Ganstran Te Vaar Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

‘गैंगस्टरों ते वार’ अभियान के तहत रणनीतिक नाकों पर निगरानी और सख्त, राज्यभर में नशीले पदार्थों एवं अवैध हथियारों की बड़ी बरामदगी
Ganstran Te Vaar : राज्यभर में सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पंजाब पुलिस ने सभी जिलों में महत्वपूर्ण जंक्शनों पर रणनीतिक नाके स्थापित कर पुलिसिंग को और सुदृढ़ किया है। यात्रियों और आम नागरिकों को न्यूनतम असुविधा पहुंचाते हुए प्रभावी पुलिसिंग पर ध्यान केंद्रित करने वाली इस पहल ने अनेक आपराधिक गतिविधियों को रोकने में मदद की है। इसके परिणामस्वरूप कई अपराधियों की गिरफ्तारी के साथ-साथ नशीले पदार्थों और अवैध हथियारों की महत्वपूर्ण बरामदगी भी हुई है।

आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया

‘गैंगस्टरों ते वार’ अभियान के अंतर्गत लगाए गए इन नाकों से पुलिस की मौजूदगी बढ़ी है तथा आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया देने की क्षमता मजबूत हुई है। ये नाके जिलों में सक्रिय अपराधियों, नशा तस्करों और समाज विरोधी तत्वों पर अंकुश लगाने के लिए एक प्रभावी माध्यम साबित हो रहे हैं।

दो संदिग्ध युवकों को रोककर उनसे

हाल ही में नाकों पर चलाए गए अभियानों के महत्वपूर्ण परिणाम सामने आए हैं। अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध युवकों को रोककर उनके कब्जे से दो 9 एमएम सब-मशीन गन तथा ‘गफ्फार सिक्योरिटी’ लिखी एक खाली मैगजीन बरामद की।

सात आधुनिक पिस्तौल किए बरामद

अमृतसर पुलिस ने एक अन्य नाके पर एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से 2.1 किलोग्राम हेरोइन और सात आधुनिक पिस्तौल बरामद किए। इनमें तुर्की निर्मित 9 एमएम ग्लैडिएटर, 9 एमएम जिगाना एक्स-शॉट, इटली निर्मित .30 बोर बेरेटा, चीन निर्मित .30 बोर जिगाना, ऑस्ट्रिया निर्मित .30 बोर पिस्तौल तथा चीन निर्मित दो .30 बोर पिस्तौल शामिल हैं।

शुगर मिल के निकट लगाए गए नाके

एक अन्य कार्रवाई में गुरदासपुर पुलिस ने दीनानगर में एक स्कूटर को नाके पर रोककर पति-पत्नी को 253 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया। इसी क्षेत्र में पनियार शुगर मिल के निकट लगाए गए नाके के दौरान एक अन्य आरोपी को छह पैकेटों में पैक की गई 3 किलोग्राम हेरोइन तथा 2.25 लाख रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार किया गया।

तीन पिस्तौल तथा 11 जिंदा कारतूस

लुधियाना कमिश्नरेट पुलिस ने काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के साथ संयुक्त अभियान चलाते हुए थाना लाडोवाल क्षेत्र में लगाए गए एक नाके पर दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से अवैध हथियार बरामद किए। पुलिस टीमों ने दो .30 बोर और एक .315 बोर सहित तीन पिस्तौल तथा 11 जिंदा कारतूस बरामद किए। आरोपियों द्वारा इस्तेमाल किया जा रहा बिना पंजीकरण नंबर वाला बजाज सीटी-100 मोटरसाइकिल भी जब्त कर लिया गया।

असामाजिक तत्वों के लिए सुरक्षित ठिकाना नहीं

इस संबंध में पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने कहा, “रणनीतिक नाकों की स्थापना के माध्यम से पंजाब पुलिस न केवल लोगों के लिए सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित कर रही है, बल्कि अपराधियों और असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर भी कड़ी निगरानी रख रही है। विभिन्न नाकों से हुई बरामदगियां हमारी रणनीति की प्रभावशीलता को दर्शाती हैं। हमारा संदेश स्पष्ट है कि पंजाब में अपराधियों और असामाजिक तत्वों के लिए कोई सुरक्षित ठिकाना नहीं बचेगा। ‘गैंगस्टरों ते वार’ अभियान के तहत प्रत्येक जिले में चिन्हित स्थानों पर अस्थायी नाके स्थापित कर पुलिसिंग और सुरक्षा प्रबंधों को और मजबूत किया जा रहा है।

एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स व स्पेशल टीमें

ये रणनीतिक नाके पंजाब पुलिस के व्यापक सुरक्षा ढांचे का अभिन्न हिस्सा हैं, जो रियल-टाइम खुफिया सूचनाओं पर कार्रवाई करने तथा आपराधिक नेटवर्कों को ध्वस्त करने के लिए एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) और स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी) के साथ निकट समन्वय में कार्य कर रहे हैं।

संगठित आपराधिक गिरोहों के खिलाफ अभियान

‘गैंगस्टरों ते वार’ अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने खुफिया जानकारी आधारित कार्रवाइयों में तेजी लाई है, संगठित आपराधिक गिरोहों के खिलाफ अभियान को और मजबूत किया है तथा जिला स्तर पर निवारक पुलिसिंग को बढ़ावा दिया है। इस अभियान में नाके अपराधों की रोकथाम और जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक महत्वपूर्ण साधन के रूप में उभरकर सामने आए हैं।

ये भी पढ़ें- गैंगस्टरों ते वार का 153वां दिन, पंजाब पुलिस द्वारा 579 स्थानों पर छापेमारी, 337 गिरफ्तार

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

गैंगस्टरों ते वार का 153वां दिन, पंजाब पुलिस द्वारा 579 स्थानों पर छापेमारी, 337 गिरफ्तार
Ganstran Te Vaar : राज्य में चलाए जा रहे निर्णायक अभियान ‘गैंगस्टरों ते वार’ के 153वें दिन पंजाब पुलिस ने आज पूरे राज्य में गैंगस्टरों के सहयोगियों के चिन्हित एवं मैप किए गए 579 ठिकानों पर छापेमारी की।

पुलिस टीमों का विशेष अभियान

‘गैंगस्टरों ते वार’ पंजाब को गैंगस्टर-मुक्त राज्य बनाने के उद्देश्य से शुरू किया गया एक निर्णायक अभियान है, जिसकी शुरुआत 20 जनवरी 2026 को पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव द्वारा की गई थी। एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें पूरे राज्य में विशेष अभियान चला रही हैं।

39,420 हुई गिरफ्तारियों की संख्या

अभियान के 153वें दिन पुलिस टीमों ने तीन हथियारों सहित 337 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही अभियान की शुरुआत से अब तक कुल गिरफ्तारियों की संख्या बढ़कर 39,420 हो गई है। इसके अतिरिक्त, 103 व्यक्तियों के विरुद्ध एहतियाती कार्रवाई की गई है। कार्रवाई के दौरान पुलिस टीमों ने तीन भगोड़े अपराधियों (पीओ) को भी गिरफ्तार किया।

एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर

लोग एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 पर गोपनीय रूप से वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों के संबंध में सूचना दे सकते हैं और अपराध और अपराधिक गतिविधियों सम्बन्धी सूचना भी दी जा सकती है।

ये भी पढ़ें- तमिलनाडु में सीफूड फैक्ट्री में अमोनिया गैस रिसाव, 7 की मौत, 65 घायल, NDRF टीम मौके पर जुटी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

पंजाब पुलिस ने पाकिस्तान समर्थित ‘ड्रोन–ड्रग्स–गन’ नेटवर्क को तोड़ा, ‘गैंगस्टरों पर वार’ अभियान के तहत 65 करोड़ की संपत्ति फ्रीज़
Ganstran Te Vaar : पंजाब के सीमावर्ती गांवों में संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तरनतारन पुलिस ने ‘गैंगस्टरों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत पाकिस्तान से जुड़े ड्रग तस्करी नेटवर्क पर कड़ी कार्रवाई की है। यह नेटवर्क राज्य में गैंगस्टरों को अपने अवैध कारोबार चलाने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान कर रहा था।

NDPC एक्ट के तहत मामले दर्ज

भगवंत मान सरकार द्वारा शुरू किए गए ‘गैंगस्टरों ते वार’ अभियान के तहत जिला पुलिस ने पिछले तीन महीनों में नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस (एन डी पी एस) एक्ट के तहत 490 मामले दर्ज किए, 630 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया और 47.527 किलोग्राम हेरोइन बरामद की।

गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ ठोस कार्रवाई

इस संबंध में जानकारी देते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) तरनतारन सुरिंदर लांबा ने बताया कि सीमापार चुनौतियों के बावजूद राज्य पुलिस ने पाकिस्तान से लॉजिस्टिक सहायता प्राप्त कर रहे गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ ठोस कार्रवाई की है। उन्होंने कहा, “अब तक एक साल में 65 करोड़ रुपये की संपत्ति फ्रीज़ की गई है, जिसमें से अधिकांश पिछले तीन महीनों की कार्रवाई का परिणाम है।

ड्रोन के जरिए नशीले पदार्थों की तस्करी

ये संपत्तियां सीधे या अप्रत्यक्ष रूप से गैंगस्टरों और ड्रग तस्करों से जुड़ी थीं और इनके माध्यम से वे अपनी गतिविधियां चला रहे थे। पाकिस्तान के साथ लगभग 102 किलोमीटर लंबी सीमा होने के कारण पड़ोसी देश ड्रोन के जरिए नशीले पदार्थ और हथियार भेजने में सक्रिय रहता है। हाल के समय में तस्करी के तरीके तेजी से बदले हैं, लेकिन अपराध पर लगाम लगाने के लिए जिला पुलिस ने लक्ष्य आधारित रणनीति अपनाई है।

244 किलोग्राम से अधिक हेरोइन बरामद

साल 2024 में 313 मामले दर्ज हुए, 358 गिरफ्तारियां हुईं और 115 किलोग्राम हेरोइन बरामद हुई। जबकि पिछले वर्ष 1,334 मामले दर्ज हुए, 1,662 गिरफ्तारियां हुईं और 244 किलोग्राम से अधिक हेरोइन बरामद की गई।

स्थानीय युवाओं को गिरोह में कर रहे शामिल

सीमावर्ती क्षेत्रों में ‘ड्रोन–ड्रग्स–गन’ नेटवर्क एक हाई-टेक ऑपरेशन मॉडल के रूप में सामने आया है। ‘गैंगस्टरों ते वार’ अभियान के माध्यम से पुलिस ने ऐसे नेटवर्क के खिलाफ अपनी पकड़ मजबूत की है। ड्रग तस्करी और अवैध हथियारों की आपूर्ति के जरिए गैंग अपने आर्थिक ढांचे को मजबूत कर रहे हैं और बड़े अपराधों को अंजाम देने के लिए स्थानीय युवाओं को अपने गिरोह में शामिल कर रहे हैं।

अपराध गिरोहों के लिए आय का बड़ा स्रोत

पुलिस अधिकारियों के अनुसार ड्रोन के माध्यम से भारतीय क्षेत्र में लगातार ड्रग्स और हथियार गिराए जा रहे हैं। इन खेपों को सीमावर्ती इलाकों से एकत्र कर विभिन्न शहरों में पहुंचाया जाता है, जो संगठित अपराध गिरोहों के लिए आय का बड़ा स्रोत बन चुका है।

सुरक्षा एजेंसियों के लिए गंभीर चुनौती

एसएसपी लांबा ने बताया, “छोटे ड्रोन 0.5 से 12 किलोग्राम तक वजन उठा सकते हैं, जबकि बड़े ड्रोन एक ही उड़ान में 25 किलोग्राम तक सामग्री ले जा सकते हैं। ये ड्रोन भारतीय क्षेत्र में 5 से 15 किलोमीटर तक प्रवेश कर सकते हैं, जो सुरक्षा एजेंसियों के लिए गंभीर चुनौती है।” उन्होंने कहा कि दूसरी सुरक्षा पंक्ति होने के बावजूद जिला पुलिस ने खुफिया आधारित अभियानों के जरिए ठोस परिणाम हासिल किए हैं।

‘युद्ध नशों विरुद्ध’ और ‘गैंगस्टरों ते वार’ अभियान

जिला पुलिस ने ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ और ‘गैंगस्टरों ते वार’ अभियानों के तहत अब तक 1,736 मामले दर्ज किए हैं और 2,200 से अधिक व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। हाल ही में चलाए गए ‘ऑपरेशन प्रहार’ के दौरान छह दिनों में 236 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें 10 भगोड़े अपराधी भी शामिल हैं। इस दौरान 3.5 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई। अभियान में 50 टीमें तैनात की गईं, जिनमें प्रत्येक टीम में 10 पुलिसकर्मी शामिल थे।

10 किलोग्राम हेरोइन की खेप भी बरामद

उन्होंने आगे बताया, “संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी के लिए एंटी-ड्रोन सिस्टम स्थापित किया गया है और चौबीसों घंटे गश्त की जा रही है। बरामद ड्रोन में कैमरे, जीपीएस सिस्टम और पहले से फीड किए गए रूट मैप मिले हैं, जो तस्करों की तकनीकी क्षमता को दर्शाते हैं। हाल ही में 10 किलोग्राम हेरोइन की खेप भी बरामद की गई है। गैंगस्टर ड्रग्स और हथियारों से होने वाली कमाई से अपने नेटवर्क को मजबूत कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का इस्तेमाल फिरौती के लिए किया जाता है और फोन कॉल के जरिए धमकियां दी जाती हैं। भुगतान न होने पर डर फैलाने के लिए फायरिंग जैसी घटनाओं का सहारा लिया जाता है।”

दो शूटर, फाइनेंसर, ऑपरेटर आदि शामिल

‘गैंगस्टरों ते वार’ अभियान के तहत हालिया कार्रवाइयों में पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दो शूटर, फाइनेंसर, ऑपरेटर और 14 सहयोगी शामिल हैं। सोशल मीडिया अकाउंट्स और बैंकिंग लेन-देन की निगरानी भी तेज की गई है, जहां कई मामलों में अन्य लोगों के नाम पर खाते इस्तेमाल किए जाने का खुलासा हुआ है।

ड्रोन, हथियार समेत मोबाइल जब्त

एसएसपी लांबा ने पुष्टि की कि, “राज्य पुलिस अब गैंगस्टरों द्वारा इस्तेमाल की जा रही आधुनिक तकनीक का मुकाबला करने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग कर रही है। ‘गैंगस्टरों ते वार’ और ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ अभियान इन नेटवर्क को तोड़ने और ड्रग तस्करी रोकने में अहम भूमिका निभा रहे हैं।” इसके अलावा ड्रोन, हथियार, मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं।

ये भी पढ़ें- सीएम मान का युवाओं को बड़ा तोहफा, 250 खेल मैदानों का किया उद्घाटन, 3,100 ग्रामीण खेल मैदानों का विकास जारी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप