FEAR Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

मुख्तार अंसारी की मौत के बाद जेल में आजम खान को लगा डर, कहा- ‘मुख्तार जैसा न हो मेरा हाल’
फटाफट पढ़ें

आजम खान जेल से जमानत पर रिहा हुए

मुख्तार अंसारी की मौत से उन्हें डर लगा

जेल में खाने-पीने से डर महसूस हुआ

मुख्तार की मौत हार्ट अटैक से हुई

आठ को अखिलेश से मुलाकात होगी

UP News : समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान 23 महीने बाद सीतापुर जेल से जमानत पर रिहा हो चुके हैं और फिलहाल दिल्ली में अपना इलाज करा रहे हैं. जेल से बाहर आने के बाद उन्होंने जेल के अंदर का अपना डर जाहिर किया है. उन्होंने कहा कि मुख्तार अंसारी की मौत के बाद कुछ भी खाने पीने में डर लगता था.

आजम खान और मुख्तार अंसारी दोनों ही नेता लंबे समय तक जेल में रहे हैं. मुख्तार अंसारी की मौत बांदा जेल में हार्ट अटैक से हुई थी. हालांकि इस मौत को लेकर कई सवाल उठाए गए. इस पर आजम खान ने भी अपनी चिंता और डर जाहिर किया है.

मुझे खाने-पीने से डर लगने लगा था

सपा नेता आजम खान ने कहा कि जैसे ही मुझे मुख्तार अंसारी की मौत की खबर मिली और मैंने यह टीवी पर देखा, उसके बाद से मैं अंदर से डर गया. उस घटना के बाद मुझे खाने-पीने से डर लगने लगा था. मुझे लगातार यह डर था कि जेल में मुख्तार जैसा ही कुछ मेरे साथ भी न कर दिया जाए.

मुख्तार अंसारी की मौत हार्ट अटैक के कारण हुई थी

मुख्तार अंसारी की मौत बांदा जेल में बंद रहते हुए हुई थी. उनके भाई अफजाल अंसारी और बेटे उमर अंसारी ने आरोप लगाया था कि उन्हें जेल में खाने में जहर दिया गया था. हालांकि जेल प्रशासन ने स्पष्ट किया था कि मुख्तार अंसारी की मौत हार्ट अटैक के कारण हुई थी. जिसे डॉक्टरों ने भी पुष्टि की थी. इसके बाद भी उस समय इस घटना को लेकर काफी विवाद और हंगामा हुआ था.

आठ को अखिलेश से मुलाकात होगी

बता दें कि आजम खान के जेल से आने के बाद से ही कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं. ऐसे में आठ तारीख को उनसे अखिलेश यादव मुलाकात करने वाले हैं. आजम ने अखिलेश से अपील की है कि वह उनसे मिलने के लिए रामपुर के आवास पर ही आएं. उन्होंने कहा कि मुझे अखबार से पता चला है. गरीब का घर है, जिसके अंदर दो ढाई फीट पानी बरसात में भरा रहता है. कोई बड़े आदमी तशरीफ लाएंगे मेरी इज्जत होगी.

यह भी पढ़ें : आजम खान के जेल से रिहा होने पर अखिलेश यादव ने दी प्रतिक्रिया, कहा- बीजेपी को कभी अच्छे नहीं लगते ऐसे लोग

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

PATNA: फ्लाइट में एयर टर्बुलेंस से अटकी यात्रियों की सांसें, कुछ को आई चोट
दिल्ली से पटना की फ्लाइट (FLIGHT), उसमें सवार 222 यात्री और अचानक एयर टर्बुलेंस (AIR TURBULENCE)। ऐसा वाक्या कुछ दिन पहले हुआ। एयर टर्बुलेंस की चपेट में आते ही विमान में बैठे यात्रियों की सांसे अटक गईं। किसी तरह प्लेन इस स्थिति से उबरा तो प्लाइट में सवार यात्रियों और क्रू की जान में जान आई। लेकिन यह टर्बुलेंस कई यात्रियों और क्रू मेंबर्स की चोट का कारण बन चुका था।

क्यों होता है एयर टर्बुलेंस

दिल्ली से पटना आ रही फ्लाइट संख्या AI-415 एयर टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। लेकिन आखिर ये परेशानी है क्या। आसान भाषा में समझें तो जब प्लेन काफी ऊंचाई पर उड़ रहा होता है तो बाहरी हवा काफी तेजी से और अनियंत्रित होकर प्लेन की पंखुड़ियों से टकराती है इस कारण प्लेन में पैदा होने वाला जोरदार कंपन ही एयर टर्बुलेंस कहलाता है। इसका कारण हवा के प्रवाह में अनियंत्रित बदलाव है।

ये भी पढ़ें:‘अपनी मांगों को लेकर खुद स्पष्ट नहीं नगर निगम के हड़ताली कर्मी’