Amritsar drug bust Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

दुबई आधारित ड्रग कार्टेल का अमृतसर में भंडाफोड़, 10 किलो आईसीई और 4 किलो हेरोइन के साथ दो गिरफ्तार
Punjab News : पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने दो आरोपियों को 10 किलोग्राम आई.सी.ई. (मेथामफेटामाइन) और 4 किलोग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार कर एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग कार्टेल का भंडाफोड़ किया है. यह जानकारी पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने साझा की.

गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान मोहित उर्फ बची (19), निवासी गांव पावार (जालंधर) और अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श उर्फ हरमन (23), निवासी कोट खालसा (अमृतसर) के रूप में हुई है.

आरोपी दुबई के तस्कर के संपर्क में थे

डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी अबू धाबी/दुबई से नशे का कारोबार चला रहे एक तस्कर के संपर्क में थे, जो इन आरोपियों के जरिए पंजाब और दिल्ली में नशीले पदार्थों की तस्करी करवाता था.

डीजीपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी मोहित हाल ही में दुबई से वापस आया था, जहां उसे तस्करी संबंधी प्रशिक्षण दिया गया था और हेरोइन तथा आई.सी.ई. की खेप पहुंचाने का काम सौंपा गया था, उन्होंने बताया कि आरोपी आगे माजा और दोआबा क्षेत्रों में नशीले पदार्थों की सप्लाई कर रहे थे.

तलाशी में भारी मात्रा में नशीले पदार्थ बरामद

ऑपरेशन संबंधी जानकारी साझा करते हुए पुलिस कमिश्नर (सीपी) अमृतसर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए योजनाबद्ध तरीके से पुलिस टीमों ने मोहित उर्फ बची और अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श को उस समय गिरफ्तार किया जब वे मोटरसाइकिल पर जा रहे थे, उन्होंने कहा कि तलाशी के दौरान पुलिस टीमों ने उनके कब्जे से 10 किलोग्राम आई.सी.ई. (मेथामफेटामाइन) और 4 किलोग्राम हेरोइन बरामद की.

अर्शदीप दुबई तस्कर से जुड़ा था

सीपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान दुबई से लौटे आरोपी मोहित ने खुलासा किया कि उक्त तस्कर मजदूर वर्ग के युवाओं को निशाना बनाकर उन्हें नशा तस्करी की गतिविधियों के लिए प्रेरित करता था. जांच के दौरान यह भी पता चला है कि आरोपी अर्शदीप उर्फ अर्श, जो पहले से ही नशा तस्करी की गतिविधियों में शामिल था और दुबई स्थित तस्कर के सीधे संपर्क में था, अज्ञात व्यक्तियों के जरिए भेजी गई हेरोइन की खेप को अपने पास सुरक्षित रखता था और आगे डिलीवरी के लिए मोहित को सौंप देता था.

दुबई तस्कर की मां और बहन भी जेल में बंद

गौरतलब है कि इसी वर्ष फरवरी में भी इसी दुबई आधारित तस्कर के दो साथियों, जिनकी पहचान साहिबप्रीत सिंह उर्फ साहिब और गगनदीप सिंह उर्फ गगन के रूप में हुई थी, को 7.6 किलोग्राम हेरोइन और 21,000 रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार किया गया था. इसके अलावा दुबई आधारित तस्कर की मां और बहन इस समय पुलिस स्टेशन राजा सांसी में एनडीपीएस एक्ट के तहत 42 किलोग्राम हेरोइन बरामदगी से संबंधित मामले में केंद्रीय जेल अमृतसर में बंद हैं.

पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

सीपी ने कहा कि इस मामले में नेटवर्क के अन्य सदस्यों की पहचान करने के लिए आगे और पीछे के लिंक खंगाले जा रहे हैं तथा और बरामदगी एवं गिरफ्तारियां होने की संभावना है. इस संबंध में एफआईआर नंबर 107 दिनांक 18-05-2026 को एनडीपीएस एक्ट की धारा 21-सी और 29 के तहत अमृतसर के थाना छेहरटा में मामला दर्ज किया गया है.

ये भी पढ़ें – केरल में अब वीडी सतीशन का चलेगा राज, शपथ लेकर सीएम पद की कुर्सी पर हुए काबिज

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: सरहद पार ड्रग्स कार्टेल से जुड़े 5 आरोपी 7 किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार
Punjab News : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशानुसार पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के लिए चल रही मुहिम के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने पांच आरोपियों को 7.050 किलोग्राम हेरोइन समेत गिरफ्तार करके सरहद पार से नशीले पदार्थों की तस्करी वाले दो कार्टेलों का पर्दाफाश किया है. यह जानकारी डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने दी.

गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान दीपक सिंह उर्फ दीपू निवासी हरकृष्ण नगर छेहरटा, अमृतसर; प्रिंस सिंह उर्फ प्रिंस निवासी गांव कोहाला, अमृतसर; रजिंदर सिंह उर्फ घुद्दू रणदीप सिंह उर्फ दिल और गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी के रूप में हुई है, जो तीनों गांव सैंसरा कलां, अमृतसर के निवासी हैं. हेरोइन बरामद करने के अलावा पुलिस टीमों ने उनका मोटरसाइकिल भी जब्त कर लिया है, जिस पर वे नशीले पदार्थों की तस्करी कर रहे थे.

पंजाब में स्थानीय हैंडलरों से सप्लाई

वहीं, डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार किए गए आरोपी पाकिस्तान स्थित एक तस्कर के संपर्क में थे, जो ड्रोन के माध्यम से खेप भेजकर अपने स्थानीय हैंडलरों के जरिए पूरे पंजाब में इसकी सप्लाई कर रहा था.

डीजीपी ने कहा कि इस नशा तस्करी नेटवर्क के आगे-पीछे के संबंधों का पता लगाने के लिए और जांच जारी है.

विश्वसनीय सूचना पर कार्रवाई

इस संबंध में विस्तृत जानकारी साझा करते हुए पुलिस कमिश्नर (सीपी) अमृतसर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि विश्वसनीय सूचना के आधार पर चलाए गए एक विशेष अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने दीपक सिंह उर्फ दीपू को 1.3 किलो हेरोइन समेत गिरफ्तार कर लिया. आरोपी से पूछताछ के दौरान पुलिस को और 2.6 किलो हेरोइन बरामद करने में सफलता मिली, जिससे कुल बरामदगी 4.04 किलो हेरोइन हो गई.

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान आधारित हैंडलर के बारे में आगे की जांच के दौरान पुलिस टीमों ने तीन अन्य आरोपियों रजिंदर उर्फ घुद्दू, रणदीप उर्फ दिल और गुरप्रीत उर्फ गोपी को 1.01 किलो हेरोइन समेत गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपियों द्वारा दिए गए और खुलासे के आधार पर उनके चौथे साथी प्रिंस सिंह उर्फ प्रिंस को भी 2 किलो हेरोइन समेत गिरफ्तार कर लिया गया.

दीपक उर्फ दीपू का आपराधिक रिकॉर्ड

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी दीपक उर्फ दीपू पर पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत खन्ना थाने में आपराधिक केस दर्ज है. इस संबंध में दो अलग-अलग मामले थाना छेहरटा में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21-सी के तहत एफआईआर नंबर 77 दिनांक 08-04-2026 और थाना छावनी में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21-सी के तहत एफआईआर नंबर 61 दिनांक 17-04-2026 दर्ज किए गए हैं.

ये भी पढ़ें- वृंदावन पहुंचे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, संत प्रेमानंद महाराज के किए दर्शन

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

अमृतसर में सीमा पार ड्रग तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़, दो आरोपी 4.13 किलो हेरोइन सहित गिरफ्तार
Punjab News : पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के तहत चलाए जा रहे अभियान के बीच, अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने सीमा पार ड्रग तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है. यह जानकारी पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने रविवार को दी.

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अतिश सुमन निवासी पलाही गेट, फगवाड़ा, कपूरथला, और सविंदर सिंह उर्फ सुंदरी निवासी गांव बोपाराई कलां, अमृतसर के रूप में हुई है.

माजहा-दोआबा में खेप पहुंचा रहे थे

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी यूरोप-आधारित हैंडलर्स और जेल में बंद ऑपरेटिव्स के सीधे संपर्क में थे, जो सीमा पार ड्रग तस्करी को अंजाम देने और माजहा व दोआबा क्षेत्रों में खेप पहुंचाने का काम कर रहे थे, उन्होंने कहा कि दोनों आरोपियों का एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट के तहत पहले से आपराधिक रिकॉर्ड रहा है.

पूछताछ में 670 ग्राम और बरामद

डीजीपी ने कहा कि इस मामले में आगे और पीछे के लिंक स्थापित करने के लिए जांच जारी है, ताकि पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके.

ऑपरेशन से जुड़ी जानकारी साझा करते हुए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर (सीपी) गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि विश्वसनीय गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीमों ने आरोपी अतिश सुमन को 220 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया. आगे पूछताछ में उससे अतिरिक्त 670 ग्राम हेरोइन बरामद हुई, जिससे उसके पास से कुल बरामदगी 890 ग्राम हो गई.

सविंदर सिंह से 3.24 किलोग्राम हेरोइन बरामद

सीपी ने बताया कि अतिश सुमन के खुलासे के आधार पर पुलिस टीमों ने उसके साथी सविंदर सिंह उर्फ सुंदरी को भी गिरफ्तार किया, जिसके पास से 3.24 किलोग्राम हेरोइन बरामद हुई, उन्होंने कहा कि आगे की जांच जारी है और आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां व बरामदगी होने की संभावना है. इस संबंध में थाना सुल्तानविंड, अमृतसर में एफआईआर नंबर 64 दिनांक 27-03-2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धाराएं 21-बी, 21-सी और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है

ये भी पढ़ें – हाईवे पर अब सिर्फ डिजिटल टोल: बिना FASTag वाहन नहीं गुजर पाएगा, जानिए नए नियम और जुर्माने

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

अमृतसर में ड्रग मॉड्यूल का पर्दाफाश : 4 किलो हेरोइन, 3.9 लाख रुपये और पिस्तौल सहित 4 गिरफ्तार
Punjab News : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों के अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत, काउंटर इंटेलिजेंस (सीआई) अमृतसर ने विदेश आधारित तस्करों से जुड़े ड्रग सप्लाई मॉड्यूल के चार सदस्यों को 4 किलो हेरोइन, 3.90 लाख रुपये की ड्रग मनी और एक .32 बोर पिस्तौल, मैगजीन तथा पांच जिंदा कारतूसों सहित गिरफ्तार कर इस मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है. यह जानकारी आज यहां पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने दी.

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान युवराज सिंह निवासी रोडीवाल, अमृतसर, वरिंदर सिंह निवासी धौल कलां, अमृतसर, जग्गरूप सिंह निवासी संगना, अमृतसर और जुगराज सिंह निवासी सरकारिया एन्क्लेव, अमृतसर के रूप में हुई है. पुलिस टीम ने उनके काले रंग की हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (पीबी-02-ईई-0627) और सफेद रंग की होंडा एक्टिवा (पीबी-02-ईएक्स-2265), जिनका उपयोग वे खेप की डिलीवरी के लिए कर रहे थे, को भी जब्त कर लिया है.

अमृतसर में हेरोइन सहित तीन गिरफ्तार

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि सीआई अमृतसर की पुलिस टीमों को विश्वसनीय सूचना मिली थी कि विदेशी हैंडलर लखविंदर सिंह उर्फ़ बाबा लक्खा के सहयोगी युवराज और वरिंदर ने अजनाला सेक्टर से हेरोइन की एक खेप प्राप्त की है और वे संभावित रूप से इस खेप को अमृतसर में गुरुद्वारा मोर्चा साहिब के पास संदिग्ध जग्गरूप सिंह को डिलीवर करेंगे, उन्होंने बताया कि इस सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस टीमों ने जाल बिछाया और तीनों आरोपियों को नशीले पदार्थों की खेप और पिस्तौल सहित गिरफ्तार कर लिया.

आरोपी ने प्रीत सेखों के निर्देश बताए

उन्होंने कहा कि गिरफ्तार आरोपी जग्गरूप सिंह ने पूछताछ के दौरान खुलासा किया कि वह दया सिंह उर्फ प्रीत सेखों, जो इस समय श्री मुक्तसर साहिब की केंद्रीय जेल में बंद है, के निर्देशों पर काम कर रहा था और प्रीत सेखों ने उसे गुरुद्वारा मोर्चा साहिब के पास से हेरोइन की खेप प्राप्त करने के निर्देश दिए थे.

अमृतसर में ड्रग मनी सहित आरोपी गिरफ्तार

डीजीपी ने बताया कि आगे की पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपियों-युवराज और वरिंदर ने अपने एक अन्य साथी जुगराज सिंह के बारे में खुलासा किया, जिसे बाद में अमृतसर सिटी से 3.90 लाख रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार किया गया, उन्होंने आगे कहा कि इस मामले की आगे की जांच जारी है. इस संबंध में, एफआईआर नंबर 73 दिनांक 13.12.25 को थाना एसएसओसी अमृतसर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21, 25 और 29 तथा आम्र्स एक्ट की धारा 25 के तहत दर्ज की गई है.

ये भी पढ़ें- ऑस्ट्रेलिया में यहूदियों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 10 की मौत, बॉन्डी बीच पर मना रहे थे त्योहार

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

अमृतसर पुलिस ने विदेशी नेटवर्क से जुड़े 3 ड्रग तस्करों को किया गिरफ्तार, 4.083 किग्रा ICE और 1.032 किग्रा हेरोइन बरामद
Amritsar Drug Bust : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के अनुसार पंजाब को नशा-मुक्त राज्य बनाने के लिए चल रहे अभियान के तहत बहु-स्तरीय कार्रवाई करते हुए अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने विदेशी हैंडलरों से जुड़े, सीमा पार सक्रिय संगठित ड्रग कार्टेलों के तीन सदस्यों को 4.083 किलोग्राम मेथामफेटामाइन (आइ.सी. ई.,) और 1.032 किलोग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार कर इन गिरोहों को निष्क्रिय कर दिया है. यह जानकारी पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने आज यहाँ दी.

अमृतसर और तरनतारन के 3 आरोपी गिरफ्तार

गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान बलविंदर सिंह उर्फ बिंदर (25), निवासी गाँव दाओके (अमृतसर) नवतेज सिंह (33), निवासी गाँव माहवा (अमृतसर), जो वर्तमान में तरनतारन के एक गाँव में रह रहा था और महांबीर सिंह (32), निवासी गाँव कालिया स्कात्रा (तरनतारन) के रूप में हुई है. नशीले पदार्थों की बरामदगी के अलावा पुलिस टीमों ने आरोपियों से 2500 रुपये की ड्रग मनी, एक कार और एक एक्टिवा स्कूटर भी जब्त किया है.

आरोपी पाकिस्तान-विदेश नशा नेटवर्क से जुड़े

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि गिरफ्तार व्यक्ति व्हाट्सऐप के जरिये पाकिस्तान और विदेशों में सक्रिय तस्करों से तालमेल कर रहे थे, उन्होंने कहा कि नेटवर्क के आगे-पीछे के संबंधों का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है.

पुलिस ने बरामद किए 2.077 किलो ICE

ऑपरेशन संबंधी जानकारी साझा करते हुए अमृतसर के पुलिस आयुक्त (सीपी) गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि पुलिस ने संदिग्ध बलविंदर सिंह उर्फ बिंदर को 35 ग्राम आइ.सी. ई., सहित गिरफ्तार किया और पूछताछ में उसने एक पाकिस्तानी तस्कर से रिश्तों का खुलासा किया, जो उसे व्हाट्सऐप के माध्यम से ड्रॉप लोकेशन भेजता था. उनके अनुसार, आरोपी के खुलासों पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 2.042 किलोग्राम आइ.सी. ई., बरामद की, जिससे उससे कुल बरामदगी 2.077 किलोग्राम हो गई.

नवतेज सिंह से बरामद 2 किग्रा ICE

उन्होंने बताया कि इसी तरह एक अन्य कार्रवाई में पुलिस ने संदिग्ध नवतेज सिंह को 40 ग्राम आइ.सी. ई., सहित काबू किया. जांच में पता चला कि नवतेज पहले दोहा, क़तर में काम करता था, जहाँ उसकी मुलाकात एक हैंडलर से हुई थी. यह हैंडलर व्हाट्सऐप निर्देशों के जरिए भारत में ड्रग्स की लाने ले जाने से संबंधित काम सौंपता था. जांच में यह भी पता चला कि नवतेज एक कोरियर के रूप में काम करते हुए नशीले पदार्थों के पैकेट प्राप्त करता था और उन्हें आगे सप्लाई करता था. उसके खुलासों के आधार पर पुलिस ने 1.966 किलोग्राम अतिरिक्त आइ.सी. ई., बरामद की, जिससे कुल बरामदगी 2.006 किलोग्राम हो गई.

महावीर सिंह से 1.032 किग्रा हेरोइन बरामद

सीपी ने बताया कि तीसरी समानांतर कार्रवाई में पुलिस ने महावीर सिंह को 1.032 किलोग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया. जांच से पता चला है कि वह पाकिस्तान स्थित तस्कर से ड्रोन के जरिए नशीले पदार्थों की खेपें प्राप्त कर रहा था. इस संबंध में तीन अलग-अलग मामले एफआईआर नंबर 337 दिनांक 05-12-2025, एनडीपीएस एक्ट की धारा 21-सी और 29 के तहत, तथा एफआईआर नंबर 340 दिनांक 09-12-2025 धारा 21-सी के तहत, दोनों थाना हकीमा में और एफआईआर नंबर 251 दिनांक 07-12-2025 धारा 22-बी और 22-सी के तहत थाना छेहरटा में दर्ज किए गए हैं.

ये भी पढ़ें – हरियाणा में बाढ़ प्रभावित 53,821 किसानों को 116 करोड़ रुपए का मुआवजा, 2,266 करोड़ रुपए का ब्याज माफ

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

पंजाब पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी! पाकिस्तानी नार्को-तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश
Drug Racket Busted : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों के तहत पंजाब को नशामुक्त और सुरक्षित राज्य बनाने की मुहिम के अंतर्गत, अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने पाकिस्तान आधारित नार्को-तस्करी नेटवर्क को करारा झटका दिया है. पुलिस ने एक संगठित हेरोइन तस्करी कार्टेल का पर्दाफाश करते हुए एक नाबालिग समेत चार तस्करों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 6.1 किलोग्राम हेरोइन बरामद की. इस ऑपरेशन की जानकारी डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने दी.

तस्करों की गिरफ्तारी और जब्ती

गिरफ्तार तस्करों की पहचान सरबजीत सिंह उर्फ जोबन (29) निवासी गांव धनोआ, अमृतसर, धरम सिंह उर्फ हैप्पी (32) और कुलबीर सिंह उर्फ गुरदीप सिंह उर्फ थॉमस (24) दोनों निवासी अजनाला, अमृतसर, और एक 17 वर्षीय नाबालिग के रूप में हुई. पुलिस ने उनके कब्जे से 6.1 किलोग्राम हेरोइन के साथ-साथ दो मोटरसाइकिलें भी जब्त कीं, जिनका उपयोग नशीले पदार्थों की डिलीवरी के लिए किया जा रहा था.

मुख्य आरोपी और सरहद पार का कनेक्शन

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मुख्य आरोपी सरबजीत उर्फ जोबन सरहदी क्षेत्र से तस्करी का धंधा चला रहा था और वह पाकिस्तान के कुख्यात तस्कर राणा के सीधे संपर्क में था. सरबजीत और एक नाबालिग के कब्जे से 1 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई. पूछताछ के बाद, अजनाला से दो अन्य तस्करों, धरम सिंह और कुलबीर सिंह, को गिरफ्तार किया गया, जिनके पास से 5 किलोग्राम से अधिक हेरोइन जब्त की गई.

ड्रोन से तस्करी और हथियारों का कनेक्शन

पुलिस कमिश्नर (सीपी) अमृतसर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि सरबजीत उर्फ जोबन पाकिस्तान आधारित तस्करों द्वारा ड्रोन के माध्यम से भेजी गई खेपों को निर्दिष्ट ठिकानों से प्राप्त करता था. पूछताछ में सरबजीत ने खुलासा किया कि वह प्रति खेप 4-5 किलोग्राम हेरोइन डिलीवर करता था और हथियारों की खेपें भी डिलीवर कर चुका है. इसके अलावा, नाबालिग तस्कर भी पाकिस्तानी तस्कर राणा के सीधे संपर्क में था.

कानूनी कार्रवाई और आगे की जांच

इस मामले में दो अलग-अलग प्राथमिकियां (FIRs) दर्ज की गई हैं. पहली FIR नंबर 45, दिनांक 24-07-2025, एनडीपीएस एक्ट की धारा 21-सी और 29 के तहत पुलिस स्टेशन एयरपोर्ट, अमृतसर में दर्ज की गई. दूसरी FIR नंबर 142, दिनांक 23-07-2025, एनडीपीएस एक्ट की धारा 21-सी, 25, और 29 के तहत पुलिस स्टेशन छेहर्टा, अमृतसर में दर्ज की गई. पुलिस कमिश्नर ने बताया कि इस नेटवर्क के आगे-पीछे के संबंधों को उजागर करने के लिए जांच जारी है.

पंजाब सरकार की नशा विरोधी मुहिम

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब पुलिस ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ अभियान के तहत नशा तस्करी के खिलाफ कठोर कार्रवाई कर रही है. यह ऑपरेशन न केवल नशा तस्करों को पकड़ने पर केंद्रित है, बल्कि सरहद पार से होने वाली तस्करी और संगठित अपराध नेटवर्क को ध्वस्त करने पर भी जोर देता है. यह कार्रवाई पंजाब को नशामुक्त और सुरक्षित बनाने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है.

यह भी पढ़ें :Punjab : नशे के खिलाफ जंग जारी, 362 स्थानों पर पुलिस की छापेमारी, 113 नशा तस्कर गिरफ्तार

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

सरहद पार से चलाए जा रहे तस्करी नेटवर्क का अमृतसर में पर्दाफाश; 8 पिस्तौलें, 1 किलो हेरोइन, 2.9 लाख रुपए ड्रग मनी सहित तीन गिरफ़्तार
Amritsar Drug Bust : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के मद्देनजर चल रही मुहिम के दौरान बड़ी ख़ुफ़िया कार्रवाई के अंतर्गत काउन्टर इंटेलिजेंस (सी. आई.) अमृतसर ने पाकिस्तान से सम्बन्धित सरहद पार से चलाए जा रहे नशा और गैर- कानूनी हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए इस मॉड्यूल के तीन गुर्गों को आठ आधुनिक हथियारों, 1 किलो हेरोइन और 2.9 लाख रुपए की ड्रग मनी सहित गिरफ़्तार किया है. यह जानकारी डायरैक्टर जनरल आफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने बुधवार को यहाँ दी.

गिरफ्तार किये गए व्यक्तियों की पहचान फिरोजपुर के गाँव सांके निवासी सरबजीत सिंह, फिरोजपुर के गाँव लंगियाना के निवासी कुलविन्दर सिंह और रेलवे रोड, तरनतारन के निवासी अशमनदीप सिंह के तौर पर हुई है. बरामद किये गए हथियारों में तीन एमएम गलौक पिस्तौल, तीन .30 बोर के चाइनीज पिस्तौल और दो .30 बोर के पीऐक्स- 5 पिस्तौल शामिल हैं. इसके इलावा पुलिस टीमों ने मुलजिमों के कब्ज़े में से एक नोट/पैसे गिनने वाली मशीन बरामद की है और एक सपलैंडर मोटरसाईकल ( पीबी- एटी- 1664), जिसका प्रयोग वह खेपों की ढुलाई के लिए करते थे, को भी जब्त कर लिया है.

डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि प्राथमिक जांच से पता लगा है कि मुलजिम पाकिस्तान स्थित तस्कर सिकंदर नूर, निवासी मनीहाला (पाकिस्तान) के निर्देशों अधीन काम कर रहे थे, जो सरहद पार से ड्रोन के द्वारा हथियारों की खेपें पहुंचाता था, उन्होंने कहा कि गिरफ्तार किये गए मुलजिम राज्य में आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने के लिए यह हथियार आगे गैंगस्टरों तक पहुँचाते थे.

पूरे नेटवर्क सम्बन्धी और अहम जानकारी

आपरेशन के बारे में विवरण सांझे करते हुये उन्होंने बताया कि सी. आई. अमृतसर, को फिरोजपुर और तरनतारन जिलों के अधिकार क्षेत्र में पड़ते भारत-पाकिस्तान सरहदी क्षेत्रों से हथियारों और नशीले पदार्थों की खेप प्राप्त होने के बारे पुख़्ता सूचना मिली थी, उन्होंने आगे कहा कि इस पर तेजी से कार्रवाई करते हुए पुलिस टीमों ने रेलवे रोड तरन तारन के नज़दीक तीन व्यक्तियों को तब गिरफ़्तार किया, जब वह अपने मोटरसाईकल पर खेप पहुँचाने जा रहे थे. इस दौरान उक्त दोषियों के कब्ज़े में से ग़ैर-कानूनी हथियार और नशीले पदार्थ बरामद किये गए.

डीजीपी ने कहा कि इस मामले में अगली-पिछली कड़ियाँ जोड़ने और पूरे नेटवर्क सम्बन्धी और अहम जानकारी जुटाने के लिए आगे जांच की जा रही है.

इस सम्बन्धी, एफआईआर नंबर 35 तारीख़ 01- 07- 2025 को एनडीपीएस एक्ट की धारा 21, 25, 27-ए, 29 और आर्मज़ एक्ट की धारा 25 के अंतर्गत पुलिस स्टेशन स्पेशल ऑपरेशन सैल, अमृतसर में केस दर्ज किया गया है.

यह भी पढ़ें : एशिया कप के लिए भारत आएगी पाकिस्तान की हॉकी टीम, भारत सरकार से मिली मंजूरी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

सरहद पार से चलाए जा रहे तस्करी नैटवर्क का अमृतसर में पर्दाफाश, 8 पिस्तौलें, 1 किलो हेरोइन, 2.9 लाख रुपए ड्रग मनी सहित तीन गिरफ्तार
Amritsar Drug Bust : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के मद्देनजर चल रही मुहिम के दौरान बड़ी ख़ुफ़िया कार्यवाही के अंतर्गत काउन्टर इंटेलिजेंस (सी. आई.) अमृतसर ने पाकिस्तान से सम्बन्धित सरहद पार से चलाए जा रहे नशा और गैर- कानूनी हथियार तस्करी माड्यूल का पर्दाफाश करते हुये इस माड्यूल के तीन गुर्गों को आठ आधुनिक हथियारों, 1 किलो हेरोइन और 2.9 लाख रुपए की ड्रग मनी सहित गिरफ़्तार किया है. यह जानकारी डायरैक्टर जनरल आफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने बुधवार को यहाँ दी.

चाइनीज पिस्तौल और दो .30 बोर के पीऐक्स- 5 पिस्तौल शामिल

गिरफ्तार किये गए व्यक्तियों की पहचान फिरोजपुर के गाँव सांके निवासी सरबजीत सिंह, फिरोजपुर के गाँव लंगियाना के निवासी कुलविन्दर सिंह और रेलवे रोड, तरनतारन के निवासी अशमनदीप सिंह के तौर पर हुई है. बरामद किये गए हथियारों में तीन एमएम गलौक पिस्तौल, तीन .30 बोर के चाइनीज पिस्तौल और दो .30 बोर के पीऐक्स- 5 पिस्तौल शामिल हैं. इसके इलावा पुलिस टीमों ने मुलजिमों के कब्ज़े में से एक नोट/पैसे गिनने वाली मशीन बरामद की है और एक सपलैंडर मोटरसाईकल ( पीबी- एटी- 1664), जिसका प्रयोग वह खेपों की ढुलाई के लिए करते थे, को भी जब्त कर लिया है.

यह हथियार आगे गैंगस्टरों तक पहुँचाते थे

डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि प्राथमिक जांच से पता लगा है कि मुलजिम पाकिस्तान स्थित तस्कर सिकंदर नूर, निवासी मनीहाला (पाकिस्तान) के निर्देशों अधीन काम कर रहे थे, जो सरहद पार से ड्रोन के द्वारा हथियारों की खेपें पहुंचाता था, उन्होंने कहा कि गिरफ्तार किये गए मुलजिम राज्य में आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने के लिए यह हथियार आगे गैंगस्टरों तक पहुँचाते थे.

गैर-कानूनी हथियार और नशीले पदार्थ बरामद किये गए

आपरेशन के बारे में विवरण सांझे करते हुये उन्होंने बताया कि सी. आई. अमृतसर, को फिरोजपुर और तरनतारन जिलों के अधिकार क्षेत्र में पड़ते भारत-पाकिस्तान सरहदी क्षेत्रों से हथियारों और नशीले पदार्थों की खेप प्राप्त होने के बारे पुख़्ता सूचना मिली थी, उन्होंने आगे कहा कि इस पर तेजी से कार्यवाही करते हुए पुलिस टीमों ने रेलवे रोड तरन तारन के नज़दीक तीन व्यक्तियों को तब गिरफ़्तार किया, जब वह अपने मोटरसाईकल पर खेप पहुँचाने जा रहे थे. इस दौरान उक्त दोषियों के कब्ज़े में से ग़ैर-कानूनी हथियार और नशीले पदार्थ बरामद किये गए.

डीजीपी ने कहा कि इस मामले में अगली-पिछली कड़ियाँ जोड़ने और पूरे नैटवर्क सम्बन्धी और अहम जानकारी जुटाने के लिए आगे जांच की जा रही है.

अमृतसर में केस दर्ज किया गया

इस सम्बन्धी, एफआईआर नंबर 35 तारीख़ 01- 07- 2025 को एनडीपीएस एक्ट की धारा 21, 25, 27-ए, 29 और आर्मज़ एक्ट की धारा 25 के अंतर्गत पुलिस स्टेशन स्पेशल ऑपरेशन सैल, अमृतसर में केस दर्ज किया गया है.

यह भी पढ़ें : लाइसेंस के बिना खाद्य सामग्री बेचने वाली दुकानों पर धामी सरकार की कार्रवाई, बीकेटीसी के पूर्व अध्यक्ष अजेंद्र अजय बोले – ‘यह स्वागत योग्य निर्णय’

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप