीं जानते थे, लेकिन दोनों का संपर्क एक ही पाकिस्तान आधारित तस्कर से था और उसी के निर्देशों पर उन्होंने खेप प्राप्त की थी.

जांच के दौरान पकड़ा गया तीसरा आरोपी

पुलिस आयुक्त ने बताया कि गुरपाल सिंह के आगे के खुलासे पर जांच के दौरान एक और आरोपी रंजोध को नामजद किया गया और उसे दो पिस्तौल और 3.5 लाख रुपये की ड्रग मनी के साथ गिरफ्तार किया गया. यह ड्रग मनी नशीले पदार्थों के व्यापार से जुड़ी थी, जिसे हवाला के जरिए पाकिस्तान भेजा जाना था.

इस संबंध में थाना गेट हकीमां, अमृतसर में एनडीपीएस एक्ट की धाराएं 21सी, 27ए, 27बी और 29 तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत एफआईआर नंबर 235, दिनांक 30.08.25 को दर्ज की गई है.

यह भी पढ़ें : कांग्रेस के बिहार-बीड़ी पोस्ट पर सियासी विवाद: NDA नेताओं ने दिया करारा जवाब, कांग्रेस ने डिलीट किया पोस्ट

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

पंजाब पुलिस नार्को-आतंकवाद हवाला नेटवर्क का किया भंडाफोड़, 11 गिरफ्तार, 5 करोड़ रुपये बरामद
Punjab News : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर शुरू किए गए नशा विरोधी मुहिम‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के तहत पंजाब पुलिस की एंटी-नार्कोटिक्स टास्क फोर्स (ए.एन.टी.एफ.) ने केंद्रीय एजेंसियों के सहयोग से पाकिस्तान-समर्थित नार्को-आतंकवाद हवाला नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए 11 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। इनमें पाँच नशा तस्कर तीन ड्रग हवाला मनी कोरियर और तीन हवाला कारोबारी शामिल हैं। पुलिस ने विभिन्न विदेशी मुद्राओं में 5.09 करोड़ रुपये की ड्रग मनी भी बरामद की है। इस संबंध में जानकारी सोमवार को पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने दी।

गिरफ्तार किया गया

गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों की पहचान अमृतसर के राम तलाइ के हरजिंदर सिंह उर्फ अजय (26), अमृतसर की गुरु नानक कॉलोनी के हरमनजीत सिंह उर्फ हैरी (27), अमृतसर के छेहरटा के नारायणगढ़ के सागर (28), बटाला के हुसनपुरा कला के लवदीप सिंह उर्फ लाला (30) और अमृतसर के कक्कड़ के हरभाज सिंह उर्फ भेजा (30) के रूप में हुई है जबकि
ड्रग हवाला मनी कोरियर के रूप में अमृतसर के जोड़ा फाटक के सौरव उर्फ सौरव महाजन (24), अमृतसर के घास मंडी चौक के तनुश (28) और अमृतसर के दमगंज के हरमिंदर सिंह उर्फ हैरी (28) को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार हवाला कारोबारियों की पहचान फगवाड़ा स्थित शर्मा फॉरेक्स मनी चेंजर के मालिक अशोक कुमार शर्मा (60), फगवाड़ा के मुटीयारपुर मोहल्ले के राजेश कुमार (50) और फगवाड़ा के सुखचैन नगर के अमित बांसल उर्फ सुनील (47) के रूप में हुई है।

पूरे नेटवर्क को उजागर किया

यह कार्रवाई दो व्यक्तियों हरजिंदर सिंह उर्फ अजय और हरमनजीत सिंह उर्फ हैरी, जिन्हें 21 जनवरी, 2025 को 263 ग्राम हेरोइन और 5.60 लाख रुपये की ड्रग मनी के साथ गिरफ्तार किया गया था, की गहन जांच के बाद की गई। दो महीने की गहराई से जांच और उनकी गतिविधियों पर नजर रखने के बाद पंजाब पुलिस ने इस पूरे नेटवर्क को उजागर किया।

160 ग्राम हेरोइन बरामद हुई

डीजीपी गौरव यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि इस जांच के दौरान ए.एन.टी.एफ. की पुलिस टीमों ने अगले ही दिन तीन हवाला मनी कोरियर – सौरव महाजन तनुश और हरमिंदर उर्फ हैरी को गिरफ्तार कर 47.50 लाख रुपये की ड्रग मनी जब्त की और उनकी महिंद्रा एक्सयूवी 300 कार को भी जब्त कर लिया।

केस की जांच आगे बढ़ाते हुए , 24 जनवरी को सागर और लवदीप सिंह उर्फ लाला नामक दो और नशा तस्करों को पकड़ा गया, जिनके पास से 5 लाख रुपये की ड्रग मनी, एक एक्टिवा स्कूटर और 160 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

नशा तस्कर शहबाज के संपर्क में

इस मामले की आगे की जांच पुलिस टीमों को मास्टरमाइंड हरभाज सिंह उर्फ भेजा तक ले गई, जो अमृतसर की केंद्रीय जेल में रहते हुए पाकिस्तान स्थित नशा तस्कर शहबाज के संपर्क में था। उन्होंने कहा कि 26 जनवरी को उसे जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर गिरफ्तार किया गया।

केंद्रीय जेल में रखा गया था

गौरतलब है कि पाकिस्तानी तस्कर शहबाज, जो पाकिस्तान के जिला नारोवाल के बूड़ेवाल गाँव का रहने वाला है, अवैध रूप से भारत में दाखिल हुआ था। उसके खिलाफ फरवरी 2021 में एफआईआर दर्ज की गई थी और उसे भारत से वापस पाकिस्तान भेजे जाने से पहले अमृतसर की केंद्रीय जेल में रखा गया था।

जेल अमृतसर में बंद थे

डीजीपी ने बताया कि शुरुआती जांच में यह सामने आया कि हरभाज सिंह और हरमनजीत उर्फ हैरी की पहचान जेल में ही पाकिस्तानी तस्कर शहबाज से हुई थी। जब वे इकट्ठे केंद्रीय जेल अमृतसर में बंद थे। उन्होंने आगे बताया कि जेल से रिहा होने के बादउसने तस्करी का करोबार चलाने के लिए उन्होंने मोबाइल फोन के जरिए संपर्क बनाए रखा और हरमिंदर उर्फ हैरी को भी इस तस्करी में शामिल किया।

18 मार्च को गिरफ्तार किया

उन्होंने बताया कि पूछताछ में हरमनजीत और हरमिंदर ने कबूल किया कि वे शहबाज के निर्देश पर ड्रग मनी फगवाड़ा स्थित शर्मा फॉरेक्स मनी एक्सचेंजर और फॉरेक्स एडवाइजर के जरिए जमा कर रहे थे। पुलिस ने इस मामले में अशोक शर्मा और उसके साथी सुनील को नामजद कर 17 और 18 मार्च को गिरफ्तार किया।

डी जी पी गौरव यादव ने बताया कि तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने अशोक शर्मा के एक और साथी राजेश उर्फ बॉबी को उसके घर से गिरफ्तार किया और 50.50 लाख रुपये बरामद किए।

लग्जरी गाड़ियाँ ज़ब्त कीं

उन्होंने बताया कि आगे की जांच में पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से कुल 36.59 लाख रुपये (भारतीय मुद्रा में कुल बरामदगी 1.45 करोड़ रुपये), 2,63,630 यूरो, 7,000 अमेरिकी डॉलर, 10,020 कनाडाई डॉलर, 27,500 पाउंड और 285 दिरहम बरामद किए। इसके अलावा 372 ग्राम सोना भी ज़ब्त किया गया। पुलिस ने आरोपियों की महिंद्रा एक्स यू वी 300, बी एम डबल्यू, महिंद्रा थार ऑटोमैटिक और हुंडई आई 10 समेत चार लग्जरी गाड़ियाँ ज़ब्त कीं।

पकड़ने के लिए छापेमारी जारी

डीजीपी ने बताया कि ए.एन.टी.एफ. ने इस नेटवर्क की सैकड़ों करोड़ की अवैध संपत्तियों की पहचान कर ली है और एन डी पी एस एक्ट की धारा 68एफ के तहत इन्हें जब्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जांच से यह भी सामने आया कि यह नेटवर्क अमृतसर, तरनतारन, फगवाड़ा और पंचकूला तक फैला हुआ है।
उन्होंने कहा कि पुलिस टीमों ने इस मामले में सात ओर व्यक्तियों को नामजद किया है और उनको पकड़ने के लिए छापेमारी जारी है।

नशा तस्करों से जब्त की

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि “युद्ध नशों क विरुद्ध” मुहिम के 24वें दिन तक पंजाब पुलिस ने 1मार्च2025 से राज्य भर में 3,868 नशा तस्करों को गिरफ्तार कर 2,177 एफआईआर दर्ज कीं। इस दौरान पुलिस ने 135.5 किलोग्राम हेरोइन, 82.9 किलोग्राम अफीम, 1,419 किलोग्राम भुक्की, 34.24 किलोग्राम गांजा, 7.58 लाख नशीली गोलियाँ/कैप्सूल/टीके, 1 किलोग्राम ICE और 5.42 करोड़ रुपये की ड्रग मनी नशा तस्करों से जब्त की है।

पुलिस टीमों ने इस नेटवर्क से जुड़े 7 और व्यक्तियों को नामजद कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें : डॉ. रवि भगत ने मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव का कार्यभार संभाला

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप