cm arvind kejriwal Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

CM अरविंद केजरीवाल ने झांसी अग्निकांड पर जताया दुख, कहा “पूरा देश शोकाकुल परिवारों के साथ…”
Jhansi Medical College: यूपी के झांसी के महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार की रात 10:30 बजे भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। अस्पताल में आग के लगने से बड़ा हादसा हुआ है, इस हादसे में 10 नवजात शिशुओं की मौत हो गई और 16 बच्चें घायल बताए जा रहे हैं।

शरीर में इनफेक्शन फैल सकता है

यह कहा जा रहा है कि आग में झुलसने के कारण बच्चों के शरीर में इनफेक्शन फैल सकता है। जिस पर घायलों के परिजनों की मांग है कि घायलों को लखनऊ रेफर किया जाए।

आपको बता दें कि आग लगने से अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। वहां मौजूद सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाले में जुट गए। अस्पताल में दो चिल्ड्रन वार्ड हैं, जिसमें से बाहरे के बार्ड में से सभी बच्चों को बचा लिया गया। मगर, अंदर के वार्ड के 10 नवजात शिशुओं की मौत हो गई। मृतक 7 नवजात शिशुओं के शवों की पहचान कर ली गई है, जबकि 3 की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।

घटना बहुत पीड़ादायक है

झांसी अग्निकांड पर दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल ने दुख जताते हुए सोशल मीडिया X पर पोस्ट किया, कहा “झाँसी मेडिकल कॉलेज में आग लगने से 10 नवजात बच्चों की दर्दनाक मौत की घटना बहुत पीड़ादायक है। इस मुश्किल वक्त में पूरा देश शोकाकुल परिवारों के साथ खड़ा है।”

झाँसी मेडिकल कॉलेज में आग लगने से 10 नवजात बच्चों की दर्दनाक मौत की घटना बहुत पीड़ादायक है। इस मुश्किल वक्त में पूरा देश शोकाकुल परिवारों के साथ खड़ा है। https://t.co/L0RmcPdfCn
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) November 16, 2024

हादसे के जांच

झांसी में हुए हादसे की जांच की जा रही है। जांच टीम यह पता लगा रही है कि अस्पताल में आग कैसे लगी। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि सभी मृतक बच्चों की पहचान की जाए और घायलों को उचित उपचार प्रदान किया जाए।

यह भी पढ़ें : धर्म को घरों तक ही सीमित रखें, सार्वजनिक सड़कें प्रार्थना के लिए नहीं : राज ठाकरे

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

केजरीवाल सरकार ने रिठाला-नरेला मेट्रो कॉरिडोर को दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर तक बढ़ाया
Delhi News : दिल्ली और हरियाणा के बीच यात्रा करने वाले हजारों लोगों के लिए दैनिक आवागमन को आसान बनाने के उद्देश्य से, दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने आज रिठाला-नरेला मेट्रो कॉरिडोर को दिल्ली-हरियाणा सीमा तक विस्तारित करने की घोषणा की। दिल्ली मेट्रो परियोजना के चरण-4 के तहत दिल्ली मेट्रो लाइन को अब हरियाणा के कुंडली-नाथूपुर तक बढ़ाया जाएगा। इस विस्तार से यात्रियों को महत्वपूर्ण राहत मिलेगी और दोनों राज्यों के बीच कनेक्टिविटी बढ़ेगी। विस्तारित परियोजना, ₹6230.99 करोड़ की अनुमानित लागत से, चार वर्षों के भीतर पूरा हो जाएगा। दिल्ली वाले हिस्से की कुल लंबाई 22.91 किमी से बढ़ाकर 23.737 किमी कर दी गई है, जबकि हरियाणा हिस्से की लंबाई 2.726 किमी होगी, जिससे नरेला से नाथूपुर तक की संयुक्त लंबाई 26.463 किमी लंबी हो जाएगी। विस्तार में रिठाला और नरेला के बीच 19 स्टेशन होंगे, जबकि हरियाणा में दो स्टेशन होंगे।

एक बयान में, परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा, “यह विस्तार दिल्ली और हरियाणा दोनों के निवासियों के लिए दैनिक आवागमन में सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में, मेट्रो नेटवर्क का विस्तार करके, हमारा लक्ष्य यात्रा के समय को कम करना, सड़कों पर भीड़ को कम करना और सार्वजनिक परिवहन के उपयोग को बढ़ावा देना है। यह पहल दिल्ली और हरियाणा के निवासियों के लिए एक उपहार है, जो कनेक्टिविटी को बढ़ाएगी और दैनिक यात्रा को अधिक कुशल और सुगम बनाएगी।”

रिठाला-नरेला-नाथूपुर कॉरिडोर दिल्ली मेट्रो चरण-4 प्रोजेक्ट का हिस्सा है, जिसमें छह कॉरिडोर शामिल हैं:

(1) मुकुंदपुर (मजलिस पार्क) – मौजपुर
(2) एरोसिटी – तुगलकाबाद
(3) जनकपुरी पश्चिम – आर.के. आश्रम
(4) लाजपत नगर – साकेत जी ब्लॉक
(5) इन्द्रलोक – इन्द्रप्रस्थ
(6) रिठाला – नरेला – नाथूपुर

वर्तमान में, मुकुंदपुर (मजलिस पार्क) – मौजपुर, एरोसिटी – तुगलकाबाद, और जनकपुरी पश्चिम – आर.के. आश्रम कॉरिडोर निर्माणाधीन हैं। लाजपत नगर – साकेत जी ब्लॉक और इंद्रलोक – इंद्रप्रस्थ कॉरिडोर निविदा प्रक्रिया में हैं। रिठाला-नरेला-नाथूपुर कॉरिडोर अगला कॉरिडोर होगा, जो दिल्ली के मेट्रो नेटवर्क का और विस्तार करेगा और क्षेत्र में बेहतर कनेक्टिविटी लाएगा।

ये भी पढ़ें: अरविंद केजरीवाल पर बजरंग बली की विशेष कृपा, बहुत जल्द बाहर आएंगे : मनीष सिसोदिया

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐ

अरविंद केजरीवाल पर बजरंग बली की विशेष कृपा, बहुत जल्द बाहर आएंगे : मनीष सिसोदिया
Haryana News : दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता और वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने बुधवार को पानीपत के समालखा में बदलाव जनसभा को संबोधित किया। उनके साथ बलबीर सिंह सैनी, जयपाल शर्मा, बीके कौशिक, रणदीप राणा, सुखबीर मलिक, राकेश चुघ, दलविंद्र चीमा, कृष्ण अग्रवाल, राकेश मुंजाल, रोशनलाल महाराज, रितु अरोड़ा, योगेश कौशिक, ओमप्रकाश गुज्जर और बिट्‌टू पहलवान मुख्य तौर पर मौजूद रहे। मनीष सिसोदिया ने कहा कि बजरंग बली की अरविंद केजरीवाल पर विशेष कृपा है। अरविंद केजरीवाल हर दिन अनुमान चालीसा का पाठ करते हैं। जिस पर भगवान हनुमान की कृपा हो उस पर कोई संकट नहीं आ सकता। अरविंद केजरीवाल भी बहुत जल्द जनता के बीच आएंगे। यदि आपके बच्चों को अच्छी शिक्षा चाहिए तो उसकी देश में एक ही गारंटी है अरविंद केजरीवाल। दिल्ली के लोगों ने अरविंद केजरीवाल पर भरोसा किया तो वहां शानदार स्कूल बन रहे हैं। शानदार पढ़ाई हो रही है और वहां से बच्चे आईआईटी में जा रहे हैं। इसके अलावा अरविंद केजरीवाल ने पिछले 10 साल से प्राइवेट स्कूलों की फीस पर भी लगाम लगा रखी है।

उन्होंने कहा कि पंजाब के लोगों ने भरोसा किया तो पंजाब के सरकारी स्कूल भी अच्छे हो रहे हैं। इसलिए इस बार हरियाणा में भी वोट स्कूल के नाम पर देना। स्कूल को अच्छा करने की गारंटी और अरविंद केजरीवाल की गारंटी हरियाणा में आ गई है। अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा के लोगों को पांच गारंटी दी है। उसमें सबसे पहली गारंटी, अच्छे स्कूल बनाना और हर बच्चे को मुफ्त व अच्छी शिक्षा देना है। पूरे देश में कहीं चले जाओ अच्छी शिक्षा की गारंटी मतलब अरविंद केजरीवाल की गारंटी है। जो बिजली बिल को जीरो कर सकता है वो अरविंद केजरीवाल हैं। अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली और पंजाब में करके दिखाया, अब हरियाणा में करके दिखाएंगे। हरियाणा में भी अरविंद केजरीवाल की सरकार बना दो हरियाणा में भी बिजली के बिल जीरो आने लगेंगे।

उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में शानदार सरकारी अस्पताल और मोहल्ला क्लीनिक बनाए। इस बार हरियाणा में आम आदमी पार्टी की सरकार बनाओ, यहां भी शानदार अस्पताल और मोहल्ला क्लीनिक बनाएंगे। जनता को प्राइवेट अस्पतालों में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी, ये अरविंद केजरीवाल की गारंटी है। अरविंद केजरीवाल हरियाणा के लाल हैं, उन्होंने हरियाणा के एक छोटे से गांव में पैदा होकर दिल्ली में डंका बजाया। अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में शानदार काम किए। दिल्ली की गारंटी आज हरियाणा में आई है। उन्होंने जो दिल्ली में करके दिखाया वो हरियाणा में भी करेंगे।

उन्होंने कहा कि दूसरी पार्टियों के नेता कोई गारंटी नहीं दे पाएंगे। बीजेपी ने पिछले 10 साल में कुछ नहीं किया। अरविंद केजरीवाल ने गारंटी दी है कि हरियाणा में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर 18 साल से उपर हर महिला को 1000 रुपए महीना देंगे। बीजेपी सरकार ने अग्निवीर योजना लाकर युवाओं के साथ धोखा किया है। हरियाणा में 2 लाख से ज्यादा सरकारी पद खाली पड़े हैं। अरविंद केजरीवाल की गारंटी है कि आम आदमी पार्टी की सरकार आने पर युवाओं नौकरी देने का काम किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि हरियाणा का लाल अरविंद केजरीवाल आज इसीलिए जेल में है क्योंकि उन्होंने दिल्ली के बच्चों को अच्छी शिक्षा दी, अच्छे अस्पताल दिए और बिजली व पानी मुफ्त दिया। इसलिए बीजेपी को लगा कि हरियाणा में चुनाव आने वाले हैं हरियाणा के लोग तो हरियाणा के बेटे को वैसे ही वोट दे देंगे। इसलिए उनको जेल में डाल दिया। इसलिए इस बार हरियाणा जवाब देगा कि तुम हरियाणा के बेटे को जेल में डालते हो तो हरियाणा तुम्हारी जमानत जब्त करेगा। इसलिए इस बार हरियाणा में आम आदमी पार्टी की सरकार बनानी है। इस बार झाड़ू के निशान पर बटन दबाकर गारंटी की सरकार बनानी है और हरियाणा के लाल अरविंद केजरीवाल की सरकार बनानी है। इस बार काम करने वाली सरकार बनाएं।

डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि देश को आजाद हुए 78 साल हो चुके हैं। इस दौरान अनेकों सरकार आईं और गईं, लेकिन कुछ नहीं हुआ। अरविंद केजरीवाल ने काम की राजनीति शुरू की। दिल्ली की जनता ने लगातार तीसरी बार दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनाई। एक ईमानदार मुख्यमंत्री चुना और ये अरविंद केजरीवाल की काम की राजनीति से संभव हो पाया।

उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल काम की राजनीति करने वाले एकमात्र राजनीतिज्ञ हैं। उन्होंने दिल्ली के स्कूलों को विश्वस्तरीय बनाया, अस्पतालों में फ्री इलाज की सुविधा दी। बेहतरीन कॉलेज बनाने का काम किया। आज हरियाणा सहित देश का बच्चा बच्चा चाहता है कि दिल्ली के स्कूल और कॉलेज में दाखिला मिले।

उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की जनता को 24 घंटे बिजली फ्री दी, बुजुर्गो को फ्री तीर्थ यात्रा की सुविधा दी। महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपये देने का कानून बनाया। इसके बावजूद भी दिल्ली में साढ़े आठ हजार करोड़ का फायदा लाने का काम किया। दिल्ली और पंजाब के बाद एक ईमानदार सरकार की जरूरत हरियाणा में भी है। सिर्फ एक बार जाति और धर्म की राजनीति को छोड़कर काम की राजनीति को चुने। एक बार बड़े नेताओं के बच्चों को छोड़कर अपने बच्चों के भविष्य के लिए वोट दें।

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने कहा कि अब हरियाणा में बदलाव का वक्त आ गया है। इतनी बड़ी संख्या में पहुंचकर आप लोगों ने बदलाव का संदेश देने का काम किया है। हरियाणा में भी दिल्ली और पंजाब की तर्ज पर आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी। आप लोगों ने सभी सरकारों को वोट देकर देखा है। पुरानी पार्टियां बहुत देख चुके हो। इसलिए अब अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी की सरकार बनानी है। दिल्ली और पंजाब के बाद अब हरियाणा में भी आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी।

उन्होंने कहा कि पिछली किसी भी सरकार ने आम जनता के काम नहीं किए। बिजली, पानी, स्कूल और रोजगार के काम किसी भी सरकार में नहीं हुआ। बीजेपी ने केवल भ्रष्टाचार करने का काम किया। आम आदमी पार्टी की सरकार में जो सुविधाएं मुख्यमंत्री और मंत्रियों को मिलती हैं, वो सारी सुविधाएं आम लोगों को मिलेंगी। ये अरविंद केजरीवाल की गारंटी है।

उन्होंने कहा कि मनीष सिसोदिया ने दो साल जेल काटी है। इनका कसूर सिर्फ इतना था कि इन्होंने गरीब के बच्चों के लिए शानदार सरकारी स्कूल बनाए। बीजेपी के लोग चाहते थे कि गरीब का बच्चा पढ़े नहीं, वो केवल भीड़ का हिस्सा बना रहे। इसलिए मनीष सिसोदिया और बीजेपी का टकराव हुआ। जब इनका टकराव हुआ तो बीजेपी ने ईडी और सीबीआई इनके पिछे लगा दिया। इनके ऊपर दबाव था कि सरकारी स्कूलों को शानदार बनाना बंद करें। गरीबों के बच्चों को पढ़ाना बंद करें, लेकिन मनीष सिसोदिया झुके नहीं। बदलाव के लिए, बच्चों की शिक्षा के लिए संघर्ष आज भी जारी है।

उन्होंने कहा कि मोदी जी कहते हैं कि गरीब के बच्चों को बिजली, पानी, स्कूल और राेजगार मत दो। केजरीवाल कहते हैं कि हम सरकार में इसलिए आए हैं ताकि गरीबों के बच्चों को शिक्षा, इलाज, स्कूल और रोजगार मिल सके। अरविंद केजरीवाल हरियाणा के लाल हैं, यहां की मिटटी में पैदा हुए हैं और देश और दुनिया में नाम कमा रहे हैं। दिल्ली और पंजाब में स्कूल और अस्पताल बनवाए। बीजेपी वाले कहते हैं कि हमने अरविंद केजरीवाल को जेल में डाल दिया, हरियाणा वालों जो करना है वो करो। इस बार बीजेपी की एक भी सीट नहीं आनी चाहिए। उन्होंने कहा हरियाणा में दो लाख सरकारी पद खाली हैं, लेकिन ये युवाओं को रोजगार नहीं देना चाहते। ये युवाओं के लिए अग्निवीर योजना लेकर आए हैं, 17 साल की उम्र में भर्ती और 21 साल की उम्र में रिटायर हो जाओ। जो लोग आपके बच्चों को भरी जवानी में रिटायर करना चाहते हैं, इस बीजेपी और इनके नेताओं को राजनीति से रिटायर कर दो।

ये भी पढ़ें: रेसलर विनेश और बजरंग ने की राहुल गांधी से मुलाकात, क्या हरियाणा विधानसभा चुनाव में दोनों दिखाएंगे दमखम?

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐ

हरियाणा से अपील, मुफ्त बिजली और अच्छे स्कूल-अस्पताल के लिए ‘‘AAP’’ को दें मौका : सुनीता केजरीवाल
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की धर्मपत्नी सुनीता केजरीवाल ने शनिवार को हरियाणा के नारनौल और बेरी में बदलाव जनसभा की। सभा में उमड़े जन सैलाब को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मुफ्त और 24 घंटे बिजली और अच्छे स्कूल-अस्पताल के लिए हरियाणा की जनता आम आदमी पार्टी को मौका दें। ‘‘आप’’ की सरकार आपको मुफ्त व 24 घंटे बिजली, अच्छी शिक्षा-स्वास्थ्य, हर युवा को रोजगार व महिलाओं को एक हजार महीना देगी। भाजपा सरकार में हरियाणा के अंदर सरकारी स्कूलों को बंद किया जा रहा है। यहां के बच्चे पढ़ने के लिए कहां जाएंगे। पिछले 10 सालों में भाजपा की सरकार ने आपके लिए कुछ नहीं दिया। इसलिए इस बार के चुनाव में भाजपा को एक भी सीट नहीं मिलनी चाहिए। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता, रविंदर सिंह मटरू, डॉ. मनीष यादव, सत्य नारायण यादव, गिरीश खेड़ा, नरेंद्र राव, ऊषा रानी, राकेश गुप्ता, सुनीता खन्ना, जीतू कपिल, शशिकांत, सुनील यादव, हरि सिंह, अजीत जैन, जय सिंह सैनी, ज्योति सैनी, गोपीचंद, मुनीर खान, बलवंत सिंह, डॉ. तुषार शर्मा, मुकेश सैनी, भगत सिंह सैनी, राजकुमार चौधरी, अजीत यादव, गोकुल दायमा और संजय गुर्जर मौजूद रहे।

‘बदलाव जनसभा’ को संबोधित करते हुए सुनीता केजरीवाल ने कहा कि अरविंद केजरीवाल, हरियाणा के लाल हैं। 1994 में मेरी इनसे शादी हुई थी। उस समय उनका परिवार हिसार में रहता था। वहां उनके पिता नौकरी करते थे। अरविंद का जन्म तो सिवानी गांव में हुआ था, लेकिन उनकी पढ़ाई- लिखाई और परवरिश हिसार में हुई। उन्होंने कहा कि कोई सपने में भी नहीं सोच सकता था कि 20 साल बाद यह लड़का दिल्ली का मुख्यमंत्री बन जाएगा। ये कोई मामूली बात नहीं है। उनका जन्म 16 अगस्त 1968 को हुआ था। उस दिन कृष्ण जन्माष्टमी थी। यह भी कोई मामूली इत्तेफाक नहीं है।

सुनीता केजरीवाल ने कहा कि भगवान उनसे कुछ बड़ा करवाना चाह रहे हैं। अरविंद केजरीवाल ने पहली बार चुनाव लड़ा और वे दिल्ली के मुख्यमंत्री बन गए। उन्होंने देश की राजनीति में भूचाल लाने का काम किया। ऐसे-ऐसे काम किए, जो कोई भी पार्टी नहीं कर पाई। आज पूरी दुनिया में लोग अरविंद केजरीवाल को उनके कामों से जानते हैं। अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली और पंजाब के सरकारी स्कूल अच्छे कर दिए। गरीबों के बच्चों का भविष्य उज्जवल कर दिया। शानदार मोहल्ला क्लीनिक और अस्पताल कर दिए, जहां मुफ्त और अच्छा इलाज होता है। उन्होंने बिजली फ्री कर दी। महिलाओं को बस में फ्री सफर करने की सुविधा दी। बुजुर्गों के लिए फ्री तीर्थ यात्रा कर दी और अब हर महीने हर महिला को एक हजार रुपए की सम्मान राशि देने जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि किसी भी पार्टी ने जनता के लिए ये काम नहीं किए हैं। जनता बताए कि क्या कोई ऐसी पार्टी है, जिसने स्कूल अच्छे किए हों, मोहल्ला क्लीनिक बनाए हों या सरकारी अस्पताल अच्छे किए हों, किसी ने बिजली फ्री की हो? ऐसे काम केवल हरियाणा के लाल अरविंद केजरीवाल ही कर सकते हैं। इसलिए मोदी जी अरविंद केजरीवाल से जलते हैं। इसलिए अरविंद केजरीवाल को एजेंसियों का दुरुपयोग करके लोकसभा चुनाव से फर्जी केस में जेल में डाल दिया। अरविंद केजरीवाल को एक ऐसे व्यक्ति के बयान पर जेल में डाला गया जिसके बेटे को ईडी ने पांच महीने से जेल में रखा हुआ था। अरविंद केजरीवाल की जमानत पर रोक लगाने वाल जज ईडी के वकील के भाई थे।

उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में भी विपक्षी नेताओं के जेल में डाला हुआ था, वहां जबरदस्त विद्रोह हुआ तो वहां की प्रधानमंत्री को देश छोड़कर भागना पड़ा। भगवान की लाठी में देर हो सकती है, अंधेर नहीं, तानाशाही का अंत होता है। जब दिल्ली के पूर्व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया को जमानत दी तो सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि बिना किसी सबूत के जेल में रखना गलत है। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने अरविंद केजरीवाल को नहीं हरियाणा के बेटे को जेल में डाला है। मोदी जी ने हरियाणा के लोगों को ललकारा है। मैं हरियाणा की बहू आपसे पूछती हूं कि क्या हरियाणा की जनता अपने बेटे का अपमान चुपचाप सहन करेगी? केजरीवाल शेर है और वो मोदी जी के सामने झुकेंगे नहीं। हम अब चुप नहीं बैठेंगे। मोदी जी गुजरात से हैं। जब 2014 में मोदी जी प्रधानमंत्री बने तो गुजरात ने सारी सीटें बीजेपी को दे दी। आपके अरविंद केजरीवाल ने देश और दुनिया में हरियाणा का नाम रौशन किया है। अब आप भी उनका साथ दीजिए।

उन्होंने कहा कि कुछ ही दिन बाद हरियाणा में विधानसभा चुनाव हैं। बीजेपी को एक वोट नहीं जाना चाहिए। अरविंद केजरीवाल को भारी बहुमत से जीताना है। ये बात अरविंद केजरीवाल की नहीं है, ये हरियाणा की इज्जत का सवाल है। जनता हर चीज पर टैक्स देती है। इसलिए जनता को अधिकार है कि सरकार उनको अच्छी शिक्षा, अच्छी चिकित्सा, बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं दे। बीजेपी ने जनता को 10 साल में कुछ नहीं दिया। उनको विकास से कोई मतलब नहीं है। हरियाणा में सरकारी स्कूलों को बंद किया जा रहा है, यहां के बच्चे पढ़ने के लिए कहां जाएंगे। बीजेपी सरकार ने आपको आयुषमान कार्ड दे दिया लेकिन प्राइवेट अस्पताल में इलाज नहीं करा सकते। क्योंकि सरकार प्राइवेट अस्पताल को पैसे नहीं देती।

उन्होंने कहा हरियाणा के लाल अरविंद केजरीवाल ने जनता के लिए पांच गारंटी दी है। अरविंद केजरीवाल अपनी गारंटी को पूरी करके दिखाते हैं। दिल्ली और पंजाब में उनकी गारंटी पूरी हो रही हैं। अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा को पहली गारंटी दी है कि दिल्ली और पंजाब की तरह यहां भी घरेलू बिजली फ्री होगी। ‘‘आप’’ की सरकार बनने के बाद हरियाणा में घरेलु बिजली फ्री और 24 घंटे मिलेगी। दूसरी गारंटी, दिल्ली और पंजाब की तरह हर गांव और हर शहर में मोहल्ला क्लीनिक बनाने का काम करेंगे। सरकारी अस्पताल अच्छे होंगे, सबका अच्छा और फ्री इलाज होगा। तीसरी गारंटी, सरकारी स्कूलों को अच्छा बनाएंगे, जहां अच्छी और फ्री शिक्षा मिलेगी। चौथी गारंटी, हर महिला को हर महीने एक हजार रुपए देने का काम करेंगे। पांचवीं, हर बेरोजगार युवा को रोजगार देंगे। इसके अलावा किसानों, व्यापारियों, खिलाड़ियों, महिलाओं और बुजुर्गों के विकास और खुशहाली के लिए विस्तृत योजनाएं लेकर आएंगे। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली और पंजाब को बदला है। अब हरियाणा में बदलाव की बारी है। आपको अपने लाल अरविंद केजरीवाल को अपना घर ठीक करने की जिम्मेदारी देनी है और झाड़ू के निशान पर वोट देना है।

वहीं, पार्टी के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि कल सुप्रीम कोर्ट ने तानाशाह के मुंह पर तमाचा मारा, दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को जमानत देने का काम किया। उन्होंने कहा कि तानाशाह ने हरियाणा के लाल और दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल को राजनीतिक बंदी बनाकर रखा हुआ है। जिस अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के सरकारी स्कूलों को विश्वस्तरीय बनाने का काम किया। अमेरिका के राष्ट्रपति की पत्नी जब हिंदुस्तान में आई तो उन्होंने दिल्ली के स्कूलों जिनकी पूरे विश्व में चर्चा है, उनको देखने की बात कही। उन्होंने कहा कि हरियाणा के लाल अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा में केजरीवाल की गारंटी लॉन्च की है। हरियाणा में भी 24 घंटे और मुफ्त बिजली मिलेगी, सरकारी स्कूलों को बेहतर बनाया जाएगा, हर गांव में मोहल्ला क्लीनिक बनाया जाएगा, 18 वर्ष से उपर हर महिला को 1000 रुपए प्रति महीना दिया जाएगा और युवाओं को 100ः रोजगार दिया जाएगा। देश के तानाशाह प्रधानमंत्री मोदी ने हरियाणा के लाल अरविंद केजरीवाल को जेल में डाल रखा है। क्योंकि वो डरते हैं कि अरविंद केजरीवाल दिल्ली और पंजाब को विकसित कर दिया। यदि ऐसा ही रहा तो पूरो देश 24 घंटे बिजली और अच्छे स्कूल व अस्पताल मांगेगा। मोदी जी अरविंद केजरीवाल के शरीर को तो गिरफ्तार कर सकते हैं लेकिन उनकी सोच को नहीं। आज अरविंद केजरीवाल की सोच देश के करोड़ों घरों में पहुंच चुकी है।

डॉ. सुशील गुप्ता कहा कि इन्होंने जो जुल्म अरविंद केजरीवाल के साथ किया वो विनेश फोगाट के साथ भी किया। इस तानाशाह ने जंतर मंतर से विनेश फोगाट के खिलाफ साजिश की थी। पहलवान बेटियों को बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ एफआईआर लिखवाने के लिए भी सुप्रीम कोर्ट तक जाजाना पड़ा था। उनको साजिश करके जंतर मंतर से उठा दिया था। जो साजिश इन्होंने देश में रची वही विदेश में रची। जो बेटी तीन मुकाबले जीतकर फाइनल तक पहुंची और अचानक कहा कि 100 ग्राम वजन बढ़ गया। मैं पूछना चाहता हूं कि देश का प्रधानमंत्री और हरियाणा का मुख्यमंत्री क्या कर रहे थे। जब देश की बेटी जीतती जा रही थी तो इनसे एक ट्वीट भी नहीं हुआ।

डॉ. सुशील गुप्ता कहा कि ये साजिश प्रधानमंत्री मोदी के इशारे पर रची गई। यदि मोदी जी की नियत ठीक होती तो विनेश फोगाट का गोल्ड मेडल नहीं रुकने देते। आम आदमी पार्टी विनेश फोगाट और हरियाणा की बेटियों को आमंत्रित करती है कि आप आइये और इस तानाशाही के खिलाफ लड़ाई लड़िये। मैं यकीन दिलाता हूं कि जब हम मिलेंगे तो इस तानाशाह को जड़ से उखाड़कर फेंक देंगे। मैं घोषणा करता हूं कि कल हर जिले में आम आदमी पार्टी का एक एक कार्यकर्ता विनेश फोगाट को समर्थन देगा। आज इस व्यवस्था को बदलने के लिए और हरियाणा के लोगों को बिजली, पानी, शिक्षा, चिकित्सा और रोजगार देने के लिए हरियाणा के लाल अरविंद केजरीवाल की जरूरत है।

ये भी पढ़ें: वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी से मिले मनीष सिसोदिया, किया धन्यवाद

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Delhi: भाजपा-एलजी मिलकर सीएम केजरीवाल को जेल में जान से मारने की साजिश रच रहे- संजय सिंह
Delhi: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य को लेकर झूठ फैला रही भाजपा, केंद्र सरकार और एलजी पर आम आदमी पार्टी ने रविवार को सबूतों के साथ पलटवार किया। ‘‘आप’’ के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने कहा कि केजरीवाल को जेल में जान से मारने की साजिश रची जा रही है। क्योंकि पहले भाजपा, एलजी और जेल प्रशासन ने कहा कि केजरीवाल पूड़ी-मिठाई खाकर अपनी शुगर बढ़ा रहे हैं। इन्होंने उन्हें इंसुलिन तक नहीं दी। वहीं, अब कह रहे हैं कि वो भूखे रहकर अपनी शुगर घटा रहे हैं। क्या कोई व्यक्ति अपनी शुगर कम करके खुद को मारने का प्रयास करेगा?

उन्होंने कहा कि मेडिकल रिपोर्ट से साफ है कि केजरीवाल को वेट लॉस, कमजोरी, हाइपोग्लाइसिमिया की शिकायत है। 3 जून से अब तक 26 बार से ज्यादा उनका शुगर लेवल 50 के आसपास पहुंचा है। यह जानकर भी एलजी और जेल प्रशासन बार-बार उनके स्वास्थ्य को लेकर झूठ बोल रहे हैं। यह हत्या के प्रयास का मामला हो सकता है और ‘‘आप’’ इस साज़िश में शामिल लोगों के खिलाफ मुक़दमा भी दर्ज करा सकती है।

सीएम केजरीवाल के साथ हो सकती है अनहोनी घटना

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्य सभा सदस्य संजय सिंह ने रविवार को पार्टी मुख्यालय में प्रेस वार्ता कर कहा कि भाजपा, केंद्र सरकार और दिल्ली के एलजी मिलकर अरविंद केजरीवाल की जिंदगी के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। जेल में उनको मारने की साजिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि तिहाड़ जेल प्रशासन ने जो कागजात कानूनी रूप से अरविंद केजरीवाल के वकील को उपलब्ध कराए हैं, उससे इस साजिश का पता चलता है। एम्स के डॉक्टर्स की मेडिकल रिपोर्ट ये बताने के लिए काफी है कि अरविंद केजरीवाल के साथ जेल में किसी भी दिन कोई अनहोनी घटना हो सकती है।

एलजी और पूरी भाजपा जिस तरह से अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य पर गलत बयानबाजी कर रही है, गलत रिपोर्ट जारी कर रही है और केंद्र सरकार के साथ मिलीभगत करके केजरीवाल की जिंदगी के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं, उससे ये शक और पुख्ता होता है।

भाजपा अरविंद केजरीवाल के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रही है

संजय सिंह ने कहा कि पहले इन लोगों ने कहा कि अरविंद केजरीवाल डाइट चार्ट फॉलो नहीं कर रहे हैं, वो पूड़ी और मिठाई खा रहे हैं। अपनी कैलोरी और शुगर बढ़ा रहे हैं। उनको इंसुलिन की जरूरत नहीं है, हम इंसुलिन नहीं देंगे। फिर कोर्ट के आदेश पर डॉक्टर्स ने जांच की और उनकी इंसुलिन शुरू हुई। अब ये नई कहानी ले कर आ रहे हैं कि अरविंद केजरीवाल कुछ नहीं खा रहे हैं, वो बिल्कुल भूखे रहकर अपना शुगर कम कर रहे हैं। ये क्या मजाक बनाकर रखा है? इन लोगों ने अरविंद केजरीवाल को मारने की गहरी साजिश रची है।

ये कभी कहते हैं कि मिठाई खाकर शुगर बढ़ा लिया और कभी कहते हैं कि भूखे रहकर शुगर घटा लिया। और वो भी रात को सोते समय 50 से कम शुगर लेवल लाकर क्या कोई अपनी जिंदगी को खतरे में डालने के लिए खुद ऐसे प्रयास करेगा? भाजपा अरविंद केजरीवाल के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रही है और उन्हें जेल में मारने की गहरी साजिश रच रही है।

संजय सिंह ने केजरीवाल की तीन अलग-अलग मेडिकल रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि ये रिपोर्ट भाजपा की साजिश का पर्दाफाश करती हैं। पहली रिपोर्ट के अनुसार, केजरीवाल को डायबिटीज, वजन घटना, कमजोरी और हाइपो ग्लाइसीमिया की शिकायत है। इस रिपोर्ट के बाद भाजपा और एलजी साहब बेचौन हो जाते हैं और वो एक झूठी कहानी रचते हैं। उन्होंने एक फर्जी मेडिकल रिपोर्ट जारी करवाई, लेकिन उसमें भी पूरी तरह सच्चाई छिपाने में नाकामयाब रहे। इस रिपोर्ट के माध्यम से बताने की कोशिश की जा रही थी कि अरविंद केजरीवाल बिल्कुल ठीक हैं, उन्हें कुछ नहीं हुआ। इस रिपोर्ट को एलजी दफ्तर से जानबूझकर मीडिया में लीक किया जाता है।

शुगर लेवल गिरकर 50 के आसपास पहुंचा

लेकिन ये रिपोर्ट भी बता रही है कि उनका वजन लगातार घट रहा है। एम्स के डॉक्टर्स के पैनल ने उनका चेकअप किया है और रिपोर्ट में लिखा है कि केजरीवाल को हाइपो ग्लाइसीमिया की शिकायत है। हमने कई बार इस बात को उठाया है कि जेल में केजरीवाल का शुगर लेवल करीब 5 बार रात में अचानक 50 से नीचे जा चुका है। लेकिन तब हमारे पास इसका सबूत नहीं था, डॉक्टर की रिपोर्ट नहीं थी। इसके बाद अरविंद केजरीवाल के मांगने पर तीसरी रिपोर्ट दी गई। हम जानते हैं कि किसी व्यक्ति का शुगर लेवल अगर 80 या 70 से नीचे चला जाए तो वो खतरनाक अवस्था में जा सकता है। उसके साथ कोई भी घटना घटित हो सकती है और वो कोमा में भी जा सकता है। जेल प्रशासन से मिली रिपोर्ट के अनुसार अब तक कई बार केजरीवाल का शुगर लेवल गिरकर 50 के आसपास या इससे नीचे जा चुका है।

संजय सिंह ने एलजी से पूछा कि वो क्यों बार-बार सीएम अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य से जुड़ी झूठी प्रचारित कर रहे हैं? जेल प्रशासन झूठी खबरें क्यों फैला रहा है? मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर भी वो झूठ बोल रहे हैं, अगर केजरीवाल के साथ कोई अनहोनी हो गई तो ये हत्या के प्रयास का मामला हो सकता है। हम वकीलों से सलाह ले रहे हैं कि जो लोग इस साजिश में शामिल हैं, उनके खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया जाए। क्योंकि अगर किसी की मेडिकल रिपोर्ट के बारे में आप गलत जानकारी देते हैं तो ये हत्या का प्रयास है। यानी आप जानबूझकर अरविंद केजरीवाल की जिंदगी के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। ये रिपोर्ट सबके सामने है।

कभी आप कहते हो जानबूझकर शुगर बढ़ा लिया तो कभी कहते हो शुगर घटा लिया। आपने तमाशा बनाकर रखा है। क्या कोई व्यक्ति खुद अपना शुगर इतना कम कर लेगा जिससे उसकी जान चली जाए? एलजी साहब ये कैसी बात कर रहे हैं? आपके घर में रिश्तेदारी में या दफ्तर में भी शुगर के मरीज होंगे। आप ज़रा उनसे पूछना कि 50 से शुगर लेवल नीचे जाने पर कोई भी व्यक्ति कोमा में जा सकता है, उसकी जान जा सकती है, क्या फिर कोई आदमी जानबूझकर खुद के साथ ऐसा करेगा?

संजय सिंह ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री मोदी की मिलीभगत से जेल प्रशासन, एलजी कार्यालय और पूरी भाजपा मिलकर अरविंद केजरीवाल को मारने की साजिश रच रही है। यही कारण है कि जब उनको लोअर कोर्ट से जमानत मिल गई तो बिना आदेश की कॉपी के ही ईडी ने हाई कोर्ट से स्टे ले लिया। उसके बाद सीबीआई का फर्जी मुकदमा बनवाकर उन्हें जेल में डालवा दिया, ताकि जेल में केजरीवाल की जिंदगी के साथ खिलवाड़ किया जा सके, उन्हें मारने की गहरी साजिश रची जा सके। क्योंकि अगर वो ज्यादा दिन तक जेल में रहेंगे तो उनके स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा सकता है। ये साफ दिख रहा है। ईडी कोर्ट से जमानत मिल गई, सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई, लेकिन फिर भी नया और बेबुनियाद मुकदमा बनाकर, मुलजिमों को गवाह बनाकर अरविंद केजरीवाल को जेल में डालवा दिया गया, ताकि उन्हें और समय तक जेल में रखा जा सके। ये सारी रिपोर्ट चिल्ला-चिल्लाकर इस गहरी साजिश की गवाही दे रही हैं।

कब-कब सीएम केजरीवाल का शुगर लेवल गिरकर 50 तक पहुंचा

दिनांक समय
3 जून रात में 3 बजे
4 जून रात 2ः30 बजे
6 जून रात 12 बजे
7 जून रात 3 बजे
8 जून रात 2ः30 बजे व दोपहर 1 बजे
9 जून रात में 1 बजे व शाम 6 बजे
10 जून दोपहर 1 बजे व रात में 1 बजे
11 जून रात 1 बजे
15 जून रात 1 बजे
16 जून रात 3 बजे
17 जून दोपहर 1 बजे
18 जून रात 3 बजे
19 जून रात 12 बजे व सुबह 6 बजे
20 जून सुबह 5 बजे
21 जून रात 3 बजे
22 जून सुबह 4 बजे
23 जून रात 2 बजे व सुबह 5 बजे
24 जून रात 12 बजे व सुबह 3 बजे
25 जून रात 2 बजे
26 जून रात 12 बजे
29 जून रात 1 बजे
01 जुलाई रात 1 बजे
3 जुलाई रात 12 बजे व 2 बजे
5 जुलाई सुबह 6 बजे
6 जुलाई रात 1 बजे व सुबह 5 बजे
7 जुलाई रात 12 बजे व सुबह 5 बजे।

नोट-ः यह तिहाड़ जेल प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई गई डिटेल है। इसके अनुसार सीएम अरविंद केजरीवाल का शुगर लेवल 50 के आसपास या इससे कम रहा है।

ये भी पढ़ें- Sawan 2024: सावन के पहले सोमवार पर शिवमय हुई काशी, बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

राजौरी गार्डन विधानसभा के गांवों में 10 करोड़ रुपए की लागत से विकास कार्य किए जा रहे हैं- गोपाल राय
Delhi News: दिल्ली के गांवों के विकास कार्यों में जन भागीदारी को बढ़ाने के लिए केजरीवाल सरकार ने राजौरी गार्डन विधान सभा में शनिवार को विकास सभा का आयोजन किया। इस अवसर पर दिल्ली के पर्यावरण एवं विकास मंत्री गोपाल राय ने कहा कि सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सभी सुविधाएं मुहैया कराने के लिए प्रतिबद्ध है। विकास कार्याे में जनता की सहभागिता को लेकर यह विकास सभा का आयोजन किया गया है। जिसके माध्यम से गाँवों के लोगों को विकास कार्य के बारे में जानकारी प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि विकास प्रक्रिया में जनसहभागिता जरूरी है। इससे विकास कार्यों को गति मिलती है। उन्होंने आगे कहा कि लगभग 10 करोड़ रूपए से राजौरी गार्डन विधान सभा के गांवों में विकास कार्य किया जा रहा है। दिल्ली के गॉंवों के विकास से संबंधित कार्याे के लिए सरकार ने 900 करोड़ रूपए का बजट रखा है। इस अवसर पर राजौरी गार्डन विधान सभा के विधायक धनवती चंदेला और सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग और वन विभाग के अधिकारी मौजूद थे।

जहां विकास वहां हरियाली थीम पर केजरीवाल सरकार ने शुरू किया पौधरोपण और पौधा वितरण अभियान

गोपाल राय ने कहा कि विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण भी जरूरी है। इसीलिए हमारी सरकार ने जहाँ विकास-वहां हरियाली थीम पर सभी विधान सभा में पौधरोपण और पौधा वितरण अभियान शुरू किया है। उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली में हरित क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए 11 जुलाई से वृक्षारोपण और पौधा वितरण का अभियान शुरू हुआ है। उसी के तहत आज राजौरी गार्डन विधान सभा में लोगों के बीच विकास सभा के दौरान पौधे का वितरण किया गया। उन्होंने बताया कि इस साल 7 लाख 74 हजार से ज़्यादा निःशुल्क पौधे वितरित किये जाएंगे। उन्होंने आगे बताया कि वृक्षारोपण अभियान के तहत  इस साल 64 लाख से ज्यादा पौधे लगाने/वितरण  का लक्ष्य तय किया गया है। जिसे सभी हरित एजेंसी सहयोग से पूरा किया जाएगा। पौधारोपण अभियान के दौरान निःशुल्क औषधीय पौधों के वितरण का कार्य शुरू किया गया है। दिल्ली की सरकारी नर्सरियो से निःशुल्क औषधीय पौधे बाटें जा रहे हैं ताकि लोग अपने घरो में पौधरोपण कर दिल्ली के हरित क्षेत्र को बढ़ावा देने में सहभागिता दे सकेंगे।

दिल्ली के ग्रीन बेल्ट को बढ़ाने और दिल्ली के प्रदूषण को कम करने के लिए सरकार द्वारा हर साल पौधारोपण अभियान चलाया जा रहा है। जिसके कारण दिल्ली के अंदर हरित क्षेत्र (ग्रीन कवर ) में काफी इज़ाफ़ा देखा गया है। दिल्ली में जहाँ साल 2013 में हरित क्षेत्र 20 फीसद था, वह केजरीवाल सरकार के प्रयासों के कारण, साल 2021 में बढ़कर 23.06 फीसदी हो गया है। साथ ही शहरों के प्रति व्यक्ति फॉरेस्ट कवर के मामले में दिल्ली पूरे देश में नंबर वन हो गया है।

पर्यावरण मंत्री ने कहा कि हमने दिल्ली के लोगों से चुनाव के समय जो महत्वपूर्ण गारंटी दी थी, उसमें दिल्ली के पर्यावरण को ठीक करने के लिए दो करोड़ पौधे लगाने का 5 साल में लक्ष्य रखा था। सरकार अपने इस कार्यकाल के चौथे वर्ष में  ही लगभग 2 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य हासिल कर लिया है। इस लक्ष्य को सभी 21 सम्बंधित विभागों की हरित एजेंसियों के द्वारा पूरा किया गया है।

विकास मंत्री गोपाल राय ने बताया कि दिल्ली के गाँवो में विकास सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने दिल्ली ग्राम विकास बोर्ड का गठन किया था। दिल्ली के गाँवों के विकास के लिए इस साल सरकार ने  900 करोड़ रुपए का बजट रखा है। जिसके तहत दिल्ली के सभी गाँवो में बेहतर सुख सुविधाएं उपलब्ध कराने का कार्य किया जा रहा है। इसके तहत सड़कों, नालियों, जल निकाय, सामुदायिक केंद्र, पार्क, श्मशान, खेल मैदान आदि से जुड़े विकास कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने आगे बताया कि लगभग 10 करोड़ रूपए से राजौरी गार्डन विधान सभा के गांवों में विकास कार्य किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: केजरीवाल की हरियाणा को पांच गारंटी, सरकार बनी तो मुफ्त और 24 घंटे मिलेगी बिजली

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

केजरीवाल की हरियाणा को पांच गारंटी, सरकार बनी तो मुफ्त और 24 घंटे मिलेगी बिजली
Haryana News: आम आदमी पार्टी ने शनिवार को हरियाणा की जनता को ‘केजरीवाल की पांच गारंटी’ देकर साफ कर दिया कि वो विधानसभा चुनाव पूरे दम-खम के साथ लड़ेगी और प्रदेश की राजनीति में बड़ा उलटफेर करके दिखाएगी। पंचकुला में आयोजित “बदलेंगे हरियाणा का हाल, अब लाएंगे केजरीवाल” प्रदेश स्तरीय टाऊन हॉल कार्यक्रम में ‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की तरफ से उनकी धर्मपत्नी सुनीता केजरीवाल ने गारंटी की घोषणा की। उन्होंने कहा कि ‘‘आप’’ की सरकार बनने के बाद दिल्ली-पंजाब की तरफ हरियाणा में भी घरेलु बिजली मुफ्त और 24 घंटे दी जाएगी। अरविंद केजरीवाल ने ऐसे-ऐसे काम करके दिखाए हैं कि आज पूरी दुनिया के लोग उन्हें उनके काम से जानते हैं। अरविंद केजरीवाल हरियाणा के बेटे हैं और मोदी जी ने हरियाणा के बेटे को जेल में डाला कर पूरे हरियाणा को ललकारा है। विधानसभा चुनाव में भाजपा को यहां एक भी सीट नहीं जानी चाहिए। इस दौरान पंजाब के सीएम भगवंत मान, राज्यसभा सांसद संजय सिंह, राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) डॉ. संदीप पाठक, प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा समेत बड़ी संख्या में पार्टी के नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की तरफ से पांच गारंटी की घोषणा करते हुए सुनीता केजरीवाल ने कहा हरियाणा के लाल अरविंद केजरीवाल ने जनता के लिए पांच गारंटी दी है, इनमें पहली गारंटी दिल्ली और पंजाब की तरह घरेलू बिजली फ्री होगी। 24 घंटे बिजली का इंतजाम होगा। दूसरी गारंटी, दिल्ली और पंजाब की तरह हर गांव और हर शहर में मोहल्ला क्लीनिक बनाने का काम करेंगे। सरकारी अस्पताल अच्छे होंगे, सबका अच्छा और फ्री इलाज होगा। तीसरी गारंटी, सरकारी स्कूलों को अच्छा बनाएंगे, जहां अच्छी और फ्री शिक्षा मिलेगी। चौथी गारंटी, हर महिला को हर महीना एक हजार रुपए देने का काम करेंगे। पांचवीं, हर बेरोजगार युवा को रोजगार देंगे। उन्होंने कहा अरविंद केजरीवाल दिल्ली में बदलाव लेकर आए, पंजाब में बदलाव हो रहा है और अब हरियाणा में बदलाव की बारी है।

इससे पूर्व, उन्होंने कहा कि आप सभी जानते हैं कि अरविंद केजरीवाल, हरियाणा के लाल हैं। 1994 में मेरी इनसे शादी हुई थी। उस समय अरविंद का परिवार हिसार में रहता था। वहां उनके पिता नौकरी करते थे। अरविंद का जन्म तो सिवानी गांव में हुआ था, लेकिन उनकी पढ़ाई, लिखाई और परवरिश हिसार में हुई थी। उन्होंने कहा कि कोई सपने में भी नहीं सोच सकता था कि 20 साल बाद यह लड़का दिल्ली पर राज करेगा। ये कोई मामूली बात नहीं है। उनका जन्म 16 अगस्त 1968 को हुआ था, उस दिन कृष्ण जन्माष्टमी थी। यह भी कोई मामूली इत्तेफाक नहीं है।

सुनीता केजरीवाल ने कहा कि भगवान उनसे कुछ बड़ा करवाना चाह रहे हैं। अरविंद केजरीवाल ने पहली बार चुनाव लड़ा और वे दिल्ली के मुख्यमंत्री बन गए। उन्होंने देश की राजनीति में भूचाल लाने का काम किया। ऐसे-ऐसे काम किए, जो कोई भी पार्टी नहीं कर पाई। आज पूरी दुनिया में लोग अरविंद केजरीवाल को उनके कामों से जानते हैं। अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली और पंजाब के सरकारी स्कूल अच्छे कर दिए। गरीबों के बच्चों का भविष्य उज्जवल कर दिया। शानदार मोहल्ला क्लीनिक और अस्पताल कर दिए, जहां मुफ्त और अच्छा इलाज होता है। उन्होंने बिजली फ्री कर दी। महिलाओं को बस में फ्री सफर करने की सुविधा दी। बुजुर्गों के लिए फ्री तीर्थ यात्रा कर दी और अब हर महीने हर महिला को एक हजार रुपए की सम्मान राशि देने जा रहे हैं।

सुनीता केजरीवाल ने कहा कि किसी भी पार्टी ने जनता के लिए ये काम नहीं किए। यह केवल हरियाणा के लाल अरविंद केजरीवाल ही कर सकते हैं। इसलिए मोदी जी उनसे जलते हैं। इसलिए अरविंद केजरीवाल को फर्जी केस में जेल में डाल दिया। वो कहते हैं कि अरविंद केजरीवाल चोर है। मैं कहती हूं कि अगर अरविंद केजरीवाल चोर हैं तो इस दुनिया में कोई ईमानदार नहीं है। मोदी जी ने हरियाणा के बेटे को जेल में डाला कर हरियाणा के लोगों को ललकारा है। क्या हरियाणा की जनता अपने बेटे का अपमान चुपचाप सहन करेगी? केजरीवाल शेर हैं। केजरीवाल मोदी जी के सामने झुकेंगे नहीं। हम अब चुप नहीं बैठेंगे। मोदी जी गुजरात से हैं। जब 2014 में मोदी जी प्रधानमंत्री बने तो गुजरात ने सारी सीटें बीजेपी को दे दी। आपके अरविंद केजरीवाल ने देश और दुनिया में हरियाणा का नाम रौशन किया है। अब आप भी उनका साथ दीजिए। तीन महीने बाद हरियाणा में चुनाव है। बीजेपी को हरियाणा में एक सीट भी नहीं जानी चाहिए। ये हरियाणा के सम्मान की बात है।

इस दौरान पंजाब के सीएम सरदार भगवंत मान ने कहा कि अरविंद केजरीवाल और उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल ने जनता की सेवा करने के लिए इनकम टैक्स की नौकरी छोड़ दी। हम राजनीति को धंधा नहीं समझते, यह इनका प्रोफेशन नहीं, बल्कि पैशन है। यदि दूसरी पार्टियों के नेता सही होते तो हमें पार्टी बनाने की क्या जरूरत थी। इन्होंने हमें चैलेंज किया कि तुम करके दिखाओ, हमने कर दिया तो अब कह रहे हैं कि तुम मत आओ। हरियाणा के लोगों ने हर पार्टी को मौका देकर देखा। लेकिन कोई अच्छा नहीं निकला। जब हम जींद, कैथल, टोहाना और सोनीपत रैली करने के लिए गए तो हमसे लोग कहते थे कि आप दिल्ली और पंजाब में इतने अच्छे काम कर रहे हो तो हरियाणा में भी आ जाओ। ताकि हमारा भी जीवन स्तर उंचा हो जाए। बीजेपी वाले जुमलेबाज हैं, लेकिन अरविंद केजरीवाल गारंटी देते हैं।

उन्होंने कहा कि बीजेपी पहले घोषणा पत्र, संकल्प पत्र लाती थी। लेकिन अब भाजपा ने अरविंद केजरवाल की गारंटी शब्द चोरी कर लिया। लेकिन जब माल ही नकली हो तो उसकी क्या गारंटी है। अरविंद केजरीवाल की गारटी ही असली गांरटी है। भाजपा की गारंटी नकली है। पंजाब में मात्र ढाई साल में ‘‘आप’8 की सरकार ने 43 हजार नौकरियां दे दी और किसी से एक रुपए की रिश्वत भी नहीं ली। जब हम पंजाब में बिजली फ्री करने की गारंटी दे रहे थे तो विपक्ष वाले बोलते थे कि यह नहीं हो सकता है, पैसा कहां से आएगा। लेकिन हमें पता था कि पैसा इनकी ही जेबों से आएगा। हमने मार्च में सरकार बनाते ही जुलाई में दो महीने की 600 यूनिट बिजली फ्री कर दी। आज 90 प्रतिशत घरों का बिजल बिल जीरो आता है। खेतों में पहले 8 घंटे बिजली आती थी, आज 12 घंटे बिजली मिलती है।

भगवंत मान ने कहा कि बीजेपी झूठ पर झूठ बोलती है। मैंने संसद में कहा था कि “जब 15 लाख की रकम लिखता हूं तो कलम रुक जाती है और काले धन के बारे में सोचता हूं तो स्याही सुख जाती है, हर बात ही जुमला निकली, अब ये भी शक है कि क्या चाय बनानी आती है। इस बार इनका झूठ नहीं चला। ये देश में तो 400 पार कहते हैं लेकिन दिल्ली में नहीं कहते, क्योंकि इनको पता है कि दिल्ली में केवल यमुना पार जाएंगे। मुझसे पत्रकारों ने पूछा कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली और पंजाब में आम आदमी पार्टी की आंधी को कैसे रोका। मैंने कहा कि हमने झाड़ू से कीचड़ की सफाई कर दी तो कमल उगा ही नहीं। अब हरियाणा में झाडू से कीचड़ की सफाई करने की बारी है।

भगवंत मान ने कहा कि आधा हरियाणा दिल्ली से जुड़ता है और आधा पंजाब से जुड़ता है। मेरी भी रिश्तेदारी हरियाणा में है। पंजाब में आम आदमी पार्टी ने बड़े बड़े नेताओं को हराकर 92 सीटें जीती। जब जनता लड़ती है तो कोई नहीं टिकता। पंजाब के लोग अकाली दल वालों का नाम लेने को भी तैयार नहीं हैं। हमने पंजाब में वो गारंटियां भी पूरी की हैं जो दी ही नहीं थी। हमने विधायकों की पेंशन को एक कर दिया, क्योंकि जनता की सेवा की पेंशन नहीं होती। बीजेपी ने ओल्ड पेंशन स्कीम भी बंद कर रखी है और इनको कई कई पेंशन चाहिए। आम आदमी पार्टी अब तक 17 टोल प्लाजे बंद कर चुकी है। उससे पंजाबियों का हर दिन का 60 लाख रुपए बच रहा है। जनता का जोश देखकर लग रहा है कि अब पंजाब से यूपी के बॉर्डर तक आम आदमी पार्टी का राज होगा। दिल्ली और पंजाब की तरह हरियाणा की सत्ता ईमानदार पार्टी आम आदमी पार्टी की हाथ में दे दो, चोरियां होनी बंद हो जाएंगी। अरविंद केजरीवाल कहते हैं कि वो चीज बोलो जो कर सकते हो। इसलिए हम बीजेपी की तरह जुमले नहीं बोलते। बीजेपी ईमानदारी और सच में हमें नहीं हरा सकती।

भगवंत मान ने कहा कि अरविंद केजरीवाल नौकरी छोड़कर लोगों के हक में खड़ा हुए तो लोगों ने तीन बार मुख्यमंत्री बना दिया और अब चौथी बार भी तैयारी है। ये हमें जेल में डालकर डराना चाहते हैं। लेकिन मैं कहना चाहता हूं कि “हम वो पत्ते नहीं जो साख से टूटकर गिर जाएंगे, आंधियों को कह दो अपनी औकात में रहो”। उन्होंने कहा कि बिजली, अस्पतालों, रोजगार और उद्योग लेकर आने की गारंटी देती है। इसके अलावा यदि कोई जवान बॉर्डर पर शहीद हो जाए तो उसके परिवार को एक करोड़ रुपए की सम्मान राशि देती है। यदि आप आपके और हरियाणा के लाल अरविंद केजरीवाल को बाहर लाकर उसके हक में खड़े होंगे तो हमें लगेगा कि इंकलाब का दीया जल रहा है।

वहीं, राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि पिछले 10 साल से बीजेपी पर जो सत्ता का भूत सवार है, जनता को झाड़ू से उस भूत को उतारना है। क्योंकि घर, मोहल्ला, गांव और पूरे हरियाणा में सफाई करने के लिए झाड़ू चाहिए, इसके अलावा किसी के दिमाग पर भूत सवार हो जाए तो उसके लिए भी झाड़ू चाहिए। एक तरफ बीजेपी का मॉडल है जिसने जनता को झूठे वादे करके सिर्फ गुमराह करने का काम किया। बेरोजगारी दूर करने के नाम पर झूठ बोला, कहा कि हर साल दो करोड़ नौकरी देंगे। अग्निवीर, महंगाई, शिक्षा, स्वास्थ्य की बदहाली और सड़कें ठीक करने के नाम पर झूठ बोला। बीजेपी का सबका साथ सबका विकास नाम का जो नारा है वो सबसे बड़ा झूठ है। एक तरफ बीजेपी की झूठ की गारंटी है, तो दूसरी तरफ अरविंद केजरीवाल की गारंटी है जो सच की गारंटी है और सब कुछ जमीन कर दिखाने की गारंटी है।

संजय सिंह ने कहा कि ये लड़ाई ये पीएम मोदी और नायब सैनी की डबल इंजन सरकार के जुमले नहीं हैं, बल्कि सच और झूठ के बीच है। ये अरविंद केजरीवाल की गारंटी है और अरविंद केजरीवाल वो शख्स हैं जो अपने वादे से ज्यादा काम करके दिखाते हैं, जिसका उदाहरण दिल्ली है। जब अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री बने तो मनीष सिसोदिया के साथ सरकारी स्कूलों का दौरा करने जाते थे। उन सरकारी स्कूलों में मकड़ी के जाले लगे रहते थे। बच्चे टाट पर बैठकर पढ़ते थे, बेटियों के लिए शौचालय का इंतजाम तक नहीं था। आज उन्हीं सरकारी स्कूलों में बच्चों की पढ़ाई के लिए एयर कंडीशनर कमरे बने हैं। सरकारी स्कूलों में स्वीमिंग पुलों का निर्माण हुआ हैं, एथलीट और हॉकी के ग्राउंड बने हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति की पत्नी ने गुजरात, यूपी और मध्यप्रदेश के स्कूल देखने से मना कर दिया और कहा कि उन्हें अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया ने जो स्कूल बनवाया है उसे देखना है।

संजय सिंह ने कहा पहले लोग कहते थे कि अमेरिका से सीखो, आज अमेरिका वाला कह रहा है कि अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी से सीखो। अरविंद केजरीवाल ने गरीबों को बिजली मुफ्त दी, पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी 300 यूनिट बिजली मुफ्त कर दी। अब नारे लगते हैं कि दिल्ली और पंजाब में बिजली बिल है जीरो केजरीवाल और मान है हीरो। मुफ्त बिजली चाहिए तो हरियाणा में भी अरविंद केजरीवाल चाहिए। आम आदमी पार्टी शिक्षा मुफ्त, बिजली मुफ्त, पानी मुफ्त और महिलाओं के लिए बस यात्रा मुफ्त दे रही है। दिल्ली में फरीश्ते स्कीम को लागू किया, ये तमाम योजनाएं दिल्ली सरकार ने लागू की। पीएम मोदी को अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और सतेंद्र जैन की सराहना करनी थी। लेकिन मोदी जी ने सराहना करने के बजाय इनको पकड़ कर जेल में डाल दिया।

संजय सिंह ने कहा कि बीजेपी ने पहले सतेंद्र जैन को जेल में डाला, फिर मनीष सिसोदिया को, फिर मुझे और फिर अरविंद केजरीवाल को जेल में डाला। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी के नेताओं को कहना चाहता हूं कि ये आम आदमी पार्टी है, हम आंदोलन की कोख से पैदा हुए हैं। जितना जेल में डालना है, डालो, जितनी लाठियां चलानी है चलाओ, हम लड़ेंगे और जीतेंगे, लेकिन झुकेंगे नहीं। जिस सीएम अरविंद केजरीवाल ने श्रवण बनकर बुजुर्गों को तीर्थ यात्रा कराने का काम किया, उसको आपने जेल में डाल दिया। इसलिए बीजेपी के सिर पर जो सत्ता का नशा और सत्ता का भूत सवार है उसको झाड़ू से उतारने का काम करना है। हम सड़क से संसद तक इनसे लड़ाई लड़ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि बीजेपी के पास कोई काम नहीं है। ये लोग सिर्फ हिंदु-मुस्लमान के नाम पर लड़ाने और समाज को बांटने का काम करते हैं। हिंदुस्तान में सबसे ज्यादा आबादी हिंदुओं की है। यदि बेरोजगारी बढ़ी तो सबसे ज्यादा नुकसान हिंदुओं का है, सबसे ज्यादा किसान हिंदु हैं। यदि एमएसपी और फसल का दाम नहीं मिलता और किसानों को लाठियां मिलती हैं तो सबसे ज्यादा नुकसान हिंदुओं का है। महंगाई, शिक्षा और स्वास्थ्य की बदहाली की मार भी सबसे ज्यादा हिंदुओं पर पड़ती है। हिंदुओं की पीठ में छूरा मार कर उनके बच्चों को अग्निवीर में झोंककर ये कहते हैं कि हिंदुओं का भला कर रहे हैं। बीजेपी केवल हिंदुओं का सर्वनाश कर रही है।

उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी को तो 73 साल में तीसरी बार प्रधानमंत्री बनना है और हरियाणा के नौजवान को कहते हो कि चार साल में ही रिटायर हो जाओ। तुम्हारा बच्चा जिसको बल्ला पड़ना नहीं आता वो बीसीसीआई का सेक्रेटरी बनेगा और हरियाणा का जवान बेरोजगारी की मार झेलेगा। आम आदमी पार्टी ये व्यवस्था बदलना चाहती है। हरियाणा पंजाब के बेटों ने अपने प्राणों की आहुति देकर भारत माता की रक्षा की है। अग्निवीर योजना भारत माता की सुरक्षा के साथ गद्दारी है। इसलिए मैं विनती करता हूं कि ये बड़ी लड़ाई है। इस बड़ी लड़ाई में अपने बेटे और हरियाणा के लाल अरविंद कजरीवाल और उनकी पत्नी ने बड़ी नौकरी को लात मारकर समाज की सेवा का संकल्प लिया। इसलिए अपने लाल अरविंद केजरीवाल को गले से लगाकर हरियाणा में आम आदमी पार्टी की सरकार बनाएं। उन्होंने बीजेपी से सावधान करते हुए कहा कि आपने साइकिल, कार और बाईक चोर सुना होगा, लेकिन बीजेपी वाले विधायक, सांसद और पार्टी चोर हैं। इन्होंने उद्धव ठाकरे की तीर कमान, शरद पंवार की घड़ी और जेजेपी की चाबी चुरा ली। जो भी इनके साथ मिलता है ये उसको खत्म कर देते हैं। ये ‘‘आप’’ को भी खत्म करना चाहते हैं। इसलिए इनको हरियाणा से खत्म का काम करना है।

ये भी पढ़ें: Nameplate Controversy: कपिल सिब्बल से लेकर महबूबा मुफ्ती तक ने योगी सरकार को घेरा, बोले- ‘क्या यह है विकसित भारत…’

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Delhi: CM हेमंत सोरेन ने पत्नी कल्पना के साथ सुनीता केजरीवाल से की मुलाकात
Delhi: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल से उनकेआवास पर मुलाकात की. इस दौरान हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन भी मौजूद थीं। साथ ही आम आदमी पार्टी के    राज्यसभा सांसद संजय सिंह भी मौजूद रहे. जानकारी के मुताबिक मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीतियों पर चर्चा हुई

मुलाकात के बाद सीएम हेमंत सोरेन ने कही ये बात

सीएम हेमंत ने दिल्ली के सीएम केजरीवाल की पत्नी से आज हुई मुलाकात के बाद कहा कि,  आज दिल्ली में माननीय मुख्यमंत्री भाई अरविंद केजरीवाल जी की पत्नी श्रीमती सुनीता केजरीवाल जी और आप सांसद भाई संजय सिंह जी से मुलाकात हुई। अरविंद जी समेत उनका परिवार और पार्टी बड़ी मजबूती के साथ षड्यंत्र के खिलाफ यह लड़ाई लड़ रहा है। हमारा संघर्षी साथ और शुभकामनाएं आप सभी के साथ है।

Delhi: 4 जुलाई को सीएम पद की ली थी शपथ

बता दें कि बीते 31 जनवरी को झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन को कथित भूमि घोटाले से सम्बन्धित मामले में गिरफ्तार किया गया था. इससे पहले उन्होंने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था. हाईकोर्ट ने उन्हें 28 जून को जमानत दी थी. इसके बाद उन्होंने एक बार फिर 4 जुलाई को सीएम पद की शपथ ली.

ये भी पढ़ें- West Bengal: मेदिनीपुर में एम्बुलेंस और लॉरी के बीच जोरदार टक्कर, 6 लोगों की मौत, दो घायल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

कोर्ट में सुनवाई के दौरान CM केजरीवाल ने जताई आपत्ति, कहा… ‘मैंने नहीं दिया ऐसा कोई भी बयान’
CM Arvind Kejriwal: मीडिया में दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को लेकर चल रहे बयान पर CM अरविंद केजरीवाल ने आपत्ति जाहिर की है. उन्होंने कोर्ट में कहा है कि सीबीआई की तरफ से मीडिया में प्लांट किया जा रहा है कि मैंने सारा दोष मनीष सिसोदिया पर डाल दिया है, जबकि मैंने ऐसा कोई बयान दिया ही नहीं है. इस मामले में कोर्ट ने भी अपनी बात कही है. वहीं आप नेता और सांसद संजय सिंह ने इस मुद्दे पर कहा कि कोर्ट ने पढ़ा कि ‘आपने ऐसा नहीं कहा है’.

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने मीडिया पर चल रहे बयान पर आपत्ति जाहिर की है. उन्होंने अदालत में सुनवाई के दौरान कहा कि सीबीआई की तरफ से मीडिया में प्लांट किया जा रहा है कि मैंने सारा दोष मनीष सिसोदिया पर डाल दिया है जबकि मैंने ऐसा कोई बयान दिया ही नहीं है. मैंने कहा है कि मैं भी निर्दोष हूं, मनीष सिसोदिया भी निर्दोष हैं, ‘AAP’ निर्दोष है. केजरीवाल ने कहा कि अभी तो इन्होंने अरेस्ट किया है. अगले तीन-चार दिन तक यह इसी तरह की चीज प्लांट करेंगे. उन्होंने अपील की कि इस चीज को भी ऑन रिकॉर्ड लिया जाए कि कैसे मीडिया में प्लांट किया जा रहा है और बदनाम किया जा रहा है.

कोर्ट में सुनवाई के दौरान CM केजरीवाल ने जाहिर की आपत्ति

CBI की तरफ से मीडिया में ख़बर प्लांट की जा रही है कि मैंने सारा दोष मनीष सिसोदिया पर डाल दिया है

‘मैंने ऐसा कोई बयान नहीं दिया, मैंने कहा है मैं भी निर्दोष हूं, मनीष सिसोदिया भी निर्दोष हैं, AAP निर्दोष है’

‘अभी तो… pic.twitter.com/yx2su0MBK2
— हिन्दी ख़बर | Hindi Khabar  (@HindiKhabar) June 26, 2024

वहीं इस मामले में केजरीवाल की आपत्ति के बाद कोर्ट में कहा गया ‘आपकी स्टेटमेंट मैंने पढ़ ली है, आपने ऐसा नहीं कहा है’.

Court: Aapki statement maine padh li hai, aapne aesa nahi kaha hai.
— Bar and Bench (@barandbench) June 26, 2024

सीबीआई के आरोपों पर अरविंद केजरीवाल की आपत्ति के बाद जज ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया जैसा सीबीआई के वकील दावा कर रहे थे।    #LatestNews #HindiNews #HindiKhabar #AAP #ArvindKejriwal@AamAadmiParty @AAPDelhi @ArvindKejriwal@Saurabh_MLAgk @AtishiAAP… pic.twitter.com/3YK5Prf2h4
— हिन्दी ख़बर | Hindi Khabar  (@HindiKhabar) June 26, 2024

दूसरी ओर राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने कोर्ट के बाहर मिडिया से बात करते हुए कहा कि ट्रायल कोर्ट द्वारा जमानत पर मोहर लगनी थी. उससे पहले नया केस लाया गया. कल PM आपातकाल की बात कर रहे थे. इससे बड़ा आपातकाल क्या हो सकता है?.

उन्होंने कहा, केजरीवाल आतंकी नहीं है. बस आपका मकसद CM केजरीवाल को जेल में रखना है. चार चार्जशीट में केजरीवाल के नाम का जिक्र तक नहीं है. पूरे देश के सामने दूध का दूध पानी का पानी हो चुका है। कोर्ट ने पढ़ा कि केजरीवाल ने सिसोदिया के बारे में ऐसा कुछ नही कहा है. उन्होंने कहा कि भले ही हमें चौराहे पर खड़ा करके गोली मार दो, पर ऐसा झूठ मत बोलो।

वहीं CM अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने ट्वीट किया कि 20जून, अरविंद केजरीवाल को बेल मिली। तुरंत ED ने stay लगवा लिया। अगले ही दिन CBI ने accused बना दिया। आज गिरफ़्तार कर लिया। पूरा तंत्र इस कोशिश में है कि बंदा जेल से बाहर ना आ जाए। ये क़ानून नहीं है। ये तानाशाही है, इमरजेंसी है।

https://twitter.com/HindiKhabar/status/1805905317701591144

यह भी पढ़ें: NDA सांसदों का कांग्रेस पर तंज, ‘संविधान बदलने वाले, संविधान को खतरे में डालने वाले, आज…’

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

आम आदमी पार्टी को भ्रष्टाचारी साबित करने के लिए भाजपा रोज नई कहानी गढ़ती है : सौरभ भारद्वाज
AAP: पार्टी मुख्यालय में हुई एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा, कि भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी परेशानी यह है, कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी को एक तथाकथित शराब घोटाले में हुए भ्रष्टाचार के झूठे आरोप में गिरफ्तार करने के बावजूद भी दुनिया और देश के लोग यह मानने को तैयार नहीं है, कि अरविंद केजरीवाल जी ने या आम आदमी पार्टी ने कोई भ्रष्टाचार किया है I उन्होंने कहा ना केवल आम जनता बल्कि भारतीय जनता पार्टी के भीतर का एक बड़ा तबका भी इस बात को स्वीकार कर रहा है, कि अरविंद केजरीवाल जी को गिरफ्तार करना भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी गलती है I उन्होंने कहा कि पिछले 2 साल से रोजाना भारतीय जनता पार्टी किसी न किसी माध्यम से आम आदमी पार्टी को भ्रष्टाचारी साबित करने के लिए कोई नई कहानी गढ़ती है I परंतु लाख कोशिशें के बावजूद भी भाजपा आम आदमी पार्टी को भ्रष्टाचारी साबित नहीं कर पाई I

AAP: सौरभ भारद्वाज ने कहा कि पिछले दो-तीन दिन से भारतीय जनता पार्टी एक नया शगुफा लेकर आई है I एक चरणप्रीत सिंह नामक व्यक्ति को अब भाजपा पार्टी आम आदमी पार्टी का फंड मैनेजर बता रही है I उन्होंने कहा कि भाजपा इस मामले में कुछ तथ्यों को छुपा रही है I उन्होंने बताया की यही व्यक्ति चरणप्रीत सिंह जिसे भारतीय जनता पार्टी आम आदमी पार्टी का फंड मैनेजर बता रही है, एक साल पहले सीबीआई द्वारा इन्हें गिरफ्तार किया गया था I उन्होंने बताया कि इस मामले में उनकी गिरफ्तारी के बाद सीबीआई के जज एमके नागपाल ने चरणप्रीत सिंह को यह कहते हुए जमानत दे दी थी, कि उनके खिलाफ कोई पर्याप्त सबूत नहीं मिले हैं, जिससे कि यह साबित हो की चरणप्रीत सिंह इस तथाकथित शराब घोटाले में शामिल हैं I सौरभ भारद्वाज ने कहा कि एक बार फिर इस चरणप्रीत सिंह को अब ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है और इस प्रकार से दिखाया जा रहा है जैसे की इस तथाकथित शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल जी के बाद यही दूसरा व्यक्ति था I उन्होंने कहा भाजपा ऐसा केवल और केवल इसलिए कर रही है क्योंकि इस पूरे मामले में ईडी और सीबीआई के पास एक भी ऐसा साक्ष्य नहीं है, जिसके आधार पर ईडी तथाकथित भ्रष्टाचार के झूठे मामले को आगे चला सके I

सौरभ भारद्वाज ने चरणप्रीत सिंह की गिरफ्तारी के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए बताया, कि इसकी गिरफ्तारी इस आधार पर की गई है, कि गुजरात के किसी हवाला कारोबारी ने अपनी किसी डायरी में अपने हाथ से इसका नाम लिखा हुआ है I उन्होंने कहा कि अब तक इस तथाकथित शराब घोटाले के मामले में एक ही बात सुनने में आ रही थी कि साउथ की किसी लॉबी से पैसा दिल्ली आया और गोवा के चुनाव में वह पैसा इस्तेमाल किया गया I उन्होंने कहा कि यदि साउथ से पैसा आया और गोवा में चुनाव के दौरान पैसे का इस्तेमाल हुआ तो गुजरात के किसी हवाला कारोबारी ने अपनी डायरी में इस संबंध में इस व्यक्ति का नाम क्यों लिखा, यह बात समझ से बिल्कुल परे है I एक और महत्वपूर्ण बात बताते हुए सौरभ भारद्वाज ने सहारा बिरला डायरी का हवाला देते हुए कहा, कि यह सभी को मालूम है और सुप्रीम कोर्ट के कई आदेश भी इस संबंध में आ चुके हैं, कि किसी भी डायरी में हाथ से लिखी हुई कोई भी एंट्री सबूत नहीं मानी जाती I उन्होंने कहा कि यदि डायरी में लिखी हुई बातों को सबूत माना जाता तो अब तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की भी जांच हो गई होती I क्योंकि जिस वक्त वह गुजरात के मुख्यमंत्री थे उनका नाम भी सहारा बिरला डायरी में पाया गया था I

सौरभ भारद्वाज ने एक अन्य महत्वपूर्ण बिंदु बताते हुए कहा कि चरणप्रीत को गिरफ्तार करने का जो दूसरा आधार बताया गया है, वह एक महिला का बयान है I जिसमें उसने कहा की गोवा में बीजेपी के मुख्यमंत्री का चुनावी कैंपेन में वह काम कर चुकी हैं I सौरभ भारद्वाज ने बताया कि सीबीआई के रिकॉर्ड में यह बात दर्ज है, कि चरणप्रीत सिंह एक फ्रीलांसर है I जिन्होंने कांग्रेस और तृणमूल के साथ-साथ विभिन्न पार्टियों के अलग-अलग समय पर कैंपेन के काम देखे हैं और चरणप्रीत सिंह ने आखिरी जिस कैंपेन के लिए काम किया वह था, प्रधानमंत्री जी का विकसित भारत कैंपेन I सौरभ भारद्वाज ने कहा कि भाजपा शासित केंद्र सरकार द्वारा रोजाना कुछ ना कुछ ऊल जलूल मामले लाकर यह कोशिश की जा रही है, कि देश की और दिल्ली की जनता के सामने अरविंद केजरीवाल जी और आम आदमी पार्टी को भ्रष्टाचारी साबित किया जा सके I परंतु पिछले 2 साल की सारी कोशिशें के बावजूद, आम आदमी पार्टी के सभी बड़े नेताओं को जेल में डाल देने के बावजूद भी भाजपा शासित केंद्र सरकार की जांच एजेंसियों को एक भी ऐसा कोई सबूत नहीं मिल पाया जिससे कि यह साबित हो सके कि ऐसा कोई घोटाला हुआ भी है I

ये भी पढ़ें: सहारनपुर में CM योगी का रोड शो, सड़क के दोनों तरफ रही भारी भीड़..पूरे रास्ते जयश्री राम की गूंज

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप