Flood Alert Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

पंजाब में व्यास और सतलुज नदियों का जलस्तर बढ़ा, बाढ़ का हाई अलर्ट जारी, लोगों से सावधानी बरतने की अपील
फटाफट पढ़ें

पंजाब में व्यास और सतलुज नदियों का जलस्तर बढ़ा है

438 प्रतिक्रिया दल और 172 एम्बुलेंस तैनात हैं

बाढ़ में आठ गर्भवती महिलाओं को बचाया गया

स्वास्थ्य शिविरों में 241 मरीजों का इलाज हुआ

सेना और आपदा दल बचाव में सक्रिय हैं

Punjab News :  पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह ने कहा कि व्यास और सतलुज नदियों में जलस्तर बढ़ने से राज्य के कई गांव प्रभावित हैं, जिसे देखते हुए समय पर चिकित्सा सहायता सुनिश्चित करने के लिए 438 त्वरित प्रतिक्रिया दल, 323 मोबाइल चिकित्सा दल और 172 एम्बुलेंस तैनात की गईं हैं

बाढ़ में स्वास्थ्य आपात स्थिति के लिए तैयारी

स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह ने बताया कि सरकार की पहली प्राथमिकता है कि हर जरूरतमंद तक मदद पहुंचे और इस कठिन समय में सभी को चिकित्सा सुविधा मिले, उन्होंने कहा कि बाढ़ से पैदा होने वाली किसी भी स्वास्थ्य आपात स्थिति से निपटने के लिए राज्य सरकार पूरी तरह तैयार है.

बलबीर सिंह ने बताया कि कपूरथला, फिरोजपुर, तरनतारन, होशियारपुर, गुरदासपुर और फाजिल्का जिलों के कई गांव, जो व्यास और सतलुज नदियों के किनारे हैं, बाढ़ के पानी से प्रभावित हुए हैं. गुरदासपुर की स्थिति पर उन्होंने कहा कि जलस्तर बढ़ने के कारण सात गांवों का संपर्क टूट गया है.

आठ गर्भवती महिलाओं को बचाया गया

स्वास्थ्य विभाग ने स्थिति से निपटने के लिए नौका एम्बुलेंस सेवा शुरू की है. बलबीर सिंह ने बताया कि त्वरित सहायता से आठ गर्भवती महिलाओं को बचाया गया, जिनमें से एक ने सुरक्षित चिकित्सकीय देखरेख में बच्चे को जन्म दिया. फिरोजपुर जिले के बाढ़ प्रभावित कालू क्षेत्र में भी इसी तरह के कदम उठाए गए हैं.

मंत्री बलबीर सिंह ने बताया कि कपूरथला और होशियारपुर में लगाए गए स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से चिकित्सा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है, जहां अब तक 241 मरीजों का इलाज किया जा चुका है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने संभावित बीमारियों से निपटने के लिए विभिन्न जिलों के अस्पतालों में 2,000 से अधिक बिस्तर तैयार रखे हैं.

दवाइयों और क्लोरीन की पूरी व्यवस्था

जल जनित बीमारियों को लेकर लोगों को भरोसा दिलाते हुए, बलबीर सिंह ने कहा कि अब तक केवल कुछ ही मामले सामने आए हैं, लेकिन जनता को सावधानी बरतनी चाहिए. स्वास्थ्यकर्मियों और गांव के केंद्रों पर क्लोरीन की गोलियां, ओआरएस और आवश्यक दवाओं का पूरा इंतजाम मौजूद है.

मंत्री बलबीर सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग फिरोजपुर, फाजिल्का, तरनतारन, गुरदासपुर, होशियारपुर और कपूरथला जैसे हाई-रिस्क क्षेत्रों में चिकित्सा और बचाव सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ), सेना और गैर सरकारी संगठनों के साथ मिलकर लगातार काम कर रहा है.

यह भी पढ़ें : स्वतंत्रता दिवस पर नोएडा पुलिस के 13 जवानों को किया जाएगा सम्मानित, फेज वन प्रभारी अमित कुमार को भी मिलेगा सम्मान

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

NH से मनाली तक दो-तरफा ट्रैफिक के बाद, वोल्वो बस सेवा शुरू की गई और जो 80 दिनों से थी बंद
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में भारी बारिश के कारण चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग (Chandigarh Manali NH) बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। लेकिन अब हाईवे की हालत में सुधार हो गया है। साथ ही, इस राजमार्ग पर मनाली के लिए वोल्वो बस सेवाएं फिर से शुरू कर दी गई हैं। मनाली विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने खुलासा किया कि वोल्वो बस को प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मनाली तक पहुंचने में लगभग 80 दिन लगे।

उन्होंने आशा व्यक्त की कि मनाली के लिए वोल्वो बसों के संचालन से मनाली क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को प्रोत्साहन मिलेगा, जिसमें वह क्षेत्र भी शामिल है जो पिछले महीने आपदा के बाद बंद हो गया था। उन्होंने कहा : मनाली पर्यटकों के स्वागत के लिए तैयार है।

इससे पहले विधायक भुवनेश्वर गौड़ पूर्व पतलीकूहल से वॉल्वो बस में सवार हुए और खुद मनाली के लिए बस में सवार हुए। इस अवधि के दौरान, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एन.एच.ए.आई.) के वरुण चारी परियोजना के उप निदेशक कुल आशुतोष गर्ग ने एन.एच.ए.आई. का कार्यभार संभाला। तकनीकी निदेशक आदित्य धर द्विवेदी, एसडीएम मनाली रमन शर्मा, उप पुलिस अधीक्षक मनाली के.डी. शर्मा, श्री आर.एम. कुरु और अन्य अधिकारी और मीडिया कर्मी भी वोल्वो बस में मनाली के लिए रवाना हुए।

भुवनेश्वर गौड़ ने कहा कि मनाली के लिए वोल्वो बसें शुरू होने से अब पर्यटकों को बेहतर परिवहन विकल्प उपलब्ध होंगे। उन्होंने कहा कि इन दिनों क्षेत्र का मौसम काफी सुहावना है। वोल्वो बसों के आगमन के साथ, पर्यटक अब खूबसूरत वादियों का आनंद लेने के लिए मनाली आते हैं। उन्होंने मनाली तक वोल्वो बसों के लिए सड़क तैयार करने के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खा को धन्यवाद दिया।

उन्होंने कहा कि दरअसल मुख्यमंत्री ने सड़क मरम्मत का मुद्दा केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और अन्य केंद्रीय मंत्रियों के समक्ष उठाया था। उन्होंने जिला प्रशासन और एन.एच.ए.आई. से गुहार लगाई। उन्होंने मनाली तक वोल्वो बसों के लिए सड़क तैयार करने के लिए एनडीए अधिकारियों को धन्यवाद देते हुए विश्वास जताया कि दशहरा तक इस मार्ग पर डामरीकरण का काम पूरा हो जाएगा। वोल्वो बस के मनाली पहुंचने पर होटल में व्यवसायियों और स्थानीय लोगों ने खुशी जताई।

मनाली से कुल्लू तक का टूटा था मार्ग

कुल्लू-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग कई स्थानों पर नष्ट हो गया और उसकी मरम्मत की गई। इस मार्ग पर दोतरफा यातायात भी शुरू हो गया है। हालांकि जल्द ही सड़क का पक्कीकरण कर दिया जाएगा। हिमाचल पथ परिवहन निगम के मंडलाध्यक्ष डी.के. नारंग ने कहा कि मनाली के लिए वोल्वो बस सेवा फिर से शुरू हो गई है और पर्यटक अब दिल्ली से मनाली आसानी से पहुंच सकते हैं।

यह भी पढ़े – हरियाणा के लोगों के लिए है अच्छी खबर, फिलहाल राज्य में कई वंदे भारत ट्रेनें भी चलने की बात कही जा रही है

Uttarakhand: इन चार जिलों के लिए मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट
उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश से कोहराम मचा हुआ है। नदियों का जलस्तर इतनी तेजी से बढ़ रहा है कि सभी नदियों के घाट पानी में डूब रहे हैं। जिस कारण उत्तराखंड के कई जगह पर हादसों की ख़बर सामने आ रही है। ऐसे में उत्तराखंड के चार जिलों में मौसम विभाग ने बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया।

आपको बता दें कि नैनीताल, चंपावत, उधम सिंह नगर और पौड़ी में रेड अलर्ट जारी किया है। साथ ही देहरादून, टिहरी, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी हरिद्वार, चमोली, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी में येलो अलर्ट जारी। भारी बारिश की आशंका के चलते चंपावत, बागेश्वर, पौड़ी, नैनीताल और चमोली में आज स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है।

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह का कहना है कि अगले 24 घंटे में नैनीताल, चंपावत, उधम सिंह नगर और पौड़ी में भारी से अत्यधिक भारी वर्षा की आशंका है। वहीं, तीन-चार घंटे की बारिश में ही तेज आंधी-तूफान की भी आशंका है। उन्होंने नदी किनारे रहने वालों लोगों को आगामी 15 अगस्त तक सतर्क रहने की सलाह दी है।

ये भी पढ़ें: Uttarakhand: ऋषिकेश में बड़ा हादसा, दीवार गिरने से मलबे में दबे लोग

यूपी: इन जिलों की नदियां उफान पर, गंगा-यमुना किनारे के गांवों में अलर्ट जारी
लखनऊ/प्रयागराज। पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश ने काफी तबाही मचाई है। पहाड़ से लेकर प्लेन तक बारिश ने हाहाकार मचा दिया है। कई जगहों पर बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है तो कई जगहों पर बाढ़ का अलर्ट जारी कर दिया गया है।

बता दें कि यूपी में भी बारिश ने भारी तबाही मचाई है और अब यूपी के 12 जिलों की नदियां उफान पर है। प्रयागराज, बाराबंकी, झांसी, अयोध्या, कुशीनगर, गोरखपुर, बहराइच, लखीमपुर, आजमगढ़ समेत कई जिलों में नदियों का जल-स्तर काफी बढ़ने लगा है जिससे बाढ़ की आशंका जताई जा रही है। मौसम विभाग की अगर मानें तो शनिवार को दोपहर तक बिहार से सटे जिलों और बुंदेलखंड में बारिश होनी है। वैसे तो प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में अगले तीन-चार दिनों तक रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी लेकिन पूर्वांचल के जिलों में तेज बारिश की संभावना जताई जा रही है। सोनभद्र, चंदौली, बनारस, जौनपुर, प्रयागराज, प्रतापगढ़, कौशांबी और फतेहपुर में कई जगहों पर आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं, बांदा, महोबा, हमीरपुर, संभल, अमरोहा और ललितपुर में बारिश का अनुमान लगाया गया है। इसके अलावा चंदौली, गाजीपुर, बलिया, मऊ और सोनभद्र में भी दोपहर तक बारिश की तेज संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग ने किया एलर्ट

मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार 4 अगस्त तक पूरे प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर बारिश जारी रहेगी और इस दौरान हवा के बदले रुख से मौसम भी सुहावना रहेगा। एक तरफ जहां बारिश की वजह से गर्मी से राहत मिली है तो वहीं नदियों का जलस्तर बढ़ने की वजह से बाढ़ का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है।

इससे पहले पिछले 24 घंटे में प्रदेश के 15 जिलों में बारिश दर्ज की गई है। सबसे ज्यादा 93 मिलीमीटर बारिश इटावा में दर्ज की गई है। आगरा में 39 मिलीमीटर जबकि झांसी में 12 मिली मीटर बारिश दर्ज की गई है। बनारस में 10 मिलीमीटर जबकि अलीगढ़ में 6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। मुजफ्फरनगर में 8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।

जिला प्रशासन ने अलर्ट किया जारी

जिला प्रशासन ने प्रयागराज में गंगा और यमुना नदी के किनारे बसे गावों को अलर्ट कर दिया है। इसके साथ ही बाढ़ के किसी संभावित चुनौती से निबटने के लिए संगम में जलपुलिस के साथ ही एसडीआरएफ की फ्लड कंट्रोल यूनिट को भी तैनात कर दिया गया है। सिंचाई विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार आने वाले दिनों में गंगा और यमुना नदियों का जलस्तर और बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।