Electric Vehicle Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

भारत में बनी पहली मारुति सुजुकी ई-विटारा को पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी, जानें इसकी कीमत और खासियत
फटाफट पढ़ें

पीएम मोदी ने ई-विटारा को हरी झंडी दिखाई

भारत में बनी कार 100 देशों में होगी निर्यात

दो बैटरी वर्जन में आएगी ई-विटारा ईवी

कीमत लगभग 20 लाख रुपये से शुरू होगी

जल्द शुरू होगा गुजरात में बैटरी प्लांट

First Electric Vitara : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस योजना को भारत की आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया. इससे न केवल देश में नई तकनीकों का विकास होगा, बल्कि वैश्विक स्तर पर भारत की पहचान भी मजबूत होगी. इस योजना से रोजगार के अवसर पैदा होंगे और पर्यावरण के प्रति संवेदनशील वाहनों को प्रोत्साहन मिलेगा.

पीएम मोदी ने गुजरात के हंसलपुर में स्थित सुजुकी मोटर प्लांट में एक खास कार्यक्रम में भाग लिया. इस अवसर पर उन्होंने भारत में बनी पहली मारुति सुजुकी ई-विटारा इलेक्ट्रिक कार को हरी झंडी दिखाकर प्रोडक्शन शुरू किया. यह भारत के लिए एक बड़ा कदम है, क्योंकि यह इलेक्ट्रिक कार न केवल अपने देश में बनेगी बल्कि दुनिया के 100 देशों में निर्यात भी होगी. इस कार्यक्रम में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और जापान के राजदूत केइची ओनो भी मौजूद थे.

टोयोटा के साथ साझेदारी में हुआ निर्माण

मारुति सुजुकी की ई-विटारा की पहली इकाई ब्रिटेन (यूके) भेजी जाएगी. यह कार पिछले साल यूरोप में लॉन्च की गई थी और भारत में इसे भारत मोबिलिटी शो 2025 के दौरान प्रदर्शित किया गया था. यह कार टोयोटा के साथ मिलकर बनाए गए 40PL ईवी प्लेटफॉर्म पर तैयार की गई है. टोयोटा भी इस प्लेटफॉर्म पर अपनी इलेक्ट्रिक कार अर्बन क्रूजर ईवी बनाएगी.

ई-विटारा दो बैटरी विकल्पों में उपलब्ध होगी

ई-विटारा दो बैटरी विकल्पों में उपलब्ध होगी, जिनकी क्षमता 49kWh और 61kWh होगी. बड़ी बैटरी वाले मॉडल में डुअल-मोटर ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) सिस्टम भी मिलेगा, जिसे ऑलग्रिप-ई कहा जाता है. इसकी कीमत लगभग 20 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होने की संभावना है. भारत में यह कार महिंद्रा BE6, हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक और एमजी ZS EV जैसी कारों से होगा. इसके फीचर्स और लॉन्च की तारीख जल्द ही घोषित किए जाने की उम्मीद है.

बता दें कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले सप्ताह हंसलपुर में टीडीएस ली-आयन बैटरी गुजरात (टीडीएसजी) प्लांट का भी उद्घाटन करेंगे. यह प्लांट तोशिबा, डेंसो और सुजुकी के सहयोग से बनाया गया है. इस प्लांट में इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड वाहनों के लिए बैटरी सेल और इलेक्ट्रोड बनाए जाएंगे. यह भारत को इलेक्ट्रिक वाहन उद्योग में और मजबूत बनाएगा.

यह भी पढ़ें : अंतरिक्ष यात्रा से लौटे भारत के बेटे शुभांशु शुक्ला, लखनऊ में हुआ भव्य स्वागत

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Audi ने भारत में लगाया अपना पहला Ultra Fast EV Charger, 26 मिनट्स में चार्ज कर देता है इलेक्ट्रिक कार!
Audi EV Charger in Mumbai: जर्मन की लक्जरी कार मैन्युफैक्चरर, ऑडी ने मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) में भारत में पहला अल्ट्रा-फास्ट चार्जिंग स्टेशन इनस्टॉल कर दिया है. इसे चार्जज़ोन के साथ डेवलप किया गया है, जिसमें 450kW चार्जर 500-AMP लिक्विड-कूल्ड गन के जरिये, इलेक्ट्रिक गाड़ियों को 360kW की पावर प्रदान करता है.

कंपनी की तरफ से दी गयी जानकारी के मुताबिक, 114 kWh बैटरी से लैस ऑडी Q8 55 ई-ट्रॉन, घरेलू बाजार में सबसे बड़े पैसेंजर व्हीकल में से एक है. जिसे इस अल्ट्रा फास्ट चार्जर से 26 मिनट में 20% से 80% तक चार्ज किया जा सकता है.

ग्रीन एनर्जी के लिए सौर ऊर्जा का प्रयोग किया गया

इस ‘ई-ट्रॉन हब’ को ऑपरेट करने के लिए छत पर, ग्रीन एनर्जी के लिए सौर ऊर्जा का प्रयोग किया गया है. जिससे ईवी चार्जिंग की प्रक्रिया और ज्यादा टिकाऊ हो जाती है.

अल्ट्रा-फास्ट चार्जिंग स्टेशन में फास्ट चार्जिंग के लिए हाई पावर वाली गन का प्रयोग किया जाता है. ई-ट्रॉन मालिकों के लिए एक लाउंज और मदद के लिए ट्रेंड कर्मचारी मौजूद हैं. इसके अलावा, ई-ट्रॉन मालिक ‘मायऑडी कनेक्ट’ ऐप के जरिये भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

Audi EV Charger in Mumbai: पूरे भारत में किए गए चार्जर इनस्टॉल

अब तक, ऑडी इंडिया ने भारत के 73 शहरों में डीलरशिप और स्ट्रेटेजिक लोकेशन पर 140 से ज्यादा चार्जर इनस्टॉल कर दिए हैं. इस समय, ऑडी इंडिया भारत में छह इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री करती है, जोकि Q8 50 ई-ट्रॉन, Q8 55 ई-ट्रॉन, Q8 स्पोर्टबैक 50 ई-ट्रॉन, Q8 स्पोर्टबैक 55 ई-ट्रॉन, ई-ट्रॉन जीटी और आरएस ई-ट्रॉन जीटी हैं.

इसके अलावा ऑडी इंडिया ने जनवरी 2024 से भारतीय बाजार में अपनी पूरे मॉडल रेंज की कीमतों में बढ़ोतरी का भी एलान कर दिया. जिसके चलते 2024 में ऑडी की कारों की कीमत में 2 प्रतिशत तक बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. चालू वित्त वर्ष के शुरुआती नौ महीनों में ऑडी ने 5,530 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की.

ये भी पढ़ें-Bihar News: संसद की सुरक्षा में हुई बड़ी चूक- अशोक चौधरी, मंत्री

अप्रैल में लॉन्च हो सकती हैं ये 4 कारें, MG कोमेट इलेक्ट्रिक व्हीकल
अप्रैल का महीना इंडियन ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के लिए काफी खास होने वाला है। अलग-अलग सेग्मेंट में कई गाड़ियां लॉन्च होंगी जो मार्केट किंग बन सकती हैं। इनमें एमजी की कोमेट, मारुति सुजुकी की फ्रोंक्स, लेम्बोर्गिनी उरुस S और मर्सिडीज बेंज की AMG GT 63 S E शामिल हैं। आइए जानते हैं इन कारों के फीचर और एक्सपेक्टेड प्राइज।

ब्रिटिश कार कंपनी MG मोटर इंडिया ने हाल ही में ‘MG कोमेट’ इलेक्ट्रिक कार को रिवील किया है, जिसे कंपनी अप्रैल महीने के लास्ट वीक तक लॉन्च कर सकती है। इस कार को कंपनी Wuling Air EV नाम से इंडोनेशिया में पहले ही पेश कर चुकी है। भारतीय कंडीशन के हिसाब से यह कुछ बदलाव के साथ लॉन्च की जा सकती है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एमजी कोमेट EV 20kWh बैटरी पैक के साथ आने की उम्मीद है। यह लगभग 40 bhp पीक पॉवर वाले सिंगल इलेक्ट्रिक इंजन के साथ आ सकती है, जो फुल चार्ज में 200 से 250 किलोमीटर की रेंज दे सकती है। बताया जा रहा है कि इस कार की लंबाई सिर्फ 2.9 मीटर है, जो लॉन्च के बाद मारुति की ऑल्टो से भी छोटी कार होगी। भारत में इसकी कीमत 9 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है।

इसके अलावा इसमें इलेक्ट्रिक-ओनली मोड दिया गया है। कंपनी का दावा है कि इलेक्ट्रिक-ओनली में यह कार लगभग 12 किलोमीटर का सफर कर सकती है। नई मर्सिडीज AMG GT 63 S E मात्र 2.9 सेकेंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। भारत में इसकी कीमत 1.48 करोड़ (एक्स-शोरूम) के आसपास हो सकती है।

OLA 15 अगस्त को करने जा रही अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार लोगों के बीच लॉन्च, जानें क्या होगा इसमें खास
OLA पहली बार भारत में अपनी इलेक्ट्रिक कार को 75वें स्वंतत्रता दिवस के मौके पर 15 अगस्त को लोगों के बीच लॉन्च करने वाली है ठीक इसी तरह ओला ने पिछले साल भी भारत में अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया था। अब कंपनी अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार के लुक से पर्दा उठा सकती है।ओला ने अपकमिंग इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर का टीजर जारी किया है, जिसके अगले साल लॉन्च होने की उम्मीद है।ओला इलेक्ट्रिक के फाउंडर और सीईओ भाविश अग्रवाल ने गुरुवार देर रात यह अहम ऐलान किया है।

ट्विटर के CEO ने  ट्वीट कर नए प्रॉडक्ट की घोषणा

ट्विटर के CEO भाविश अग्रवाल ने ट्वीट करते हुए लिखा कि इस 15 अगस्त को वो एक नए प्रॉडक्ट की घोषणा करने जा रहे हैं और वो इसके लिए बहुत ही ज्यादा एक्साइटेड  हैं। इस दौरान उन्होनें अपने आने वाले बिग फ्यूचर प्लान के बारे अपनी बात को  ट्वीट के जरिए शेयर किया। आपको बता दें कि ओला इलेक्ट्रिक को केंद्र सरकार की पीएलआई योजना में भी शामिल किया गया है, जो ईवी निर्माता को भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए बैटरी बनाने के लिए लिथियम-आयन सेल पर काम करने की अनुमति देगा।

Super excited to announce a new product this 15th August!

Will also share more about our BIG future plans!!

Do watch the livestream. Sharing time and link soon. pic.twitter.com/mqWcilqoFW
— Bhavish Aggarwal (@bhash) August 4, 2022

नए मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का भी हो सकता है ऐलान

ओला ने हाल ही में अपनी पहली लिथियम-आयन सेल का खुलासा किया है।कंपनी को नई और बड़े प्लांट की घोषणा करने की भी उम्मीद है, जिसका उपयोग बैटरी सेल टेक्नोलॉजी के साथ-साथ अपनी नई इलेक्ट्रिक कार को विकसित करने के लिए किया जाएगा।

15 अगस्त जारी की जाएगी इलेक्ट्रिक कार की पूरी जानकारी

OLA कंपनी के CEO भाविश अग्रवाल ने कहा  है कि वो अपनी इस इलेक्ट्रिक कार की पूरी जानकारी 15 अगस्त को देगें इससे पहले जून में भी ओला ने इलेक्ट्रिक  फ्यूचर फैक्ट्री में ओला ग्राहक दिवस के दौरान अपनी अपकमिंग इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर की एक झलक को लोगों के सामने पेश की थी। उन्होंने कहा  है कि वे इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में ग्राहकों के लिए एक बेस्ट प्रॉडक्ट बनाने के लिए भी कमिटेड हैं।

जून में भी पेश की गई थी OLA इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर की झलक

कंपनी ने जून में भी अपनी इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर कार की पहली झलक को ईवी निर्माता की ओर से  एक टीजर वीडियो के जरिए साझा किया था। पहले टीजर में ओला ने अपनी इलेक्ट्रिक कार के रंग रूप का संकेत दिया था, जिसमें इसके लाल रंग, चिकना एलईडी डीआरएल, आगे और पीछे के डिजाइन और छोटी झलक में साइड प्रोफाइल दिखाया गया था।इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर के आगे और पीछे दोनों हिस्सों में ‘ओला’ का लोगो भी दर्शाया गया था।

फैक्ट्री के लिए कंपनी तलाश रही जमीन

ओला फिलहाल ईवी फोर व्हीलर फैक्ट्री के लिए करीब 1,000 एकड़ जमीन की तलाश कर रहा है। तलाश पूरी होने पर वह अपने Future Factory के आकार को लगभग दोगुना कर देगा, जहां वह वर्तमान में S1 प्रो इलेक्ट्रिक स्कूटर बनाता है। Ola Electric वर्तमान में भारत में S1 Pro इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स बेचती है।

मध्य प्रदेश के लोगों को Electric Vehicle से लग सकता है तगड़ा झटका, खरीदार हो जाए सावधान
मध्य प्रदेश: देश में बढ़ते Petrol-Diesel के बढ़ते दाम के कारण अब हर तरफ Electric Vehicle की डिमांड तेजी से बढ़ती जा रही है। ऐसे में इलेक्ट्रिक गाड़ियों से जुड़ी एक बड़ी खबर मध्य प्रदेश से सामने आ रही है। बता दें मध्य प्रदेश के ऊर्जा विभाग ने एक आदेश जारी किया है। जिसमें ये कहा गया है की MP में अब सभी Electric Vehicle  के लिए लोगों को अलग से मीटर लगाना होगा। अब मध्य प्रदेश में घर के मीटर से इलेक्ट्रिक वाहन चार्ज करने पर सरकार ने पाबंदी लगा दिया है। ऐसे में इतनी कड़ी महंगाई के दौर में भी मध्य प्रदेश की सरकार ने जनता को इस फैसले से अब कड़ा तगड़ा झटका दे दिया है।

MP के लोग हो जाए सावधान

बता दें मध्य प्रदेश की जनता अगर कोई Electric Vehicle खरीदने की सोच रही है तो वो सबसे पहले इस खबर को ध्यान से पढ़े। आइए नजर डालतें है पूरी खबर पर जो मध्य प्रदेश की सरकार ने इलेक्ट्रिक गाड़ियों को चार्ज करने के लिए अलग से बिजली कनेक्शन लेना जरूरी होगा। ऐसे में अब आम जनता अपनी गाड़ियों को घरेलू बिजली से चार्ज नहीं कर सकेगी। सरकार ने ये भी कहा की जो भी घरेलू बिजली से गाड़ी को चार्ज करता पाया जाएगा उसकी गाड़ी को जब्त कर लिया जाएगा। इसलिए अब ऐसे में अगर आप Electric Vehicle खरीदने की सोच रहें हैं तो उसके लिए बिजली कनेक्शन जरूर से लेना न भूले। इसके साथ ही आपके ऊपर बिजली एक्ट में केस भी दर्ज किया जाएगा।

ऐसे में मध्य प्रदेश की ऊर्जा मंत्रालय ने सख्त आदेश जारी करते हुए कहा है कि लोगों को अलग से मीटर लेना पड़ेगा और अपनी गाड़ियां को चार्ज करना पड़ेगा। हालांकि सरकार ने इससे जुड़ी तमाम चीजों की व्यवस्था करने के बाद ही Electric Vehicle का इस्तेमाल करने वालों लोगों को ही चार्जिंग स्टेशन लगाकर देगी। सरकारने ये भी कहा है की अगर कोई व्यक्ति इन नियमों का पालन करते हुए नहीं पाया गया तो उसे बिजली एक्ट के तहत उसपर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।