Fertility Awareness Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

मसूड़ों की सूजन महिलाओं की फर्टिलिटी को कर सकती है प्रभावित, एग्स की क्वालिटी पर असर
Womens Health : महिलाओं की प्रजनन क्षमता पर अक्सर हार्मोन, उम्र, लाइफस्टाइल या किसी बीमारी के प्रभाव की बात होती है। लेकिन हाल ही में एक रिसर्च में यह सामने आया है कि मसूड़ों की सेहत भी फर्टिलिटी पर असर डाल सकती है। हिब्रू यूनिवर्सिटी ऑफ जेरूसलम के रिसर्चर के अध्ययन के अनुसार, मुंह में लंबे समय तक बनी सूजन महिलाओं की प्रजनन क्षमता को प्रभावित कर सकती है और कुछ मामलों में बांझपन का खतरा भी बढ़ा सकती है।

ओवरी तक फैल सकती है सूजन

स्टडी में पाया गया कि दांतों और मसूड़ों में लंबे समय तक बनी सूजन केवल मुंह तक सीमित नहीं रहती। यह शरीर में इम्यून सिस्टम को सक्रिय कर अन्य अंगों तक प्रभाव डाल सकती है, जिनमें ओवरी भी शामिल हैं। रिसर्च जर्नल ऑफ डेंटल रिसर्च में प्रकाशित अध्ययन में यह पाया गया कि मुंह में सूजन से निकलने वाले संकेत पूरे शरीर में फैलते हैं और ओवरी तक पहुंचकर वहां सूजन बढ़ाने वाले रसायन के स्तर को प्रभावित करते हैं।

प्रेग्नेंसी पर पड़ सकता है असर

अध्ययन के दौरान देखा गया कि ओवरी की छोटी थैलियों में एग्स का विकास सामान्य नहीं रहा और एग्स की क्वालिटी कम हो गई। इसके परिणामस्वरूप सफल प्रेग्नेंसी की संभावना घट गई। इसके अलावा, जिन एग्स पर सूजन का प्रभाव पड़ा, उनमें डीएनए को नुकसान और जीन के काम करने के तरीके में बदलाव के संकेत भी मिले। रिसर्चर के अनुसार, यह प्रभाव लगभग वैसे ही था जैसे उम्र बढ़ने पर प्रजनन क्षमता में गिरावट के दौरान देखा जाता है।

पूरे शरीर पर पड़ता है सूजन का असर

स्टडी के प्रमुख माइकल क्लटस्टाइन ने कहा कि अक्सर मसूड़ों की सूजन को केवल स्थानीय समस्या माना जाता है, लेकिन हमारे निष्कर्ष बताते हैं कि इसका असर पूरे शरीर पर पड़ सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि लंबे समय तक बनी सूजन महिलाओं में बांझपन का एक ऐसा कारण हो सकती है, जिस पर अब तक पर्याप्त ध्यान नहीं दिया गया।

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है। इसे मेडिकल सलाह न मानें। कोई भी नई गतिविधि या उपाय अपनाने से पहले अपने डॉक्टर से जरूर सलाह लें।

ये भी पढ़ें- मैं अमीर पार्टनर नहीं चाहती, जिससे प्यार करुंगी उसे सब कुछ देने को तैयार- तान्या मित्तल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप