Delhi NCR rain alert Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

दिल्ली-NCR में आज भी बारिश का अलर्ट, कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना
Delhi NCR Rain Alert Today : दिल्ली-NCR में लगातार हो रही बारिश के कारण मौसम सुहावना बना हुआ है और तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, शुक्रवार (10 जुलाई) को भी कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि कुछ स्थानों पर भारी बारिश और आंधी-तूफान की संभावना है. अगले 24 घंटों तक अधिकतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है, हालांकि इसके बाद तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है.

IMD के मुताबिक, गुरुवार (9 जुलाई) को दिल्ली का अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 7.4 डिग्री सेल्सियस कम रहा. वहीं न्यूनतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3.6 डिग्री सेल्सियस कम था. पूरे दिन हुई बारिश के कारण सदर बाजार, विकास मार्ग, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, मुनिरका और द्वारका समेत कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी रही, जिससे लोगों को ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ा.

न्यूनतम तापमान 21 से 25 डिग्री सेल्सियस

पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली के कई हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश दर्ज की गई. इस दौरान न्यूनतम तापमान 21 से 25 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 28 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा. अधिकतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, जबकि न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं हुआ.

दिनभर होती रही बारिश

इस दौरान उत्तर-पूर्वी दिशा से 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं. पालम में अधिकतम हवा की गति 33 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई. अधिकतम आर्द्रता 100 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 98 प्रतिशत रही. गुरुवार सुबह 8:30 बजे तक 72.6 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई, जबकि सुबह 8:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक 32.4 मिमी अतिरिक्त बारिश दर्ज हुई.

कई इलाकों में बारिश के आसार

IMD के अनुसार, शुक्रवार (10 जुलाई) को अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहेंगे. सुबह या दोपहर से पहले कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ आंधी-तूफान की संभावना जताई गई है. वहीं शनिवार (11 जुलाई) को अधिकतम तापमान बढ़कर 35 से 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.

ये भी पढ़ें – दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज, बारिश और तेज हवाओं से मिली गर्मी से राहत

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज, बारिश और तेज हवाओं से मिली गर्मी से राहत
Delhi-NCR Weather : गुरुवार सुबह दिल्ली और एनसीआर के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ली। राजधानी के जंतर-मंतर समेत कई क्षेत्रों में बारिश दर्ज की गई, जबकि इससे पहले तेज हवाओं के साथ धूल भरी आंधी चली। मौसम के इस बदलाव से लोगों को उमस और भीषण गर्मी से काफी राहत महसूस हुई।

बारिश के बाद तापमान में आई गिरावट

मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार देर रात मंडी हाउस सहित राजधानी के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई। इसके चलते पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में करीब 5.7 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। बुधवार को दिनभर बादलों का डेरा रहा और बीच-बीच में धूप निकलती रही। सफदरजंग वेधशाला में 0.1 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। इस दौरान अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, अधिकतम आर्द्रता 83 प्रतिशत और न्यूनतम 48 प्रतिशत दर्ज की गई।

अगले कुछ दिनों तक मौसम रहेगा सक्रिय

भारतीय मौसम विभाग का कहना है कि 2 से 7 जुलाई के बीच दिल्ली के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिलेगा। उत्तर-पश्चिम भारत की ओर एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसका असर 2 जुलाई की देर रात या 3 जुलाई की सुबह से दिखाई देना शुरू हो सकता है। इस दौरान आसमान में बादल छाए रहने और मौसम के सुहावना बने रहने की संभावना है।

यलो अलर्ट जारी, गरज-चमक के साथ बारिश के आसार

मौसम विभाग ने 2, 3 और 4 जुलाई के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। पूर्वानुमान के मुताबिक दोपहर या शाम के समय हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चल सकती हैं। इन दिनों अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना जताई गई है।

जल्द दिल्ली पहुंचेगा मानसून

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अगले दो से तीन दिनों के भीतर मानसून दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और उत्तर भारत के अन्य हिस्सों में दस्तक दे सकता है। आने वाले दिनों में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है, जिससे अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। हालांकि इस बार मानसून अपने सामान्य समय से कुछ देर से आगे बढ़ा है, लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि अगले कुछ दिनों में इसकी भरपाई हो जाएगी।

ये भी पढ़ें – ओवैसी का बड़ा बयान: राम मंदिर ट्रस्ट में मुसलमान होता तो एनकाउंटर होता, वक्फ घोटालों पर उठाए सवाल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

बारिश का बड़ा खेल शुरू! कहीं राहत तो कहीं आफत… मॉनसून ने बढ़ाई रफ्तार, कई राज्यों में अलर्ट जारी
Weather Update : देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी के बीच अब मौसम का मिजाज बदलता दिख रहा है. लोग लंबे समय से मॉनसून की बारिश का इंतजार कर रहे थे, जो अब धीरे-धीरे कई राज्यों में अपनी पकड़ मजबूत कर रहा है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने ताजा अपडेट में बताया है कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून ने अपनी रफ्तार बढ़ा दी है और यह देश के अलग-अलग हिस्सों में तेजी से आगे बढ़ रहा है, जिससे मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है.

मौसम विभाग के अनुसार मॉनसून कई राज्यों के बड़े हिस्सों में पहुंच चुका है और आने वाले दिनों में इसके और विस्तार के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं. इस दौरान मध्य भारत से लेकर उत्तर भारत तक मौसम में बदलाव देखा जा रहा है. कई जगहों पर बादल छाने के साथ बारिश की गतिविधियां भी बढ़ी हैं. वहीं विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों में बारिश की तीव्रता और दायरा दोनों बढ़ सकते हैं, जिससे गर्मी से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है.

मौसम में लगातार बदलाव जारी

IMD के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मॉनसून मध्य प्रदेश के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ चुका है. इसके साथ ही छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार के शेष इलाकों में भी इसका विस्तार हो गया है. उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों तक मॉनसून पहुंच गया है, जबकि उत्तराखंड के ज्यादातर क्षेत्र और हिमाचल प्रदेश व लद्दाख के कुछ भाग भी इसकी चपेट में आ चुके हैं. मौसम में लगातार बदलाव देखा जा रहा है.

कई राज्यों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले 2–3 दिनों में मॉनसून और आगे बढ़ सकता है. उत्तर अरब सागर से लेकर गुजरात, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश तक बारिश का दायरा बढ़ने की संभावना है. इसके अलावा हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब के अधिकतर हिस्सों में भी बारिश के हालात बन सकते हैं. राजस्थान के कुछ क्षेत्रों में भी बारिश की संभावना जताई गई है, जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है.

नदियों का जलस्तर बढ़ा

उत्तर बंगाल के कई हिस्सों में लगातार बारिश के कारण हालात बिगड़ते नजर आ रहे हैं. दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, जलपाईगुड़ी और अलीपुरद्वार जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. कई निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है. पिछले 24 घंटों में कई जगहों पर तेज बारिश दर्ज की गई, जिससे नदियों का जलस्तर भी बढ़ गया है और प्रशासन सतर्क हो गया है.

बारिश के बीच स्कूल बस पर गिरा पेड़

मुंबई में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. शहर में कई स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई गई है. इसी बीच चेंबूर इलाके में बारिश के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जहां सड़क किनारे लगा पीपल का पेड़ स्कूल बस पर गिर गया. घटना में कई छात्र बस के अंदर फंस गए और एक छात्र की मौत हो गई. प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया.

अगले 2–3 दिन अहम

मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले 2–3 दिन बेहद अहम रहेंगे. देश के कई हिस्सों में मॉनसून की सक्रियता और बढ़ सकती है. लगातार बादल बनने और बारिश की गतिविधियों से तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी. हालांकि कुछ क्षेत्रों में तेज बारिश से सामान्य जनजीवन प्रभावित होने की संभावना भी बनी हुई है. विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है.

ये भी पढ़ें- SIS का बड़ा दांव! 120 करोड़ का Share Buyback, निवेशकों की चांदी? डिटेल में पढ़ें

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

दिल्ली-NCR को गर्मी से मिलेगी राहत, आज तेज आंधी और बारिश का अलर्ट
Delhi Weather : दिल्ली-NCR इन दिनों भीषण गर्मी और लू की चपेट में है, जहां लगातार बढ़ते तापमान ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. बुधवार को राजधानी क्षेत्र में गर्मी ने फिर जोर दिखाया, और कई इलाकों में पारा 42 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया. रिज और पालम जैसे क्षेत्रों में तापमान 43 डिग्री से अधिक पहुंच गया, जिससे दोपहर के समय सड़कें लगभग सूनी नजर आईं.

हालांकि, मौसम विभाग के ताजा अनुमान के मुताबिक अब हालात बदलने के संकेत मिल रहे हैं. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने गुरुवार के लिए मौसम को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इसके तहत दिल्ली और आसपास के इलाकों में तेज हवाएं, धूल भरी आंधी, गरज-चमक के साथ बारिश और बिजली गिरने जैसी गतिविधियों की संभावना जताई गई है. हवा की रफ्तार कुछ समय के लिए 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.

गर्मी से राहत के आसार

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले 24 घंटों में तापमान में ज्यादा बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद मौसम में उल्लेखनीय गिरावट देखने को मिल सकती है. अनुमान है कि 12 जून तक अधिकतम तापमान में करीब 6 से 7 डिग्री की कमी आ सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिलेगी. इसके बाद फिर से हल्की बढ़ोतरी संभव है.

तेज हवाओं के बीच तापमान में उतार-चढ़ाव

पिछले एक दिन के दौरान दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में तापमान में थोड़ा अंतर देखने को मिला. कुछ जगहों पर रात का तापमान सामान्य से नीचे चला गया, जबकि दिन में गर्म हवाओं ने लोगों को परेशान किया. पश्चिमी हवाओं की रफ्तार भी कई बार तेज रही, जिससे मौसम में अचानक बदलाव जैसी स्थिति बनी रही.

दिल्ली में मानसून की दस्तक जल्द

विभाग का यह भी अनुमान है कि आने वाले दिनों में दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए रहेंगे और दोपहर या शाम के समय बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं. इसी बीच मानसून के 25 से 30 जून के बीच दिल्ली पहुंचने की संभावना जताई जा रही है. इसके बाद उत्तर भारत के कई राज्यों में मानसून सक्रिय हो सकता है, जिससे हरियाणा, पंजाब, हिमाचल और आसपास के क्षेत्रों में भी बारिश का दौर शुरू होगा.

ये भी पढ़ें – ‘सरकारी राशन’ ने ली पत्नी की जान, प्रेम विवाह के छह साल बाद पति बना हैवान

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से गर्मी में राहत, 4 जून तक तेज हवाओं के साथ बरसात के आसार
Delhi-NCR Weather : दिल्ली-एनसीआर में जून की शुरुआत मौसम में बदलाव के साथ हुई है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिली है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 4 जून तक क्षेत्र में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है, जिससे तापमान सामान्य से नीचे बना रहेगा।

तापमान में आई गिरावट

रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.2 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो औसत से 3.6 डिग्री कम दर्ज किया गया। मौसम में बादलों की आवाजाही और हल्की धूप के बीच नमी का स्तर 51 से 75 प्रतिशत के बीच रहा।

आज का मौसम पूर्वानुमान

मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। दिनभर आसमान में बादल छाए रह सकते हैं और हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक होने के आसार हैं।

येलो अलर्ट जारी

IMD ने सोमवार और मंगलवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और हल्की से बहुत हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है।

हवा की गुणवत्ता में सुधार

केंद्रीय प्रदूषण एवं नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, दिल्ली का औसत AQI 87 दर्ज किया गया है, जो संतोषजनक श्रेणी में आता है। फरीदाबाद में 78, गुरुग्राम में 88, गाजियाबाद में 92, ग्रेटर नोएडा में 95 और नोएडा में 72 AQI रिकॉर्ड किया गया है। अधिकांश इलाकों में वायु गुणवत्ता 100 से नीचे बनी हुई है, जो सामान्य स्थिति को दर्शाती है।

ये भी पढ़ें – सूर्या हत्याकांड में बड़ा खुलासा, अब्बू के उकसाने पर असद ने की थी हत्या

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप