Education Budget Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

मनीष सिसोदिया का BJP पर हमला, कहा – शिक्षा भाजपा की प्राथमिकता नहीं
Manish Sisodia : राजस्थान के बाद उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में सरकारी स्कूल की छत गिरने और दिल्ली के एक सरकारी स्कूल में भाजपा द्वारा राजनैतिक कार्यक्रम करने पर आम आदमी पार्टी ने गंभीर सवाल खड़ा किया है. ‘‘आप’’ के वरिष्ठ नेता व दिल्ली के पूर्व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया का कहना है कि राजस्थान के बाद अब उत्तर प्रदेश के हापुड़ में सरकारी स्कूल की छत गिर गई. यह साफ दिखाता है कि भाजपा की प्राथमिकताओं में शिक्षा नहीं है. भाजपा शासित राज्यों में सरकारी स्कूलों की खस्ताहाल इमारतें मासूम बच्चों की जिंदगियों को निगल रही हैं. भाजपा को अपने 5 स्टार दफ़्तर बनवाने का पूरा शौक है, सरकारी स्कूलों में बच्चे मरें या घायल हों, इससे इनको कोई फर्क नहीं पड़ता है.

मासूस जिंदगियों को निगल रहे जर्जर भवन

मनीष सिसोदिया ने एक्स पर कहा कि अब यूपी के हापुड़ में भी सरकारी स्कूल की छत गिर गई. बच्चे क्लास में पढ़ रहे थे, छत सीधे उनके ऊपर गिर गई. पहले राजस्थान का झालावाड़, अब हापुड़. हर जगह से सरकारी स्कूलों की खस्ताहाल बिल्डिंगें मासूम ज़िंदगियों को निगल रही हैं. भाजपा को अपने 5 स्टार दफ़्तर बनवाने का पूरा शौक है, लेकिन स्कूलों को खंडहर बनाकर रखना इनकी राजनीति है. सरकारी स्कूलों में बच्चे मरें या घायल हों, भाजपा वालों को क्या फर्क पड़ता है. इनके पार्टी दफ़्तर तो हरेक ज़िले में 5-स्टार होटलों की तरह बन चुके हैं. अगर सरकारी स्कूल इनकी प्राथमिकता होते, तो शायद ये दर्दनाक हादसे टाले जा सकते थे.

स्कूलों की दुर्दशा बना ‘न्यू नॉर्मल’

शुक्रवार और शनिवार को लगातार दो दिन राजस्थान में सरकारी स्कूल की छत गिरने पर भी मनीष सिसोदिया ने कड़ी प्रतिक्रिया दी थी. उन्होंने कहा था कि भाजपा राज में शुक्रवार को राजस्थान के झालावाड़ में मासूम बच्चों की ज़िंदगी छिन गई और शनिवार को फिर राजस्थान में ही एक और सरकारी स्कूल की छत ढह गई. हर रोज़ किसी न किसी सरकारी स्कूल की जर्जर छत गिरने की ख़बर आना, भाजपा सरकार के राज में “नया सामान्य” बन गया है. देश की जनता देख रही है कि भाजपा के राज में जैसे स्कूलों की छतें एक-एक कर गिर रही हैं, वैसे ही बच्चों का भविष्य और पूरे देश की शिक्षा व्यवस्था भी तेज़ी से बिखरती जा रही है.

स्कूल में राजनीतिक कार्यक्रम पर जताई आपत्ति

वहीं, दिल्ली के राजेंद्र नगर स्थित एससीएवी गवर्नमेंट को-एडेड स्कूल में भाजपा द्वारा राजनैतिक कार्यक्रम करने पर आम आदमी पार्टी ने कड़ी आपत्ति जताई है. ‘‘आप’’ के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने एक्स पर कहा कि “भाजपा, ज़िला करोलबाग़” का राजनैतिक कार्यक्रम शनिवार को दिल्ली सरकार के स्कूल के ऑडिटोरियम में किया गया है. स्कूल के अंदर मंच पर भाजपा का बोर्ड लगा है, भाजपा के प्रदेश और जिला के नेताओं के फोटो लगे हैं. उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि, स्कूल को राजनैतिक पार्टी कैसे इस्तेमाल कर सकती है? कैसे सांसद और विधायक स्कूल के अंदर पॉलिटिकल पार्टी का कार्यक्रम कर सकते हैं? स्कूल के बच्चों को पॉलिटिकल प्रोग्राम में कैसे बुलाया गया? उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि भाजपाई शिक्षा व्यवस्था का भविष्य, एससीएवी गवर्नमेंट को-एडेड स्कूल, राजेंद्र नागर है.

यह भी पढ़ें : पंजाब में खत्म हुआ दफतरों का चक्कर, घर बैठे मिलेगी सरकारी सुविधाएं…

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

शिक्षा क्रांति के तहत पंजाब के विभिन्न स्कूलों में नई परियोजनाओं का उद्घाटन
Chandigarh : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के सक्षम नेतृत्व और पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शिक्षा क्रांति के अंतर्गत आज पूरे पंजाब में समारोह आयोजित किए गए और विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया।

गौरतलब है कि आज जिला पठानकोट के विभिन्न स्कूलों में भी उद्घाटन समारोह आयोजित किए गए। इन स्कूलों में पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक, नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन विभूति शर्मा तथा आम आदमी पार्टी के जिला प्रधान श्री अमित मंटू पहुंचे और लाखों रुपये की लागत से तैयार की गई परियोजनाओं का उद्घाटन कर उन्हें जनता को समर्पित किया।

कई पार्टियों के अधिकारी उपस्थित रहें

इस अवसर पर राजेश कुमार जिला शिक्षा अधिकारी, सैकंडरी, श्रीमती कमलजीत कौर जिला शिक्षा अधिकारी, एलीमेंटरी, अमनदीप कुमार (डिप्टी डी.ई.ओ. सैकंडरी), डी.जी. सिंह (डिप्टी डी.ई.ओ. एलीमेंटरी), नरेश सैनी (जिला प्रधान, बी.सी. विंग), पवन कुमार फौजी (ब्लॉक प्रधान), विजय कटारूचक, खुशबीर काटल, कुलदीप भटवा, जंग बहादुर व अन्य पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

मंत्री ने कई स्कूली प्रोजक्ट का किया उद्घाटन

उल्लेखनीय है कि “शिक्षा क्रांति – बदलता पंजाब” के तहत विधानसभा हलका भोआ के अंतर्गत सरकारी प्राइमरी स्कूल सालोवाल में 4.16 लाख, सरकारी प्राइमरी स्कूल तंगोसाह में 3.20 लाख तथा सरकारी सीनियर सेकंडरी स्कूल तंगोसाह में 13.65 लाख रुपये की लागत से बने प्रोजेक्टों का उद्घाटन लाल चंद कटारूचक द्वारा मुख्य अतिथि के रूप में किया गया।

इसी तरह, विधानसभा हलका सुजानपुर के विभिन्न स्कूलों में अमित मंटू (हलका इंचार्ज व जिला प्रधान, आम आदमी पार्टी) मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे और सरकारी प्राइमरी स्कूल करौली में 9.99 लाख, सरकारी सीनियर सेकंडरी स्कूल मनवाल में 30 लाख, सरकारी सीनियर सेकंडरी स्कूल करौली में 18.09 लाख और सरकारी प्राइमरी स्कूल झिकली करौली में 12.5 लाख रुपये की लागत से बने प्रोजेक्टों का उद्घाटन किया।

वहीं, विधानसभा हलका पठानकोट के अंतर्गत विभूति शर्मा (हलका इंचार्ज व चेयरमैन, नगर सुधार ट्रस्ट, पठानकोट) मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे और सरकारी प्राइमरी स्कूल ढांगू रोड पठानकोट में 2 लाख, सरकारी प्राइमरी स्कूल मॉडल टाउन (गर्ल्स) में 10.85 लाख तथा सरकारी सीनियर सेकंडरी स्कूल के.एफ.सी. पठानकोट में 22.2 लाख रुपये की लागत से तैयार की गई परियोजनाओं का उद्घाटन किया।

पंजाब सरकार का गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रणाली पर जोर

इस अवसर पर संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक ने कहा कि पंजाब सरकार का विशेष ध्यान लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रणाली उपलब्ध कराने पर है। उन्होंने कहा कि आज के समय में सरकारी स्कूलों की स्थिति में पहले से काफी बदलाव आया है। मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पूरे पंजाब में शिक्षा क्रांति लाई गई है और स्कूलों की सूरत बदलने के लिए करोड़ों रुपये खर्च किए गए हैं।

स्कूलों में कई अधूरे कार्य पूरे किए गए

उन्होंने कहा कि स्कूलों में पुस्तकालयों का निर्माण, चारदीवारी, कमरों का निर्माण, शौचालयों का निर्माण, साइंस लैब आदि जैसे अधूरे कार्य पूरे किए गए हैं। यह परिवर्तन आम आदमी पार्टी की सरकार लेकर आई है। स्कूलों में आए इस बदलाव के बाद लोगों की सोच बदली है और विद्यार्थियों की संख्या में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

उन्होंने यह भी बताया कि शिक्षा के क्षेत्र में सुधार हेतु शिक्षकों को विदेशों में प्रशिक्षण के लिए भेजा गया है ताकि किसी भी तरह की कमी शेष न रह जाए। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में शिक्षा क्रांति के अंतर्गत और भी कार्य किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें : क्यों मनाया जाता है हर साल विश्व स्वास्थ्य दिवस, क्या है इसका इतिहास और इस बार की थीम, जानें

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप