Bhagwant Mann campaign Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

पंजाब पुलिस की बड़ी सफलता: CM भगवंत मान के अभियान में 4 गैंगस्टर गिरफ्तार, कत्ल की साजिश नाकाम
Punjab Police : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए, काउंटर इंटेलिजेंस (सीआई) पठानकोट ने घिनौने अपराधों में लिप्त एक संगठित आपराधिक गिरोह के दो नाबालिगों समेत चार सदस्यों को गिरफ्तार कर सोचे-समझे कत्ल की वारदात को सफलतापूर्वक नाकाम कर दिया है. यह जानकारी आज यहाँ पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने दी.

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विशाल मसीह उर्फ़ दाना निवासी पखोके टाहली, बटाला और विशाल विलियम निवासी पखोके महिमरन, गुरदासपुर तथा दो नाबालिग, जिन्हें गाँव सलीमपुर अफ़गाना, गुरदासपुर से पकड़ा गया, के रूप में हुई है. पुलिस टीमों ने उनके कब्जे से दो .30 बोर स्टार मार्क पिस्तौल और छह जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं.

विदेशी गैंगस्टरों के इशारे पर सक्रिय गिरोह

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि शुरुआती जांच से सामने आया है कि आरोपी विदेश-आधारित गैंगस्टरों निशान सिंह, शमशेर सिंह उर्फ़ शेरा मान उर्फ़ हनी और सज्जन मसीह उर्फ़ गोरू के इशारों पर काम कर रहे थे. उन्होंने बताया कि राज्यभर में अन्य आपराधिक गतिविधियों से जुड़े अहम सुराग भी मिले हैं.

एआईजी सीआई पठानकोट सुखमिंदर सिंह मान ने बताया कि जांच से यह भी खुलासा हुआ है कि गिरफ्तार नाबालिगों में से एक सज्जन मसीह का चचेरा भाई है और उसके कहने पर हथियार, विस्फोटक आदि पहुँचाने का काम करता था. उल्लेखनीय है कि सज्जन मसीह उर्फ़ गोरू एक भगोड़ा अपराधी है और सितंबर 2023 में डेरा बाबा नानक थाने में दर्ज हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट मामलों में वांछित है. गिरफ्तारी के बाद वह करीब दो महीने गुरदासपुर जेल में रहा और ज़मानत मिलने के बाद भारत से फरार हो गया.

नाबालिगों ने विदेशी इशारों पर दी वारदात अंजाम

उन्होंने बताया कि जांच में यह तथ्य भी सामने आया कि नाबालिगों में से एक ने जनवरी 2024 में डेरा बाबा नानक निवासी हरदीप सिंह, जिसकी बाद में हत्या कर दी गई थी, की रेकी की थी. उस समय उसे बाल सुधार गृह भेजा गया, पर रिहा होने के बाद उसने आपराधिक गतिविधियाँ फिर शुरू कर दीं. 14 अगस्त 2025 को गिरफ्तार आरोपी विशाल मसीह और एक नाबालिग ने होशियारपुर के टांडा में एक प्रॉपर्टी डीलर पर गोलीबारी कर उसे घायल किया था. यह वारदात भी विदेश में बैठे हैंडलरों के कहने पर की गई थी.

हत्या से पहले गिरफ़्तार, जांच में और सुरागों की तलाश

एआईजी ने आगे बताया कि आरोपी विशाल मसीह ने एक नाबालिग के साथ मिलकर सज्जन मसीह के निर्देश पर बंग़ा निवासी एक व्यक्ति की रेकी भी की थी और जब वे हत्या को अंजाम देने जा रहे थे, तभी सीआई पठानकोट टीम ने उन्हें काबू कर लिया.
उन्होंने कहा कि इस मामले की गहन जांच जारी है ताकि और कड़ियाँ जोड़ी जा सकें और आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियाँ व बरामदगियाँ संभव हैं. इस संबंध में, एफआईआर नंबर 47 दिनांक 25.08.2025 थाना एसएसओसी अमृतसर में आर्म्स एक्ट की धारा 25 और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 61(2) के तहत दर्ज की गई है.

यह भी पढ़ें : सीमा पार से हथियारों की तस्करी के रैकेट का भंडाफोड़, 5 ग्लॉक पिस्तौल सहित एक व्यक्ति गिरफ्तार

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

पंजाब सरकार का मिलावटखोरी पर बड़ा वार: मिलावट करने वाले सीधे जाएंगे जेल
Punjab Food Safety Campaign : पंजाब सरकार ने राज्य में खाद्य पदार्थों में मिलावट और घटिया गुणवत्ता के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है. पिछले तीन वर्षों में दूध, पनीर, देसी घी, मसाले, मिठाई, फल और सब्जियों सहित हजारों खाद्य सैंपल की जांच की गई है. जिन जगहों पर मानक से कम गुणवत्ता पाई गई, वहां खाद्य सामग्री को जब्त कर नष्ट किया गया और संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है. इस अभियान में ‘फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स’ मोबाइल लैब, जिला स्तरीय निरीक्षण टीमें और राज्य की फूड टेस्टिंग लैब्स को शामिल किया गया है. सरकार के अनुसार, इस कार्रवाई का उद्देश्य राज्य में खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना और नागरिकों को सुरक्षित भोजन उपलब्ध कराना है.

सैकड़ों सैंपलों की जांच

पिछले तीन वर्षों में पंजाब सरकार ने खाद्य सामग्री की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए बड़े पैमाने पर निरीक्षण और कार्रवाई की है. दूध, पनीर, घी, मिठाई, फल-सब्ज़ियां और मसालों के हजारों सैंपल लिए गए और उनकी जांच की गई. जिन जगहों पर गड़बड़ी पाई गई, वहां न केवल उत्पादों को जब्त किया गया बल्कि उन्हें नष्ट किया गया और संबंधित लोगों पर कानूनी कार्रवाई की गई.

उदाहरण के तौर पर, पनीर के 2340 सैंपलों में से 1000 से अधिक में गड़बड़ी पाई गई, जिसमें से 5300 किलो पनीर जब्त और 4200 किलो नष्ट कर दिया गया. इसी तरह 2559 दूध सैंपलों में से 700 अमानक पाए गए और 4000 किलो दूध नष्ट किया गया.

आधुनिक तकनीक और मजबूत निगरानी प्रणाली

इस पूरी मुहिम की खास बात यह रही कि सरकार ने तकनीकी ढांचे को मज़बूत किया. हर जिले में “फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स” मोबाइल लैब यूनिट की तैनाती की गई है, जो मौके पर जाकर खाद्य सामग्रियों की जांच करती हैं. इसके अलावा खरड़ की स्टेट फूड टेस्टिंग लैब, मोहाली का बायोटेक्नोलॉजी इनक्यूबेटर, और लुधियाना की वेटरनरी यूनिवर्सिटी जैसे संस्थानों ने इस अभियान को वैज्ञानिक और तकनीकी समर्थन दिया है.

बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए बड़ा फैसला

पंजाब देश का पहला राज्य बना जिसने बच्चों को बेचे जाने वाले एनर्जी ड्रिंक्स पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है. यह एक साहसी कदम था जो बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए लिया गया. इसके साथ ही सरकार ने 500 से ज्यादा जागरूकता शिविर और 150 से अधिक ‘ईट राइट इंडिया’ प्रमाणित स्ट्रीट फूड हब्स बनाए, जिससे न सिर्फ कानूनी सुधार हुए बल्कि लोगों की सोच और खानपान की आदतों में भी बदलाव आया.

भरोसे और बदलाव की नई शुरुआत

मान सरकार का यह अभियान सिर्फ मिलावट के खिलाफ एक प्रशासनिक कदम नहीं है, बल्कि यह एक भावनात्मक और सामाजिक भरोसे की बहाली है. सरकार ने यह स्पष्ट संदेश दिया है कि अब पंजाब में सेहत से समझौता नहीं होगा. यह केवल नियमों को लागू करने की बात नहीं है, बल्कि यह नागरिकों के जीवन को सुरक्षित और बेहतर बनाने का मिशन है. आज पंजाब का हर नागरिक यह महसूस कर रहा है कि उनकी सरकार उनके स्वास्थ्य और भविष्य को लेकर पूरी तरह सजग और प्रतिबद्ध है.

यह भी पढ़ें : Bihar: सुप्रीम कोर्ट की चुनाव आयोग से मांग, हटाए गए 65 लाख मतदाताओं का ब्योरा दे आयोग

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

पंजाब में नशे के खिलाफ महायुद्ध! 142वें दिन गिरी 82 तस्करों पर गाज, पुलिस ने बरामद की हेरोइन और ड्रग मनी
Drug Free Punjab : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों पर राज्य में से नशों के ख़ात्मे के लिए शुरु की नशों के विरुद्ध मुहिम ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के 142वें दिन पंजाब पुलिस ने 82 नशा तस्करों को गिरफ़्तार किया और उनके कब्जे में से 2.9 किलोग्राम हेरोइन और 21,530 रुपए की ड्रग मनी बरामद की. इससे सिर्फ 142 दिनों में गिरफ़्तार किये गए कुल नशा तस्करों की संख्या 22,854 हो गई है.

नशामुक्त पंजाब के लिए बनी कैबिनेट सब कमेटी

यह कार्यवाही डायरैक्टर जनरल आफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव के निर्देशों पर राज्य के सभी 28 पुलिस जिलों में एक ही समय की गई. जिक्रयोग्य है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस कमीशनरों, डिप्टी कमीशनरों और सीनियर पुलिस सुपरडैंट को पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के लिए कहा है. पंजाब सरकार ने नशों के विरुद्ध जंग की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के नेतृत्व में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब कमेटी का गठन भी किया है.

87 अधिकारियों की निगरानी में 180 टीमों की छापेमारी

विवरण साझा करते हुए विशेष डीजीपी कानून और व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने बताया कि 87 गजटिड अधिकारियों की निगरानी अधीन 1200 से अधिक पुलिस मुलाजिमों वाली 180 से अधिक पुलिस टीमों ने राज्य भर में 422 स्थानों पर छापेमारी की है, जिस दौरान राज्य भर में 66 ऐफआईआर दर्ज की गई हैं. उन्होंने आगे कहा कि दिन भर चले इस आपरेशन के दौरान पुलिस टीमों ने 457 शक्की व्यक्तियों की चैकिंग भी की गई.

EDP रणनीति के तहत 52 नशा पीड़ितों का इलाज

स्पैशल डीजीपी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा राज्य में से नशों के खात्मे के लिए तीन-आयामी रणनीति-इनफोरसमैंट, डी-एडिकशन और प्रीवेन्शन (ईडीपी) – लागू की गई है, जिसके अंतर्गत पंजाब पुलिस ने ’नशा छुड़ाने’ के हिस्से के तौर पर आज 52 व्यक्तियों को नशा छुड़ाओ और पुनर्वास इलाज करवाने के लिए राजी किया है.

यह भी पढ़ें : गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर भगवंत मान सरकार का ऐलान – पूरे पंजाब में निकलेगी ऐतिहासिक यात्राएं, जानिए पूरी योजना!

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

“पंजाब में नशे पर सबसे बड़ा वार! 103वें दिन गिरी गाज – 119 तस्कर गिरफ्तार, अफीम-हेरोइन और लाखों की ड्रग मनी जब्त!”
War Against Drugs In Punjab : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर राज्य से नशे के पूर्ण उन्मूलन के लिए चलाई गई मुहिम”युद्ध नशों विरुद्ध ” के 103वें दिन भी जारी रखते हुए, पंजाब पुलिस ने आज 119 नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1.7 किलोग्राम हेरोइन, 14.6 किलोग्राम अफीम और 57,480 रुपये की ड्रग मनी बरामद की. इसके साथ, 103 दिनों में गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों की कुल संख्या 17,137 हो गई है.

5 सदस्यीय कैबिनेट सब-कमेटी का गठन

यह ऑपरेशन पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव के निर्देशों पर राज्य के सभी 28 पुलिस जिलों में एक साथ चलाया गया. उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस आयुक्तों, उपायुक्तों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के लिए कहा है. पंजाब सरकार ने नशें के खिलाफ युद्ध की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अध्यक्षता में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब-कमेटी का भी गठन किया है.

पुलिस की टीम ने 465 स्थानों पर की छापेमारी

विशेष डीजीपी कानून और व्यवस्था, अर्पित शुक्ला ने बताया कि 89 राजपत्रित अधिकारियों की निगरानी में 1300 से अधिक पुलिसकर्मियों वाली 200 से अधिक पुलिस टीमों ने पूरे राज्य में 465 स्थानों पर छापेमारी की, जिसके परिणामस्वरूप पूरे राज्य में 93 एफआईआर दर्ज की गईं. उन्होंने आगे कहा कि दिन भर चले इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस टीमों ने 489 संदिग्ध व्यक्तियों की भी जांच की है.

यह भी पढ़ें : पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने 14 करोड़ रुपये की लागत वाली बाढ़ सुरक्षा परियोजनाओं को जून के अंत तक पूरा करने का दिया आदेश

38 व्यक्तियों को नशा मुक्ति बनाने के लिए किया प्रेरित

विशेष डीजीपी ने कहा कि राज्य सरकार ने राज्य से नशे के उन्मूलन के लिए तीन-आयामी रणनीति – प्रवर्तन, डी-एडिक्शन और रोकथाम (ई डी पी) – लागू की है और पंजाब पुलिस ने ‘डी-एडिक्शन’ घटक के तहत आज 38 व्यक्तियों को नशा मुक्ति और पुनर्वास उपचार कराने के लिए प्रेरित किया है.

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप