BeatingTheHeat Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

दिल्ली में भीषण गर्मी जारी , कल से बदलेगा मौसम का मिजाज, आज भी लू का अलर्ट
Delhi Weather : राजधानी दिल्ली में भीषण गर्मी जारी है। लोग चिलचिलाती धूप और लू से परेशान हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बुधवार तक के लिए लू का येलो अलर्ट जारी किया है। दिल्ली में मंगलवार को कई इलाकों में तापमान 41 डिग्री के ऊपर रहा। सोमवार को दिल्ली में मौसम की पहली भीषण गर्मी दर्ज की गई और तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। बुधवार तक लू के जारी रहने की संभावना है लेकिन बृहस्पतिवार से मौसम बदल सकता है और तापमान में गिरावट आ सकती है।

अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस

वहीं मौसम विभाग का कहना है कि ग्यारह, बारह और तेरह अप्रैल को दिल्ली का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है साथ ही आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। आईएमडी ने एक बयान में कहा कि तीन स्टेशन सफदरजंग रिज और आयानगर -हीटवेव के मानदंडों को पूरा करते हैं। ये स्थितियां नौ अप्रैल तक जारी रहने की संभावना है। दस अप्रैल से दिल्ली सहित उत्तर-पश्चिम भारत के तापमान में गिरावट की संभावना हैं।

भीषण गर्मी का पूर्वानुमान व्यक्त किया

बता दें कि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग उस समय भीषण गर्मी या फिर लू की घोषणा करता है जब मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान कम से कम 40 डिग्री सेल्सियस या पहाड़ी क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान तीस डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है। तब भी भीषण गर्मी मानी जाती है जब तापमान में बदलाव सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस और 6.4 डिग्री सेल्सियस के बीच होता है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने आज दिल्ली के कुछ इलाकों में भीषण गर्मी का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।

सबसे ज्यादा खतरा होता है

वहीं दिल्ली में पारा चढ़ने के बीच डॉक्टर्स ने चेतावनी दी है कि अत्यधिक गर्मी के फलस्वरूप ज्यादा पसीना निकलने और सॉल्ट की कमी के कारण हल्के चकत्ते और मांसपेशियों में ऐंठन से लेकर थकान और लू लगने (हीटस्ट्रोक) जैसी गंभीर स्थिति तक कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। इन परिस्थितियों में बच्चों बुजुर्गों गर्भवती महिलाओं तथा हृदय या गुर्दे की बीमारी जैसी बीमारियों से पीड़ित व्यक्तियों को सबसे ज्यादा खतरा होता है। डॉक्टरों ने लोगों को सलाह दी है कि वे खूब पानी पिएं तेज धूप के दौरान बाहर न निकलें और हल्के हवादार कपड़े पहनें।

44 डिग्री तक पहुंचने की संभावना

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक बुधवार को लू चलने की संभावना है। इस दौरान 23 किमी की गति से गर्म हवाएं चलेंगी। बृहसपतिवार को मौसम बदलेगा और बादल छाए रहेंगे। शुक्रवार को भी आंशिक तौर पर बादल छाए रह सकते हैं। शनिवार को कई इलाकों में तूफान आने की संभावना है। रविवार से एक बार फिर गर्मी का दौर शुरू होगा। सोमवार को तापमान 40 डिग्री तक पहुंच सकता है। मंगलवार को तापमान 44 डिग्री तक पहुंचने की संभावना हैं।

यह भी पढ़ें : पोषण पखवाड़ा 2025 का 7वां संस्करण आज से शुरू, जानें क्या है इस साल की थीम

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप