Construction Work Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

हरभजन सिंह ई.टी.ओ. की समीक्षा बैठक, सड़क निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश
Punjab News : पंजाब सरकार के लोक निर्माण विभाग द्वारा राज्य में निर्मित की जा रही सड़कों की प्रगति के संबंध में कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. की अध्यक्षता में आज पंजाब भवन में विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक के दौरान कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा सड़क निर्माण के लिए निर्धारित लक्ष्यों को हर हाल में पूरा किया जाए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि बरसात के मौसम से पहले सड़क निर्माण से संबंधित सभी कार्य पूर्ण कर लिए जाएं।

सड़कों को तकनीक के माध्यम से पुनर्निर्मित

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़कों के निर्माण में नई तकनीक फुल डेप्थ रिक्लेमेशन का उपयोग करते हुए ग्रामीण सड़कों का पुनर्निर्माण किया जा रहा है। पहले चरण में 410 किलोमीटर सड़कों को इस तकनीक के माध्यम से पुनर्निर्मित किया जाएगा। इस तकनीक के जरिए सड़क में पहले से मौजूद रोड मेटल का पुनः उपयोग किया जाता है, जिससे अतिरिक्त खनन की आवश्यकता नहीं पड़ती। इससे पर्यावरण प्रदूषण में कमी आएगी और सड़कों का स्तर अनावश्यक रूप से ऊंचा होने से भी बचाया जा सकेगा।

200 किलोमीटर से अधिक सड़कों का निर्माण

कैबिनेट मंत्री ने यह भी निर्देश दिए कि हाल ही में हुई बेमौसमी बारिश के कारण कार्य में आई देरी को दूर करने के लिए तेजी से काम किया जाए और प्रगति को बढ़ाया जाए। बैठक के दौरान अधिकारियों ने जानकारी दी कि राज्य में हॉट मिक्स प्लांट अपनी पूर्ण क्षमता के साथ कार्य कर रहे हैं, जिसके चलते प्रतिदिन 200 किलोमीटर से अधिक सड़कों का निर्माण किया जा रहा है।

विभागीय अधिकारियों को दिए निर्देश

उन्होंने बताया कि राज्य में 30 जून 2026 तक लगभग 45,000 किलोमीटर सड़कों का निर्माण कार्य पूरा किया जाएगा।
उन्होंने यह भी कहा कि खाड़ी देशों में चल रही स्थिति के कारण बिटुमेन की कुछ कमी उत्पन्न हो रही है, लेकिन विभाग ने इस समस्या से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां कर ली हैं। हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे वित्तीय और कार्यान्वयन संबंधी लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करें, ताकि लोगों को बेहतर सड़क नेटवर्क उपलब्ध कराया जा सके।

वरिष्ठ अधिकारी रहे उपस्थित

इस अवसर पर विभाग के प्रशासनिक सचिव रवि भगत, संयुक्त सचिव अमरबीर सिद्धू, इंजीनियर-इन-चीफ गगनदीप सिंह, मुख्य अभियंता अनिल गुप्ता सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें- पेंशनर सेवा पोर्टल पर वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की बड़ी समीक्षा बैठक, सिस्टम सुधार के दिए निर्देश

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

मुख्यमंत्री ने बख्तियारपुर के सीढ़ी घाट पर कराए जा रहे कार्यों का लिया जायजा
On-Site Inspection of Bihar CM: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को बख्तियारपुर के गंगा तट स्थित सीढ़ी घाट का भ्रमण कर रिवर फ्रंट डेवलपमेंट के तहत किए जा रहे कार्यों का जायजा लिया।

On-Site Inspection of Bihar CM: सीढ़ी घाट चौड़ीकरण का दिया निर्देश

इस क्रम में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा, सीढ़ी घाट का चौड़ीकरण कराएं ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कठिनाई न हो। गंगा आरती का आयोजन भी भव्य एवं विधिवत रूप से होता रहे। गंगा नदी की मुख्य धारा तक लोग सहूलियतपूर्वक पहुंच सकें, इसके लिए पथ का निर्माण ठीक ढंग से कराएं।

On-Site Inspection of Bihar CM: गंगा आरती में शामिल हुए नीतीश कुमार

उन्होंने कहा कि गंगा नदी का एक हिस्सा इस ढंग से विकसित करें कि यहां स्थायी रूप से श्रद्धालुओं के बैठने और गंगा आरती का विधिवत आयोजन करने की समुचित व्यवस्था हो सके। बख्तियारपुर गंगा तट स्थित सीढ़ी घाट पर भव्य एवं विधिवत रूप से आयोजित गंगा आरती में मुख्यमंत्री शामिल हुए।

On-Site Inspection of Bihar CM: स्वतंत्रता सेनानी के स्मारक स्थल पर अर्पित की पुष्पांजलि

मुख्यमंत्री ने सीढ़ी घाट स्थित श्री राधे कृष्ण मंदिर (ठाकुरबाड़ी) में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-शांति एवं समृद्धि की भी कामना की। पंडित शीलभद्र याजी मेमोरियल पहुंचकर मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता सेनानी पंडित शीलभद्र याजी एवं उनकी धर्मपत्नी स्व0 बालकेश्वरी याजी के स्मारक स्थल पर पुष्पाजंलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

On-Site Inspection of Bihar CM: अन्य मंत्री और अधिकारी रहे उपस्थित

इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा, सत्यानंद याजी, जिलाधिकारी चन्द्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा, जल संसाधन विभाग के अभियंतागण, वरीय अधिकारीगण, अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं श्रद्धालुगण उपस्थित थे।

बख्तियारपुर के गंगा तट स्थित सीढ़ी घाट का स्थल निरीक्षण कर विकास कार्यों का जायजा लेते हुये माननीय मुख्यमंत्री @NitishKumar l pic.twitter.com/K3rhcQXf1l
— IPRD Bihar (@IPRDBihar) October 27, 2023

13 जून 2022 को किया था योजना का शुभारंभ

बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने बख्तियारपुर के गंगा घाट में हो रहे विकास कार्यों का शुभारंभ 13 जून 2022 को किया था। इसके अंतर्गत विभिन्न प्रकार के विकास कार्य और सौंदर्यीकरण कार्यों का कराया जाना तय हुआ था।

रिपोर्टः सुजीत श्रीवास्तव, ब्यूरोचीफ, बिहार

ये भी पढ़ें: नीतीश ने किया देशभर के विपक्षी दलों को एकजुट- संजय झा

यूपी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्‍ट ‘फिल्म सिटी’ का अगले साल शुरू होगा निर्माण कार्य, पहले चरण में इन बातों पर दिया जाएगा ध्यान
यूपी। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ की महत्वकांक्षी परियोजना ‘नोएडा फिल्म सिटी’  के निर्माण की शुरुआत जनवरी 2022 में होने की संभावना है। प्रदेश सरकार के अधिकारियों ने ये जानकारी सोमवार को दी है। जानकारी में अधिकारियों ने बताया कि करीब 6000 करोड़ रुपये की लागत से सार्वजनिक-निजी भागीदारी मॉडल पर बनाये जाने वाली नोएडा फिल्म सिटी को गौतम बुद्ध नगर जनपद के यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के सेक्टर 21 में बनाये जाने का प्रस्ताव है। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरुण वीर सिंह ने बताया कि नोएडा शहर में फिल्म सिटी के निर्माण की तैयारी की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट की मंजूरी के साथ काम जोरों पर है।

ये रिपोर्ट हाल ही में कंसल्टेंट कंपनी सीबीआई साउथ एशिया प्राइवेट लिमिटेड ने प्रदेश सरकार को सौंपी गई थी। इसके साथ ही सिंह ने एक बयान में कहा कि सीबीआई को अब तीन सप्ताह के भीतर दस्तावेज तैयार करने होगें।  इस काम के बाद एक वैश्विक निविदा जारी की जाएगी, जिसमें देश और विदेशी कंपनियां भाग ले सकेंगी।

वहीं, यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के अधिकारी ने बताया कि तीन चरणों वाले फिल्म सिटी के निर्माण के लिए 31 दिसम्बर तक कंपनी के चयन को अंतिम रूप दे दिया जाएगा इसके साथ ही प्रोजेक्ट को लेकर फर्म के साथ 40 साल का समझौता होगा।  सिंह ने कहा, ‘हालांकि यह लीज एग्रीमेंट नहीं होगा और कंपनी को फिल्म सिटी बनाने का लाइसेंस दिया जाएगा। 1000 एकड़ क्षेत्र में फैले इस विशाल फिल्म सिटी का निर्माण करीब 6000 करोड़ रुपये की  लागत से किया जाएगा।