BJP Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

चंडीगढ़ और पंजाब विश्वविद्यालय की रक्षा के लिए भाजपा-अकाली दल से दूर रहने की जरूरत: सीएम मान
Punjab News : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज एक बार फिर स्पष्ट किया कि आम आदमी पार्टी (आप) सरकार की प्राथमिकता पंजाब और इसके लोग हैं, जबकि कांग्रेस, भाजपा और अकाली दल कुर्सी की लड़ाई में उलझे हुए हैं। गांव जिंदवड़ी में आयोजित लोक मिलनी कार्यक्रम के दौरान उन्होंने दावा किया कि आप सरकार से पहले केवल 22 फीसदी के मुकाबले अब पंजाब के 80 फीसदी खेतों तक नहरी पानी पहुंच चुका है और इसे 100 फीसदी तक ले जाने का लक्ष्य है।

पंजाब के पानी, चंडीगढ़ और पंजाब विश्वविद्यालय की रक्षा पर जोर

मुख्यमंत्री ने यह भी ऐलान किया कि पंजाब को अपने पानी, चंडीगढ़ और पंजाब विश्वविद्यालय की रक्षा के लिए भाजपा और अकाली दल से दूर रहने की जरूरत है। उन्होंने सरकार के 14,000 किलोमीटर नहरी पानी की पाइपलाइन नेटवर्क, मुफ्त बिजली, मैरिट आधारित नौकरियों और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सरकार एक खुशहाल और रंगला पंजाब बनाने के लिए काम कर रही है।

लोक मिलनी कार्यक्रम की तस्वीरें एक्स पर साझा कीं

इस लोक मिलनी के कुछ अंश साझा करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने एक्स पर लिखा, “श्री आनंदपुर साहिब के गांव जिंदवड़ी में लोगों के साथ दिल की बातें साझा कीं। पारंपरिक पार्टियों ने हमेशा कुर्सी और परिवारवाद की राजनीति की है, लेकिन हमारी सरकार आम लोगों के लिए काम कर रही है। हमने युवाओं को मैरिट पर नौकरियां, बेहतरीन शिक्षा, खेतों तक नहरी पानी पहुंचाने के लिए 14,000 किलोमीटर पाइपलाइन और मुफ्त बिजली दी है। गांवों के विकास को तेज करने के लिए हमने छह पंचायतों को 20-20 लाख रुपये के चेक भी सौंपे। हमारा एकमात्र उद्देश्य खुशहाल और प्रगतिशील ‘रंगला पंजाब’ बनाना है। इंकलाब जिंदाबाद।”

साढ़े चार साल से अधिक के कार्यकाल में विकास कार्यों का दावा

लोक मिलनी के दौरान सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “हमारी सरकार के पिछले साढ़े चार साल से अधिक के कार्यकाल के दौरान हमने राज्य के लोगों की भलाई और पंजाब की तरक्की के लिए पूरी लगन से काम किया है। दूसरी ओर विपक्षी पार्टियों ने हमेशा राज्य को बेरहमी से लूटा है और लोगों के संसाधनों की लूट कर उनका शोषण किया है। ये लोग किसी रहम के हकदार नहीं हैं और उन्हें उनके पापों का सबक सिखाया जाना चाहिए।”

भाजपा-अकाली गठबंधन को लेकर सुखबीर बादल पर निशाना

उन्होंने कहा, “कुछ दिन पहले तक अकाली नेता सुखबीर बादल भाजपा के खिलाफ झंडा उठाए घूम रहे थे, लेकिन अब वह राज्य में सत्ता हासिल करने के लिए भाजपा के साथ गठबंधन करने के लिए पबों के बल आ गए हैं। उनका एकमात्र उद्देश्य बिना किसी वैचारिक समानता के सत्ता हासिल करके राज्य को तबाह करना है, जो पंजाब के लिए बेहद घातक होगा। ये लोग अवसरवादी हैं, जिनका राज्य से कोई सरोकार नहीं है। मैं लोगों से अपील करता हूं कि वे इन पार्टियों के गुमराह करने वाले हथकंडों में कभी न आएं, जिन्हें पंजाब की कोई चिंता नहीं है।”

पंजाब से जुड़े कई मुद्दों पर भाजपा को घेरा

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “इन पार्टियों का राज्य और इसके लोगों के खिलाफ काम करने का रिकॉर्ड दागी रहा है और इन्हें कभी माफ नहीं किया जा सकता। भाजपा पंजाब विरोधी मानसिकता की शिकार है और इसने हमेशा पंजाब के साथ अन्याय किया है, चाहे वह पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़, भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड (बी.बी.एम.बी.), सतलुज यमुना लिंक (एस.वाई.एल.) नहर, हरिके नहर, गणतंत्र दिवस की झांकियां, ग्रामीण विकास फंड (आर.डी.एफ.) या सीमावर्ती क्षेत्र के फंडों का मुद्दा हो।”

कृषि कानूनों के विरोध में जान गंवाने वाले किसानों का जिक्र

उन्होंने आगे कहा, “काले कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान शहीद हुए पंजाब के 700 से अधिक किसानों की हत्या से भाजपा के हाथ रंगे हुए हैं।”

आप के विस्तार और राजस्थान में जीत का जिक्र

मुख्यमंत्री ने कहा, “आप अपनी जनहितैषी और विकासोन्मुखी नीतियों के कारण देशभर में अपने पंख फैला रही है। राजस्थान में स्थानीय निकायों के चुनावों में पार्टी की जीत इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है। पारंपरिक पार्टियों ने अपने बेबुनियाद और विभाजनकारी हथकंडों से हमेशा आम आदमी को मूर्ख बनाया है। वह दिन गए, जब ये पार्टियां ‘उतर काटो मैं चढ़ूं’ का खेल खेलती थीं और सत्ता के लिए अपनी बारी का इंतजार करती थीं।”

पारंपरिक दलों पर एक-दूसरे के हितों की रक्षा का आरोप

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “वास्तव में इन पार्टियों ने अपने सत्ता के दिनों में एक-दूसरे के हितों की रक्षा की, जिसके कारण इनके कुकर्म कभी सामने नहीं आए। आज लोग ‘आप’ को चुन रहे हैं और इस पार्टी का चुनाव चिन्ह ‘झाड़ू’ राज्य और देश की राजनीतिक व्यवस्था की सफाई कर रहा है। इसलिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी।”

अकाली दल पर बेअदबी और माफिया को संरक्षण देने का आरोप

अकाली दल को आड़े हाथों लेते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “अपने लंबे कुशासन के दौरान अकालियों ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी का पाप किया, इस घिनौने अपराध के दोषियों को संरक्षण दिया और निर्दोष लोगों पर गोलीबारी की अनुमति दी। अकालियों ने पंजाबियों की मानसिकता को भावनात्मक ठेस पहुंचाने और राज्य में कई तरह के माफिया को संरक्षण देने के अलावा राज्य को बेरहमी से लूटा। अकालियों को दिया गया हर वोट बेअदबी के पक्ष में होगा।”

अकाली नेतृत्व पर नशे के कारोबार को संरक्षण देने का आरोप

उन्होंने कहा, “अकाली नेतृत्व को कभी माफ नहीं किया जा सकता क्योंकि वह राज्य की कई पीढ़ियों की नस्लकुशी के लिए जिम्मेदार था, क्योंकि उनके लंबे कुशासन के दौरान नशे के कारोबार को संरक्षण दिया गया और यह फलता-फूलता रहा। लोग इन पार्टियों के गुमराह करने वाले प्रचार में नहीं आएंगे और आने वाले दिनों में इन्हें उचित सबक सिखाएंगे।”

पुराने शासन पर राज्य की दौलत लूटने का आरोप

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “उन्होंने अपने सत्ता के दिनों के दौरान राज्य की दौलत को बेरहमी से लूटा और पंजाब के युवाओं को नशे की राह पर धकेला है।”

सुखबीर बादल पर बुनियादी मुद्दों की जानकारी न होने का आरोप

अकाली नेता सुखबीर बादल पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, “सुखबीर बादल जमीनी हकीकतों से अनजान हैं क्योंकि उन्होंने पूरी जिंदगी सुख-सुविधाओं और आलीशान माहौल में बिताई है। सुखबीर बादल कॉन्वेंट के पढ़े हुए हैं, जिन्हें राज्य की बुनियादी भौगोलिक स्थिति का भी ज्ञान नहीं है, लेकिन वह पंजाब में सत्ता हासिल करना चाहते हैं। बाकी सब छोड़िए, पूर्व उपमुख्यमंत्री राज्य की बुनियादी फसलों में भी अंतर नहीं कर सकते क्योंकि उन्हें बुनियादी मुद्दों के बारे में बहुत कम ज्ञान है।”

सरकारी खजाने के एक-एक रुपये के समझदारी से इस्तेमाल का दावा

मुख्यमंत्री ने दावा किया, “मैं राज्य का बेमिसाल विकास सुनिश्चित करने के लिए अपना खून-पसीना बहा रहा हूं और हर गुजरते दिन के साथ हम लोगों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिए कई नई जनहितैषी पहल कर रहे हैं। पुराने नेताओं के विपरीत मैंने सरकारी खजाने से एक पैसा भी नहीं मांगा, बल्कि यह सुनिश्चित किया है कि करदाताओं का एक-एक रुपया जनकल्याण के लिए समझदारी से खर्च किया जाए।”

लोगों के बीच रहकर उनकी समस्याएं सुनने की बात

उन्होंने कहा, “लोगों का बेटा और भाई होने के नाते मैंने पुराने नेताओं की तरह आलीशान जिंदगी जीने के बजाय लोगों के दुख-दर्द और मुश्किलों को साझा करने पर ध्यान केंद्रित किया है। पहले किसी भी शासक ने लोगों की मुश्किलों के बारे में विस्तारपूर्वक बातचीत करने और मिशनरी भावना से उन्हें हल करने के लिए इस तरह लोगों के बीच आकर काम नहीं किया।”

फीडबैक के लिए फील्ड में रहने की बात

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “उन अहंकारी राजनेताओं ने लोगों से मिलने की बजाय हमेशा खुद को अपनी बड़ी कोठियों की ऊंची दीवारों तक सीमित रखा और अब वे राज्य सरकार के हर कदम से घबराए हुए हैं। इसके विपरीत मैं विकासोन्मुखी और नागरिक-केंद्रित नीतियां बनाने के लिए लोगों से फीडबैक लेने हेतु हमेशा फील्ड में रहा हूं, जिससे राज्य के विकास को बड़ा प्रोत्साहन मिला है।”

90 फीसदी से अधिक परिवारों को मुफ्त बिजली का दावा

मुख्यमंत्री ने कहा, “आप सरकार राज्य के खजाने के एक-एक पैसे का इस्तेमाल राज्य के लोगों की भलाई के लिए कर रही है। राज्य के 90 फीसदी से अधिक परिवारों को मुफ्त बिजली मिल रही है। यहां तक कि किसानों को भी आज दिन के समय बिजली मिल रही है, जो पहले कभी नहीं हुआ था।”

टैक्स के पैसे को विकास कार्यों पर खर्च करने की बात

उन्होंने कहा, “लोगों के टैक्स का पैसा राज्य का है और हम इसे लोगों की भलाई पर समझदारी से खर्च कर रहे हैं। लोगों का पैसा विकास, स्कूलों, अस्पतालों और सड़कों के माध्यम से लोगों के पास वापस आ रहा है।”

70,000 से अधिक युवाओं को नौकरियां देने का दावा

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “पंजाब सरकार लोगों के लिए काम कर रही है और इसने घरों को मुफ्त बिजली, 70,000 से अधिक युवाओं को बिना भ्रष्टाचार के नौकरियां, बेहतर सड़कें, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं, बुनियादी ढांचे का निर्माण करने के अलावा कई अन्य प्रमुख पहल की हैं, जिन्हें पुराने नेताओं द्वारा नजरअंदाज किया गया था।”

युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए खेल स्टेडियमों पर जोर

उन्होंने कहा, “युवाओं को नशे की बीमारी से दूर करने के लिए राज्य में 3,100 खेल स्टेडियम बनाए जा रहे हैं। हमने शिक्षा को प्राथमिकता दी है और लोगों के जीवन को बदलने के लिए शिक्षा क्षेत्र में क्रांतिकारी पहल की हैं।”

शिक्षा को गरीबी और सामाजिक बुराइयों से बाहर निकलने की कुंजी बताया

मुख्यमंत्री ने कहा, “कोई भी मुफ्त की चीजें या रियायती कार्ड राज्य से गरीबी या अन्य सामाजिक बुराइयों को खत्म नहीं कर सकते, लेकिन शिक्षा ही एक ऐसी चाबी है, जो लोगों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाकर उन्हें इस चक्र से बाहर निकाल सकती है। इस कारण हमारी सरकार आम आदमी को सशक्त बनाने के लिए शिक्षा के स्तर में सुधार के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।”

45,000 किलोमीटर सड़कों की मरम्मत और अपग्रेडेशन का दावा

उन्होंने कहा, “राज्यवासियों की सुविधा के लिए 45,000 किलोमीटर सड़कों की मरम्मत और अपग्रेडेशन की जा रही है।” मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “मेरे पद संभालने के बाद नहरी सिंचाई के अधीन क्षेत्र बढ़कर 80 फीसदी हो गया है, जिससे किसानों को बहुत लाभ हुआ है।”

मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत 10 लाख रुपये तक कैशलेस इलाज

मुख्यमंत्री ने कहा, “लोगों को व्यापक स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए राज्य सरकार ने ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ शुरू की है, जो देश में अपनी तरह की पहली योजना है, जो पंजाब के प्रत्येक निवासी परिवार के लिए 10 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज प्रदान करती है। यह बहुत गर्व और संतोष की बात है कि पंजाब ऐसा व्यापक स्वास्थ्य कवरेज देने वाला पहला भारतीय राज्य है, जिसने गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करते हुए आम जनता पर वित्तीय बोझ को काफी कम किया है।”

‘मावां धीयां सत्कार योजना’ के तहत महिलाओं को वित्तीय सहायता

मुख्यमंत्री ने आगे कहा, “‘मावां धीयां सत्कार योजना’ के तहत 1 जुलाई से 18 वर्ष से अधिक उम्र की प्रत्येक महिला लाभार्थी को 1,000 रुपये और एस.सी. महिलाओं के मामले में 1,500 रुपये की वित्तीय सहायता के बारे में उनके मोबाइल पर नोटिफिकेशन मिल रहे हैं। ये फंड सीधे बैंक खातों में ट्रांसफर किए जाएंगे और पहले से सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्राप्त कर रही महिलाएं भी इसकी पात्र होंगी। पंजाब की 97 फीसदी महिलाओं को इस योजना का लाभ मिला है और राज्य सरकार ने बजट में 9,300 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं।”

लोक मिलनी कार्यक्रम में मंत्री और सांसद रहे मौजूद

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस, लोकसभा सदस्य मालविंदर सिंह कंग और अन्य उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें – UPI ट्रांजेक्शन चार्ज पर सियासी घमासान, राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

AAP और गोवा फॉरवर्ड के पोस्टर से गोवा में छिड़ा सियासी घमासान, काँग्रेस बीजेपी से तीसरी बार धोखा न खाने का आह्वान
Goa Politics : गोवा में फरवरी 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले सियासत ने अचानक करवट ले ली है। इसी बीच आम आदमी पार्टी और गोवा फॉरवर्ड पार्टी की ओर से लगाए गए एक साझा पोस्टर ने राज्य की चुनावी राजनीति में तीसरे विकल्प को लेकर चर्चा बढ़ा दी है। पोस्टर पर लिखा है, Congress & BJP cheated you twice. Don’t let them cheat you the 3rd time. यानी कांग्रेस और बीजेपी ने गोवा की जनता को दो बार ठगा, अब तीसरी बार उन्हें ऐसा मत करने देना।

साझा पोस्टर में तीसरे राजनीतिक विकल्प का सीधा संदेश

गोवा की सड़कों पर दिखाई दे रहा यह पोस्टर महज चुनावी प्रचार नहीं, बल्कि 2027 के चुनाव की नई राजनीतिक लाइन खींचने की कोशिश है। संदेश सीधा है, गोवा को हर बार बीजेपी और कांग्रेस के बीच चुनाव करने के लिए मजबूर क्यों किया जाए? क्या गोवा की जनता के पास अपना मजबूत, स्थानीय और गैर-बीजेपी, गैर-कांग्रेस विकल्प नहीं हो सकता? आप और गोवा फॉरवर्ड पार्टी इसी सवाल को राजनीतिक ताकत में बदलने की कोशिश कर रहे हैं।

बीजेपी-कांग्रेस के बीच मुकाबले में क्षेत्रीय दलों की बढ़ी भूमिका

गोवा में लंबे समय से चुनावी मुकाबला मुख्य रूप से बीजेपी और कांग्रेस के बीच रहा है। हालांकि पिछले कुछ चुनावों में क्षेत्रीय दलों और आम आदमी पार्टी जैसे नए राजनीतिक खिलाड़ियों ने इस समीकरण को प्रभावित किया है। 2022 के विधानसभा चुनाव में AAP ने दो सीटों पर जीत दर्ज की थी और उसका वोट शेयर करीब 6.77 प्रतिशत रहा था। वर्तमान विधानसभा में भी पार्टी के दो विधायक हैं।बेनाउलिम से वेन्जी वीगास और वेलिम से क्रूज सिल्वा AAP का प्रतिनिधित्व करते हैं, जबकि गोवा फॉरवर्ड पार्टी के अध्यक्ष विजय सरदेसाई फतोर्डा से विधायक हैं।

दक्षिण गोवा में AAP और GFP की मौजूदगी अहम

संभावित AAP और गोवा फॉरवर्ड पार्टी समीकरण का एक महत्वपूर्ण पहलू दक्षिण गोवा है, जहां इन दोनों दलों की विधानसभा में मौजूदगी है।AAP के दोनों मौजूदा विधायक दक्षिण गोवा से हैं और विजय सरदेसाई भी दक्षिण गोवा की फतोर्डा सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं। इसके साथ ही AAP उत्तर गोवा में भी अपना संगठनात्मक आधार बढ़ाने की कोशिश कर रही है। इससे 2027 के चुनाव में पार्टी के राज्यव्यापी विस्तार की संभावनाओं को लेकर राजनीतिक चर्चा बढ़ी है।

बीजेपी और कांग्रेस से दूरी बनाकर तीसरे विकल्प की तैयारी

AAP और गोवा फॉरवर्ड पार्टी की राजनीति का एक अहम हिस्सा बीजेपी और कांग्रेस दोनों से दूरी बनाए रखना है। AAP की ओर से बीजेपी सरकार की नीतियों को लेकर रोजगार, पर्यावरण, जमीन और स्थानीय हितों जैसे मुद्दे उठाए जाते रहे हैं, जबकि कांग्रेस भी BJP के खिलाफ अपना राजनीतिक आधार मजबूत करने की कोशिश कर रही है। ऐसे में तीसरे राजनीतिक विकल्प की सक्रियता विपक्षी वोटों के समीकरण को प्रभावित कर सकती है। हाल के दिनों में AAP और GFP के बीच संभावित तीसरे मोर्चे को लेकर बातचीत की खबरों के साथ गोवा फर्स्ट जैसे व्यापक राजनीतिक सहयोग की चर्चाएं भी सामने आई हैं। यदि दोनों दल चुनाव से पहले सीटों के तालमेल और साझा कार्यक्रम पर सहमति बनाते हैं, तो गोवा का चुनावी मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के पारंपरिक द्विध्रुवीय मुकाबले से आगे बढ़कर बहुकोणीय हो सकता है।

साझा पोस्टर ने संभावित गठबंधन को लेकर बढ़ाई चर्चा

आप- गोवा फॉरवर्ड पार्टी का साझा पोस्टर इसी बदलते राजनीतिक समीकरण की ओर संकेत करता है। तीसरी बार मत ठगने देना का संदेश बीजेपी और कांग्रेस दोनों के खिलाफ राजनीतिक विकल्प खड़ा करने की कोशिश को स्पष्ट करता है। अब सवाल यह है कि क्या यह संभावित गैर-बीजेपी, गैर-कांग्रेस गठबंधन चुनाव तक एक संगठित राजनीतिक ताकत का रूप ले पाता है और उत्तर गोवा से दक्षिण गोवा तक अपनी मौजूदगी को वोट में बदल पाता है।

फरवरी 2027 के चुनाव से पहले तैयार होने लगा राजनीतिक नैरेटिव

फरवरी 2027 के विधानसभा चुनाव में अभी कई महीने बाकी हैं, लेकिन गोवा में चुनावी नैरेटिव तैयार होना शुरू हो चुका है। आम आदमी पार्टी और गोवा फॉरवर्ड पार्टी के बीच बढ़ता राजनीतिक तालमेल इस बार के चुनाव में बीजेपी बनाम कांग्रेस से अलग तीसरे विकल्प को एक महत्वपूर्ण चुनावी मुद्दा बना सकता है।

ये भी पढ़ें – हर बच्चे को पढ़नी और आत्मसात करनी चाहिए पीएम मोदी की पुस्तक ‘एग्जाम वॉरियर्स’- सीएम योगी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

मुजफ्फरनगर दंगे की बरसी पर अखिलेश पर बरसे संगीत सोम, बोले- ‘न माफ किया था, न करेंगे’
Lucknow News : मुजफ्फरनगर दंगे की बरसी पर सियासत एक बार फिर गरमा गई है. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस को लेकर बीजेपी के पूर्व विधायक संगीत सोम ने उन पर तीखा हमला बोला. सोम ने आरोप लगाया कि जब मुजफ्फरनगर में हिंसा के दौरान हिंदू मारे जा रहे थे और पश्चिमी उत्तर प्रदेश हिंसा की आग में जल रहा था, तब अखिलेश यादव सैफई में डांस देख रहे थे. उन्होंने कहा कि सनातनी मुजफ्फरनगर दंगे को न भूले हैं और न ही कभी भूलेंगे.

संगीत सोम ने कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि सोमवार की प्रेस कॉन्फ्रेंस में अखिलेश यादव मुजफ्फरनगर दंगे की बरसी पर कुछ बोलेंगे और सनातनियों से माफी मांगेंगे. उनके मुताबिक अखिलेश यादव को यह बताना चाहिए था कि उनके शासन में हजारों हिंदुओं के साथ क्या हुआ. सोम ने कहा कि यह दुर्भाग्य है कि अखिलेश यादव को आज भी अपने कथित किए की याद नहीं आई.

उन्होंने आरोप लगाया कि मुजफ्फरनगर में अखिलेश यादव के इशारे पर पुलिस ने हिंदुओं पर गोली चलाई और दंगे कराए गए, उन्होंने अखिलेश यादव के राजनीतिक इतिहास को सनातन विरोधी बताते हुए कहा कि कभी राम मंदिर के भक्तों पर गोली चलवाई गई तो कभी दंगे कराए गए.

सहारनपुर कार्रवाई पर भी साधा निशाना

संगीत सोम ने सहारनपुर में अवैध निर्माण के खिलाफ हुई कार्रवाई को लेकर भी अखिलेश यादव पर निशाना साधा, उन्होंने कहा कि सरकारी बिल्डिंग पर बने अवैध निर्माण को हटाया गया है, लेकिन अखिलेश यादव इस कार्रवाई को लेकर बौखला गए हैं, उन्होंने सवाल किया कि क्या अखिलेश यादव भूमाफियाओं के साथ हैं? सोम ने कहा कि कब्जे वाली जमीन और इस तरह के अवैध मस्जिद-मजार निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

अंकित बालियान हत्याकांड का भी किया जिक्र

मुरादाबाद के अंकित बालियान हत्याकांड का जिक्र करते हुए सोम ने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव राजनीतिक फायदे के लिए ऐसी घटनाओं पर नजर रखते हैं और एनकाउंटर होने के बाद माफियाओं का साथ देने लगते हैं, उन्होंने कहा कि अब उत्तर प्रदेश में दंगा नहीं हो सकता और प्रदेश में कानून का राज है.

अखिलेश को विकास से मतलब नहीं

संगीत सोम ने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव को प्रदेश में बन रहे पर्यटन स्थलों, एम्स और एक्सप्रेस-वे से कोई मतलब नहीं है, उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव केवल डांस देखने में व्यस्त रहते थे और उन्हें माफियाओं से मतलब था, उन्होंने अखिलेश यादव को ‘मुगल शासन का आखिरी शासक’ बताते हुए कहा कि अब उत्तर प्रदेश में मुगल शासन नहीं चलेगा. सोम ने अपने ऊपर हुई कार्रवाई का भी जिक्र किया और आरोप लगाया कि अखिलेश यादव ने उन पर फर्जी रासुका लगाई और कई निर्दोष लोगों को जेल भेजा.

सपा-कांग्रेस गठबंधन पर भी हमला

सपा-कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर चल रही खींचतान पर सोम ने कहा कि दोनों दल खुद को बड़ी पार्टी मान रहे हैं, उन्होंने दावा किया कि अखिलेश यादव कांग्रेस को 20-30 सीट में निपटाना चाहते हैं, जबकि कांग्रेस 200 सीट मांग रही है, उन्होंने कहा कि इस गठबंधन का कोई पता नहीं कि कब और कैसे होगा.

सोम ने दावा किया कि बीजेपी 300 सीटों के साथ उत्तर प्रदेश में सरकार बनाएगी, उन्होंने कहा कि बीजेपी जमीन पर चुनाव लड़ रही है और काम भी कर रही है.

PDA फॉर्मूले पर कसा तंज

वहीं, सपा के PDA फॉर्मूले पर तंज कसते हुए संगीत सोम ने कहा, ‘पी से पापी, डी से डकैत, ए से अपराधी,’ उन्होंने इसे छलावा बताया. सोम ने कहा कि प्रदेश में सड़कें, स्कूल-कॉलेज बन रहे हैं, निवेश आ रहा है और इंफ्रास्ट्रक्चर सुधर रहा है, उन्होंने दावा किया कि चुनाव में सपा बसपा से भी पीछे रहेगी.

ये भी पढ़ें- 11 हजार छात्रों को बड़ा तोहफा, UPSC, SSC, Banking समेत इन प्रतियोगी परीक्षाओं की फ्री तैयारी कराएगी सरकार

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

‘PDA से विरोधियों की बेचैनी बढ़ रही’, अखिलेश यादव का BJP पर तीखा हमला
UP News : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला. सपा में शामिल होने वाले नए नेताओं और कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे PDA से नए लोग जुड़ रहे हैं, विरोधियों की बेचैनी बढ़ती जा रही है. अखिलेश ने दावा किया कि PDA को रोकने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं.

अखिलेश यादव ने PDA की नई व्याख्या करते हुए कहा कि अब इसमें Protest, Demonstration और Activist वाले लोग भी शामिल हो रहे हैं, उन्होंने विरोधियों पर तंज कसते हुए कहा कि PDA को लेकर उनके “पेट में दर्द” हो रहा है.

सपा प्रमुख ने कहा कि PDA प्रोग्रेसिव और विजनरी है और लोगों को जोड़ने वाला है, उन्होंने दावा किया कि चुनाव के लिहाज से PDA जितना गंभीर है, उतना कोई और नहीं है.

स्वास्थ्य विभाग में कर्मचारियों की कमी

अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर योगी सरकार पर भी सवाल उठाए, उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार में स्वास्थ्य विभाग “वेंटिलेटर पर” है.

उन्होंने PDA ऑडिट का हवाला देते हुए स्वास्थ्य विभाग में कर्मचारियों की कमी और कथित लापरवाही का मुद्दा उठाया. अखिलेश के मुताबिक प्रदेश में 6 हजार से ज्यादा डॉक्टरों के पद खाली हैं, जबकि नर्सिंग और पैरामेडिकल स्टाफ के करीब 24 हजार पद रिक्त हैं. उन्होंने यह भी दावा किया कि प्रदेश में करीब 16 हजार की आबादी पर एक डॉक्टर की स्थिति है. गोरखपुर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की संख्या कम होने का दावा करते हुए उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक है.

फ्री बस सेवा पर भी सरकार को घेरा

रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए मुफ्त बस सेवा को लेकर भी अखिलेश ने सरकार पर सवाल उठाए, उन्होंने कहा कि सरकार ने फ्री बस सेवा की घोषणा तो की, लेकिन कई जगह पर्याप्त बसों और उचित इंतजाम की कमी रही.

सपा प्रमुख ने अंकित बालियान हत्याकांड का मुद्दा उठाते हुए कहा कि पीड़ित परिवार न्याय की मांग कर रहा है, उन्होंने दावा किया कि अंकित को 18 गोलियां मारी गईं.

सरकार पर गंभीर आरोप

अखिलेश ने सवाल किया कि प्रदेश में सरकार किसकी है और लोगों को न्याय कौन देगा, उन्होंने पीलीभीत, बहराइच और श्रावस्ती समेत कई जगहों पर घटनाओं का जिक्र करते हुए सरकार पर गंभीर आरोप लगाए.

अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में “न तो तानाशाही चलेगी और न ही दानाशाही चलेगी,” उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियों और व्यवस्था से आम लोगों को परेशानी हो रही है और आने वाले चुनाव में जनता इसका जवाब देगी.

ये भी पढ़ें- चीनी की कीमतों पर बड़ी राहत, 20% तक सस्ती हुई शुगर, सरकार ने लिया बड़ा फैसला

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

E20 पर केजरीवाल का मोदी सरकार पर हमला, बोले- गोवा और यूपी में बीजेपी हारी तो 5 दिन में वापस होगा E20
Arvind Kejriwal : आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को गोवा के मिरामार में ई-20 के खिलाफ टाउनहॉल कर मोदी सरकार पर निशाना साधा, उन्होंने कहा कि मोदी सरकार इतनी आसानी से ई-20 वापस नहीं लेने वाली. इसके लिए भाजपा को गोवा और उत्तर प्रदेश में हराना होगा. क्योंकि इन्हें अहंकार हो गया है कि जनता कहां जाएगी, जीतना तो भाजपा को ही है. इनका यही अहंकार तोड़ना होगा.

अगर इन दोनों राज्यों में भाजपा हार गई तो मोदी सरकार 5 दिन के अंदर ई-20 वापस ले लेगी, उन्होंने कहा कि भारत में 80 फीसद वाहन ई-20 के इस्तेमाल योग्य नहीं हैं. फिर भी सरकार जबरदस्ती इसे थोप रही है. भाजपा के लोग अनपढ़ हैं. ये न कोई स्टडी कराते हैं और ना ही किसी स्टडी को मानते हैं. जैसे ही ई-20 का मुद्दा शांत होगा, ये लोग ई-30 लाएंगे और डीजल में भी इथेनॉल मिलाएंगे.

ई-20 को लेकर लोगों के अनुभव सुने

गोवा आयोजित टाउनहाल में ई-20 को लेकर लोगों के अनुभवों को सुनने के उपरांत अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ई-20 से लगभग सभी गाड़ियों की माइलेज 30 से 40 फीसद कम हो गई है और 60 से 70 फीसद गाड़ियों के इंजन व फ्यूल ट्रांसमिशन सिस्टम खराब हो रहे हैं. यह समस्या केवल गोवा की नहीं है, बल्कि पूरे देश में लोग इसके खिलाफ आवाज उठा रहे हैं. लेकिन पता नहीं किन कारणों से प्रधानमंत्री देश के लोगों की बात नहीं सुन रहे हैं.

अरविंद केजरीवाल ने बताया कि ई20 पेट्रोल से गोवा सबसे ज्यादा प्रभावित है, क्योंकि यहां दोपहिया और चारपहिया वाहनों का घनत्व पूरे देश में सबसे ज्यादा है. गोवा में 87 फीसद परिवारों के पास दोपहिया और 47 फीसद परिवारों के पास चारपहिया वाहन हैं, जो राष्ट्रीय औसत से कहीं अधिक है. कुछ लोगों को गलतफहमी है कि गोवा में ई20 लागू नहीं हुआ है.

7 लाख लोगों ने लाइव देखा था

असल में 1 अप्रैल 2026 से पूरे देश के हर पेट्रोल पंप पर केवल ई20 पेट्रोल ही मिल रहा है और शुद्ध पेट्रोल उपलब्ध नहीं है. गोवा के पेट्रोल पंपों पर लोग जो पेट्रोल भरवा रहे हैं, वह ई20 ही है, इसी वजह से गाड़ियों की माइलेज कम हो रही है.

अरविंद केजरीवाल ने बताया कि हमने दिल्ली में भी एक नेशनल टाउन हॉल किया था, जिसे देश भर में एक साथ 7 लाख लोगों ने लाइव देखा था. दुनिया में शायद ऐसा पहली बार हुआ कि इतनी बड़ी संख्या में लोगों ने एक साथ कोई वर्चुअल रैली लाइव देखी हो. उसी दिन हमने तय किया था कि हम पूरे देश में ऐसे ही टाउन हॉल करेंगे. अब अलग-अलग राज्यों में ये कार्यक्रम हो रहे हैं.

किसी कंपनी ने जवाब नहीं दिया

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैंने 29 ऑटो मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों को चिट्ठी लिखकर पूछा था कि क्या 2023 से पहले बनी उनकी कारों, स्कूटरों और मोटरसाइकिलों में ई20 का सुरक्षित इस्तेमाल किया जा सकता है? किसी कंपनी ने जवाब नहीं दिया. बाद में फोन करने पर नौ कंपनियों के अधिकारियों ने नाम न बताने की शर्त पर खुलकर बात की, उन्होंने बताया कि ई20 बहुत खतरनाक फ्यूल है और 2023 से पहले बने पेट्रोल बेस्ड वाहनों में इसका इस्तेमाल बहुत खतरनाक होगा. कंपनियों के अधिकारियों ने कहा कि वे खुलकर यह बात नहीं बोल सकते क्योंकि उन पर केंद्र की मोदी सरकार का भारी दबाव है. यदि वे ई20 के खिलाफ बोलते हैं, तो उन पर ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स की रेड हो जाएगी और उनके प्लांट बंद कर दिए जाएंगे.

28 जुलाई को केंद्र सरकार को सौंपी रिपोर्ट

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि देश की ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों की सोसाइटी सियाम की मीटिंग में सभी कंपनियों ने ई20 को बंद करने की मांग उठाई थी. सियाम ने एक रिसर्च बेस्ड रिपोर्ट तैयार की, जिसमें ई20 को बहुत खतरनाक बताया गया था. 28 जुलाई को यह रिपोर्ट केंद्र सरकार को सौंपी गई और इसे बंद करने का अनुरोध किया गया. जब यह रिपोर्ट सोशल मीडिया पर सार्वजनिक हो गई, तो सरकार ने दबाव डालकर एक हफ्ते के भीतर सियाम से वह रिपोर्ट वापस करवा ली. सियाम ने बयान दिया कि शायद उनसे कोई गलती हो गई थी. इतने बड़े संगठन की रिपोर्ट में गलती कैसे हो सकती है? जाहिर है कि ईडी और सीबीआई की धमकी देकर और दबाव डालकर वैज्ञानिक व थर्ड पार्टी रिपोर्ट वापस करवाई जा रही हैं.

देश में चीनी की भारी कमी हो गई

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 25 लाख टन चीनी के बराबर गन्ने को इथेनॉल बनाने के लिए डाइवर्ट कर दिया गया, जिससे देश में चीनी की भारी कमी हो गई. पिछले एक महीने में चीनी के दाम 30 रुपए प्रति किलो बढ़ गए हैं. 30 जुलाई को जो चीनी 45 रुपए किलो थी, वह आज बाजार में 75 रुपए किलो है. एक तरफ बेवकूफ और अनपढ़ सरकार ने गन्ने को इथेनॉल के लिए डाइवर्ट कर पेट्रोल में मिलावट की, जिससे लोग ई20 से परेशान हैं. दूसरी तरफ चीनी भी महंगी कर दी, जिससे लोग और परेशान हैं. सरकार का दावा था कि पेट्रोल में 20 फीसद इथेनॉल मिलाने से कच्चे तेल का आयात 20 फीसद कम होगा और विदेशी मुद्रा बचेगी. लेकिन चीनी की कमी के कारण अब देश चीनी का आयात कर रहा है. ऐसे में जो विदेशी मुद्रा बची थी, वह चीनी के आयात में खर्च हो गई.

देश को कोई फायदा नहीं हुआ

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ऐसी बेवकूफ सरकार मैंने अपनी जिंदगी में नहीं देखी. जब सरकार फैसले लेती है, तो विशेषज्ञों से चर्चा करती है. क्या किसी विशेषज्ञ ने यह नहीं बताया कि इतना गन्ना डाइवर्ट करने से चीनी की कमी हो जाएगी या ये लोग किसी की सुनते ही नहीं हैं? नितिन गडकरी कहते थे कि इथेनॉल मिक्स करने से पेट्रोल 15 रुपए लीटर मिलेगा, लेकिन वह सस्ता नहीं हुआ. सरकार के सभी दावे खोखले साबित हुए और देश को कोई फायदा नहीं हुआ. कुछ लोगों का मानना है कि डोनाल्ड ट्रंप, मोदी जी पर दबाव डाल रहे हैं. अमेरिका के पास इथेनॉल सरप्लस है और सरकार द्वारा पैदा की गई इस कृत्रिम कमी के बाद अब अमेरिका से इथेनॉल आयात किया जाएगा, ताकि ई20 को बढ़ाकर ई30 और ई40 किया जा सके.

सरकार ई30 का ट्रायल और रिसर्च कर रही

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि देश में 80 फीसद वाहन ई20 के लायक नहीं हैं, फिर भी इसे जबरदस्ती थोपा जा रहा है. सरकार कह रही है कि वह ई30 का ट्रायल और रिसर्च कर रही है, लेकिन भाजपा वाले कोई स्टडी नहीं करते. ये अनपढ़ लोग हैं, इन्हें स्टडी करनी ही नहीं आती. ये लोग बस माहौल देख रहे हैं. जैसे ही ई20 का मामला शांत होगा, वे ई30, ई40 और ई85 तक ले आएंगे. इसलिए लोग अभी बाजार से नई गाड़ी न खरीदें, क्योंकि सरकार साल भर में ई20 गाड़ियों में ई30 और ई40 पेट्रोल थोप देगी, जिससे गाड़ियां खराब हो जाएंगी. सरकार ने डीजल और सीएनजी में भी मिलावट करने की घोषणा कर दी है.

मोदी जी ने यह सब 3 साल में कर दिया

अरविंद केजरीवाल ने अन्य देशों के उदाहरण देते हुए बताया कि जिन देशों ने इथेनॉल लागू किया, उन्होंने लंबा समय लिया. जापान में अभी ई3 लागू है और वह ई20 तक 2040 में पहुंचेगा. अमेरिका दुनिया में सबसे ज्यादा इथेनॉल बनाता है, फिर भी वहां ई10 लागू है. ब्राजील में 1931 में ई5 आया था और 55 साल बाद 1985 में ई20 आया. इथेनॉल बेस्ड फ्यूल लागू करने से पहले भारी तैयारी की जरूरत होती है. ऑयल टैंकर, पेट्रोल पंप के स्टोरेज टैंक और गाड़ियों के इंजन बदलने पड़ते हैं. नई गाड़ियों को ई20 के अनुकूल बनाना पड़ता है, जिसमें 15-20 साल का समय लगता है, लेकिन मोदी जी ने यह सब 3 साल में कर दिया.

गाड़ी खराब होने से भारी आर्थिक परेशानी

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जो कोई भी ई20 के खिलाफ आवाज उठाता है, ये लोग उसे एंटी- नेशनल बोल देते हैं. एक आम आदमी अपनी हैसियत से बढ़कर लोन लेकर या अपनी बचत लगाकर गाड़ी खरीदता है. 10,000 किमी की गारंटी के भीतर ही नई गाड़ियां खराब हो रही हैं. जब किसी की गाड़ी खराब होती है, तो उसे भारी आर्थिक और मानसिक परेशानी उठानी पड़ती है.

15 मार्च तक ई20 वापस हो जाएगा

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भाजपा वालों को अहंकार है कि वे जो मर्जी कर लें, जीतना तो उन्हें ही है. जनता तो उन्हें ही वोट देगी. इन्हें यह अहंकार है कि जनता तो इनके पास ही आएगी. लेकिन अगर इस बार विधानसभा चुनाव में गोवा और उत्तर प्रदेश में भाजपा हार जाए, तो 10 मार्च को नतीजे आने के बाद 15 मार्च तक ई20 वापस हो जाएगा. गोवा में 87 फीसद लोगों के पास दोपहिया और 47 फीसद लोगों के पास चारपहिया वाहन हैं, जो ई20 से परेशान हैं. अगर सब मिलकर एक बार ठान लें कि इस बार भाजपा को वोट नहीं देना है, तो मुझे लगता है 5 दिन के अंदर अगर ई20 वापस नहीं हो जाए, तो मैं अपनी राजनीति छोड़ दूंगा. इस बार गोवा के अंदर सभी लोग भाजपा को हरा के दिखा दें. देखना, 5 दिन के अंदर ई20 वापस हो जाएगा.

ये भी पढ़ें- चीनी की उपलब्धता पर सीएम योगी सख्त, कहा- चीनी की कोई कमी नहीं, जमाखोरी और कालाबाजारी करने वालों पर होगी कार्रवाई

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

विदेशी पैसे के बल पर भारत की सामाजिक एकता को खंडित करना चाहती है कांग्रेसः सीएम योगी
Up News : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रायबरेली की धरती से कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाया। कहा कि कांग्रेस ने देश-समाज को बांटा, संविधान का गला घोंटा और फिर तुष्टिकरण की नीति पर चलकर विदेशी पैसे के बल पर भारत की सामाजिक एकता को खंडित करना चाहते हैं। उन्होंने प्रदेश-देशवासियों से अनुरोध किया कि इनसे सतर्क-सावधान होकर पीएम मोदी के नेतृत्व में विरासत और विकास के अभियान को बढ़ाना चाहिए। सीएम ने रायबरेली के सांसद/नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी व कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पर भी खूब निशाना साधा।

मुख्यमंत्री ने सोमवार को फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज मैदान में हुए कार्यक्रम में रक्षाबंधन से पहले रायबरेली, बछरावां और हरचंदपुर विधानसभा क्षेत्र को 879 करोड़ रुपये की 346 विकास परियोजनाओं की सौगात दी। सीएम ने कहा कि रसोइयों से रक्षाबंधन की शुरुआत की है, 26 को माताओं के लिए नई योजना घोषित करेंगे।

वीआईपी संसदीय क्षेत्र के नाम वाले रायबरेली में थी बदहाली

सीएम ने कहा कि रायबरेली अब बदल चुका है। पहले लोग इसे वीआईपी जनपद व संसदीय क्षेत्र कहते थे, लेकिन वीआईपी के नाम पर यहां बदहाली, अराजकता, अभाव था और गरीबों को शासन की योजनाओं का लाभ नहीं मिलता था। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी ने पीड़ा व्यक्त की थी कि एक रुपये भेजता हूं, नीचे सिर्फ 15 पैसे पहुंचता है। सीएम ने कहा कि यह 85 पैसा खाने वाले सपा व कांग्रेस के लोग थे। हमने तो 9 वर्ष में गरीबों के लिए आवास, शौचालय और सड़कों का जाल बिछाया है।

पिछले वर्ष मॉडर्न कोच फैक्ट्री ने रिकॉर्ड 2156 कोच का किया निर्माण

सीएम ने कहा कि विकास नौजवान की आकांक्षा, किसान के चेहरे पर खुशहाली, कारीगरों व हस्तशिल्पियों को सम्मान, बुजुर्गों के वृद्धावस्था का सहारा बनेगा। रायबरेली ने हमारे विधायकों को जिताया तो विकास तेज गति से हो रहा है। यहां की मॉडर्न कोच फैक्ट्री 2012 में बनी, यह 2014 तक कांग्रेस के विकास की तरह घिसती जा रही थी लेकिन अब यह फैक्ट्री रायबरेली की पहचान बन चुकी है। पिछले वर्ष इस फैक्ट्री ने रिकॉर्ड 2156 कोच का निर्माण किया। पहली बार मई 2026 में वंदे भारत के ट्रेनशेड का रोल आउट यहीं बना है। रायबरेली का नाम अब देश में गौरव के साथ लिया जा रहा है।

अयोध्या में सभी ने देखा ‘बाबरी के भक्तों’ का आचरण

सीएम ने रायबरेली के सांसद राहुल गांधी पर खूब तंज कसा, कहा कि वह युवाओं को भड़काने के साथ ही विरासत को अपमानित कर रहे हैं। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने सभी हद पार कर पार्टी के वास्तविक संस्कारों को उजागर कर दिया। कल वे अयोध्या के हनुमानगढ़ी गए थे। मंगलवार को हिंदू व्रत रखता है। ‘बल बुद्धि विद्या देहु मोहिं, हरहु कलेश विकार’ की प्रार्थना करता है। हम बजरंग बली के भक्त हैं, लेकिन आपने कल ‘बाबरी के भक्तों’ का आचरण देखा होगा। वे हनुमानगढ़ी जाते हैं और अपने कार्यालय में जाकर मछली की दावत उड़ाते हैं। यह मुंह में राम, बगल में छूरी वाले लोग हैं। यह लोग कहते थे कि राम-कृष्ण हुए ही नहीं। अब यह राम मंदिर को पचा नहीं पा रहे हैं।

मनुस्मृति को मानिए या न मानिए, लेकिन गलत तथ्य न कहिए

सीएम ने राहुल गांधी का नाम लेकर कहा कि आप मनुस्मृति को मानिए या न मानिए, लेकिन गलत तथ्यों को न कहिए। आप बेटियों से कहते हैं कि मनुस्मृति से बाहर निकलिए। अथर्ववेद, शतपथ ब्राह्मण, महाभारत, मत्स्य पुराण जिसकी महिमा का गान करता हो, उस मनु को क्यों अपमानित कर रहे हैं। सीएम ने कहा कि हर सनातनी जिस कालगणना को मानता है, उसे आपके नाना, परनाना, दादी ने नहीं, बल्कि मनु ने दिया है। सीएम ने बताया कि पलक झपकने को निमेष कहते हैं, 25 निमेष का एक काष्ठा, 30 काष्ठा का एक कला, 30 कला का एक मुहूर्त, 30 मुहूर्त का एक अहोरात्र (पूरा दिन-रात), 15 अहोरात्र का एक पक्ष, दो पक्ष (कृष्ण-शुक्ल) का एक माह, छह माह का एक अयन, दो अयन का एक वर्ष होता है। भगवान सूर्य जब उत्तरायण में आते हैं तो मकर संक्रांति आती है और प्रयागराज में माघ मेला लगता है। भीष्म पितामह शरशैया पर वेदना झेलते रहे, लेकिन उत्तरायण आने पर ही उन्होंने प्राण त्यागे। 43 लाख 32 हजार वर्ष का एक महायुग, 31 महायुग का एक मन्वंतर, 14 मन्वंतर को एक कल्प के रूप में माना है। इसका पालन करके ही सनातनी त्योहारों को मानता है।

राहुल गांधी के लिए वोटबैंक का माध्यम हैं रायबरेली व अमेठी

सीएम ने कहा कि राहुल गांधी के लिए रायबरेली व अमेठी वोटबैंक प्राप्त करने का माध्यम रहा है। वह प्रदेश के बाहर यूपी, देश के बाहर भारत की निंदा करते हैं। सैनिकों को कटघरे में खड़ा करने के साथ ही नौजवानों को भरमाते हैं लेकिन नौजवान बहकावे में नहीं आएगा। जंतर-मंतर पर जिस बेटी ने प्रधानमंत्री के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की, उसने व माता-पिता ने एक सप्ताह के अंदर माफी मांगी। सीएम ने कहा कि आपके संस्कार भले ही भारत की परंपरा से मेल न खाते हों, लेकिन आप वर्तमान पीढ़ी के साथ खिलवाड़ न करें। आपको तो जिम्मेदार नेता का आचरण प्रस्तुत कर मिसाल प्रस्तुत करना चाहिए।

परिवार के अलावा अपने बाकी सांसदों को किसी लायक नहीं मानते ‘बबुआ’

सीएम ने कहा कि सर्वाधिक समय तक रायबरेली व अमेठी में कांग्रेस व इनके द्वारा थोपे गए लोगों ने प्रतिनिधित्व किया, लेकिन इन लोगों ने आजादी के नायकों को सम्मान नहीं दिया। कांग्रेस और सपा सिर्फ परिवार को सम्मान देती है। प्रदेश, जनपद, क्षेत्र, कस्बे का गुंडा संस्कारों से खुद को समाजवादी पार्टी के समीप पाता है। राहुल गांधी के संस्कारों में रंगे ‘बबुआ’ का बयान आया कि सपा इसलिए नहीं टूटी, क्योंकि हमारे परिवार के पांच सांसद हैं। वे अपने बाकी सांसदों को किसी लायक नहीं मानते। यह लोग वोटों के सौदागर हैं। इन्होंने उत्तर प्रदेश को उपद्रव प्रदेश बनाया था। उस समय बिजली एक सप्ताह दिन, एक सप्ताह रात में तीन-तीन घंटे आती थी। बिजली, राशन, नौकरी, विकास योजनाओं पर सिर्फ ‘सैफई सिंडिकेट’ का अधिकार था। अब नए उत्तर प्रदेश में बेटी-व्यापारी की सुरक्षा में सेंध लगाने की कोशिश करने वाला भी जेल जाएगा या जहन्नुम।

वीरा पासी का बनेगा भव्य स्मारक व प्रतिमा

सीएम ने कहा कि अब प्रदेश में 16 करोड़ लोगों को निःशुल्क राशन मिल रहा है। पहले यह राशन कांग्रेसी व सपाई चट कर जाते थे। 10 करोड़ लोगों को पांच लाख की स्वास्थ्य बीमा का कवर प्राप्त है। अब रायबरेली समेत प्रदेश के सभी जनपदों के बेटे-बेटी को नौकरी मिलती है। हमने राणा बेनी माधव बख्श सिंह के नाम पर स्मारक बनाया है तो पूर्व विधायक स्व. दल बहादुर कोरी के नाम पर राजकीय पॉलीटेक्निक का नामकरण कर सलोन में उन्हें सम्मानित किया है। अब वीरा पासी का भव्य स्मारक व प्रतिमा लगेगी।

मनोज पांडेय को प्रभु राम के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने की चुकानी पड़ी कीमत

सीएम ने मनोज पांडेय की प्रशंसा की, कहा कि विधानसभा सत्र में सपा व कांग्रेस की तरफ से प्रस्ताव आया था कि भाजपा के लोग अयोध्या गए, हम लोग भी जाना चाहते हैं। हमने विधानसभा अध्यक्ष से कहा कि सभी सदस्यों को एक दिन अयोध्या में भगवान राम का दर्शन कराना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब भी सरकार कहेगी, हम सभी विधायकों को लेकर चलेंगे। योजना बनते ही सपा ने कहा कि हम नहीं जाएंगे लेकिन मनोज पांडेय ने कहा कि पार्टी के स्तर पर हमारे मतभेद हो सकते हैं, लेकिन राम आराध्य हैं। सपा की बेड़ियों को तोड़कर वे अयोध्या गए। उन्हें प्रभु राम के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने की कीमत चुकानी पड़ी। सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन्हें पार्टी से बाहर कर दिया। हमने उन्हें बुलाया और उन्होंने आगे की राजनीतिक यात्रा भाजपा से करने का निश्चय किया। जो राम का, वह हमारे काम का। जो राम का नहीं, वो हमारे किसी काम का नहीं।

जितना 50 साल में कांग्रेस ने आवास-शौचालय नहीं दिया, हमने उससे अधिक 9 वर्ष में दिया

सीएम ने कहा कि 2017 के पहले अन्य राज्य व देश के लोग कहते थे कि आप उसी उत्तर प्रदेश से हैं, जहां दंगा, कर्फ्यू लगता था लेकिन अब लोग गले मिलते हैं। आपके साथ प्रभु राम की प्रतिकीर्ति को देखता है। आपसे मिलकर सामने वाले का चेहरा खिले, इससे बढ़कर सम्मान नहीं हो सकता। कांग्रेस ने 50 वर्ष में जितने लोगों को आवास-शौचालय नहीं दिया, उससे अधिक हमने प्रदेश व रायबरेली में दिया। युवाओं को नौकरी दी। सीएम ने घुमंतू सपेरा समुदाय के योगदान पर भी चर्चा की। कहा कि हमारी सरकार ने घुमंतू विकास बोर्ड बना दिया है। सपेरा समुदाय को भी जमीन के पट्टे, आवास स्वीकृत हुए। सीएम ने कहा कि अच्छी सरकार अच्छा काम करती है। शिक्षामित्र, अनुदेशक, रसोइयों के लिए विगत दिनों सरकार द्वारा दिए गए उपहार का भी जिक्र किया। कहा कि अपने शासन में सपा के गुंडे मिड डे मील खा जाते थे, बच्चों को कुछ नहीं मिलता था।

लोगों का था संकल्प- जब प्रभु राम फिर से विराजमान होंगे, तब सिर पर पगड़ी व चप्पल पहनेंगे

सीएम ने कहा कि कांग्रेस की पीड़ा है कि अयोध्या में राम मंदिर क्यों बन गया। सपा की पीड़ा है कि जिन रामभक्तों पर हमने गोली चलाई, उन भक्तों का संकल्प पूरा हो गया। राम मंदिर के लिए गांव के गांव ने संकल्प लिया था कि जब प्रभु राम फिर से विराजमान होंगे, तब सिर पर पगड़ी व पैरों में चप्पल पहनेंगे।

कांग्रेसियों को बोलने का अधिकार नहीं, अब रायबरेली में भी है एम्स

सीएम ने कहा कि सपा व कांग्रेस फिर से अयोध्या, विरासत, महापुरुषों को अपमानित कर रही है। मजबूती से बढ़ रहा उत्तर प्रदेश इन्हें अच्छा नहीं लग रहा है। रायबरेली में एम्स भी काम कर रहा है। डबल इंजन सरकार का काम रायबरेली को पहचान दे रहा है। कांग्रेसियों को बोलने का अधिकार नहीं है। कांग्रेस ने एक, अटल जी ने 7 और मोदी जी ने एम्स की संख्या को 23 तक पहुंचाया। कांग्रेस, सपा व उनके सहयोगी दल भारत की सुरक्षा और देश/प्रदेश की पहचान पर सेंध लगा रहे हैं।

इस अवसर पर खादी व ग्रामोद्योग मंत्री राकेश सचान, खाद्य व रसद मंत्री मनोज पांडेय, उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह, विधायक अदिति सिंह, अशोक कोरी, विधान परिषद सदस्य उमेश द्विवेदी, अवनीश सिंह, जिला पंचायत प्रशासक रंजना चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष बुद्धिलाल पासी, अपना दल जिलाध्यक्ष सत्येंद्र पटेल, पूर्व विधायक राकेश सिंह, रामलाल अकेला, राजाराम त्यागी, धीरेंद्र बहादुर सिंह, पूर्व एमएलसी राकेश प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें – मोहाली बनेगा पंजाब का आईटी हब, AI और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर के लिए बनेगा प्रमुख केंद्र: CM मान

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

‘कांग्रेस का हिंदू-विरोधी नैरेटिव’, बीजेपी ने मनु-स्मृति को लेकर राहुल गांधी को घेरा
Political News : कांग्रेस नेता राहुल गांधी के मनुस्मृति को लेकर दिए बयान पर बीजेपी ने पलटवार किया है. राहुल गांधी ने शनिवार को पुणे में मनुस्मृति का जिक्र करते हुए महिलाओं की स्थिति को लेकर दावा किया था. अब बीजेपी ने उनके बयान को लेकर कांग्रेस पर हिंदू विरोधी नैरेटिव बनाने का आरोप लगाया है.

बीजेपी नेता अमित मालवीय ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि कांग्रेस की आधिकारिक पोस्ट हिंदू धर्मग्रंथों को अपनी सुविधा के मुताबिक पेश कर हिंदू विरोधी नैरेटिव बनाने का एक और उदाहरण है, उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को हिंदू धर्म महिलाओं के बारे में क्या कहता है, यह बताने से पहले पूरी मनुस्मृति पढ़नी चाहिए.

Congress’s official post is yet another example of its selective and dishonest reading of Hindu scriptures to manufacture an anti-Hindu narrative.

Rahul Gandhi should first read the Manusmriti in its entirety before lecturing Hindus about what Hinduism supposedly says about… https://t.co/6KBEoCVQI1
— Amit Malviya (@amitmalviya) August 23, 2026

अमित मालवीय ने कहा कि अगर राहुल गांधी बहस करना चाहते हैं तो उन्हें धर्मग्रंथों को ईमानदारी से पढ़ना चाहिए, न कि उन्हें राजनीतिक नजरिए से देखना चाहिए, उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म को राहुल गांधी से किसी प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं है और इसे प्रोपगेंडा बताया.

निशिकांत दुबे ने प्रियंका गांधी का किया जिक्र

वहीं, बीजेपी नेता निशिकांत दुबे ने भी राहुल गांधी के बयान पर प्रतिक्रिया दी, उन्होंने एक्स पर प्रियंका गांधी का जिक्र करते हुए कहा कि वह राहुल गांधी से ज्यादा समझदार हैं और उन्हें अपनी गद्दी दे देनी चाहिए.

निशिकांत दुबे ने अपने पोस्ट में नेहरू परिवार और कांग्रेस के इतिहास का जिक्र करते हुए कई राजनीतिक उदाहरण भी दिए, उन्होंने कहा कि सिद्धांत और उपदेश अपने घर से नहीं, दूसरों पर लागू होता है.

बहन प्रियंका गांधी जी आपसे ज़्यादा समझदार है,अपनी गद्दी दे दीजिए ।सिद्धांत और उपदेश अपने घर से नहीं,दूसरों पर लागू होता है ।नेहरु जी ने अपने जीते जी @INCIndia का अध्यक्ष अपनी बहन विजय लक्ष्मी पंडित को नहीं बनाकर इंदिरा गांधी जी को बनाया ।1946 में सरोजिनी नायडू जी यानि महिला का… https://t.co/cH5MSyX9dM
— Dr Nishikant Dubey (@nishikant_dubey) August 23, 2026

राहुल गांधी ने पुणे में क्या कहा?

आपको बता दें कि राहुल गांधी ने शनिवार को पुणे में मनुस्मृति का जिक्र करते हुए कहा था कि इसमें महिलाओं को लेकर लिखा गया है कि बचपन में महिला अपने पिता के अधीन, जवानी में पति के अधीन और पति की मृत्यु के बाद बेटों के अधीन रहेगी.

उन्होंने कहा कि महिला को कभी स्वतंत्र नहीं होना चाहिए, ऐसे शब्द शर्मनाक हैं और इन्हें नहीं कहा जाना चाहिए.

ये भी पढ़ें- चीनी की उपलब्धता पर सीएम योगी सख्त, कहा- चीनी की कोई कमी नहीं, जमाखोरी और कालाबाजारी करने वालों पर होगी कार्रवाई

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

‘पाकिस्तान’ बयान पर अखिलेश का पलटवार, BJP और जयंत चौधरी पर निशाना
Akhilesh Yadav : समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ‘पी’ से पाकिस्तान वाले बयान पर पलटवार किया है, उन्होंने कहा कि अगर इस तरह अर्थ निकाला जाए तो वह भी कह सकते हैं कि बीजेपी का मतलब ‘भाग जा पाकिस्तान’ या ‘भाग जाओ पाकिस्तान’ है. अखिलेश ने कहा कि बीजेपी और मुख्यमंत्री पीडीए से घबराए हुए हैं. अखिलेश यादव के मुताबिक पीडीए का मतलब प्रेम, दया और अपनापन है.

जयंत चौधरी को लेकर दिए गए ‘चवन्नी’ वाले बयान पर अखिलेश यादव ने कहा कि उन्होंने कुछ गलत नहीं कहा, उन्होंने कहा कि भाजपा अपने सहयोगी दलों को सपा से चार गुना ज्यादा सीटें दे. सपा ने 30 सीटें दी थीं. अखिलेश ने कहा कि अगर भाजपा उन्हें 120 सीटें नहीं देगी तो यह पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का अपमान होगा.

‘चवन्नी’ से जुड़ा जयंत का संदर्भ

‘चवन्नी’ शब्द का राजनीतिक संदर्भ जयंत चौधरी से जुड़ा है. जनवरी 2022 में सपा-रालोद गठबंधन के दौरान उन्होंने बीजेपी की ओर से पाला बदलने की अटकलों पर कहा था कि वह कोई चवन्नी नहीं हैं जो पलट जाएंगे. 2024 में रालोद ने सपा का साथ छोड़कर एनडीए का दामन थाम लिया.

मायावती ने भी मांगी माफी

यह विवाद अब पश्चिमी यूपी में जाट राजनीति, चौधरी चरण सिंह की विरासत और सपा-रालोद के पुराने रिश्तों तक पहुंच गया है. मायावती ने भी अखिलेश यादव से जाट समाज से माफी मांगने की बात कही है.

सोशल मीडिया पर मायावती ने दो जून 1995 की स्टेट गेस्ट हाउस घटना का जिक्र करते हुए कहा कि सपा का चाल-चरित्र-चेहरा हमेशा राजनीतिक संकीर्णता और जातिवादी द्वेष से ग्रस्त रहा है, उन्होंने सपा सरकार के दौरान गुंडों और माफिया के भले का आरोप भी लगाया.

योगी सरकार और भाजपा पर भी निशाना

अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भी तंज कसा, उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री आजकल बच्चों के साथ ज्यादा दिखाई दे रहे हैं और सरकार जाने के बाद यही काम रहेगा.

चीनी के दाम बढ़ने को लेकर अखिलेश ने कहा कि मुनाफे के लिए पेट्रोल में एथनाल मिलाकर चीनी महंगी की जा रही है, उन्होंने प्रति व्यक्ति आय बढ़ने के दावे और 15 करोड़ गरीबों को मुफ्त राशन दिए जाने को लेकर भी सवाल उठाया.

बुलेटप्रूफ जैकेट पर बोले अखिलेश

अखिलेश ने कहा कि बीजेपी गोमूत्र खरीदने को लेकर झांसा दे रही है. बुलेटप्रूफ जैकेट मिलने के सवाल पर उन्होंने कहा कि उन्हें अभी तक जैकेट नहीं मिली है.

अखिलेश यादव ने दिव्यांगों के लिए अलग से घोषणा पत्र लाने और सरकार बनने पर डेरी चलाने वालों के लिए कामधेनु योजना के तहत सुविधा देने की बात भी कही.

ये भी पढ़ें- चीनी की उपलब्धता पर सीएम योगी सख्त, कहा- चीनी की कोई कमी नहीं, जमाखोरी और कालाबाजारी करने वालों पर होगी कार्रवाई

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

CM धामी ने पौड़ी, टिहरी और हरिद्वार लोकसभा क्षेत्रों की ली संगठनात्मक बैठक, बूथ स्तर तक जनसंपर्क अभियान तेज करने पर जोर
Uttarakhand News : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा प्रदेश कार्यालय, देहरादून में पौड़ी गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल एवं हरिद्वार लोकसभा क्षेत्रों के सांसदों, विधायकगणों, जिलाध्यक्षों, प्रदेश पदाधिकारियों एवं पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक की।

संगठनात्मक गतिविधियों की हुई विस्तृत समीक्षा

बैठक में तीनों लोकसभा क्षेत्रों की संगठनात्मक गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान विधानसभा से लेकर बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं प्रभावी बनाने, कार्यकर्ताओं से निरंतर संवाद तथा जनसंपर्क बढ़ाने को लेकर व्यापक चर्चा हुई।

मजबूत संगठन और समर्पित कार्यकर्ता भाजपा की शक्ति

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति उसका मजबूत संगठन और समर्पित कार्यकर्ता है। संगठन की मजबूती के लिए बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी, जनप्रतिनिधियों एवं संगठन पदाधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय और जनता से निरंतर संपर्क अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों से कार्यकर्ताओं के साथ नियमित संवाद बनाए रखने तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्राथमिकता देने का आह्वान किया।

आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा

बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों एवं अभियानों की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, ऐतिहासिक निर्णयों और विकास कार्यों की जानकारी कार्यकर्ताओं के माध्यम से बूथ स्तर तक जन-जन तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया।

संगठन और सरकार के बीच बेहतर समन्वय पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि संगठन और सरकार के बीच बेहतर समन्वय से ही विकास और जनसेवा के संकल्प को अधिक प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारा जा सकता है। कार्यकर्ता सरकार और जनता के बीच सबसे मजबूत सेतु हैं। इसलिए जनता से प्राप्त सुझावों एवं समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने और सरकार की योजनाओं को जनता तक ले जाने में कार्यकर्ताओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

विकास और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित कर रहा उत्तराखंड

उन्होंने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड विकास और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित कर रहा है। राज्य सरकार ने प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र और हर वर्ग के हितों को प्राथमिकता देते हुए अनेक महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। हमारा संकल्प है कि विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचे।

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान

मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले समय में संगठन को और अधिक सक्रिय करते हुए जनसंपर्क एवं जनसेवा अभियानों को गति दी जाए। प्रत्येक बूथ को मजबूत बनाना, कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाना और जनता के साथ निरंतर संवाद स्थापित करना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए।

बैठक में ये पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट, सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, सांसद श्री अनिल बलूनी, राज्यसभा सांसद श्री नरेश बंसल, कैबिनेट मंत्रीगण, विधायकगण, प्रदेश पदाधिकारीगण, जिलाध्यक्षगण सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।I

ये भी पढ़ें – पंजाब के आउटसोर्स्ड कर्मचारियों को ठेका रोजगार में बदलने की प्रक्रिया तेज, वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने दिए निर्देश

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

अवध ओझा ने RSS की तारीफ की, बोले- भाजपा से चुनाव लड़ना चाहता था, इलाहाबाद सीट से मांगा था टिकट
Avadh Ojha : आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता और चर्चित शिक्षक अवध ओझा ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की कार्यशैली और विचारधारा की सराहना की है। राजस्थान में आयोजित ‘सुशासन संवाद’ कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि राष्ट्रवाद, भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी सोच RSS के विचारों के काफी करीब है।

आरएसएस ने नेहरू जी को लेटर लिखा कि…

कार्यक्रम में अवध ओझा ने 1962 के भारत-चीन युद्ध का जिक्र करते हुए RSS की भूमिका की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि उस दौर में संगठन ने तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को देश की सुरक्षा से जुड़ी जिम्मेदारियों में सहयोग देने की पेशकश की थी। भारत-चीन युद्ध के समय आरएसएस ने नेहरू जी को लेटर लिखा है कि आप देश की जितनी भी सेना है, पुलिस है, सबको बॉर्डर पर लगा दो, आंतरिक प्रबंधन की जिम्मेदारी हमारी, कितनी बड़ी बात कही। ओझा ने कहा कि किसी भी घटना को देखने का नजरिया बेहद महत्वपूर्ण होता है।

वाजपेयी की पाकिस्तान नीति का जिक्र

अवध ओझा ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल की भी तारीफ की। उन्होंने स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि इन योजनाओं से ग्रामीण अर्थव्यवस्था और देश के बुनियादी ढांचे को मजबूती मिली। उन्होंने वाजपेयी की पाकिस्तान नीति का जिक्र करते हुए उनकी कूटनीतिक पहल और लाहौर बस यात्रा को भी याद किया।

इलाहाबाद लोकसभा सीट से चुनाव की बात

जब उनसे पूछा गया कि क्या उनकी राजनीतिक विचारधारा में हाल के समय में बदलाव आया है, तो अवध ओझा ने इससे इनकार किया। उन्होंने बताया कि उनकी विचारधारा पहले भी ऐसी ही थी। ओझा के मुताबिक, 2024 में उन्होंने भाजपा से प्रयागराज की इलाहाबाद लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई थी।

लेकिन इस पर सहमति नहीं बन सकी

ओझा ने दावा किया कि भाजपा से टिकट की बातचीत के दौरान उन्हें इलाहाबाद के बजाय कैसरगंज सीट से चुनाव लड़ने का सुझाव दिया गया था, लेकिन इस पर सहमति नहीं बन सकी। इसके बाद उन्होंने 2025 में आम आदमी पार्टी के टिकट पर दिल्ली की पटपड़गंज विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था। अवध ओझा के RSS और भाजपा को लेकर दिए गए बयान के बाद उनके राजनीतिक रुख को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है।

ये भी पढ़ें- भगवंत मान का बड़ा ऐलान- पंजाब की महिलाओं के लिए होगा ‘आर्थिक आज़ादी’ का साल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप