Chief Minister Yogi Adityanath Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

गोरखपुर को CM Yogi ने दी करोड़ों की सौगात, बोले-PM मोदी के तीसरे कार्यकाल में विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा भारत
CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार (15 मार्च) को गोरखपुर को एक बड़ी सौगात दी है। उन्होंने गोरखपुर को 1878 करोड़ रुपए की 76 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इसके साथ ही सीएम ने कार्यक्रम को संबोधित किया। CM ने नई टाउनशिप राप्तीनगर विस्तार एवं स्पोर्ट्स सिटी के साथ 25 परियोजनाओं का शिलान्यास तथा 51 परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने मंच पर नया सवेरा में कियॉस्क पाने वाले स्ट्रीट वेंडर को आवंटन प्रमाण पत्र भी वितरित किए। जबकि मंचीय कार्यक्रम से पूर्व भूमिपूजन, विभिन्न विभागों के स्टालों का अवलोकन तथा बच्चों का अन्नप्राशन कराया।

CM Yogi: ‘पीएम के नेतृत्व में भारत बदल चुका है’

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बीते दस सालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत बदल चुका है। सुरक्षित और समृद्ध हुआ भारत, दुनिया का सिरमौर बनने की ओर अग्रसर हो चुका है। दस सालों में यह विश्व की ग्यारहवीं से पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। अब मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बन जाएगा। तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने का मतलब देश में हर व्यक्ति की आय कई गुना बढ़ जाएगी। तब जन कल्याण की हर योजना संतृप्तिकरण के शत प्रतिशत लक्ष्य को प्राप्त कर लेगी।

CM Yogi: “विकसित उत्तर प्रदेश के लिए ‘विकसित गोरखपुर’ जरूरी”

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आज पूरा देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प से जुड़ चुका है और यह संकल्प ‘विकसित उत्तर प्रदेश’ से ही पूरा होगा। विकसित उत्तर प्रदेश के लिए ‘विकसित गोरखपुर’ जरूरी है। CM ने कहा कि विकसित देश, प्रदेश और जनपद का मतलब है बिना भेदभाव सबको शासन की सुविधाओं का लाभ सुनिश्चित होना। जब सभी को सुविधाओं का लाभ मिलेगा तो सबके चेहरे पर खुशहाली आएगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी लोगों से उच्च स्वर में ‘हमारा संकल्प विकसित भारत’ का उद्घोष भी कराया।

CM Yogi: जल्द जारी करेंगे फैमिली आईडी कार्ड

सीएम योगी ने कहा कि सरकार हर परिवार को जल्द फैमिली आईडी कार्ड जारी करने वाली है। इस कार्ड में परिवार के हर व्यक्ति का विवरण होगा। यदि किसी के पास काम नहीं होगा तो सरकार उसे काम दिलाएगी। जिसके पास मकान, शौचालय, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड नहीं होगा, उसके पास खुद जाकर सरकार यह सुविधा उपलब्ध कराएगी।

CM Yogi: युवा के लिए आजीविका तो आस्था का सम्मान भी

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘डबल इंजन की सरकार’ में युवा के लिए आजीविका है तो वहीं आस्था का सम्मान भी है और बहन, बेटियों, व्यापारियों को सुरक्षा भी। सरकार विकास को आगे बढ़ाने और विरासत के संरक्षण का कार्य कर रही है।

नई परियोजनाओं से बनेगी गोरखपुर की नई पहचान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राप्तीनगर विस्तार एवं स्पोर्ट्स सिटी प्रोजेक्ट की तारीफ करते हुए कहा कि इस परियोजना से हर वर्ग को उसकी जरूरत के अनुसार आवासीय सुविधा का लाभ मिलेगा तो साथ ही यहां अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम युवाओं की खेल प्रतिभा को आगे बढ़ाने का माध्यम बनेगा।

उन्होंने कहा कि खेल को आगे बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार सभी जिलों में खेलो इंडिया सेंटर बना रही है तो उसी तरह प्रदेश सरकार खेलो यूपी सेंटर बना रही है। उन्होंने गोरखपुर की उपलब्धियों में खाद कारखाना, फोरलेन सड़कों, एम्स, रामगढ़ताल के साथ स्पोर्ट्स सिटी और नई टाउनशिप को जोड़ते हुए कहा कि जब यह प्रोजेक्ट पूरा होगा तो गोरखपुर की एक नई पहचान बन जाएगी।

स्मार्ट सिटी के साथ युवा भी स्मार्ट बनेंगे

सीएम योगी ने कहा कि हमारी सिटी स्मार्ट बन रही है। अब हमारे युवा भी स्मार्ट बनेंगे। इसके लिए उन्होंने शहर के परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में स्मार्ट क्लास बनाने के लिए जीडीए के कार्यों की सराहना की।

हम समस्या नहीं समाधान पर विश्वास करते हैं

सीएम योगी ने 2014 में मानबेला में हुई नरेंद्र मोदी की जनसभा का स्मरण कराते हुए कहा कि तब की सरकार ने खाद कारखाना परिसर में अनुमति नहीं दी। तब नागरिकों के सहयोग से इसी मैदान पर मोदी जी की ऐतिहासिक सभा हुई। उन्होंने पूर्व की सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि समाज को जाति में बांटने वाले, शोषण करने वाले, लोगों के सामने समस्या खड़ी करते थे। उन्होंने किसानों को मुआवजा देने में आनाकानी की। जबकि हम समस्या नहीं, समाधान पर विश्वास करते हैं।

होली की शुभकामनाएं देकर कराया फिर एक बार मोदी सरकार का उद्घोष

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी लोगों को होली की शुभकामनाएं दीं। साथ ही उन्होंने कहा कि इस समय पूरे देश मे एक ही स्वर है, फिर एक बार मोदी सरकार। सीएम ने लोगों से इस नारे का जोरदार उद्घोष भी कराया।

समारोह को सांसद रविकिशन शुक्ल और महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया जबकि मंडलायुक्त अनिल ढींगरा ने लोकार्पण और शिलान्यास की परियोजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। लोकार्पण और शिलान्यास समारोह में विधायक विपिन सिंह, फतेह बहादुर सिंह, श्रीराम चौहान, महेंद्रपाल सिंह, प्रदीप शुक्ल, एमएलसी एवं भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह, महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

इन प्रमुख परियोजनाओं का सीएम ने किया शिलान्यास

राप्तीनगर विस्तार टाउनशिप एवं स्पोर्ट्स सिटी,  लागत 1799 करोड़ रुपये

वीर बहादुर सिंह नक्षत्रशाला में महंत अवेद्यनाथ ज्ञान विज्ञान पार्क की स्थापना – लागत 17.21 करोड़ रुपये

मेडिकल रोड पर चरगांवा के करीमनगर चौराहे को जोड़ने के लिए स्मार्ट सड़क – लागत 13.47 करोड़ रुपये

वॉटर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के अनुरक्षण और रामगढ़ताल में क्रीड़ा गतिविधियों के संचालन से जुड़े कार्य – लागत 10 करोड़ रुपये

इन प्रमुख परियोजनाओं का हुआ लोकार्पण

सिविल लाइंस में सिटी मॉल के सामने गोरखपुर हाट – लागत 1.78 करोड़ रुपये

सोनबरसा में स्मार्ट स्कूल एवं ग्राम पंचायत भवन – लागत 3.60 करोड़ रुपये

नया सवेरा पर फूड जोन (120 कियोस्क) – लागत 2.04 करोड़ रुपये

42 प्राथमिक/पूर्व माध्यमिक विद्यालयों का कायाकल्प

टाउनशिप में हर आयु वर्ग की आवासीय जरूरतों का ध्यान

जीडीए ने 174 एकड़ में आवासीय टाउनशिप राप्तीनगर विस्तार तथा 33 एकड़ में स्पोर्ट्स सिटी का प्रोजेक्ट बनाया है। टाउनशिप में हर आयु वर्ग की आवासीय जरूरतों के हिसाब से प्रावधान किए गए हैं। इसमें अल्प आय वर्ग के लिए 60 वर्ग मीटर के 184 भूखंड, एमआईजी के 75 वर्गमीटर के 213 भूखंड, 200 से 250 वर्गमीटर के 345 और 250 वर्गमीटर के एचआईजी के 557 भूखंड होंगे। इसके साथ ही ईडब्ल्यूएस, एलआईजी के लिए बहुमंजिला भवन होगा।

एमआईजी और एचआईजी श्रेणी के भवनों के लिए ग्रुप हाउसिंग के दो भूखंड, व्यावसायिक श्रेणी के 46 भूखंड, जनसुविधा दुकानों के लिए 7 भूखंड रहेंगे। स्कूल के लिए दो तथा हॉस्टल के लिए चार, क्लिनिक के लिए 5, हॉस्पिटल के लिए दो, होटल एवं मल्टीप्लेक्स के लिए एक-एक, भूखंड होंगे। प्रोजेक्ट में मल्टीलेवल पार्किंग, कम्युनिटी सेंटर, फायर स्टेशन, पुलिस चौकी और पार्क के लिए भी भूखंडों का प्रावधान किया गया है। जबकि स्पोर्ट्स सिटी में अंतरराष्ट्रीय स्तर का क्रिकेट स्टेडियम, फुटबाल ग्राउंड, टेनिस कोर्ट, कबड्डी मैदान, वॉलीबाल कोर्ट, एथलेटिक्स ट्रैक, मल्टीपर्पज स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और शूटिंग रेंज की व्यवस्था रहेगी।

ये भी पढ़ें- UP: ‘फार्मा सेक्टर का उपभोक्ता था यूपी, अब बनेगा उत्पादक और निर्यातक’-CM योगी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

UP: जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं 500 लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए निर्देश
UP: गोरखपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन में आए लोगों से मुलाकात की। इत्मीनान से उनकी समस्याएं सुनीं। अधिकारियों को निर्देशित किया कि जन समस्याओं का समाधान शीघ्रता से किया जाए।  इसमें किसी भी तरह की शिथिलता या लापरवाही नहीं होनी चाहिए। जनता की हर समस्या का निवारण सरकार की प्रमुख प्राथमिकता है। इनका निस्तारण गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी और संतुष्टिपरक होना चाहिए।

UP: सीएम योगी ने अधिकारियों को दिए निर्देंश

जनता दर्शन में गोरखनाथ मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के बाहर कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों तक सीएम योगी खुद पहुंचे और एक-एक करके सबकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने करीब 500 लोगों से मुलाकात की। सबको आश्वस्त किया कि उनके रहते किसी के साथ अन्याय नहीं होने पाएगा। सबके प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को संदर्भित करते हुए त्वरित निस्तारण का निर्देश देने के साथ लोगों को भरोसा दिलाया कि सरकार हर पीड़ित की समस्या का समाधान कराने के लिए दृढ़ संकल्पित है। उन्होंने अधिकारियों को यह भी हिदायत दी कि किसी की जमीन पर अवैध कब्जा करने वाले, कमजोरों को उजाड़ने वाले किसी भी सूरत में बख्शे न जाएं। उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।

लोगों ने इलाज के लिए आर्थिक सहायता की लगाई गुहार

मुख्यमंत्री के समक्ष जनता दर्शन में कई लोग इलाज के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लेकर पहुंचे थे। सीएम योगी ने उन्हें आश्वस्त किया कि सरकार इलाज के लिए भरपूर मदद करेगी। उनके प्रार्थना पत्रों को अधिकारियों को हस्तगत करते हुए मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि इलाज से जुड़ी इस्टीमेट की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूर्ण करा कर शासन में उपलब्ध कराया जाए।

राजस्व व पुलिस से जुड़े मामलों को उन्होंने पूरी पारदर्शिता वह निष्पक्षता के साथ निस्तारित करने का निर्देश देते हुए कहा कि किसी के साथ भी नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए। हर पीड़ित के साथ संवेदनशील व्यवहार अपनाते हुए उसकी मदद की जाए।

यह भी पढ़ें:–UP: प्रदेश में लगेंगे चार डॉप्लर रडार, आपदाओं पर योगी सरकार की रहेगी पैनी नजर

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए।”

Lok Sabha Election 2024: राममय माहौल में लोकसभा चुनाव, किसको होगा कितना फायदा?
Loksabha Election 2024: अयोध्या के श्रीराम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से पूरे देश में माहौल राममय है। उत्तर प्रदेश में तो और भी। वैसे भी चाहे यहां कोई गठबंधन हो जाय, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुआई में भाजपा पिछले आम चुनाव की तुलना में बेहतर प्रदर्शन ही करेगी। ऐसा राजनीति के जानकारों का भी मानना है।

Lok Sabha Election 2024: RLD के साथ आने से जाटलैंड में और मजबूत हुई BJP

जयंत चौधरी के राष्ट्रीय लोक दल (RLD) से गठबंधन के बाद भाजपा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जाटलैंड में और भी मजबूत हुई है। उत्तर प्रदेश में सपा और कांग्रेस के रिश्ते कभी तल्ख होते हैं तो कभी सामान्य। अंजाम क्या होगा, फिलहाल कुछ कहा नहीं जा सकता। राजनीति में तो और भी।

Loksabha Election 2024: हिंदी पट्टी से लगभग पूरी तरह साफ हुई कांग्रेस

देश में आम चुनावों के आकलन की बात तो कुछ महीने पहले हुए राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में हुए विधानसभा चुनावों में कांग्रेस और भाजपा में सीधा मुकाबला था।  2018 के विधानसभा चुनावों में विजेता होने के नाते माना जा रहा था कि इन राज्यों में कांग्रेस 2023 के विधानसभा चुनावों में भी बेहतर स्थिति में रहेगी। हिमाचल और कर्नाटक विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की जीत से ऐसा माहौल भी बनाया गया था। विरोधी तो यहां तक कहने लगे थे कि अब मोदी मैजिक के दिन लद गए।

बावजूद इसके छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्य प्रदेश में बीजेपी से कांग्रेस को मिली करारी हार से साबित होता है कि कांग्रेस हिंदी पट्टी में भाजपा से मुकाबला नहीं कर सकती। साथ ही इससे यह भी साबित होता है कि मोदी मैजिक अभी बरकरार है। इस हार ने हिमाचल और कर्नाटक में कांग्रेस की जीत को धुंधला कर दिया। बिहार में नीतीश कुमार की पलटमारी से अब वह सत्ता में साझीदार नहीं है। ले देकर झारखंड में ही वह साझीदार के रूप सत्ता में है। ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल में अकेले ही ताल ठोकने के मूड में हैं। केजरीवाल की आम आदमी पार्टी के अब तक के मूड-मिजाज से यही लगता है कि दिल्ली और पंजाब में वह अकेले ही लड़ेंगे। कुछ अन्य राज्यों की कुछ सीटों पर भी वह अपने उम्मीदवार उतारेंगे।

महाराष्ट्र में अशोक चव्हाण ने दिया कांग्रेस को झटका

उधर महाराष्ट्र में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण का पार्टी छोड़ना कांग्रेस के लिए बड़ा झटका है। इनके पिता शंकरराव चव्हाण भी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। इसी से इस परिवार की पकड़ और रसूख का अंदाजा लगाया जा सकता है। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के अनुसार कांग्रेस के कई और नेता भी भाजपा में आने मन बना चुके हैं।

साउथ को साधने की पूरी कोशिश कर रही भाजपा

ले देकर कांग्रेस की सारी उम्मीदें दक्षिण भारत के राज्यों से ही है। पर, भाजपा दक्षिण के इस किले में सेंध लगाने की भी लंबे समय से और नियोजित तरीके से तैयारी कर रही है।

असरदार मोदी मैजिक के बरकरार रहने की उम्मीद

यूं भी विधानसभा चुनावों के मुकाबले लोकसभा चुनावों में मोदी मैजिक कहीं अधिक असरदार रहता है। 2018 में जब कांग्रेस मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में विजेता थी उस समय भी अगले साल 2019 में लोकसभा के चुनावों में भाजपा की इन तीनों राज्यों में भारी जीत हुई। उम्मीद है कि इन चुनावों में भी मोदी मैजिक पहले की ही तरह बरकरार रहेगा।

यह भी पढ़ें:-Uttarakhand UCC Bill News: देवभूमि में CM धामी ने रचा इतिहास, UCC बिल पास

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए।”

एसयूडीएम-यूपी से प्रदेश के नागरिकों को मिलेंगी ऑनलाइन सुविधाएं
लखनऊ: योगी सरकार स्टेट अर्बन डिजिटल मिशन (एसयूडीएम-यूपी) के तहत निकायों की ऑनलाइन सुविधा के साथ ईज ऑफ डूइंग बिजनेस और जी2जी सेवाओं का विकास संग नगरीय निकायों के राजस्व स्रोतों में बढ़ावा देगी। इस पर मोहर लगा दी गई है। योगी सरकार ने पहले ही शहरी जनमानस को निकायों की बेहतर ऑनलाइन सुविधाएं देने के लिए स्टेट अर्बन डिजिटल मिशन (एसयूडीएम-यूपी) की स्थापना को हरी झंडी दी थी। बीते दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में इसके लिए मेमोरंडम ऑफ एसोसिएशन (MOA) नियमावली और सोसायटी रजिस्ट्रेशन एक्ट के अधीन पंजीकरण कराने संबंधी प्रस्ताव को मंजूरी दी गई थी। कैबिनेट की मंजूरी के बाद अब इस पर तेजी से कार्य किया जा रहा है और जल्द ही यह प्रदेश के नागरिकों और सरकार की सेवाओं के बीच लिंकिंग चेन जैसे काम करेगा। उल्लेखनीय है कि योगी सरकार पीएम मोदी (PM Modi) की मंशा के अनुरूप ई-गवर्नेंस को प्राथमिकता दे रही है। यह कदम उसी दिशा में अहम कड़ी है।

सेवाओं में आएगी पारदर्शिता

कैबिनेट की मंजूरी मिलने के बाद नगर विकास मंत्री एके शर्मा (MK Sharma) ने बताया था कि इससे लोगों को ऑनलाइन की बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। गृहकर, जलकर जमा करने के साथ ही जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र घर बैठे प्राप्त करने की सुविधा और बेहतर हो जाएगी। ईज ऑफ लिविंग सुविधाएं इससे और बेहतर होंगी। अमृत-2 के रिफार्म एजेंडा के तहत ऑनलाइन म्युनिसिपल सेवा प्रणाली को विकसित किया जाना है। स्टेट अर्बन डिजिटल मिशन, उत्तर प्रदेश (एसयूडीएमयूपी) का क्रियान्वयन प्रथम चरण में प्रदेश के 17 नगर निगमों, जनपद मुख्यालय की नगर पालिका परिषदों/ नगर पंचायतों में किया जाएगा। इसके बाद प्रदेश की समस्त निकायों में रोल-आउट करते हुए किया जाएगा। इस कार्य के लिये आवश्यक इन्फ्रास्ट्रक्चर एवं जनशक्ति की व्यवस्था भारत सरकार से इस संबंध में प्राप्त धनराशि से की जाएगी। एसयूडीएम-यूपी प्रदेश में नागरिकों को ऑनलाइन म्युनिसिपल सेवाएं उपलब्ध कराने, आवश्यक अनापत्तियां निर्गत कराने तथा इसके लिए डिजिटल तकनीक का प्रयोग करते हुए कार्यों में पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से नगर विकास विभाग के तहत नगरीय स्थानीय निकायों में समुचित, सक्षम, उपयुक्त प्रभावी एवं नागरिक केन्द्रित सुविधाएं प्रदान कर प्रदेश को डिजिटली सशक्त बनाने का कार्य करेगा।

राज्य सरकार पर नहीं पड़ेगा कोई अतिरिक्त वित्तीय भार

ईज ऑफ लिविंग के तहत आईटीआईटीईएस एवं अत्याधुनिक डिजिटल तकनीकों का उपयोग करते हुए नागरिक केन्द्रित सेवाओं का सुदृढ़ीकरण, उपलब्धता एवं उनका प्रभावी क्रियान्वयन कराना एसयूडीएम-यूपी के उद्देश्यों में शामिल है। ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को बढ़ावा देते हुए निर्धारित समय के तहत आवश्यक अनापत्तियां निर्गत कराना, जी-2-जी सेवाओं का विकास, प्रबन्धन व संचालन, नगरीय निकायों के राजस्व स्रोतों में वृद्धि कराना भी इसके उद्देश्यों में सम्मिलित है। एसयूडीएम-यूपी को क्रियान्वित एवं संचालित करने के लिए राज्य सरकार से किसी भी प्रकार की अतिरिक्त वित्तीय सहायता की आवश्यकता नहीं होगी। इस प्रकार एसयूडीएम-यूपी के सम्बन्ध में राज्य सरकार पर किसी प्रकार का अतिरिक्त वित्तीय भार नहीं आएगा। प्रदेश के निकायों में नियोजन (प्लैनिंग), प्रशिक्षण (ट्रेनिंग) एवं अभिनव प्रयोगों (इनोवेशन्स) / नवाचारों के रेप्लिकेशन (रेप्लिकेशन ऑफ इनोवेशन) तथा आदान-प्रदान (शेयरिंग, को-लर्निंग, क्रॉस-लर्निंग) किया जाएगा।

नगरीय निकायों की आय में होगी वृद्धि

अन्य प्रदेशों में किये गये नये एवं अभिनव प्रयोगों के विषय में जानकारी प्राप्त कर उनका लाभ निकायों को प्रदान कराने का कार्य भी मिशन द्वारा किया जाना है। एसयूडीएम-यूपी के तहत आवश्यक तकनीकी सेवाएं प्रदेश के साथ निकायों में प्रचलित विभिन्न मिशन्स, योजनाओं की सेवाओं, सुविधाओं के साथ इण्टीग्रेट किया जायेगा। नगरीय स्थानीय निकायों में डिजिटल तकनीक का प्रयोग सुनिश्चित करने एवं उसके माध्यम से प्रदान की जाने वाली सुविधाओं के अनुश्रवण के फलस्वरूप उसके सापेक्ष होने वाली आय से नगरीय निकायों की आय में वृद्धि की सम्भावना है। इसका उद्​देश्य ईज ऑफ लिविंग, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस एवं अन्य आवश्यक जी-2-जी सर्विसेज का विकास, प्रबन्धन एवं संचालन सुनिश्चित कराना डिजिटल तकनीकों के माध्यम से धन एवं समय की बचत सुनिश्चित करना है।

ये भी पढ़ें: Vivek Agnihotri ने क्यों मांगी HC जस्टिस से माफी, जानें पूरा मामला

रिपोर्ट – राहुल, संवाददाता लखनऊ

सामर्थ्य और संभावना को प्रदर्शित करती हैं करोड़ों की योजनाएं: सीएम योगी
गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने कहा कि एक दौर वह भी था जब जनता पांच-दस लाख रुपये की सड़क बनने पर खुश होकर उसी को नियति मान लेती थी। आज एक साथ हजारों करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की शुरुआत होती है। यह हमारे सामर्थ्य को प्रदर्शित करता है। साथ ही रोजगार की संभावनाओं को भी आगे बढ़ाता है।

सीएम योगी मंगलवार शाम गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) की विश्व स्तरीय सुविधाओं वाली खोराबार टाउनशिप व मेडिसिटी की लांचिंग, 3838 करोड़ रुपये की 172 विकास परियोजनाओं के शिलान्यास-लोकार्पण समारोह को संबोधित कर रहे थे।

आकार ले रहा नया गोरखपुर

सभी को वासंतिक नवरात्र की शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि गोरखपुर एक नए गोरखपुर के रूप में उभर रहा है। यहां एयरपोर्ट का विस्तार हो रहा है। 14 फ्लाइट से संख्या और बढ़ने वाली है। चौड़ी सड़कें, एम्स, खाद कारखाना, फोरलेन, सिक्सलेन, शहर के चारों तरफ रिंग रोड जैसी परियोजनाएं विकास को और आगे ले जाने में सफलता दिलाएंगी। रामगढ़ताल और चिड़ियाघर का तो कहना ही क्या। शहर सुंदर और आकर्षण का केंद्र बने, इसके लिए ऐसी कई परियोजनाएं आएंगी।

गोरखपुर में यूज होगा गोरखपुर का पैसा

सीएम ने कहा कि नए गोरखपुर के लिए अभी और कई कार्यक्रम होंगे। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में भी गोरखपुर के लिए हजारों करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव आए हैं। यहां नए होटल्स आ रहे हैं, बड़े अस्पताल बन रहे हैं, नए उद्योग लग रहे हैं, नई टाउनशिप बस रही है। इन सबके साथ जरूरी है कि यहां ऐसे संस्थान भी खुलें जहां से स्किल डेवलपमेंट के कार्यक्रमों से जुड़कर युवा को यहीं नौकरी व रोजगार मिल सके। जब यहां के युवा को बाहर नहीं जाना पड़ेगा, यहीं रोजगार मिल जाएगा तो गोरखपुर का पैसा गोरखपुर में ही यूज (प्रयोग) होगा।

एयरपोर्ट जैसा विकसित होगा गोरखपुर रेलवे स्टेशन

सीएम योगी ने कहा कि नए गोरखपुर में रेलवे स्टेशन भी एयरपोर्ट जैसा विकसित होने जा रहा है। रेलवे स्टेशन पर वेटिंग एरिया व कैंटीन भी एयरपोर्ट जैसी बेहतरीन होंगे।

कुशीनगर में खुलेगा कृषि विश्वविद्यालय

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज गोरखपुर क्षेत्र नौजवानों को आधुनिकतम शिक्षा देने का बड़ा केंद्र बन चुका है। यहां चार विश्वविद्यालय हैं। आने वाले दिनों में गोरखपुर की सीमा पर कुशीनगर जिले में कृषि विश्वविद्यालय भी खुल जाएगा। इससे कृषि के क्षेत्र में जीवन संवारने की चाह रखने वाले युवाओं को बाहर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

बिना धोखेबाजी होने वाला विकास ही वास्तविक

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिना धोखेबाजी होने वाला विकास ही वास्तविक होता है। विकास की प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ाते हुए यह भी जरूरी है कि लोग किसी के बहकावे में न आएं। आवास हेतु जमीन के लिए किसी मीडिएटर की चक्कर मे पड़ने की बजाय जीडीए से सम्पर्क करें। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सबको जरूरत के मुताबिक आवास मिले और किसी के साथ धोखा भी न हो।

खोराबार के एक भी गांव में नहीं होगा जलजमाव

खोराबार क्षेत्र को जलजमाव से मुक्त करने की दिशा में तरकुलानी रेगुलेटर के निर्माण का जिक्र करते हुए सीएम ने कहा कि इससे कई गांवों में जलजमाव की दिक्कत दूर हो गई है। जल्द ही रामगढ़ताल से तरकुलानी रेगुलेटर तक नाले की ड्रेजिंग भी हो जाएगी। इससे जलजमाव की समस्या का स्थायी समाधान होगा और खोराबार क्षेत्र के एक भी गांव में जलजमाव नहीं होगा। मुख्यमंत्री ने शहर में जलनिकासी की समस्या के समाधान के लिए गोड़धोइया नाला परियोजना का भी उल्लेख किया।

भूमि पूजन के बाद सीएम ने किया पौधारोपण

जीडीए की खोराबार टाउनशिप और मेडिसिटी की लांचिंग समारोह में वैदिक विधि विधान से भूमि पूजन करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पौधरोपण भी किया। इसके पूर्व सीएम से जीडीए की तरफ से लगाए गए योजनपरक स्टालों, आवसीय वित्त पोषण की सुविधा देने वाले बैंकों के स्टालों का निरीक्षण भी किया।

दिव्यांगजनों को किया मोटरराइज्ड ट्राइसाइकिल का वितरण

योजनाओं की लांचिंग व विकास कार्यों के लोकार्पण-शिलान्यास से पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम स्थल पर 71 दिव्यांगजन को मोटरराइज्ड ट्राइसाइकिल का वितरण किया। दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की तरफ से सभी को मोटरराइज्ड ट्राइसाइकिल के साथ हेलमेट भी दिया गया था।

ये भी पढ़ें: स्व. पंडित रामपाल त्रिवेदी के नाम से हुआ हजरतगंज का मेफेयर तिराह

रिपोर्ट – लाल चंद, संवाददाता लखनऊ

Ayodhya: प्रदूषण मुक्त होगी राम नगरी, इलेक्ट्रिक बसों की हुई शुरूआत
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने रामनगरी अयोध्या को एक बड़ी सौगात दी है। यूपी सरकार ने श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए अयोध्या में 10 इलेक्ट्रिक बसों की शुरूआत की है। सरकार के इस फैसले से अयोध्या प्रदूषण मुक्त रहेगा। साथ ही ऑटो, रिक्शा, ई-रिक्शा संचालकों की मनमानी भी खत्म होगी।

अयोध्या में 10 इलेक्ट्रिक बसों की शुरूआत Ayodhya

यूपी सरकार (UP Government) ने श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए अयोध्या में 10 इलेक्ट्रिक बसों की शुरूआत की है। जिसे अयोध्या नगर विधायक और विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ने हरी झंडी दिखाकर नगर में रवाना किया है। सरकार के इस फैसले से अयोध्या प्रदूषण मुक्त रहेगा। साथ ही रिक्शा संचालक श्रद्धालुओं से जो मनमर्जी से वसूली करते थे वो भी खत्म होगा। श्रद्धालुओं ने कई बार रिक्शा संचालक की मनमर्जी से किराए बढ़ाने की शिकायत भी की थी। जिसेक बाद सभी की सहूलियत और पर्यावरण की शुद्धता के मद्देनजर सरकार ने ठोस कदम उठाया है। इलेक्ट्रिक बसों के चलते श्रद्धालुओं को किराए में एक बड़ी राहत को मिलने जा रही है। तो वहीं उनके सुरक्षा का भी इसमें पूरा ध्यान रखा गया है। वातानुकूलित इलेक्ट्रिक बसें अयोध्या के प्रमुख चौराहों से श्रद्धालुओं को उनके घर तक पहुंचाएगी।

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बसों की शुरुआत

वहीं अयोध्या विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विशाल सिंह के मुताबिक आगामी दिनों में अयोध्या में केवल इलेक्ट्रॉनिक बसें ही चलेंगी। जिनकी संख्या 10 से बढ़ाकर 35 की जाएगी। अयोध्या में बनाए जाने वाले सभी प्रवेश द्वारों से इलेक्ट्रॉनिक बसें प्रमुख स्थलों तक जाएंगी। जहां से श्रद्धालु पैदल मठ मंदिरों के दर्शन पूजन के लिए सुविधा पूर्वक जा सके। इसके अलावा अयोध्या डिपो को भी सरकार की तरफ से दस नई बसें मिली हैं। रामनवमी में आने वाले श्रद्धालुओं की अपार भीड़ को देखते हुए इलेक्ट्रॉनिक बसें चलाई जा रही है। यह  इलेक्ट्रॉनिक बसें पूरी तरह से वातानुकूलित है। इन बसों क माध्यम से श्रद्धालु आराम से राम जन्म भूमि तक पहुंच सकेंगे। उपाध्यक्ष विशाल सिंह ने कहा कि आगामी समय में अयोध्या में केवल इलेक्ट्रिक वाहन ही चलेंगे। जिससे राम नगरी अयोध्या को प्रदूषण मुक्त रखा जा सकेगा।

अयोध्या नगर विधायक की प्रतिक्रिया

अयोध्या नगर विधायक के मुताबिक सीएम योगी ने अयोध्या दौरे के दौरान समीक्षा बैठक की थी। जिसमें अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं को दी जाने वाली व्यवस्था कैसे बेहतर हो सकती हैं इसको लेकर मंथन किया था। शुरुआती दौर में अयोध्या के लिए 10 इलेक्ट्रॉनिक बसें उपलब्ध कराई गई हैं। इसके अलावा आगामी दिनों में 35 बसे इलेक्ट्रॉनिक बसें अयोध्या में चलाए जाने का उद्देश्य रखा गया है। जल्दी ही अयोध्या में प्रवेश द्वार बनाए जाएंगे उन मार्गों से अयोध्या के अंदर तक इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी।

ये भी पढ़ें: Breaking: प्रयागराज कोर्ट ने अतीक अहमद को सुनाई उम्र कैद की सजा

UP: अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता में यूपी को मिले 43 मेडल, सीएम योगी ने बढ़ाया उत्साह
UP Government: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के कार्यकाल को 6 साल पूरे हो गए हैं। इन 6 सालों में योगी सरकार ने प्रदेश में विकास के लिए तमाम बड़े-बड़े काम किए हैं। प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था बेहतर करने और अपराधियों की लगाम कसने के साथ ही पर्यावरण का भी विशेष ख्याल रखा गया है।

मुख्यमंत्री योगी ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह UP

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज कई कार्यक्रमों में शामिल हए। मुख्यमंत्री आवास 5 कालिदास मार्ग पर भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 26वीं अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता के खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। साथ ही प्रतियोगिता में पदक विजेताओं को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने वन विभाग को बड़ी सौगात दी। सीएसआर फंड से वन विभाग के पुलिसकर्मियों को 250 मोटरसाइकिल और महिला गार्ड को 34 स्कूटी दी गई। कार्यक्रम में वन एवं पर्यावरण मंत्री अरुण सक्सेना राज्यमंत्री केपी मलिक मौजूद थे। साथ ही मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा और वन विभाग के कई अधिकारी भी मौजूद रहे।

जन आंदोलन 2022 की कॉफी टेबल बुक का विमोचन UP GOVERNMENT

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जन आंदोलन 2022 की कॉफी टेबल बुक का विमोचन किया। इस दौरान जल उत्सव माह का भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने हाथों से शुभारंभ किया। सीएम योगी ने कार्यक्रम के दौरान मौजूद अधिकारियों को भी संबोधित किया। सीएम योगी ने कहा कि- ‘आज एक साथ यूपी वन विभाग के कई कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैंI वन विभाग के पुलिसकर्मियों ने उत्तर प्रदेश के सम्मान को बढ़ाने का काम किया है’। वन कर्मियों ने अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेकर 43 मेडल प्राप्त किएI

सीएम योगी ने हीरो मोटोकॉर्प लिमिटेड का धन्यवाद दिया

वनों की सुरक्षा के लिए सीएसआर फंड से ढाई सौ मोटर बाइक, 35 स्कूटी वन विभाग को दिए गएI जिसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हीरो मोटोकॉर्प लिमिटेड का धन्यवाद दिया। साथ ही विश्वास दिलाया कि सभी गाड़ियों को वन विभाग अच्छी तरह से प्रयोग करेगा।

ये भी पढ़ें: Uttar Pradesh: बारिश से बर्बाद हो रहीं फसलें, सदमे से एक किसान की मौत

Yogi Adityanath का रिकॉर्ड बेमिसाल, मुख्यमंत्री पद पर पूरे करेंगे 6 साल
योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) 25 मार्च को कार्यालय में छह साल पूरे करने वाले हैं। इसके साथ ही वो उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले मुख्यमंत्री बन जाएंगे।

राज्य सरकार के एक प्रवक्ता के मुताबिक, योगी अपने दूसरे कार्यकाल का पहला साल पूरा करते ही लगातार छह साल छह दिन तक मुख्यमंत्री पद पर रहने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे। आपको बता दें कि ये राज्य में किसी भी मुख्यमंत्री के लिए अब तक की सबसे लंबी अवधि है।

इससे पहले 1954 से 1960 तक पांच साल 345 दिन तक कांग्रेस के डॉक्टर संपूर्णन और कांग्रेस के मुख्यमंत्री रहे।

भाजपा (BJP) के नेतृत्व वाली राज्य सरकार लखनऊ (Lucknow) में एक संवाददाता सम्मेलन आयोजित करेगी। इस खास मौके पर सरकार एक समारोह की शुरुआत करेगी, जहां योगी, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, राज्य महासचिव (संगठन) धर्मपाल सिंह और अन्य पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।

इस दौरान मुख्यमंत्री अपनी सरकार की छह साल की उपलब्धियां और पिछले छह साल में राज्य में हुए बदलावों के बारे में बताएंगे। वो बेहतर कानून व्यवस्था और रोजगार और स्वरोजगार के अवसरों के कारण राज्य में बने निवेश के अनुकूल माहौल के बारे में भी बात करेंगे।

आपको बता दें कि इसी तरह प्रभारी मंत्रियों द्वारा जिलों में प्रेस कांफ्रेंस की जाएगी। इन प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्थानीय सांसद, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष और विधान परिषद सदस्य मौजूद रहेंगे।

आपको याद दिला दें कि 2022 में राज्य विधानसभा में 255 सीटें जीतकर भाजपा राज्य में दूसरी बार सत्ता में आई। इस जश्न में पार्टी की राज्य यूनिट भी इस अवसर को विभिन्न कार्यों के साथ मनाएगी।

यहां देखें वीडियो

CM योगी आज कानपुर के दौरे पर रहेंगे, कई विकास कार्यों की देंगे सौगात
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज कानपुर के दौरे पर जाने वाले है। इसी के साथ सीएम यहां पर कई परियोजनाओं की सौगात भी देने वाले है। बता दें निकाय चुनाव से पहले वे शहरवासियों को 387.59 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात देने जाएंगे। वहीं पालिका स्टेडियम में बने स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, कारगिल पार्क में बोटिंग समेत 174.12 करोड़ की डेढ़ सौ परियोजनाओं का भी लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा 213.47 करोड़ की 122 परियोजनाओं का शिलान्यास भी होगा।

कई परियोजनाओं की देंगे सौगात

बता दें सीएम सुबह 11:30 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। इसके साथ ही वीएसएसडी कॉलेज में आयोजित समारोह के दौरान मुख्यमंत्री स्मार्ट सिटी, मेट्रो सहित विभिन्न विभागों के स्टॉलों का जायजा लेंगे। मुख्यमंत्री सुबह साढ़े 11 बजे लखनऊ से हेलीकाप्टर द्वारा चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि पहुंचेंगे। यहां पर सड़क मार्ग से वीएसएसडी कॉलेज पहुंचेंगे और यहां बौद्धिक सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। बता दें इस कार्यक्रम स्थल पर ही कई योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।

UP Big Breaking: योगी आदित्यनाथ को मिली बम से उड़ाने की धमकी, यूपी पुलिस अलर्ट
लखनऊ।   उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बम से हमला करके जान से मारने की धमकी दी गई है। यह धमकी पुलिस कंट्रोल रूम 112 के व्हाट्सएप पर भेजे एक मैसेज के जरिए दी गई। धमकी देने वाले ने अपना नाम शाहिद बताया और कहा कि तीन दिन में बम से उड़ा दिया जाएगा। जिसके बाद पुलिस ने सुशांत गोल्फ सिटी कोतवाली में इस सम्बन्ध में एफआईआर दर्ज करा दी गई है। पुलिस प्रशासन और खुफिया एजेंसी इस मामले की जांच कर रही हैं।

112 के व्हाट्सएप नम्बर पर आई धमकी

कन्ट्रोल रूम यूपी-112 के आपरेशन कमांडर सुभाष कुमार ने एफआईआर दर्ज कराई है कि दो अगस्त की शाम को ऑपरेशन इंटरनेट मीडिया के व्हाट्सएप नम्बर पर मैसेज आया कि सीएम योगी को तीन दिन के अंदर बम से उड़ा देंगे। सुभाष ने इसकी जानकारी सम्प्रेक्षण अधिकारी अंकिता दुबे को दी। पुलिस ने मैसेज का स्क्रीन शॉट लेकर खुफिया एजेन्सियों को भी दिया है।

जांच के लिए कई टीमें गठित

इस मैसेज के बाद प्रदेश पुलिस अलर्ट हो गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अब मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है।  उसकी गिरफ्तारी के लिए टीमें बनाकर जांच में लगा दी गई हैं। सर्विलांस और साइबर सेल की टीम समेत पुलिस की कई अन्य टीमें मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपी के बारे में जानकारी जूता रही है। धमकी देने वाले की लोकेशन को ट्रेस किया जा रहा है।

यूपी विधानसभा चुनाव के दौराम भी मिली थी धमकी

यह पहला मौका नहीं है जब सीएम योगी को जान से मारने की धमकी दी गई हो। इससे पहले यूपी विधानसभा चुनाव के दौरान 4 फरवरी 2022 को लेडी डॉन नाम के ट्विटर हैंडल से सीएम योगी को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। चुनाव से पहले सीएम योगी को मिली इस धमकी से यूपी पुलिस के होश उड़ गए थे। पुलिस ने आरोपी को तलाशने की काफी कोशिश की लेकिन उसका पता नहीं चल पा रहा था। लेडी डॉन ट्विटर हैंडल को ट्रेस करते-करते गोरखपुर पुलिस आरोपी सोनू तक पहुंच गई। सोनू एक माह से आगरा जेल में बंद था जिसके बाद गोरखपुर की कैंट पुलिस वारंट ‘बी’ के तहत उसे गिरफ्तार कर गोरखुपर ले आई थी। यहां अदालत में पेशी के बाद उसे जेल भेज दिया गया था।