ARVIND KEJARIWAL Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

भाजपा ने 24 घंटे भी नहीं निभाया वादा, मद्रासी कैंप की झुग्गियों पर चलाया बुल्डोजर- सौरभ भारद्वाज
Aam Aadmi Party attacked BJP : आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा कि भाजपा एक भी झुग्गी बस्ती नहीं तोड़ने का वादा 24 घंटे भी नहीं निभा सकी. 24 घंटे के अंदर ही भाजपा सरकार ने बुल्डोजर से बारापूला मद्रासी कैंप की सैकड़ों झुग्गियां तुड़वा दी. 31 मई को जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में सीएम रेखा गुप्ता ने सरकार के 100 दिन पूरे होने पर सरकारी खर्चे पर अभिनेता अनुपम खेर को बुलाकर एक इंटरव्यू करने का ढोंग किया. इसी कार्यक्रम में सीएम ने बोला कि किसी झुग्गी को तोड़ा नहीं जाएगा. इसके बावजूद रविवार को मद्रासी कैम्प को बुलडोज़रों ने उजाड़ दिया और हज़ारों लोगों के सिर से छत छीन ली. तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन को एक्सोज करना चाहिए कि भाजपा दिल्ली में रह रहे तमिलनाडु के लोगों के साथ कैसा व्यवहार करती है?

अभिनेता अनुपम खेर इंटरव्यू करने का किया ढोंग

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि शनिवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सरकार के 100 दिन पूरे होने के उपलक्ष में सरकारी खर्चे पर एक लंबा चौड़ा कार्यक्रम जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित किया. इस प्रोग्राम में अभिनेता अनुपम खेर को एंकर बना कर एक इंटरव्यू करने का ढोंग किया. अनुपम खेर अक्सर भाजपा की वकालत करते नजर आते हैं. उस इंटरव्यू के ढोंग में एक सवाल आया कि क्या दिल्ली की झुग्गी झोपड़ियों को उजाड़ा जा रहा है? इस सवाल के जवाब में सीएम रेखा गुप्ता ने अपनी आदत के अनुसार दोबारा झूठ बोला.

एक भी झुग्गी झोपड़ी को उजाड़ा नहीं जाएगा – सौरभ भारद्वाज

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली में एक भी झुग्गी झोपड़ी को उजाड़ा नहीं जाएगा. लोग जहां पर झुग्गी-झोपड़ी में रहते हैं, उनको वहीं पर सम्मान जनक मकान दिए जाएंगे. 31 मई को सीएम रेखा गुप्ता ने यह झूठ बोला और एक जून को दिल्ली के बारापूला स्थित मद्रासी कैंप में सैकड़ों झुग्गियों को तोड़ने के लिए सुबह-सुबह भाजपा की सरकार के बुल्डोजर आ आए और हजारों लोगों को बेघर कर दिया. गौर करने वाली बात यह है कि इन झुग्गियों में रह रहे लोग ज्यादातर तमिलनाडु के रहने वाले हैं और 40-50 साल से इसी जगह पर रह रहे हैं. इन लोगों के इसी पते पर राशन कार्ड, वोटर कार्ड और आधार कार्ड बने हुए हैं. इनके बच्चे आसपास के स्कूलों में पढ़ते हैं. इन लोगों के रोजगार भी आसपास ही है. इसके बावजूद बिना घर दिए इन लोगों को उजाड़ दिया गया.

यह भी पढ़ें- दीदी की घड़ी खत्म… 2026 के मिशन बंगाल पर बोले अमित शाह

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि बताया जा रहा है कि इनको नरेला में घर दिया जाएगा. लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वादा था कि ‘जहां झुग्गी-वहीं मकान’ देंगे. इसका मतलब यह था कि जहां पर इन लोगों का घर है, वहीं पर इन लोगों के व्यवसाय हैं, रोजगार हैं, इनके बच्चों के स्कूल-कॉलेज हैं. इसलिए इनको वहीं पर मकान दिया जाएगा. लेकिन अब यहां से 50 किलोमीटर दूर कुछ लोगों को नरेला में मकान देने की बात कही जा रही है. यह इन लोगों के साथ पूरी तरह से अन्याय है. भाजपा अगले कुछ महीनों में तमिलनाडु में चुनाव लड़ने जा रही है. हम भाजपा से पूछना चाहते हैं कि क्या यही भाजपा की तमिलनाडु के लोगों को तोहफा है. 40-50 साल पहले से बसे तमिलनाडु के लोगों के साथ अन्याय करके उनके घर गृहस्थी को उजाड़ा जाएगा.

बुल्डोजर से तोड़ी जा रही लोगों की झुग्गियां

आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक प्रवीण कुमार ने कहा कि मद्रासी कैंप में भाजपा सरकार बुल्डोजर चला रही है. जब दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार थी, तब बुल्डोजर की कार्रवाई पर रोक लगा रखी थी. जब से आम आदमी पार्टी की सरकार गई है, तब से लगातार बुल्डोजर से लोगों की झुग्गियां तोड़ी जा रही है. बारापूला मद्रासी कैंप में 40-50 साल से लोग रह रहे थे. डुसिब में यह झुग्गी पंजीकृत है. इनमें से 50 फीसद लोगों को ही मकान दिया गया है और वह मकान भी यहां से 50 किमी दूर नरेला दिया गया है. ये लोग नरेला जाकर क्या करेंगे? वहां न कोई सुविधा है, न स्कूल है और ना कोई रोजगार है. वहां पीने का पानी भी बहुत खराब आता है. भाजपा सरकार दिल्ली के लोगों को मारना और परेशान करना चाहती है। दिल्ली के लोगों ने भाजपा को वोट देकर बड़ी गलती कर दी. झुग्गियों के बाद अब भाजपा सरकार मकानों पर भी किसी बहाने बुल्डोजर चलाने वाली है. ये लोग दिल्ली की प्रमुख लोकेशन की जमीनों को अपने करोड़पति दोस्तों और उद्योगपतियों को देना चाहते हैं. भाजपा गरीबों को कुचलना चाहती है. केजरीवाल सरकार में जो कभी नहीं हुआ, वह अब भाजपा सरकार में हो रहा है.

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

संजय सिंह के मामले में भी हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली थी, उन्हीं दलीलों पर सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली : सौरभ भारद्वाज
AAP Leader Saurabh PC:   आम आदमी पार्टी मुख्यालय में पार्टी के वरिष्ठ नेता और कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उन्होंने कहा संजय सिंह में मामले में भी हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली थी. उन्हीं दलीलों के आधार पर सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली थी। ये अक्सर देखा जाता है कि डिस्ट्रिक्ट कोर्ट का फ़ैसला ग़लत हो तो हाईकोर्ट पलट देता है और हाईकोर्ट के ग़लत फ़ैसलों को सुप्रीम कोर्ट पलट देता है। जो बातें सरकारी गवाहों के बारे में आज हाईकोर्ट ने कही थीं, वही बातें संजय सिंह जी के फ़ैसले में 7 फ़रवरी 2024 को कही गईं । मगर सुप्रीम कोर्ट ने ये बातें नहीं मानीं और संजय सिंह जी को राहत दी।

उन्होंने कहा कि दिल्ली के तथाकथित शराब घोटाले में अब तक जो कुछ भी हुआ है उसको देखकर यह कहा जा सकता है कि यह मामला मनी लॉन्ड्रिंग का नहीं बल्कि यह मामला हिंदुस्तान के राजनीतिक इतिहास का सबसे बड़ा षड्यंत्र हैI यह मामला दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी को  उनकी पार्टी के नेताओं को और दिल्ली और पंजाब में स्थापित आम आदमी पार्टी की सरकार को कुचलने और नष्ट करने का षड्यंत्र हैI

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि अब तक इस पूरे मामले में हमने देखा कि पहले हजारों करोड़ के घोटाले की बात होती थी, फिर वह सैकड़ों करोड़ के घोटाले पर आ गई और उसके बाद 100 करोड रुपए के घोटाले पर आ गई. आज तक इस पूरे मामले में ईडी को एक रुपए की भी बरामदगी नहीं हुई हैI  उन्होंने कहा कि जब करोड़ों रुपए का हेर फेर हो और एक रुपए की भी बरामदगी न हो तो इस जांच पर बड़े सवाल खड़े होते हैंI

सौरभ भारद्वाज ने इस मामले में जो गवाह हैं उनकी गवाही पर बात करते हुए कहा कि बार-बार लगातार यह बात कही जा रही है, कि इस मामले में जो गवाह हैं उन्हें मारा गया, पीटा गया, धमकाया गया, प्रताड़ित किया गया और उनके पिछले बयानों को हटाकर वह बयान देने के लिए मजबूर किया गया जो केंद्र सरकार की एजेंसी ईडी बुलवाना चाहती थी I

इस मामले के एक गवाह चंदन रेड्डी पर बात करते हुए सौरभ भारद्वाज ने कहा कि उन्होंने हाईकोर्ट में रिट पिटीशन दायर की थी और उसमें इस बात की शिकायत की थी कि उन्हें अपना बयान बदलने के लिए इतना पीटा गया कि उनके दोनों कानों के पर्दे फट गएI इसी प्रकार से एक और अन्य गवाह अरुण पिल्लई को,  उनकी पत्नी और उनकी बेटी के नाम पर डराया गया धमकाया गया, समीर महेंद्रू की पत्नी को एयरपोर्ट पर रोका गया, अलग अलग तरह से परेशान किया गया और दबाव बनाकर अरुण पिल्लई और समीर महेंद्रू से वो बयान दिलवाया गया जो ईडी उनसे दिलवाना चाहती थीI सौरभ भारद्वाज ने कहा कि यह सभी बातें ऑन रिकॉर्ड हैंI

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि इस पूरे मामले में जो सबसे बड़ी गवाही बतायी जा रही है,  मगुंटा रेड्डी और उनके बेटे राघव रेड्डी की.  हम सभी ने देखा है की उस मगुंटा रेड्डी को भाजपा की साथी पार्टी TDP ने आँध्र प्रदेश से लोकसभा का उम्मीदवार बनाया हैI अर्थात वही मगुंटा रेड्डी अब NDA के सांसद उम्मीदवार हैं I उन्होंने कहा कि इसी मगुंटा रेड्डी के पुराने बयान को अगर देखा जाए तो 16 सितंबर 2022 को मगुंटा रेड्डी के घर ED की रेड होती है. उन्हें गिरफ़्तार किया जाता है और उनसे जो बयान लिया गया,  उस बयान में उन्होंने अरविंद केजरीवाल जी के ख़िलाफ़ कोई बात नहीं कही I

उन्होंने कहा कि इसके बाद उनके बेटे राघव रेड्डी को ED द्वारा गिरफ़्तार कर लिया जाता हैI राघव रेड्डी का ED ने छह बार बयान लिया और इसी प्रकार से मगुंटा रेड्डी के भी कई बार बयान लिए गए परंतु दोनों के ही सभी बयानों में अरविंद केजरीवाल जी के खिलाफ़ कोई भी बात नहीं बोलीI

उन्होंने कहा कि पांच महीने तक राघव रेड्डी को जेल में रखा गया, बेटे की तक़लीफ से बाप टूट ग़या और पहली बार उन्होंने अरविंद केजरीवाल जी के ख़िलाफ़ बयान दिया जो ED चाहती थीI उन्होंने कहा कि इस बयान के बाद ईडी का जो मक़सद था वह पूरा हो गया और राघव रेड्डी को जेल से रिहा कर दिया गयाI

सौरभ भारद्वाज ने कहा, क्यों कि बेटे को छोड़ा ही इस शर्त से गया था, कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी के ख़िलाफ़ बयान देना है, तो वह अरविंद केजरीवाल जी के ख़िलाफ़ बयान देते हैं, चाहे नियम 50 के तहत बयान हो या नियम 164 के तहत बयान हो। सौरभ भारद्वाज ने कहा कि ऐसा बयान कोई मायने नहीं रखता है जो किसी व्यक्ति को डराकर धमकाकर लिया जाए।

सौरभ भारद्वाज ने कहा की मगुंटा रेड्डी के बेटे राघव रेड्डी को ज़मानत ही इस शर्त से दी गई, कि आपको अरविंद केजरीवाल के ख़िलाफ़ बयान देना है. ऐसे बयान की कोई क़ीमत नहीं होती I उन्होंने कहा कि यह बात तो साबित हो गई है कि जिस मगुंटा रेड्डी के बयान के आधार पर अरविंद केजरीवाल जी को गिरफ़्तार किया गया है, उसका भाजपा के साथ सीधे तौर पर कनेक्शन है I आज मगुंटा रेड्डी NDA एयरलाइंस में लोक सभा का चुनाव लड़ रहे हैं I पहले जब भाजपा की ख़ास बातचीत जगन रेड्डी की पार्टी से थी, तब वह जगन रेड्डी की पार्टी से चुनाव लड़ रहे थे और अब जब भाजपा की ख़ास बातचीत TDP से हो गई हैं, तो वह TDP के टिकट से लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं। सौरभ भारद्वाज ने कहा कि आज इस मामले में अरविंद केजरीवाल जी द्वारा दाख़िल की गई याचिका पर हाईकोर्ट का जो फ़ैसला आया है, हम कोर्ट का सम्मान करते हैं, परंतु कोर्ट के इस फ़ैसले से हम सहमत नहीं हैं और इस फ़ैसले के ख़िलाफ़ हम सुप्रीम कोर्ट जाएंगे और सुप्रीम कोर्ट के समक्ष अपनी बात रखेंगे।

यह भी पढ़ें:  Bihar: आरजेडी के सत्ता में आने का मकसद लूट मचाकर अपना खजाना भरना: उमेश सिंह कुशवाहा

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Manish Sisodia: सिसोदिया की जमानत अर्जी पर आज सुनवाई, करीब 13 महीने से तिहाड़ में बंद हैं सिसोदिया
Manish Sisodia: राउज एवेन्यू कोर्ट एक्साइज पॉलिसी (Delhi excise policy scam) मामले में मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर सुनवाई करेगा. आज मनीष सिसोदिया की भी पेशी होगी.

दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम और आम आदमी पार्टी (AAP) नेता मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर आज सुनवाई होगी। उन्हें राउज एवेन्यू कोर्ट ने 6 अप्रैल तक पुलिस कस्टडी में भेजा था। 2 अप्रैल को उनकी जमानत याचिका पर पहले सुनवाई हुई थी।

सिसोदिया ने फिर कोर्ट को बताया कि मुझे जेल में रखने से कोई लाभ नहीं होगा। दिल्ली शराब नीति से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मेरे खिलाफ पहले से ही जांच चल रही है। मैं सबूत मिटाने या जांच में बाधा डालने की कोई संभावना नहीं है।

सिसोदिया ने स्पेशल जज एम के नागपाल से यह भी कहा कि अगर अदालत उन्हें जमानत देने का फैसला करती है तो वह अदालत की किसी भी शर्त का पालन करने को तैयार हैं। सिसोदिया शराब नीति केस में 26 फरवरी 2023 से जेल में हैं। वे अभी तिहाड़ में बंद हैं।

Manish Sisodia: जमानत पर सुनवाई से एक दिन पहले चिट्ठी सामने आई

जमानत याचिका पर सुनवाई से एक दिन पहले शुक्रवार (5 अप्रैल) को सिसोदिया की एक चिट्ठी सामने आई थी। उन्होंने यह चिट्ठी 15 मार्च को अपने विधानसभा क्षेत्र पटपड़गंज के लोगों को लिखी थी। हालांकि, आम आदमी पार्टी ने इसे अपने X प्लेटफॉर्म पर 5 अप्रैल को जारी किया।

सिसोदिया ने इसमें कहा- जेल में रहने के बाद आप सब के प्रति मेरा प्यार और बढ़ गया है। आपने मेरी पत्नी सीमा का बहुत ख्याल रखा। सीमा आप सबके बारे में बात करते हुए भावुक हो जाती है।आप सभी अपना ख्याल रखें। अंत में उन्होंने लिखा- जल्द ही बाहर मिलेंगे। शिक्षा क्रांति जिंदाबाद।

यह भी पढ़ें: Delhi AIIMS News: अब अस्पताल में नहीं चलेगा कैश, स्मार्ट कार्ड से होगी सभी पेमेंट

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Election 2024: दिल्ली में ‘INDIA’ गठबंधन की रैली आज, इन विपक्षी नेताओं का होगा जमावड़ा
Election 2024: इंडिया गठबंधन आज 10 बजे दिल्ली के रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर एक मेगा रैली करेगा। इसके लिए कांग्रेस ने बसों की व्यवस्था की है, जबकि आम आदमी पार्टी के नेता ने डोर टू डोर जाकर लोगों को रैली में शामिल होने के लिए कहा है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, एनसीपी चीफ शरद पवार, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव, सीपीआईएम के महासचिव डी राजा, नेशनल कॉन्फ्रेंस लीडर फारुख अब्दुल्ला और टीएमसी पार्टी के अन्य नेता भी इस रैली में भाग लेंगे।

Election 2024: सुनीता केजरीवाल भी शामिल होंगी

आम आदमी पार्टी ने आधिकारिक रूप से घोषणा की है कि सुनीता केजरीवाल रामलीला मैदान की रैली में भाग लेगी। रामलीला मैदान में सोनिया गांधी और राहुल गांधी के पोस्टर भी लगे हैं। रामलीला ग्राउंड और आसपास का क्षेत्र आप और कांग्रेस के पोस्टरों से भर गया है। मैदान के लगभग आधे हिस्से में लोगों के लिए कुर्सियां हैं।

PM मोदी की मेरठ रैली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी दिल्ली से दूर मेरठ में एक रैली करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी चुनावी रैलियों को मेरठ से शुरू करने वाले हैं। भाजपा ने अरुण गोविल को मेरठ का उम्मीदवार बनाया है। रामायण धारावाहिक में अरुण गोविल ने ही भगवान राम के किरदार को निभाया था।

यह भी पढ़ें: UP News: ‘नशे में हम नहीं ये समा नशीला है…’, पुलिस पर चढ़ा रील का नशा

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

AAP Protest: चंडीगढ़ मेयर चुनाव को लेकर दिल्ली में आप का प्रदर्शन
AAP Protest: चंडीगढ़ मेयर चुनाव का मुद्दा अब राजधानी दिल्ली तक आ पहुंचा है। चंडीगढ़ मेयर चुनाव में  को लेकर आज आप भाजपा मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन करेगी। हालांकि पुलिस ने प्रदर्शन की इजाजत नहीं दी है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवला और पंजाब के सीएम भगवंत मान भी प्रदर्शन में हिस्सा होंगे। डीडीयू मार्ग और विष्णु दिगंबर मार्ग के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दिल्ली के सिंघु बॉर्डर पर बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात हैं। वाहनों की सुरक्षा जांच की जा रही है।

दिल्ली में आम आदमी पार्टी के मुख्यालय के बाहर भारी संख्या में पुलिस, CRPF, RAF और अन्य पैरामिलेट्री फोर्स तैनात हैं। लाउड स्पीकर पर अनाउंसमेंट हो रही है कि ‘आप के नेता और कार्यकर्ता जब बीजेपी के दफ्तर के पास जाएंगे तो उन्हें रोकना है। बैरिकेटिंग पार करें तो उनको वापस फेंकना है’

दिल्ली में #AAP मुख्यालय के बाहर भारी संख्या में पुलिस, CRPF, RAF और अन्य पैरामिलेट्री फोर्स तैनात. लाउड स्पीकर पर जो अनाउंसमेंट हो रहा है उसको ध्यान से सुनिए और डर की वजह समझिए. @ArvindKejriwal @BhagwantMann @AamAadmiParty @AAPDelhi @AAPDelhi @Jasmine441 @raghav_chadha… pic.twitter.com/kMcIx0q5Mi
— अतुल अग्रवाल | Atul Agrawal  (@atulaum_) February 2, 2024

AAP Protest: अर्धसैनिक बलों के करीब 1000 जवान तैनात

हालात के मद्देनजर रखते हुए दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बलों के करीब 1000 जवान तैनात किए गए हैं। दिल्ली पुलिस ने सिंघु बॉर्डर से अब तक 25 आप कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है। ये सभी पंजाब और हरियाणा के पार्टी कार्यकर्ता हैं। पुलिस को शक है कि वे आज पार्टी के विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लेने वाले थे। कुछ अन्य कर्मियों को रोका गया है। जिन लोगों को सीमा पर हिरासत में लिया गया है उन्हें सत्यापन के बाद जाने की अनुमति दी जाएगी।

#WATCH | A large number of security personnel deployed at Singhu Border of Delhi. Security checks of vehicles being done.

Aam Aadmi Party (AAP) to hold protest outside BJP Headquarters in Delhi today over allegations of rigging in Chandigarh mayor election. Delhi CM Arvind… pic.twitter.com/1ulBe31463
— ANI (@ANI) February 2, 2024

वहीं, दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर लिखा, ‘पहले उन्होंने चंडीगढ़ मेयर चुनाव में वोट लूटे। अब, इसके खिलाफ शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन के लिए आ रहे लोगों को पूरी दिल्ली में रोका जा रहा है।’

पहले चंडीगढ़ मेयर चुनाव में वोट चोरी किए।

अब इसके ख़िलाफ़ शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने आ रही जनता को जगह जगह दिल्ली भर में रोका जा रहा है https://t.co/PsZpGAcNS8
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) February 2, 2024

यह भी पढ़ें:-‘भाजपा शासित केंद्र सरकार की ओर से पेश बजट “जुमलों का पिटारा”- AAP मंत्री आतिशी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Delhi-NCR: ED को BJP का फ्रंटल संगठन बनने से बचना चाहिए-गोपाल राय
Delhi-NCR: दिल्ली आबकारी नीति मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को केंद्रीय जांच एजेंसी (ईडी) ने चौथी बार समन दिया है। दिल्ली के कैबिनेट मंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता गोपाल राय ने ED के समन पर एक महत्वपूर्ण बयान दिया है।

गोपाल राय ने कही ये बात

उनका कहना था कि कल हमने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के कार्यक्रम की घोषणा की कि वह 18 से 20 जनवरी तक गोवा का दौरा करेंगे, जो लोकसभा चुनावों से जुड़ा हुआ है। आज समन वहीं जारी किया गया है। यह एक चमत्कार नहीं है। यह 2024 के लोकसभा चुनाव में अरविंद केजरीवाल को प्रचार करने से रोकना है। ED को BJP का सहयोगी बनने से बचना चाहिए और अरविंद केजरीवाल को ये गैरकानूनी पत्र देना बंद करना चाहिए।

एक बार फिर ED ने अरविंद केजरीवाल को भेजा समन

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दिल्ली शराब घोटाले में एक बार फिर समन भेजा गया है। 18 जनवरी को उन्हें जांच एजेंसी ने पूछताछ के लिए बुलाया गया था। ED का चौथा समन CM केजरीवाल को भेजा गया है। उन्हें पहले 3 जनवरी को पूछताछ के लिए बुलाया गया था, साथ ही पिछले वर्ष 2 नवंबर और 21 दिसंबर को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया था। केजरीवाल जांच एजेंसी के सामने तीन बार नहीं आए।

क्या हुआ था पिछले दिनों

3 जनवरी को, CM केजरीवाल ने ED को बताया कि वे गणतंत्र दिवस की तैयारियों और राज्यसभा चुनाव में व्यस्त हैं। उन्हें लिखित में किसी भी प्रकार का प्रश्न पूछें। 2 नवंबर को, केजरीवाल ने ED के समन को गैरकानूनी और राजनीतिक रूप से प्रेरित बताया था। 21 दिसंबर को समन मिलने के बाद केजरीवाल पंजाब के होशियारपुर में 10 दिन की छुट्टी पर गए थे।

ये भी पढ़ें- Ayodhya: अलवर के शहद से होगा रामलला का अभिषेक, जानें खासियत…

Follow us on-https://twitter.com/HindiKhabar

Facebook- https://www.facebook.com/HindiKhabar

Delhi-NCR: अरविंद केजरीवाल ने फिर किया ED के समन को इग्नोर, अब क्या होगा ED का एक्शन?
दिल्ली शराब घोटाला मामले में ईडी की निगरानी में आए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर प्रवर्तन निदेशालय के समन को ठुकरा दिया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आज भी ED की पूछताछ में शामिल होने से इनकार कर दिया। अरविंद केजरीवाल ने ED के तीसरे समन का जवाब देते हुए कहा कि वह ED दफ्तर नहीं जाएंगे। दरअसल, अरविंद केजरीवाल को दिल्ली शराब घोटाला मामले में 3 जनवरी को पेश होने के लिए ED ने समन भेजा था।

इग्नोर करने के बाद क्या हो सकता है ED का फैसला

ईडी के अधिकारी अरविंद केजरीवाल के घर जा सकते हैं। ईडी ऑफिस ना सहीं अरविंद केजरीवाल के आवास पर ही ईडी पूछताछ कर सकती है। अगर कोई पुख्ता सबूत मिलता है तो अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी भी हो सकती है। ईडी अरविंद केजरीवाल से जुड़े सभी परिसरों पर तलाशी अभियान चला सकती है। ED अरविंद केजरीवाल के खिलाफ जमानती वारंट की मांग कर सकती है। गैर-जमानती वारंट के लिए ED भी कोर्ट जा सकती है। अरविंद केजरीवाल को ED गिरफ्तार कर सकती है।

क्यों कर रहे हैं अरविंद केजरीवाल ED को इग्नोर

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार 3 दिसंबर को आबकारी नीति मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा जारी तीसरे समन पर भी पेश नहीं हुए। उन्होंने लिखित जवाब देकर नोटिस को अवैध बताया। AAP से जुड़े सूत्रों ने बताया कि केजरीवाल संस्था के साथ काम करने को तैयार हैं, लेकिन समन उन्हें गिरफ्तार करने के इरादे से भेजा गया है। चुनाव से ठीक पहले पार्टी ने नोटिस क्यों भेजा? नोटिस का उद्देश्य केजरीवाल को चुनाव प्रचार में हिस्सा लेने से रोका जाना है।

ये भी पढ़ें- Delhi-NCR: लोकसभा चुनाव से पहले लागू होगा Citizenship Amendment Act? पढ़िए पूरी जानकारी