Flood Control Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

पंजाब सरकार ने बाढ़-रोधी कार्यों और आपदा प्रबंधन के लिए जारी किए अग्रिम 146 करोड़ रुपए
Punjab News : पंजाब के राजस्व, पुनर्वास एवं आपदा प्रबंधन मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने आज बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने बाढ़-रोधी कार्यों तथा राज्यभर में किसी भी प्राकृतिक आपदा से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए अग्रिम रूप से 146 करोड़ रुपए जारी किए हैं।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि आगामी मानसून सीज़न को ध्यान में रखते हुए तथा बाढ़ जैसी किसी भी संभावित आपदा की स्थिति से तुरंत निपटने के लिए सरकार ने अग्रिम योजना बनाई है। ज़िला प्रशासनों को आवश्यक वित्तीय संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं ताकि वे आपदा प्रबंधन के साथ-साथ संभावित बाढ़ से होने वाले नुकसान को समय रहते कम कर सकें।

प्रभावी ढंग से किया जा सके सामना

उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए पंजाब के सभी ज़िलों को 100 करोड़ रुपये की राशि जारी की जा चुकी है ताकि ज़िला प्रशासन किसी भी संभावित प्राकृतिक आपदा से उत्पन्न परिस्थितियों का बिना किसी देरी के प्रभावी ढंग से सामना कर सके।

प्रत्येक जिले को 2 करोड़ रुपए उपलब्ध

उन्होंने आगे बताया कि इसके अतिरिक्त बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए नावों, बाढ़-रोधी सामग्री तथा अन्य आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु 46 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि भी जारी की गई है। इसके तहत प्रत्येक ज़िले को 2 करोड़ रुपये उपलब्ध कराए गए हैं ताकि किसी भी आपातकालीन स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके।

निपटने की क्षमता और मज़बूत होगी

आपदा प्रबंधन मंत्री ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा सभी जिलों की तैयारियों की लगातार समीक्षा की जा रही है तथा संबंधित अधिकारियों को मानसून सीज़न से पहले सभी आवश्यक प्रबंध पूरे करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि समय पर धनराशि जारी होने से जिला प्रशासनों की आपदाओं से निपटने की क्षमता और अधिक मज़बूत होगी।

सुरक्षा के लिए हर संभव प्रयास जारी

हरदीप सिंह मुंडियां ने दोहराया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में राज्य सरकार आपदा प्रबंधन, प्रदेशवासियों की सुरक्षा तथा बुनियादी ढांचे की रक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है और लोगों की सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें- Saket Building Collapse : सैदुलाजाब में चार मंजिला इमारत गिरने से 6 की मौत, कई घायल, दो इंजीनियर सस्पेंड

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप