For raod and rail Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

बिहार के CM ने PM मोदी को लिखा पत्र, पुनौरा धाम हेतु सड़क निर्माण कार्य जल्द पूरा कराने का आग्रह
CM letter to PM : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सीतामढ़ी जिले में स्थित मां सीता की जन्मस्थली पुनौरा धाम हेतु सड़क एवं रेल सम्पर्कता के संबंध में पत्र लिखा है। पत्र के माध्यम से यह अनुरोध किया है कि भारत सरकार द्वारा बनाये जा रहे अयोध्या से सीतामढ़ी जिले तक राम-जानकी मार्ग के निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण करने हेतु संबंधित मंत्रालय को निर्देश दें ताकि अयोध्या से पुनौरा धाम आवागमन में श्रद्धालुओं को सुविधा हो। साथ ही प्रधानमंत्री से यह भी आग्रह किया है कि अयोध्या से सीतामढ़ी के बीच एक वंदे भारत ट्रेन के परिचालन हेतु रेल मंत्रालय को निर्देश दें। मुख्यमंत्री ने लिखा है कि इस मार्ग के बन जाने से श्रद्धालुओं को अयोध्या के साथ ही मां सीता की जन्मस्थली पुनौरा धाम आने में सुविधा होगी।

‘अयोध्या के विकास हेतु किये गये कार्यों के लिये बधाई देता हूं’

पत्र में मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को लिखा है कि सर्वप्रथम मैं आपको अयोध्या में भगवान राम के भव्य मंदिर के निर्माण एवं पवित्र नगरी अयोध्या के विकास हेतु किये गये कार्यों के लिये बधाई देता हूं। मुझे आपको यह बताते हुये अत्यंत खुशी हो रही है कि बिहार राज्य के अन्तर्गत सीतामढ़ी जिले में अवस्थित पुनौरा धाम माता सीता की जन्मस्थली के रूप में विख्यात है। भगवान राम की जन्मस्थली अयोध्या की तरह ही माता सीता की जन्मस्थली पुनौरा धाम का भी वृहद धार्मिक महत्व है। बिहार सरकार द्वारा यहां पर 50 एकड़ भूमि को अधिग्रहित कर पुनौरा धाम अन्तर्गत मां सीता के मंदिर परिसर के विस्तार एवं सौंदर्याकरण का निर्णय लिया गया है।

‘संबंधित मंत्रालय को दें आवश्यक दिशा निर्देश’

मुख्यमंत्री ने लिखा है कि यह संतोष का विषय है कि भारत सरकार द्वारा अयोध्या से सीतामढी जिले तक राम-जानकी मार्ग के निर्माण हेतु कार्य किया जा रहा है। इस मार्ग के बन जाने से श्रद्धालुओं को अयोध्या के साथ ही मां सीता के जन्मस्थली पुनौरा धाम आने में सुविधा होगी। उन्होंने अनुरोध किया है कि इस मार्ग को शीघ्र पूर्ण किये जाने हेतु संबंधित मंत्रालय को आवश्यक निर्देश देने की कृपा की जाए।

अयोध्या से सीतामढ़ी के बीच भी एक वंदे भारत ट्रेन चलवाने की मांग

मुख्यमंत्री ने लिखा है कि भारत सरकार द्वारा हाल के दिनों में रेलवे सम्पर्कता के संबंध में कई जनोपयोगी कार्य किये गये हैं, जिसमें वंदे भारत ट्रेन का परिचालन भी महत्वपूर्ण है। बिहार राज्य को भी इससे लाभ हुआ है, जिसके लिये मैं आपको विशेष रूप से धन्यवाद देता हूं। अयोध्या से सीतामढ़ी के बीच बेहतर रेल सम्पर्कता हो जाने से श्रद्धालुओं को काफी सुविधा होगी। उन्होंने अनुरोध करते हुये लिखा है कि अयोध्या से सीतामढ़ी के बीच भी एक वंदे भारत ट्रेन के परिचालन हेतु रेल मंत्रालय को समुचित निदेश देने की कृपा की जाय।

रिपोर्टः संजीव राय, ब्यूरोचीफ, बिहार

यह भी पढ़ें : मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने 70 करोड़ की लागत से बनने वाले रेलवे ओवर ब्रिज का किया शिलान्यास

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप