arrested Bathinda R.T.A. officers Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

पंजाब विजीलेंस ब्यूरो की बड़ी सफलता, बठिंडा आर.टी.ए. में अनफिट गाड़ियों को बेचने वाले गिरोह का किया भंडाफोड़
Chandigarh : पंजाब सरकार द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनाई गई जीरो टॉलरेंस नीति के तहत पंजाब विजीलेंस ब्यूरो की बठिंडा रेंज ने आर.टी.ए. दफ्तर बठिंडा की अचानक चेकिंग के दौरान अनफिट गाड़ियों को जाली दस्तावेजों के आधार पर पंजीकृत करके आम जनता को महंगे दामों पर बेचने के मामले का खुलासा किया है। इस मामले में आरोपी नवीन कुमार, निवासी एन.एफ.एल. कॉलोनी बठिंडा और इंद्रजीत सिंह, निवासी धोबियाणा रोड, बठिंडा के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज किया गया है। इस मामले में कबाड़ गाड़ियों को मॉडिफाई करने वाले नागपाल बॉडी मेकर फर्म के मालिक नरेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर छापेमारी शुरू कर दी गई है।

प्रवक्ता ने दी जानकारी

आज यहां यह जानकारी देते हुए विजीलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त दफ्तर की जांच के दौरान पता चला कि आरोपियों ने पिछले दिनों 1993 और 1996 मॉडल की महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी की 5 कंडम जीपों/गाड़ियों के लिए गुजरात राज्य से एन.ओ.सी. जारी करवाई थी, जबकि ये गाड़ियां बठिंडा पहुंची ही नहीं हैं। उक्त व्यक्तियों ने कबाड़ में से 5 गाड़ियां खरीदकर आर.टी.ए. दफ्तर बठिंडा के अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ मिलीभगत करके इन कंडम गाड़ियों के लिए गुजरात से एन.ओ.सी. बनवाई और इनके आधार पर राजेश टुटेजा नामक व्यक्ति के साथ किराया-नामा लिखकर उसका पता उसकी अनुमति के बिना इस्तेमाल किया। इसके बाद आरोपियों ने कबाड़ वाली गाड़ियों को नागपाल बॉडी मेकर, सिरसा रोड, डबवाली से मॉडिफाई करवाया और जाली दस्तावेजों के आधार पर आर.टी.ए. दफ्तर बठिंडा में पंजीकृत करके भोले-भाले लोगों को ऊंची कीमत पर बेचकर ठगी की है। विजीलेंस ब्यूरो बठिंडा रेंज ने नागपाल बॉडी मेकर, डबवाली, हरियाणा में छापा मारकर मॉडिफाई की गई 5 जीपों को बरामद किया है, जिनकी कीमत करीब 25 लाख रुपये है।

नागपाल बॉडी मेकर फर्म का मालिक गिरफ्तार

प्रवक्ता ने बताया कि विजीलेंस ब्यूरो बठिंडा रेंज द्वारा उक्त नवीन कुमार और इंद्रजीत सिंह के खिलाफ मामला नंबर 11 दिनांक 07/04/2025 को भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की धारा 7-ए, 13(1)(ए) सहित 13(2) और बी.एन.एस. की धारा 318(4), 336(2), 338, 336(4), 340(2), 61 के तहत दर्ज किया गया है। इसके अलावा नागपाल बॉडी मेकर फर्म के मालिक नरेश कुमार को भी इस मामले में नामजद करके गिरफ्तार किया गया है। बाकी दोषियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि मुकद्दमे की जांच के दौरान आर.टी.ए. दफ्तर बठिंडा के अधिकारियों/कर्मचारियों और निजी व्यक्तियों की संलिप्तता सामने आने पर उन्हें भी नामजद किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : पोषण पखवाड़ा 2025 का 7वां संस्करण आज से शुरू, जानें क्या है इस साल की थीम

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप