hamirpur dance video Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

Hamirpur में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, महिलाओं सहित 12 से अधिक लोग घायल
Hamirpur में बुधवार को दो पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ है। इसमें दोनों पक्षों के 12 से अधिक लोग घायल हुए हैं। खूनी संघर्ष के दौरान लाठी डंडों सहित फायरिंग भी हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस गांव पहुंची। इसके बाद मामले की तफ्तीश करने में लगी है। चिकित्सक ने एक शख्स के गोली लगने की पुष्टि की है।

खूनी संघर्ष का यह मामला मौदहा कोतवाली क्षेत्र में रीवन गांव का है। यहां बुधवार को पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर गाली गलौज हुआ। इसक बाद मामला इतना बढ़ा कि थोड़ी देर में लाठी-डंडे निकले आए। फायरिंग होने लगी। खूनी संघर्ष की सूचना मिलते ही मौदहा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची हुई थी।

जांच-पड़ताल करते हुए घायलों को मौदहा सीएचसी में भर्ती कराया है। मिली जानकारी के अनुसार होली के दिन भी इन दोनों पक्षों के बीच गाली गलौज हुआ था। बुधवार को इसी ने खूनी संघर्ष का रूप लिया है।

दो पक्षों में मारपीट के बाद हड़कंप

मौदहा सीएचसी के रजिस्टर के अनुसार बच्ची लाल, जयेंद्र, बाबू लाल, सुनील, संतोष, बउवा, मुन्ना गंभीर घायल हुए हैं। इन्हें उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। महिलाओं सहित 6 से अधिक लोगों को हल्की चोटें आई हैं। चिकित्सक संदीप पाल बताया कि एक व्यक्ति के पेट में गनशॉट है।

हमीरपुर से आनंद अवस्थी की रिपोर्ट

ये भी पढ़ें: UP: साढ़े तीन फीट के रेहान एवं 3 फीट की तहसीन  के घर गूंजी किलकारी

UP का एक अनोखा गांव, जहां सिर्फ महिलाएं खेलती हैं होली
यूपी(UP) के हमीरपुर जिले के कुडौरा गांव की महिलाये की अनोखी होली सबसे प्रसिद्ध है। इस होली में पुरुषो का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित होता है और होली के दिन पुरुषों को घरों में रहना पड़ता है। महिलाये गांव में रंगों के साथ ठिठौली करती दिखाई देती है। अगर गांव का कोई पुरुष धोखे से भी महिलाओ के बीच पहुचं जाता है तो, उन्हें महिलाओ के कपड़े पहना कर नचवाया जाता है और विरोध करने पर पिटाई भी हो जाती है !

साल भर घूंघट में कैद रहने वाली महिलाये होली के दिन अपनी हुकूमत चलाती है लेकीन अगर किसी पुरुष में इन होली को देखने की कोशिश की या गाँव से गुजर रही महिलाओ की टोली के सामने आने की जुर्रत की तो उसकी दुर्दशा होना निश्चित हो जाती है। अगर कोई पुरुष इनके बीच फस जाता है तो उन्हें भी लैंघा चोली पहनाकर जबरन नाचने पर मजबूर किया जाता है। इसी डर के चलते होली के दिन पुरुष घरों में रहते है और महिलाये घरों के बाहर होली कि हुडंग का मजा लेती है। औरतो की होली का ऐसा अनोखा नज़ारा और कही देखने को नहीं मिलता है।

500 वर्ष से पुरानी है इस अनोखी होली की परंपरा

बुंदेलखंड के हमीरपुर जिले के कुंडौरा गांव में महिलाओं की होली का इतिहास 5 सौ साल से पुराना है। गांव की बहुएं और बेटियां भी फाग निकलने के दौरान नृत्य करती है। जिसे गांव का पुरुष देख नहीं सकता है। यदि किसी ने देखने की हिम्मत भी की तो उन्हें लट्ठ लेकर गांव से ही खदेड़ दिया जाता है। यहाँ महिलाओं की फाग निकालने की कोई फोटो या वीडियो नही बना सकता है, यदि कोई इस अनूठी परम्परा का चोरी छिपे फोटो लेते पकड़ा गया तो उस पर तगड़ा जुर्माना बोला जाता है और सारी महिलाये उसकी कोड़ो से पिटाई भी करती है। गांव की बुजुर्ग महिला सिया दुलारी की माने तो कई पीढ़ियों से यह परंपरा चली आ रही है। साल में एक बार होली के दिन ही यहां महिलाओं को घर और घूँघट से बाहर निकलने का मौका मिलता है।

महिलाओं की होली के दौरान पुरुषों को घरों में रहना पड़ता है कैद

सालो से यहां की परम्परा है कि होली के दूसरे दिन पूरे गांव की महिलाएं और लड़कियां एक जुट होकर होली खेलती है। जिसकी टोलियां पूरे गांव में घूमती है। इस दिन पूरे गांव के पुरुषो को घरों में कैद रहना पड़ता है। गांव के मुख्य मार्गों में भी महिलाएं मौजूद रहती है। जो किसी भी पुरुष के गांव में आते ही उनको रंगों से सराबोर करते हुये उनको परेशान करती है। कभी कभी तो महिलाओ की टोलियां उनसे अपने बीच मे नाट्य करवाती है। गांव के बुजुर्ग जागेश्वर की माने तो वो अपनी इस प्राचीन परंपरा से खास उत्साहित रहते हैं और वो कई बार महिलाओं के दंड का शिकार हो चुके है।

सारी बेटियां अपनी ससुराल से होली में शामिल होने को पहुँचती है गांव

बुंदेलखंड में फागुन का महीना शरू होते ही टेसू के फूलों की लालिमा से पूरा वातावरण मादक हो जाता है और गाँव गाँव में होरियारे लाठियाँ चला कर होली खेलना शरू कर देते हैं, तो महिलाऐं भी होली गीत गा कर नृत्य करते हुए होरियारों का होसला बढाती रहती हैं, लेकीन हमीरपुर जिले के कुडौरा गांव में इसका उल्टा होता है। यहां महिलाएं तो होली खेल सकती है लेकीन पुरुषों को घरों में कैद रहना पड़ता है। इस महिलाओं की होली की शोरहत बहुत दूर दूर तक फैली है। इस परम्परा में शामिल होने को गांव की बेटियां भी अपने मायके आ जाती है।

हमीरपुर से आनंद अवस्थी की रिपोर्ट

ये भी पढ़ें: UP: मैनपुरी पहुंचे कैबिनेट मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह, ग्रोथ 2 प्रदर्शनी का किया शुभारंभ

हमीरपुर में अनुराग ठाकुर बोले- आम आदमी पार्टी का हिमाचल प्रदेश में नहीं कोई आधार
हमीरपुर: पांच राज्यों के चुनावी नतीजों के बाद हमीरपुर (Hamirpur) में विपक्ष के सवालों पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) अपने हमीरपुर दौरे के दौरान रविवार को जवाब दिया है। सुजानपुर के चौकी में आयोजित पूर्व सैनिक आभार रैली में मीडिया कर्मियों से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा कि दुनिया भर में इलेक्शन कमिशन की तारीफ हो रही है वहीं दूसरी ओर कुछ राजनीतिक दल चुनाव आयोग को कोसते नजर आ रहे आ रहे हैं। कुछ राजनीतिज्ञ लोकतंत्र में जनता के निर्णय को अपमानित करने का प्रयास करते हैं।

जाति धर्म से ऊपर उठकर UP में जनता ने सीएम की जनकल्याणकारी नीतियों पर मुहर लगाई

अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने कहा आम आदमी पार्टी का हिमाचल प्रदेश में कोई आधार नहीं है। उत्तर प्रदेश में उनका खाता नहीं खुला, गोवा में वह कुछ कर नहीं पाए, PM मोदी के खिलाफ वह चुनाव लड़े और उनकी ज़मानत ज़ब्त हुई। वह बड़ी-बड़ी बातें करते हैं लेकिन उनका कुछ आधार नहीं है। जाति धर्म से ऊपर उठकर उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनकल्याणकारी नीतियों पर जनता ने मुहर लगाई है। यूपी के लोगों को ममता बनर्जी ने गुंडा का और जब वह यूपी में आई तो उन्हें लोगों द्वारा काले झंडे भी दिखाए गए।

2014 से ही जनता के फैसले को मानने के लिए कुछ राजनीतिक दल तैयार नहीं

साथ ही केंद्रीय मंत्री ने अखिलेश यादव के ईवीएम चोरी के आरोप पर कहा कि यह पहले से ही विदित था कि 10 मार्च के बाद सपा के नेता ईवीएम का रोना रोएंगे। उन्होंने कहा कि वह पहले ही बोल चुके थे कि 10 मार्च के दिन अखिलेश यादव ईवीएम पर ठीकरा फोड़ने का कार्य करेंगे। साल 2014 से ही जनता के फैसले को मानने के लिए कुछ राजनीतिक दल तैयार नहीं है। लोगों ने अब गुंडाराज से निजात पाने का मन बना लिया है और जनता इनको बार-बार सबक सिखा रही है।

सपा की OLE OLE डांसर, डांस के सहारे अखिलेश भैया की पार लगाएगी नैया, देखिए VIDEO
यूपी चुनाव में एक ओर जहां कांग्रेस ने हस्तिनापुर से अर्चना गौतम को टिकट देकर ग्लैमरस का तड़का लगाया था. अब चुनाव में डांस का तड़का भी लगा है. दरअसल, हमीरपुर की राठ विधानसभा सीट से सपा प्रत्याशी राजपूत चंद्रवती वर्मा का एक डांस वीडियो जमकर वायरल हो रहा है.

वीडियो में सपा प्रत्याशी चंद्रवती वर्मा अपनी सहेलियों के साथ जमकर ठुमके लगा रही है. वीडियो वायरल होने के बाद पूरे हलके में यह चर्चा का विषय बना हुआ है. राठ विधानसभा क्षेत्र के लोग वीडियो को लेकर तरह-तरह की टिप्पणियां कर रहे हैं और सपा को घेर रहे हैं.

हालांकि, यह वीडियो पुराना बताया जा रहा है, सपा प्रत्याशी राजपूत चंद्रवती वर्मा और और उनके पति हेमन्त राजपूत जिम ट्रेनर की नौकरी करते हैं. दोनों ने अभी वीडियो को लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. वहीं, विपक्ष लगतार सपा पर हमलावर है.