crash Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar
कोलंबिया में बड़ा विमान हादसा, 110 सैनिकों को ले जा रहा मिलिट्री प्लेन क्रैश
Military Plane Crash : अमेरिका के सबसे बड़े दुश्मनों में शुमार दक्षिण अमेरिकी देश कोलंबिया में सोमवार को एक बड़ा विमान हादसा हुआ. कोलंबियाई रक्षा मंत्रालय के अनुसार, देश के दक्षिणी क्षेत्र में लॉकहीड मार्टिन हरक्यूलिस C-130 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. स्थानीय मीडिया आउटलेट BluRadio ने बताया कि विमान में लगभग 110 सैनिक सवार थे. शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक, इस हादसे में कई सैनिकों के हताहत होने की आशंका है, लेकिन अब तक पुष्टि नहीं हो सकी है. हादसे की जगह पर बचाव और राहत कार्य युद्ध स्तर पर जारी हैं. यह घटना ऐसे समय में हुई है जब अमेरिका और कोलंबिया के बीच तनाव चरम पर है.
वहीं, कोलंबिया के रक्षा मंत्री पेड्रो सांचेज ने बताया कि यह हादसा तब हुआ जब विमान सैनिकों को लेकर प्यूर्टो लेगुइजामो से उड़ान भर रहा था. यह क्षेत्र कोलंबिया के दक्षिणी अमेजन में, पेरू की सीमा के नजदीक स्थित है. मंत्री ने कहा, “पीड़ितों की सही संख्या और दुर्घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है.” स्थानीय मीडिया BluRadio ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि विमान में 110 सैनिक सवार थे और यह दुर्घटना किसी शहरी केंद्र से केवल 3 किलोमीटर (2 मील) दूर हुई.
नौकरशाही पर सख्त प्रतिक्रिया
राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने ‘एक्स’ पर अपने संदेश में कहा, “मुझे उम्मीद है कि इस भयानक हादसे में कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ होगा, जो कभी भी नहीं होना चाहिए था.” इस पोस्ट में उन्होंने सेना के आधुनिकीकरण की योजनाओं में देरी के लिए नौकरशाही को जिम्मेदार ठहराया, उन्होंने जोर देते हुए कहा, “अब मैं किसी भी तरह की देरी बर्दाश्त नहीं करूंगा; हमारे युवाओं की जान दांव पर है.” इसके अलावा उन्होंने कहा, “यदि नागरिक या सैन्य प्रशासनिक अधिकारी इस चुनौती को संभालने में असमर्थ हैं, तो उन्हें पद से हटा दिया जाना चाहिए.”
कोलंबिया में C-130 का आधुनिकीकरण
हरक्यूलिस C-130 विमान का पहला संस्करण 1950 के दशक में लॉन्च किया गया था. कोलंबिया ने 1960 के दशक के अंत में इन विमानों को अमेरिका से खरीदा था. हाल ही में, कोलंबिया ने अपने कुछ पुराने C-130 विमानों का आधुनिकीकरण किया है. इसके लिए अमेरिका से नए मॉडल मंगाए गए, जो ऐसे कानून के तहत प्रदान किए गए थे जो इस्तेमाल किए गए या अतिरिक्त सैन्य उपकरणों के हस्तांतरण की अनुमति देता है.
ये भी पढ़ें- Prayagraj Cold Storage : प्रयागराज में दर्दनाक हादसा, कोल्ड स्टोरेज ढहने से 4 मजदूरों की मौत, 20 घायल
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप
महाराष्ट्र के बीड में डीजल टैंकर से टकराई कार, हादसे के बाद हाइवे पर दिखा धुएं का गुबार
Maharashtra News : महाराष्ट्र के बीड जिले के पाली गांव के पास एक बड़ा सड़क हादसा हुआ. सोलापुर-धुले राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक गाड़ी की जोरदार टक्कर डीजल टैंकर से हो गई, जिससे दोनों वाहन तुरंत आग की लपटों में घिर गए और हाईवे पर आग फैल गई.
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर के तुरंत बाद आग भड़क उठी. कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप ले लिया और दोनों वाहन पूरी तरह जलने लगे. डीजल और पेट्रोलियम पदार्थों के कारण आग तेजी से फैल गई, जिससे आसपास का क्षेत्र दहशत में आ गया. हाईवे पर चल रहे कई वाहन तुरंत रुक गए और लोग अपनी जान बचाने के लिए दूर भागते नजर आए.
धुआं फैलकर इलाके में दहशत
जानकारी के मुताबिक, दुर्घटनाग्रस्त टैंकर सोलापुर-धुले हाईवे से डीजल ले जा रहा था. इसी वजह से टक्कर के बाद आग और तेज हो गई. आग की लपटें दूर से दिखाई दे रही थीं और काले धुएं का गुबार आसमान में फैल गया.
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और अग्निशमन कर्मियों ने आग बुझाने का प्रयास शुरू किया. वहीं, पुलिस भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और इलाके को सुरक्षित कर घेराबंदी की. सुरक्षा के मद्देनजर हाईवे पर यातायात कुछ समय के लिए रोक दिया गया, ताकि कोई और हादसा न हो.
दमकल विभाग आग बुझाने में जुटा
दमकल विभाग लगातार आग को काबू में करने का प्रयास कर रहा है. डीजल होने की वजह से आग बुझाने में कठिनाई हो रही है. वहीं, अधिकारियों ने बताया कि हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है और आग शांत होते ही धीरे-धीरे यातायात बहाल किया जाएगा.
पिलहाल हादसे के कारणों की जांच जारी है. शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को मुख्य वजह माना जा रहा है. पुलिस यह भी देख रही है कि टैंकर के सुरक्षा मानकों का पालन हुआ था या नहीं.
ये भी पढ़ें- अमृतसर में 15 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, सभी स्कूल बंद, सर्च ऑपरेशन जारी
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप
बुलंदशहर में भीषण सड़क हादसा, श्रद्धालुओं से भरे ट्रैक्टर को कंटेनर ने मारी टक्कर, 8 की मौत, कई घायल
फटाफट पढ़ें
श्रद्धालुओं की ट्रॉली को टक्कर लगी
हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई
कुल 43 लोग इस हादसे में घायल हुए
श्रद्धालु गोगामेड़ी मंदिर की ओर जा रहे थे
घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया
Road Accident : उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. राष्ट्रीय राजमार्ग- 34 पर घटाल गांव के पास, कासगंज से राजस्थान के गोगामेड़ी जा रहे गोगाजी भक्तों से भरे ट्रैक्टर को एक कंटेनर ट्रक ने टक्कर मार दी. ट्रॉली में सवार 8 लोगों की मौत हो गई और 43 अन्य घायल हो गए.
बुलंदशहर एसएसपी दिनेश कुमार सिंह के अनुसार ट्रैक्टर में 50 से 60 श्रद्धालु सवार थे. ये सभी कासगंज से जाहरवीर (गोगाजी) के दर्शन के लिए गोगामेड़ी राजस्थान जा रहे थे. इसी दौरान यह हादसा हो गया.
बुलंदशहर के घटाल गांव के पास हादसा हुआ
बुलंदशहर देहात एसपी डॉ. तेजवीर सिंह ने जानकारी दी कि कासगंज जनपद के सोरो थाना क्षेत्र के रफायदपुर गांव से करीब 60 श्रद्धालु रविवार शाम 6 बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले स्थित गोगामेडी मंदिर के लिए रवाना हुए थे. यात्रा के दौरान, बुलंदशहर के अरनिया थाना क्षेत्र के घटाल गांव के पास ट्रैकर ट्रॉली को पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे एक कंटेनर ट्रक ने टक्कर मार दी.
घायलों को तुरंत अस्पतालों में भर्ती कराया गया
टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रॉली में सवार कई श्रद्धालु उछलकर सड़क पर जा गिरे. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. घायलों को तुरंत सरकारी एंबुलेंस और स्थानीय लोगों की मदद से खुर्जा के कैलाश अस्पताल, मुनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और जटिया अस्पताल में भर्ती कराया गया.
हादसे के बाद घायलों को तीन अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया. कैलाश अस्पताल में डॉक्टरों ने दो बच्चों समेत छह लोगों को मृत घोषित कर दिया. वहीं मुनी सीएचसी में डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित किया.
यह भी पढ़ें : पंजाब सरकार ने दी चेतावनी, निजी जानकारी चोरी करने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप
पुणे में भीषण सड़क हादसा, कार ने पिकअप को मारी टक्कर 8 की मौत, कई घायल
Pune Road Accident : महाराष्ट्र के पुणे जिले में एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई है. इस दुर्घटना में 8 लोगों की मौत हो गई है. जबकि एक पुरुष, एक महिला और दो बच्चे घायल हुए हैं.
महाराष्ट्र के पुणे जिले में बुधवार की शाम एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ है. जिसमें आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है. यह दुर्घटना जेजुरी पुलिस थाना क्षेत्र की सीमा में 6:45 बजे के करीब हुई. यह हादसा किर्लोस्कर कंपनी के पास श्रीराम ढाबे के सामने जुजेरी-मोरगांव रोड़ पर घटित हुआ. वायसे अपने ढाबे के लिए फ्रिज को पिकअप गाड़ी से नीचे उतार रहे थे, तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रही स्विफ्ट डिजायर कार ने जोरदार टक्कर मार दी.
एक पुरुष, एक महिला और दो बच्चे घायल हो गए
इस हादसे में सात पुरुष और एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक पुरुष, एक महिला और दो छोटे बच्चे घायल हो गए हैं. मृतकों के शव जेजुरी ग्रामीण अस्पताल में पीएम के लिए लाए गए हैं. घायलों में एक पुरुष, एक महिला और दो छोटे बच्चों का इलाज शांताई हॉस्पिटल, जेजुरी में चल रहा है.
क्रेन की सहायता से मलबे को हटाने की प्रक्रिया शुरू की
वहीं पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह गिल ने पुष्टि की कि स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और क्रेन की सहायता से मलबे को हटाने की प्रक्रिया शुरू की. घटनास्थल से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाने का कार्य जारी हैं. अधिकारियों ने बताया कि अब तक आठ लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है. जबकि मृतकों में से एक की पहचान अभी नहीं हो पाई है.
यह भी पढ़ें : केदारनाथ हेलीकॉप्टर क्रैश के बाद बड़ा फैसला, चार धाम यात्रा में हेलीकॉप्टर सेवा पर रोक
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप
केदारनाथ हेलीकॉप्टर क्रैश के बाद बड़ा फैसला, चार धाम यात्रा में हेलीकॉप्टर सेवा पर रोक
Kedarnath Helicopter Crash : केदारनाथ के गौरीकुंड में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया, जिसमें सात लोगों की मौत हो गई. इस हादसे के बाद चार धाम यात्रा के दौरान मिलने वाली हेलीकॉप्टर सेवा पर अगले आदेश तक रोक लगा दी गई है.
उत्तराखंड के केदारनाथ में हेलीकॉप्टर क्रैश होने के बाद चारधाम यात्रा के दौरान मिलने वाली हेलीकॉप्टर सेवा पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. यूकाड़ा और डीजीसीए ने अगले आदेश तक इस सेवा को स्थगित कर दिया है. इसके साथ ही उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में हेलीकॉप्टर संचालन को लेकर एसओपी बनाने के निर्देश दिए हैं.
मौसम की सटीक जानकारी लेना अनिवार्य किया जाए
हेलीकॉप्टर की दुर्घटना को गंभीरता से लेते हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हेलीकॉप्टर संचालन को लेकर कड़े निर्देश दिए हैं. सीएम ने कहा कि प्रदेश में  हेलीकॉप्टर सेवाओं के संचालन के लिए सख्त एसओपी तैयार की जाए, जिसमें हेलीकॉप्टर की तकनीकी स्थिति की पूर्ण जांच और उड़ान से पूर्व मौसम की सटीक जानकारी लेना अनिवार्य किया जाए.
उच्च स्तरीय समिति इस मामले में रिपोर्ट देगी
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने यह भी निर्देश दिए हैं कि हेलीकॉप्टर दुर्घटनाओं की जांच के लिए गठित उच्च स्तरीय समिति इस मामले में रिपोर्ट देगी. यह समिति राज्य में अब तक हुए हेलीकॉप्टर हादसों की विस्तृत जांच करेगी. रविवार को हुए हादसे के साथ-साथ ही पुरानी घटनाएं भी जांच के दायरे में लाई जाएगी. समिति हर घटना के कारणों का गहराई से जांच करेगी और यदि किसी व्यक्तियों या संस्था की लापरवाही सामने आती है तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करेगी. सीएम ने कहा कि राज्य में हेलीकॉप्टर सेवाएं तीर्थाटन, आपदा प्रबंधन और आपातकालीन सेवाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए इनकी सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी.
हेलीकॉप्टर तीर्थ यात्रियों को वापस लेकर गुप्तकाशी लौट रहा था
बता दें कि हादसे का शिकार हुआ हेलीकॉप्टर तीर्थ यात्रियों को वापस लेकर गुप्तकाशी लौट रहा था. गौरीकुंड के धुरी खर्क के पास जंगल में क्रैश हो गया. हादसे में सात लोगों की मौत हो गई. यह हादसा रविवार सुबह पांच बजे के करीब हुआ. हेलीकॉप्टर आर्यन हेली एविशन का बताया जा रहा है। गौरीकुंड के ऊपरी इलाके में घास काट रही नेपाली मूल की महिलाओं ने हेलीकॉप्टर क्रैश होने की सूचना दी. इसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हुआ. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर दुख जताया है.
यह भी पढ़ें : अहमदाबाद विमान हादसा, तकनीकी खराबी, पायलट की गलती या मौसम? ब्लैक बॉक्स से सुलझेगा रहस्य
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप
जयपुर में भीषण सड़क हादसा, दूल्हा-दुल्हन समेत पांच की मौत, कई घायल
Jaipur Road Accident : पुलिस के अनुसार यह घटना कार और कंटेनर के बीच हुई. इस हादसे में घायल कई लोगों की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है.
राजस्थान के जयपुर में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है. इस सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. इस हादसे में दूल्हा और दुल्हन दोनो की मौत हो गई है. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक यह हादसा जयपुर ग्रामीण क्षेत्र के जमवारामगढ़ के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 148 (दौसा-मनोहरपुर हाईवे) पर हुआ है. इस घटना में एक कार और कंटेनर के बीच भीषण टक्कर हुई.
शादी समारोह के बाद वापस लौट रहे थे
दूल्हा-दुल्हन समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत
इस हादसे के बाद घटना स्थल पर अफरा-तफरी मच गई और हाईवे पर लंबा जाम लग गया. इस हादसे की सूचना मिलते ही रायसर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया. कार में कुल 14 से 15 लोग सवार थे. इस हादसे में दूल्हा-दुल्हन समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल एक अन्य शख्स ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.
यह भी पढ़ें : जनरल आसिम मुनीर ने एक बार फिर अलापा कश्मीर का राग, LOC पर सैनिकों से ये कहा
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप
Mumbai Airport: रनवे पर फिसला प्लेन, दो हिस्सों में बंटा, लगी आग
मुंबई एयरपोर्ट पर 14 सितंबर को एक चार्टर्ड प्लेन लैंडिंग के दौरान रनवे पर फिसला और क्रैश हो गया। इस दौरान प्लेन दो हिस्सों में टूटा और उसमें आग लग गई। इसमें छह पैसेंजर्स सवार थे। इनमें से तीन के घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।विमान ने विशाखापट्टनम से उड़ान भरी थी।
बारिश के कारण विजीबिलटी रह गई 700 मीटर
डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने बताया कि VSR वेंचर्स लियरजेट 45 एयरक्राफ्ट मुंबई एयरपोर्ट रनवे 27 पर फिसल गया। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाई। मुंबई में भारी बारिश हो रही है, इसके चलते विजिबिलिटी 700 मीटर रह गई है। इसी वजह से यह घटना हुई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार प्लेन दिलीप बिल्डकॉन के नाम से रजिस्टर्ड है। प्लेन में जेएम बख्शी कंपनी के मालिक मिस्टर कोटक और उनके परिवार के लोग सवार थे।
ये भी पढ़ेंअमित शाह का बिहार दौराः जेडीयू ने कसा तंज, ‘जुमलेबाज आ रहे’