BIAHR Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

Loksabha Election: मोदी के छह मंत्रियों की नहीं गल रही दाल, बिहार में नीतीश कुमार तो यूपी में साईकल का जलवा
Loksabha Election: मोदी के छह मंत्रियों की नहीं गल रही दाल, बिहार में नीतीश कुमार तो यूपी में साईकल का जलवा लोकसभा चुनाव परिणाम 2024 के लिए वोटों की सुबह आठ बजे से जारी है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक 542 सीटों पर आए रुझानों में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। भाजपा नेतृत्व वाला एनडीए 295 सीटों पर आगे चल रहा है और बहुमत का पार कर गया है। जबकि कांग्रेस के नेतृत्व वाला इंडिया गठबंधन 228 सीटों पर बढ़त बनाया है। लोकसभा चुनाव परिणाम में इंडिया गठबंधन एग्जिट पोल में लगाए गए अनुमान से कहीं बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। आइए जानते हैं उत्तर प्रदेश और बिहार में कौन सी हैं वो 6 सीटें जिनपर मोदी के मंत्री अपने ही गढ़ में संघर्षरत है।

बिहार के तीन मंत्री कि किस्मत दांव पर

बिहार के आरा से लोकसभा सीट से प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री आर के सिंह 18213 वोटों से पीछे है। वहीं भाकपा के प्रत्याशी सुदामा प्रसाद 71784 वोटों से आगे है। इसके अलावा उजियारपुर लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी नित्यानंग राय 2011 वोटों से पीछे है तो राजद के आलोक कुमार मेहता बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं बेगूसराय से गिरीराज सिंह 38 सीटों से पीछे चल रहे है तो उनके विपक्ष भाकपा के अवोध कुमार राय बढ़त बनाए हुए है।

उत्तर प्रदेश के तीन मंत्री भी संघर्षपथ पर

वहीं उत्तर प्रदेश की अमेठी लोकसभा सीट पर भाजपा की प्रत्याशी स्मृति इरानी 50758 वोटों से पीछे है, जबकि कांग्रेस के किशोरी लाल शर्मा आगे है। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री और लखीमपुर खीरी से भाजपा प्रत्याशी किशोरी लाल मीणा बढ़त बनाए हुए हैं। इसके अलावा चंदौली लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के डॉ महेंद्र नाथ पांडेय 9830 वोटों से पीछे चल रहे हैं, जबकि समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी बीरेंद्र सिंह 311665 वोटों से अपनी बढ़त बनाए हुए हैं।

ये भी पढ़ेः http://Election 2024: EC ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, राजीव कुमार बोले- संपूर्ण मतगणना प्रक्रिया पूरी तरह से मजबूत

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Chetan anand tweet: तेजस्वी बोले, पार्टी फोरम में रखनी चाहिए थी बात
Chetan anand tweet: डिप्टी सीएम तेजस्वी प्रसाद यादव का बड़ा बयान सामने आया है। शनिवार को पटना हवाई अड्डे पर मीडिया से रूबरू होते हुए तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा कि जिस किसी को भी आपत्ति थी, उनको पार्टी फोरम में बात रखनी चाहिए थी न कि ट्वीट करना चाहिए था। हम इस पर बात करेंगे। तेजस्वी का ये बयान आरजेडी विधायक चेतन आनंद के एक ट्वीट को लेकर आया है।

Chetan anand tweet:  क्या कहा था आरजेडी विधायक चेतन आनंद ने

दरअसल आरजेडी विधायक चेतन आनंद ने एक ट्वीट कर मनोज झा के ठाकुर  वाले बयान पर नाराजगी जाहिर की थी। उन्होंने कहा था कि यदि में राज्यसभा में होता तो मनोज झा के इस बयान का विरोध करता। उन्होंने कहा था कि हम ठाकुर हैं सबको साथ लेकर चलते हैं। समाजवाद के नाम पर किसी एक जाति को टारेगट नहीं करना चाहिए। जब हम दूसरों के बारे में गलत नहीं सुन सकते तो अपने यानि ठाकुरों पर अभद्र टिपप्णी बर्दाश्त नहीं करेंगे।

मनोज झा का किया समर्थन

पार्टी के राज्यसभा सांसद मनोज झा के बारे में बात करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि सबको पता है कि वे दिल्ली यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर हैं। बेस्ट सांसद भी चुने जा चुके हैं। महिला आरक्षण विधेयक पर चर्चा करते हुए उन्होंने यह बात रखी थी कि गांव की भी पिछड़ी महिलाओं को मौका मिलना चाहिए। इसी विषय पर उन्होंने ओमप्रकाश वाल्मीकि की कविता को दोहराया।

‘चंद लोग ही बेच रहे देश की संपत्ति’

उन्होंने कहा कि उस कविता को आज के संदर्भ में देखें तो चंद लोग ही देश की संपत्ति को बेच रहे हैं। चंद्र लोगों के पास ही संपत्ति ज्यादा है। जिनकी आबादी ज्यादा है उनके पास जमीन ही नहीं है।

‘बीजेपी के सांसदों के बयानों का नहीं होता पोस्टमार्टम’

तेजस्वी प्रसाद यादव ने बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी का जिक्र करते हुए कहा कि बीजेपी के सांसद पार्लियामेंट में खड़े होकर जिन शब्दों का प्रयोग करते हैं, गाली-गलौज करते हैं, उनके बयानों का पोस्टमार्टम नहीं होता है। उनके खिलाफ क्या एक्शन हुआ। हम लोग हर किसी को लेकर के चलते हैं। हम वीपी सिंह को मानने वाले हैं।

रिपोर्टः सुजीत कुमार, ब्यूरोचीफ, बिहार

ये भी पढ़ें:Bayan par raar: बीजेपी विधायक श्रेयसी का अब्दुल बारी पर जुबानी हमला

Bayan par raar: बीजेपी विधायक श्रेयसी का अब्दुल बारी पर जुबानी हमला
Bayan par raar:  जमुई से बीजेपी विधायक श्रेयसी सिंह ने आरजेडी नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी पर तीखा हमला बोला है। श्रेयसी सिंह दिवंगत नेता दिग्विजय सिंह की पुत्री हैं। दिग्विजय सिंह की गिनती अटल बिहारी वाजपेयी के खास लोगों में की जाती थी।

Bayan par raar: बोलीं श्रेयसी, ऐसे लोगों को नहीं मानती नेता

श्रेयसी सिंह ने कहा कि कि वह अब्दुल बारी जैसे नेताओं को नेता ही नहीं मानती हैं। उन्होंने कहा कि इनके जैसे लोग महिलाओं को आगे बढ़ते देखना नहीं चाहते। ऐसे लोग निम्न स्तर की राजनीति करते हैं। श्रेयसी ने कहा कि कमान से निकला तीर और जुबान से निकली हुई बातें वापस नहीं होती। ऐसे में अब्दुल बारी सिद्दीकी को महिलाओं से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने नारी शक्ति वंदन विधेयक की तारीफ भी की।

Bayan par raar: क्या था अब्दुलबारी सिद्दीकी का बयान

दरअसल अब्दुलबारी सिद्दकी ने एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि महिला आरक्षण बिल में पिछड़ा, अति पिछड़ा और दूसरों की बात करना भी बेहद जरूरी है, नहीं तो बॉब कट और लिपस्टिक लगाने वाली महिलाएं आपका हक ले जाएंगी।

बाद में सिद्दीकी ने दी थी सफाई

बाद में सिद्दकी ने कहा कि उन्होंने ग्रामीणों को समझाने के लिए ऐसा बयान दिया था। उनका मकसद किसी को ठेस पहुंचाना नहीं था।

Bayan par raar: आरजेडी ने किया समर्थन

आरजेडी प्रवक्ता मृत्युजंय तिवारी ने उनके बयान का समर्थन करते हुए कहा कि अब्दुल बारी का ये बयान एक रूपक के तौर पर है। उन्होंने ग्रामीणों को समझाने के लिए इसका प्रयोग किया था।

रिपोर्टः सुजीत कुमार, ब्यूरोचीफ, बिहार

ये भी पढ़ें:बॉब कट और लिपस्टिक वाली महिलाएं.. RJD नेता सिद्दीकी के बयान पर बवाल

Zindgi abhi baki hai: वो पटरी के बीच लेटा रहा और ट्रेन गुजर गई
Zindgi abhi baki hai: कहतें हैं कि जब तक जिंदगी है तब तक मौत आपके पास आकर भी अपना रास्ता बदल लेगी। ऐसा ही कुछ बिहार के बगहा रेलवे स्टेशन पर हुआ। यहां अजीबोगरीब मामला समाने आया है। यहां एक युवक ट्रेन की पटरियों के बीच लेटा रहा और पूरी ट्रेन उसके ऊपर से गुजर गई। युवक जिंदा बच गया। जिसे देख वहां मौजूद लोग अचंभित थे।

Zindgi abhi baki hai: पैर फिसला तो आ गया ट्रेन के नीचे

बेतिया के उत्तरवारी पोखरा निवासी प्रतीक कुमार(24) सत्याग्रह ट्रेन द्वारा बेतिया से दिल्ली जा रहा था। इस यात्रा के दौरान वह बगहा रेलवे स्टेशन पर खाद्य सामग्री लेने उतर गया। जब वह ट्रेन की ओर वापस लौटा तो ट्रेन चलना शुरू हो चुकी थी। इसी बीच जल्दीबाजी में ट्रेन पर चढ़ने के चक्कर में उसका पैर फिसला और वह पटरी के बीच जा गिरा।

Zindgi abhi baki hai: आरपीएफ जवानों ने दिखाई समझदारी, बचाई जान

तभी अचानक वहां मौजूद आरपीएफ जवानों ने यह घटना देखी और जोर से चिल्लाकर युवक को पटरी के बीच में चुपचाप लेटे रहने को कहा। इससे युवक पटरी के बीच चुपचाप लेटा रहा और पूरी ट्रेन उसके ऊपर से गुजर गई। घटना में उसे हल्की चोटें आईं।

घटना देख हर कोई रह गया सन्न, बाद में ली राहत की सांस

प्राथमिक उपचार के बाद युवक का मौसेरा भाई अस्पताल पहुंचकर युवक को अपने साथ ले गया। घटना के प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यह मंजर देख वहां मौजूद हर कोई सन्न रह गया था। युवक जब सुरक्षित बच गया तो तभी ने राहत की सांस ली।

रिपोर्टः रंजीत पांडेय, संवाददाता, बगहा, बिहार

ये भी पढ़ें:Chunavi Bol: आपके महल का नौकर नहीं बनूंगा-सहनी

NITISH KUMAR: सीएम ने फुलवारीशरीफ में मज़ार पर की चादरपोशी
NITISH KUMAR: सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार फुलवारीशरीफ पहुंचे। यहां वे खानकाह-ए-मुजुबिया पहुंचकर पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के पैदाइश के अवसर पर उर्स मेले में शामिल हुए। इस दौरान मंत्री विजय चौधरी और मंत्री संजय झा भी मौजूद रहे।

किया जाता है पवित्र नाख़ून और बाल का प्रदर्शन

नीतीश का स्वागत खानकाह के नाजिम मौलाना मिहनाजुद्दीन कादरी और आफताब आलम ने टोपी पहनाकर स्वागत किया। यहां मौजूद हजरत पीर मुजीउल्लाह रहमात्तुल्ला अलैहे के मजार पर सभी ने चादरपोशी की। इस दौरान सूबे की एकता और शांति के लिए दुआ अदा की। इस अवसर पर यहां पैगंबर साहब के पवित्र नाख़ून और बाल का प्रदर्शन किया जाता है। जिसमे पुरुष और महिला के लिए अलग-अलग वक्त तय किया जाता है।

NITISH KUMAR: सीएम से मिलने पहुंचे थे लालू

नीतीश की लालू प्रसाद यादव से भी मुलाकात हुई थी। इसके लिए खुद आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव उनसे भेंट करने सीएम आवास पहुंचे थे। चर्चा है कि यह मीटिंग लोकसभा चुनावों में सीट शेयरिंग को लेकर हुई थी लेकिन आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

NITISH KUMAR: ‘जहां मन हो, जाते हैं’

कुछ दिन पूर्व नीतीश कुमार पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती में गए थे। इस दौरान पत्रकारों के सवाल पर उन्होंने कहा था कि हमारा जहां मन हो वहां जाते हैं। कौन क्या कहता है इससे हमको मतलब नहीं। गौरतलब है कि इसके बाद ही नीतीश के एनडीए से जुड़ने की अटकलें लगाई जाने लगीं थी।

रिपोर्टः सुजीत कुमार, ब्यूरोचीफ, बिहार

ये भी पढ़ें:TENT CITY IN GAYA: 2500 पर्यटकों की क्षमता वाली टैंट सिटी तैयार

RJD Workers Fight: गांधी सभागार बना ‘कुरुक्षेत्र’, खूब हुई मारपीट
RJD Workers Fight: बड़ी खबर बिहार के मोतिहारीं से सामने आई है। जहां राजद कार्यकर्ताओं और नेताओं में जमकर लात घूंसे चले हैं। गांधी सभागार कुछ देर के लिए कुरुक्षेत्र बन गया। बर्चस्व को लेकर विवाद हुआ। इसमें लालू परिवार के नजदीकी माने जाने वाले विनोद श्रीवास्तव और जिलाध्यक्ष व विधायक मनोज यादव के बीच विवाद मारपीट तक पहुंच गया।

RJD Workers Fight: विनोद श्रीवास्तव पक्ष का एक कार्यकर्ता घायल

इस बीच मंच से कूद कर विधायक मनोज यादव ने विनोद श्रीवास्तव के कार्यकर्ताओ की पिटाई शुरू कर दी। देखते-देखते दोनों नेताओं के बीच जमकर मारपीट हुई। घटना में विनोद श्रीवास्तव का एक कार्यकर्ता  घायल हो गया। हलाकि कुछ देर बाद अन्य नेताओं के समझाने पर हंगामा शांत हो गया।

नामचीन मंत्रियों से सामने हुआ हंगामा

सबसे बड़ी बात तो ये है कि यह हंगामा, बिहार सरकार के नामचीन मंत्रियों के सामने हुआ। इस दौरान मंत्री इसराइल मंसूरी, विधि मंत्री शमीम अहमद, पार्टी के वरिष्ठ नेता श्याम रजक के अलावा अन्य नेता मौजूद थे।

RJD Workers Fight: एकजुट करने को हुए कार्यक्रम में ही बैठने को लेकर गुत्थम-गुत्थी

राजद ने अतिपिछड़ा समुदाय के लोगों को एकजुट करने के लिए मोतिहारी में सम्मलेन का आयोजन किया था। इसमें बिहार सरकार के कई मंत्री और राजद नेता शामिल हुए थे। इस बीच गांधी सभागार में पहुंचते ही विनोद श्रीवास्तव के कार्यकर्ता उनके जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। कार्यक्रम में देरी से पहुंचने के कारण विनोद श्रीवास्तव को आगे की कतार में जगह नहीं मिली।इसके बाद उनके कार्यकर्ता नाराज हो गए।

दावेदारी पेश करने को पहुंचे थे समर्थकों के साथ

जिसके बाद विवाद इस कदर आगे बढ़ा कि देखते-देखते मारपीट हो गई। इसके पहले विनोद श्रीवास्तव राजद के टिकट पर मोतिहारी से लोकसभा का चुनाव लड़ चुके हैं। वह अपनी दावेदारी के लिए समर्थकों के काफिले से साथ कार्यक्रम में पहुंचे थे।

रिपोर्टः सुजीत, संवाददाता, मोतिहरी, बिहार

ये भी पढ़ें:RAJU IN BJP: जेडीयू के प्रदेश महासचिव समर्थकों के साथ बीजेपी में शामिल

CYBER FRAUD: दो दिन, 15 लोग और 16 लाख की ठगी
CYBER FRAUD: साइवबर ठगों ने कई लोगों को अपना निशाना बनया है। इसमें अधिकारी, डॉक्टर और व्यापारी सहित 15 लोग शामिल हैं। सिर्फ 23 और 24 सितंबर को पटना साइबर थाने में इस संबंध में 15 शिकायतें दर्ज की गईं। ठगों ने इन लोगों को 16 लाख तीन हजार, दो सौ चौदह रुपये का चूना लगाया है। पुलिस मामले में तफ्शील से छानबीन में जुटी है। वह लेन-देन से जुड़े बैंक खातों की डिटेल जुटा रही है।

CYBER FRAUD: शादी के लिए अच्छी लड़की की प्रोफाइल के नाम पर ठगा

शेखपुरा बगीचा के रहने वाले डॉ. अभिषेक प्रताप एक मेट्रोमॉनियल बेबसाइट पर रजिस्टर्ड हैं। वकौल अभिषेक उनके पास एक फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को उस बेवसाइट का कर्मी बताया और उनसे कहा कि आप 21,700 रुपये हमारे खाते में ट्रांसफर कर दीजिए। इससे आपकी प्रोफाइल गोल्ड हो जाएगी। आपको शादी के लिए अच्छी लड़कियों की प्रोफाइल ढूंढने में आसानी होगी। हम खुद भी आपको अच्छी प्रोफाइल ढूंढ कर देंगे। जैसे ही अभिषेक ने रुपये ट्रांसफर किए, वो नंबर स्विच ऑफ आने लगा।

CYBER FRAUD: क्रेडिट कार्ड अपडेट की कहकर खाते से 1.39 लाख पार

पत्रकार नगर निवासी आवास बोर्ड के अधिकारी सुभाष प्रसाद ने बताया कि ठगों ने बैंक कर्मी बनके फोन किया और क्रेडिट कार्ड अपडेट करने के बहाने उनके खाते से 1.39 लाख रुपये पार कर लिए। इसके लिए सुभाष के मोबाइल में ठगों ने एनी ऐप भी इस्टॉल करवाया।

CYBER FRAUD: पेटीएम करने के नाम पर 30 हजार का झांसा

ईंट भट्ठा व्यवसायी शैलेश कुमार ने बताया कि उनके पास ठगों ने आर्मी ऑफीसर बनकर फोन किया। इस दौरान केंट एरिया में निर्माण के लिए छह हजार ईंटों की मांग की। शैलेश ने निर्धारित पते पर तीन हजार ईंट भेजीं। इसके बाद खुद को आर्मी ऑफीसर बताने वाले ठग ने उनसे कहा कि मैं आपको एक रुपया पेटीएम कर रहा हूं। आप बदले में मुझे 30 हजार रुपया पेटीएम करें। फिर मैं आपको 60 हजार रुपया पेटीएम कर दूंगा। शैलेष ने 30 हजार रुपये पेटीएम किए लेकिन फिर कोई पैसा वापस नहीं आया।

CYBER FRAUD: जब इल्म हुआ तो पहुंचे थाने

इसी तरह लोगों को कई तरीकों से ठगा गया। जब पीड़ितों को इस बात का इल्म हुआ कि वो ठग गए हैं तो उन्होंने थाने पहुंचकर एफआईआर दर्ज करवाई। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

ये भी पढ़ें:TRAINS INFORMATION: पटना से बेंगलूरु के रास्ते की 12 ट्रेनें रद्द

मजबूरीः शिक्षा के ज्ञान से सरावोर होने के लिए पार करते हैं बहता दरिया
उफनती नदी अपने साथ सब कुछ बहाकर ले जाती है। चाहें वो पुल हो या मकान या कुछ और। इन लहरों के बीच लोग जाने से भी कतराते हैं लेकिन बिहार की जिस ख़बर से हम आपको रूबरू कराने जा रहे हैं, वहां माजरा कुछ और है। यहां आज भी बच्चे शिक्षा के ज्ञान से सरावोर होने के लिए दरिया पार करते हैं। ये उनका शौक नहीं मजबूरी है।

‘नेता आए और वोट लेकर चले गए’

स्थानीय लोगों की मानें तो नेता आते हैं और वोट लेकर चले जाते हैं। कोई उनकी परेशानी को मुड़कर नहीं देखता। सालों से यह सिलसिला बदस्तूर जारी है। यहां बच्चे बांस के बने पुल के सहारे नदी पार कर स्कूल आते-जाते हैं। लोगों का कहना है कि शासन-प्रशासन सबको इस परेशानी का पता है लेकिन हल करने कोई नहीं आता।

बांस की बेरीकेडिंग के सहारे पार करते पुल

औरंगाबाद में आपके दिल में खौफ करने वाला यह दृश्य आम है। यहां सैकड़ों बच्चे अपनी जान जोखिम में डालकर स्कूल आने-जाने को मजबूर हैं। मामला देव प्रखंड के हसौली पंचायत के कुंडा ग्राम का है। यहां चचरी का पुल है। जिसके सहारे नदी पार कर आज भी कई गांवों के बच्चे स्कूल जाने पर मजबूर हैं। पुल के दोनों और बांस की बेरीकेडिंग हैं। इसी के सहारे बच्चे नदी पार करते हैं। लोगों का कहना है कि सबसे ज्यादा परेशानी बरसात के दिनों में होती है, क्योंकि इस समय नदी का बहाव काफी तेज हो जाता है। डर लगता है कि कही गिर न जाएं।

मुख्यमंत्री तक पहुंच चुका है आवेदन, नतीजा सिफर

सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमार राम का कहना है कि विधायक आनंद शंकर को तो कम से कम इस समस्या पर ध्यान देना चाहिए था। उनके द्वारा कुछ भी नहीं किया गया। कुंडा गांव निवासी पवन महतो ने बताया कि पुलिया निर्माण के लिए उनके द्वारा वर्ष 2009 में तत्कालीन ग्रामीण विकास मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा को और वर्ष 2012 में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आवेदन दिया गया था। अभी तक कहीं कोई काम नहीं हुआ।

रिपोर्ट: दीनानाथ मौआर, संवाददाता, औरंगाबाद, बिहार

ये भी पढ़ें: सुशील मोदी के नीतीश को बोझ बताने वाले बयान पर भड़के अजीत