ElonMuskResign Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

एलन मस्क के खिलाफ कई देशों में विरोध प्रदर्शन, सड़कों पर उतरी भीड़, इस्तीफे की मांग
US News : उद्योगपति एलन मस्क के खिलाफ अमेरिका, यूरोप और ऑस्ट्रेलिया तक विरोध प्रदर्शन जारी है। लोग न केवल एलन मस्क बल्कि टेस्ला का भी विरोध करने में जुटे हैं। प्रदर्शनकारी टेस्ला की कारों का बहिष्कार करने की मांग करने में लगे हैं। लोगों का कहना है कि एलन मस्क उसी सरकार को खत्म करने में जुटे हैं जिसने टेस्ला का अरबों डॉलर का फंड दिया है।

अमेरिकी सरकार में एलन मस्क के दखल के खिलाफ लोगों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। सैकड़ों टेस्ला शोरूम के बाहर लोगों ने अधिक संख्या में विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि अमेरिकी सरकार के संवेदनशील डाटा तक एलन मस्क की पहुंच बेहद खतरनाक है। प्रदर्शनकारी डोनल्ड ट्रंप प्रशासन में मस्क की भूमिका का विरोध कर रहे हैं।

शोरूम के बाहर रैली निकाली

बता दें कि अमेरिका समेत यूरोप के कई देशों में लोगों ने टेस्ला शोरूम के बाहर रैली निकाली। लोगों का आरोप है कि एलन मस्क अमेरिकी सरकार को खत्म करने में जुटे हैं। प्रदर्शनकारियों ने लोगों से तीन बड़ी अपील की हैं। प्रदर्शनकारी नारे लगा रहे हैं कि ‘टेस्ला को रोकना मस्क को नुकसान पहुंचाना है। मस्क को रोकना जीवन और लोकतंत्र को बचाना है।

दोनों ही जगहो पर विरोध प्रदर्शन किया

अमेरिका में 277 टेस्ला शोरूम के बाहर रैली निकाली गई। वहीं दुनियाभर में 200 से अधिक जगहों पर प्रदर्शन देखने को मिले। यह प्रदर्शन ऑस्ट्रेलिया से यूके तक फैले हैं। शनिवार को जर्मनी फ्रांस नीदरलैंड फिनलैंड नॉर्वे डेनमार्क न्यूजीलैंड यूके और ऑस्ट्रेलिया में लोगों ने एलन मस्क और टेस्ला के खिलाफ प्रदर्शन किया। पहले लिफोर्निया के सैन जोस में टेस्ला का मुख्यालय था। अब टेक्सास के ऑस्टिन में नया मुख्यालय बनाया गया है। प्रदर्शनकारियों ने इन दोनों ही जगहो पर विरोध प्रदर्शन किया।

जिम्मेदारी एलन मस्क को मिली है

उद्योगपति एलन मस्क मौजूदा समय में अमेरिकी सरकार में दक्षता विभाग के प्रमुख हैं। नौकरियों में छंटनी और खर्च में कटौती की जिम्मेदारी एलन मस्क को मिली है। मगर संवेदनशील डाटा तक मस्क की पहुंच का लोग विरोध कर रहे हैं। विरोध प्रदर्शन में टेस्ला कार के असंतुष्ट मालिक मशहूर हस्तियों और एक डेमोक्रेटिक सांसद समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इस प्रदर्शन का उद्देश्य एलन मस्क पर अपने सरकारी पद से इस्तीफा देने का दबाव बनाना है।

पर्यावरणविदों की अपील

बता दें कि अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में सैकड़ों प्रदर्शनकारी मैनहट्टन टेस्ला स्टोर के सामने इकट्ठा हुए और एलन मस्क के इस्तीफे की मांग की। टेस्ला की बिक्री में गिरावट के बीच जारी इन प्रदर्शनों ने एलन मस्क की चिंता और बढ़ा दी है। प्रदर्शनकारी प्लैनेट ओवर प्रॉफिट के पर्यावरणविदों की अपील में लगें है। प्रदर्शनकारियों का मानना ​​है कि एलन मस्क को रोकने से लोगों की जान बचेगी और हमारा लोकतंत्र सुरक्षित रहेगा।

यह भी पढ़ें : सोशल मीडिया पर छाया ChatGPT का Ghibli मैजिक, यूजर्स हुए क्रेजी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप