Delhi Riots Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

भाजपा के मंत्री कपिल मिश्रा ने दिल्ली में की साम्प्रदायिक दंगा भड़काने की कोशिश : AAP नेता सौरभ भारद्वाज
Saurabh Bhardwaj Allegation : दिल्ली में साम्प्रदायिक दंगा पैदा करने की कोशिश कर रही भाजपा पर आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने तीखा हमला बोला है, उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा ने 12 जुलाई को एक ट्वीट कर कहा कि शहादरा में शरारती तत्वों ने कांवड़ मार्ग पर एक किमी तक कांच के टुकड़े बिखेर दिए. जबकि पुलिस ने जांच में खुलासा किया है कि ये घटना 12 नहीं, 10 जुलाई की है और ग्लास लेकर जा रहे ई-रिक्शा में किसी वाहन ने टक्कर मार दी थी, जिसके बाद कांच के टुकड़े सड़क पर बिखर गए. इसी तरह का एक ट्वीट एलजी साहब ने भी की. इसलिए दिल्ली में साम्प्रदायिक तनाव पैदा करने की कोशिश में मंत्री कपिल मिश्रा और एलजी साहब के खिलाफ एफआईआर होनी चाहिए.

सांप्रदायिक तनाव की बात नहीं सुनी गई

“आप” के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने सोमवार को चौधरी मतीन अहमद, विधायक संजीव झा के साथ पार्टी मुख्यालय में प्रेस वार्ता कर कहा कि दिल्ली में पिछले 30 सालों से हम देखते आ रहे हैं कि लाखों कांवड़िए गंगा जी से गंगाजल लेकर अपने-अपने गांवों और कॉलोनियों में आते हैं और भोलेनाथ पर गंगाजल चढ़ाते हैं. हमने कभी नहीं सुना कि कांवड़ यात्रा में हिंदू-मुस्लिम फसाद हुआ हो. दिल्ली में प्रवेश करने के बाद कई ऐसे इलाके हैं, खासकर पूर्वी दिल्ली में, जो मुस्लिम बहुल हैं. फिर भी, वहां कभी कांवड़ को लेकर सांप्रदायिक तनाव की बात नहीं सुनी गई.

बीजेपी सरकार में यह पहली कांवड़ यात्रा हो रही

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि 27 साल बाद भाजपा दिल्ली की सत्ता में आई है. बीजेपी सरकार में यह पहली कांवड़ यात्रा हो रही है. दिल्ली सरकार के कानून मंत्री कपिल मिश्रा 12 जुलाई की रात करीब 9 :30 बजे एक ट्वीट करते हैं कि दिल्ली के शहादरा में कुछ शरारती तत्वों ने कांवड़ यात्रा के मार्ग पर लगभग एक किलोमीटर तक कांच के टुकड़े बिखेर दिए. पीडब्ल्यूडी और निगम कर्मचारी मार्ग को साफ कर रहे हैं, स्थानीय विधायक संजय गोयल भी वहां मौजूद हैं और सीएम रेखा गुप्ता ने स्वयं घटना का संज्ञान लिया है, पीडब्ल्यूडी द्वारा शरारती तत्वों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी, कांवड़ यात्रा में कोई व्यवधान नहीं होने देंगे. इसके बाद 13 जुलाई को शाम 4 बजे एलजी एक वीडियो के साथ ट्वीट किया कि जो कांवड़ यात्री नंगे पैर चलते हैं, उनके मार्ग पर एक किलोमीटर तक कांच बिखरे हुए पाए गए. पुलिस को मौके पर पहुंचने का निर्देश दिया गया है. पीडब्ल्यूडी को मार्ग को साफ करने का निर्देश दिया गया है. रोड़ को दो घंटे में साफ कर दिया गया. पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और क्राइम ब्रांच जांच कर रही है.

एक ई-रिक्शा वाला ग्लास लेकर जा रहा था

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि मंत्री कपिल मिश्रा और एलजी के ट्वीट से ऐसा लगता है कि घटना अभी-अभी हुई है और सड़क की सफाई चल रही है, लेकिन दिल्ली पुलिस ने बताया कि यह घटना 12 जुलाई की नहीं, 10 जुलाई की है. 10 जुलाई को चिंतामणि चौक से झिलमिल मेट्रो स्टेशन तक एक ई-रिक्शा वाला 19 ग्लास लेकर जा रहा था. ये वे ग्लास थे जो गाड़ियों की विंडशील्ड में लगते हैं. पीछे से किसी वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे कांच टूटकर सड़क पर बिखर गया. इसकी वीडियो 10 जुलाई को मोंटू नामक व्यक्ति ने बनाई और नंदनगरी के पीयूष नामक व्यक्ति को भेजी. 10 जुलाई की घटना वाली वीडियो को 12 जुलाई को दिखाकर तनाव पैदा करने की कोशिश की गई. यह कांच छोटे-छोटे टुकड़ों में टूटते हैं, जिनके कोने नहीं होते. ऐसा इसलिए बनाया जाता है ताकि एक्सीडेंट में किसी को चोट न लगे. अगर चोट लगने की बात होती, तो नेशनल हाईवे पर सैकड़ों गाड़ियां पंचर हो जातीं, ट्रैफिक जाम हो जाता. दिल्ली के कानून मंत्री कपिल मिश्रा ने यह सिर्फ दिल्ली में सांप्रदायिक तनाव भड़काने के लिए किया.

12 तारीख की सुबह तक सड़क साफ हो चुकी थी

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि एलजी ने भी ट्वीट किया, लेकिन हो सकता है उन्हें पूरी जानकारी न हो, लेकिन जब 13 जुलाई को शाम 6 :30 बजे पुलिस ने सारी मीडिया को बता दिया कि यह घटना 10 तारीख की थी और 12 तारीख की सुबह तक सड़क साफ हो चुकी थी, तो क्या कपिल मिश्रा और एलजी को दोबारा ट्वीट करके यह नहीं कहना चाहिए था कि गलत जानकारी दे दी गई? कोई साम्रदायिक मामला नहीं है. यह एक साधारण ई-रिक्शा एक्सीडेंट का मामला था, जिसके बाद कांच बिखर गया और गाड़ियों के टायरों से वह कांच 1 किलोमीटर तक फैल गया, लेकिन इसे ऐसा बताया गया जैसे किसी ने जानबूझकर कांवड़ियों के रास्ते पर कांच बिखेर दिए. भाजपा दिल्ली में क्या करना चाह रही है? क्या कपिल मिश्रा और एलजी के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं होनी चाहिए, जो दिल्ली में सांप्रदायिक तनाव फैला रहे हैं? 12 जुलाई को कपिल मिश्रा और 13 जुलाई को एलजी के ट्वीट के बाद अलग-अलग माध्यमों से यह खबर पूरे देश में फैल गई और इस वजह से उस इलाके में तनाव पैदा हुआ कि कांवड़ यात्रा में विघ्न डाला गया. यह बड़ी शर्म की बात है.

भड़काऊ भाषण देकर दंगे भड़काने का काम किया

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि यह वही कपिल मिश्रा हैं, जिन्होंने 2020 में भड़काऊ भाषण देकर दंगे भड़काने का काम किया. जब हाई कोर्ट के जस्टिस मुरलीधर ने उनके खिलाफ एफआईआर का आदेश दिया, तो उसी रात उनका ट्रांसफर कर दिया गया. यह कपिल मिश्रा की पृष्ठभूमि है. एलजी एक संवैधानिक पद पर हैं. अगर उनकी मंशा साफ होती, तो दो घंटे बाद वे अपने ट्वीट का जवाब देकर कहते कि यह एक छोटा-सा ई-रिक्शा एक्सीडेंट था, लेकिन न कपिल मिश्रा ने ऐसा किया, न एलजी ने किया जो उनकी मंशा को दर्शाता है.

जोर-जोर से हर-हर महादेव के नारे लगाते थे

इस दौरान जाने माने मुस्मिल नेता व पूर्व विधायक चौधरी मतीन अहमद ने बताया कि 1993 में मैं पहली बार विधायक बना. मैं देखता था कि जब मुस्लिम इलाका आता था, तो कांवड़िए जोर-जोर से हर-हर महादेव के नारे लगाते थे. 1994 में हमने कैंप लगवाना शुरू किया. रोड नंबर 66 पर (यमुना विहार से सीलमपुर तक) हमारे वॉलंटियर्स घूमते थे और आज भी घूमते हैं. तब से लेकर आज तक कोई घटना नहीं हुई. हम रोज कांवड़ियों की सेवा करते हैं. मेरे नाम से पांच कैंप चलते हैं “आप” सरकार ने चार और कैंप लगवाए. हिंदू भाइयों से हमारा हमेशा भाईचारा रहा है. जहां तक भाजपा की बात है, उनका तो मुद्दा हिंदू-मुस्लिम की बातें करना है. कोली पुल पर जो कैंप लगता है, वह भी हमने लगवाया. दिल्ली में 20 कैंप हमने अपने कहने से लगवाए. हमें हिंदू-मुस्लिम में कोई फर्क नजर नहीं आता, लेकिन इस कांच वाली बात को क्यों फैलाया जाएगा? हम तो कांवड़ियों के लिए सड़क साफ करने वाले हैं, उनके लिए कारपेट बिछाने वाले हैं. हमें नहीं लगता कि किसी ने जानबूझकर ऐसा किया होगा. कोई दुर्घटना हो सकती है, लेकिन उसे सांप्रदायिक रंग देना ठीक नहीं है.

यह भी पढ़ें : कांवड़ यात्रा पर कांच बिछाने की साज़िश निकली झूठी! AAP का कपिल मिश्रा और LG पर बड़ा हमला

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Delhi-NCR: कांग्रेस की पूर्व पार्षद इशरत जहां को कोर्ट ने दी जमानत.. दिल्ली दंगे से जुड़ा था मामला…
Delhi-NCR: 2020 में उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुए दंगों में पूर्व कांग्रेस पार्षद इशरत जहां और 12 अन्य लोगों पर दंगा भड़काने, गैरकानूनी सभा करने और हत्या की कोशिश के आरोप लगाए गए हैं। राष्ट्रीय राजधानी की एक कोर्ट ने यह आरोप लगाया है। उन मुल्जिमों में इशरत जहां, खालिद सैफी, विक्रम प्रताप, समीर अंसारी, साबू अंसारी, इकबाल अहमद, सलीम अहमद, मोहम्मद यामीन, अंजार, मोहम्मद इलियास, मोहम्मद बिलाल सैफी और शरीफ खान के नाम हैं।

IPC की धाराएं

बता दें, IPC की मुख्तलिफ धाराओं के तहत अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अमिताभ रावत की अगुआई वाली कोर्ट ने दंगा, हमला और हत्या की कोशिश जैसे अपराधों के लिए इल्जाम लगाए हैं। इसमें कहा गया है कि मुल्जिमों को कथित अपराधों में शामिल मानने के लिए प्रथम दृष्टया आधार थे।

कोर्ट ने किया विचार

मुल्जिम लोगों पर दंगाई गतिविधियों में कथित संलिप्तता, लोक सेवकों के काम में बाधा डालने और दंगों के दौरान उन्हें उनके कर्तव्यों से विमुख करने की कोशिश करने का आरोप लगाया गया है। कोर्ट में सरकारी गवाहों ने कहा कि पुलिस ने उनके खिलाफ हिंसा की, हालांकि पुलिस ने उनसे घटनास्थल से हटने की गुजारिश की थी। कोर्ट ने इल्जाम तय करते समय घायल हेड कांस्टेबल के बयान पर विचार किया और मुकदमे के दौरान और स्पष्टीकरण की जरूरत पर विचार किया।

इस मामले में यह आरोप लगाया गया है कि इशरत जहां और सैफी सहित मुल्जिमों ने दंगों के दौरान विरोध प्रदर्शन किया और पुलिस के आदेशों का पालन नहीं किया। हालांकि, घटना में शस्त्र अधिनियम की विशिष्ट धाराओं के तहत कोर्ट ने उन्हें बरी कर दिया।

ये भी पढ़ें- Bihar Crime: जेल में बंद कैदी कर रहा था रंगदारी का धंधा, गर्लफ्रेंड करती थी मदद…

Follow us on- https://twitter.com/HindiKhabar

Facebook- https://www.facebook.com/

सुप्रीम कोर्ट ने उमर खालिद की याचिका पर केंद्र सरकार से मांगा जवाब
नई दिल्ली: शीर्ष न्यायालय ने JNU के पूर्व छात्र उमर खालिद को लेकर बड़ा कदम उठाया है। सुप्रीम कोर्ट ने UAPA के विभिन्न प्रावधानों को चुनौती देने वाली उमर खालिद की याचिका पर केंद्र सरकार से जवाब मांगा है।

22 नवंबर को होगी सुनवाई

न्यायाधीश अनिरुद्ध बोस और बेला एम त्रिवेदी की पीठ ने अपने आदेश में यह भी कहा है कि सुप्रीम कोर्ट इस मुद्दे पर 22 नवंबर को इन जैसी सभी याचिकाओं पर सुनवाई करेगा। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वह फरवरी 2020 के दिल्ली दंगों के पीछे की साजिश में कथित संलिप्तता को लेकर UAPA के तहत दर्ज मामले में जमानत की मांग करने वाली उमर खालिद की याचिका पर भी उसी तारीख को सुनवाई करेगा।

UAPA के तहत दर्ज हुआ था केस

सुप्रीम कोर्ट की पीठ ने कहा कि हम सभी याचिकाओं को एक साथ सुनेंगे। सनद रहे कि उमर खालिद, शरजील इमाम और कई अन्य पर फरवरी 2020 के दिल्ली दंगों के मास्टरमाइंड होने का आरोप लगा था। जिसके लिए उनपर आतंकवाद विरोधी कानून UAPA के तहत केस दर्ज किया गया था। दिल्ली दंगों में 53 लोग मारे गए थे और 700 से अधिक घायल हुए थे।

उमर खालिद सितंबर 2020 में हुआ था गिरफ्तार

खालिद को सितंबर 2020 में गिरफ्तार किया गया था। उमर खालिद ने सुप्रीम कोर्ट से इस आधार पर जमानत मांगी है कि हिंसा में उनकी न तो कोई आपराधिक भूमिका थी और न ही केस में किसी अन्य आरोपी के साथ उसका कोई षड्यंत्रकारी संबंध था।

यह भी पढ़े  :  Supreme Court: MLA अयोग्यता मामले पर महाराष्ट्र विधानसभा ले जल्द निर्णय

Delhi Riots: अब तक 14 लोग गिरफ्तार, फायरिंग करने वाला असलम चढ़ा दिल्ली पुलिस के हत्थे
दिल्ली: जहांगीरपुरी (Jahangirpuri) में हनुमान जन्मोत्सव की शोभायात्रा पर पथराव, गोलीबारी और आगजनी हुई। उपद्रवियों ने यहां तलवार और गोलियां भी चलाईं। अभी तक इस मामले में पुलिस ने 14 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस घटना को लेकर पुलिस ने कहा कि इलाके में तनाव है, लेकिन हालात पर काबू पा लिया गया है। वहां RAF की दो कंपनियां तैनात की गई हैं। हिंसा के दौरान (Delhi Riots) फायरिंग करने वाला असलम भी दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। हिंसा की जांच के लिए पुलिस की 10 टीमें गठित की गई हैं।

जहांगीरपुरी हिंसा में अब तक 14 लोग गिरफ्तार

बता दें कि दिल्ली (Delhi Riots) में हनुमान जंयती के दौरान निकाली जा रही शोभायात्रा में जमकर बवाल हुआ। उपद्रवियों ने इस दौरान पथराव किया और गाड़ियों में जमकर तोड़फोड़ की। जिसमें पुलिस कर्मी भी घायल हो गए. घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। यह शोभायात्रा हनुमान जयंती के पर्व पर निकाली जा रही थी। देखते ही देखते शोभायात्रा में पथराव शुरू हो गया और गाड़ियों में जमकर तोड़फोड़ की गई। जहांगीरपुरी हिंसा पर विशेष पुलिस आयुक्त दीपेंद्र पाठक ने कहा यहां शोभायात्रा के दौरान एक झगड़ा हो गया था। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लिया। शांति व्यवस्था बहाल की गई है।

आगे की जांच जारी

जहांगीरपुरी (Jahangirpuri) में हुई पथराव की घटना पर दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल ने कहा कि लोगों से कहना चाहता हूं कि उन्हें शांति व्यवस्था बनाए रखनी है क्योंकि बिना उसके देश तरक्की नहीं कर सकता। एजेसिंया, पुलिस और दिल्ली में केंद्र सरकार की जिम्मेदारी है तो केंद्र सरकार दिल्ली (Delhi Riots) में शांति व्यवस्था बनाए रखे। दिल्ली पुलिस के CP राकेश अस्थाना बोले स्थिति नियंत्रण में है। घटनास्थल पर अतिरिक्त बल तैनात किया है, इसके साथ ही पूरी दिल्ली के संवेदनशील इलाकों में विशेष तैनाती की गई है। दो पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। हम आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे।

https://youtu.be/eE64-VHqDPM

Read Also:- दिल्ली: हनुमान जयंती शोभायात्रा पर पथराव और हिंसा की ये 5 तस्वीरें बताती हैं पूरी दास्तान