Aligarh accident Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

अलीगढ़ में भीषण सड़क हादसा, पुलिस की वैन कैंटर से टकराई, SI समेत 5 की मौत
Aligarh Road Accident : फिरोजाबाद से बुलंदशहर आरोपी को पेशी के लिए ले जा रहा पुलिस का वाहन कैंटर से टकरा गया। इस हादसे में एसआई, तीन सिपाही और अपराधी समेत पांच लोगों की मौत हो गई।

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। सड़क हादसे में फिरोजाबाद जेल से बुलंदशहर न्यायालय पेशी पर ले जाए जा रहे एक गैंगस्टर आरोपी समेत चार पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। बताया गया कि यह हादसा अलीगढ़ के थाना लोधा क्षेत्र में चिकावटी मोड़ के पास हुआ है। पुलिस वैन एक खड़े कैंटर में जा घुसी। इस घटना ने न केवल पुलिस विभाग बल्कि आम लोगों को भी झकझोर कर रख दिया है।

एक खड़े हुए कैंटर से टकरा गई

मिली जानकारी के मुताबिक फिरोजाबाद जेल से एक सरकारी पुलिस वैन में एक सब-इंस्पेक्टर, चार सिपाही और एक गैंगस्टर आरोपी को बुलंदशहर कोर्ट में पेशी के लिए ले जाया जा रहा था। वैन अलीगढ़ जिले के लोधा थाना क्षेत्र के चिकावटी गांव पहुंची, तभी वह एक खड़े हुए कैंटर से टकरा गई। यह टक्कर इतनी तेज थी कि वैन के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वैन में सवार लोगों को बाहर निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।

आरोपी गुलशनवर की मौके पर ही मौत हो गई

इस सड़क हादसे में सब-इंस्पेक्टर रामसजीवन, कांस्टेबल बालवीर, कांस्टेबल रघुवीर, ड्राइवर कांस्टेबल चंद्रपाल और आरोपी गुलशनवर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सिपाही शेरपाल सिंह गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात था

इस घटना कि सूचना पर एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक स्वयं मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने मीडिया को बताया कि यह हादसा बेहद दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने बताया कि फिरोजाबाद से बुलंदशहर पेशी पर ले जाए जा रहे आरोपी गुलशनवर की सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात था, लेकिन चिकावटी मोड़ के पास खड़े एक कैंटर से टक्कर के कारण यह हादसा हो गया।

घायल सिपाही की हालत गंभीर बताई जा रही

एसपी सिटी के मुताबिक, हादसे में जिन पुलिसकर्मियों की मौत हुई है, उनमें सब-इंस्पेक्टर रामसजीवन और तीन सिपाही शामिल हैं। सभी के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। घायल सिपाही की हालत गंभीर बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें : भारतीय सेना ने पहलगाम हमले का लिया बदला, माताओं-बहनों का सिंदूर उजाड़ने वालों को किया स्वाहा

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

अलीगढ़: तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने स्कूटी सवार युवक को रौंदा, मौके पर मौत
अलीगढ़: अलीगढ़ के थाना सासनी गेट क्षेत्र अंतर्गत सासनी गेट चौराहे के निकट का है जहां तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने स्कूटी सवार युवक को रौंद (Aligarh Accident) दिया जिसके बाद स्कूटी सवार युवक की मौके पर मौत हो गई। वहीं घटना के बाद राहगीरों ने ट्रैक्टर चालक को पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी। वहीं घटना के बाद मौके पर पहुंचे परिजन व राहगीरों ने जमकर हंगामा काटा है।

तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने स्कूटी सवार युवक को रौंदा

जानकारी के मुताबिक थाना सासनी गेट क्षेत्र अंतर्गत शांतिपुरम निवासी सुरेंद्र पाराशर अपने घर से भुजपुरा की ओर पान खरीदने के लिए आया थे। वहीं पान लेकर सुरेंद्र वापस अपने घर जा रहा थे। इसी दौरान तेज़ रफ़्तार (Aligarh Accident) से आ रहे ट्रैक्टर ने स्कूटी सवार सुरेंद्र को पीछे से रौंद दिया। जिसके बाद युवक की मौके पर मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद परिजन पुलिस व एंबुलेंस को कई घंटे तक फोन करते रहे लेकिन न तो पुलिस मौके पर पहुंची और न ही एम्बुलेंस आयी।

युवक की मौके पर मौत

वही एंबुलेंस और पुलिस के न पहुंचने से नाराज परिजनों व राहगीरों ने रोड पर जमकर हंगामा काट दिया। घटना की सूचना पर इलाका पुलिस के साथ क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही आक्रोशित लोगों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।

परिजनों ने एंबुलेंस और पुलिस की लेटलतीफी के चलते काटा हंगामा

जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार ने बताया की घटना की सूचना प्राप्त हुई थी मौके पर मैं खुद आया हूं और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी चालक हिरासत में है। परिजनों की शिकायत के आधार पर कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

Read Also:- बागपत: अस्पताल में उपचार के दौरान मां-बेटी ने तोड़ा दम, पुलिस की दबिश से आहत होकर खाया था जहर

अलीगढ़: शादी में शामिल होने जा रहे दो बाइक सवार युवकों को कैंटर ने रौंदा, 1 की मौत
अलीगढ़: अलीगढ़ के थाना महुआ खेड़ा क्षेत्र के दिल्ली कानपुर नेशनल हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा देखने को मिला है। जब दो युवक अपने चाचा की बेटे की शादी में शामिल होने के लिए दिल्ली से एटा जा रहे थे। उसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार कैंटर चालक ने बाइक सवार दोनों युवकों को सामने से जोरदार टक्कर (Aligarh accident) मार दी। दोनों वाहनों के बीच आमने-सामने की इस जोरदार भिड़ंत में एक बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। तो वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों वाहनों के बीच जोरदार भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पूरी तरह से चकनाचूर हो गई। एक्सीडेंट होता देख लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और एक्सीडेंट की सूचना पुलिस को दी गई।

शादी में शामिल होने जा रहे दो बाइक सवार युवकों को कैंटर ने रौंदा

एक्सीडेंट की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक युवक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायल युवक को निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। यूपी के जनपद अलीगढ़ (Aligarh accident) के थाना महुआ खेड़ा क्षेत्र के अलीगढ़ दिल्ली कानपुर नेशनल हाईवे स्थित धनीपुर हवाई पट्टी के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यूपी के एटा जिला के गांव जैथरा निवासी 25 वर्षीय युवक ललित अपने गांव निवासी साथी अर्जुन पुत्र जम्मू के साथ बाइक पर सवार होकर दिल्ली से अलीगढ़ एटा के रास्ते अर्जुन कायमगंज अपने साले की शादी में शामिल होने के लिए जा रहे थे जैसे ही दोनों बाइक सवार थाना महुआ खेड़ा क्षेत्र स्थित धनीपुर हवाई अड्डा के पास पहुंचे उसी दौरान तेज रफ्तार के साथ सामने से आ रहे कैंटर चालक ने मोटरसाइकिल में सामने से टक्कर मार दी।

एक की दर्दनाक मौत, दूसरे की हालत नाजुक

बाइक में कैंटर की जोरदार टक्कर लगते ही बाइक सवार ललित की मौके पर ही दर्दनाक मौत (Aligarh accident) हो गई। तो वही अर्जुन की हालत चिंताजनक बनी हुई है। एक्सीडेंट होता देख सड़क पर गुजर रहे राहगीर दौड़कर मौके पर पहुंचे और एक्सीडेंट की सूचना पुलिस को दी गई। इस दौरान सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लहूलुहान हालत में सड़क पर पड़े बाइक सवार घायलों को उपचार के लिए पास के ही निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने 25 वर्षीय युवक ललित को मृत घोषित कर दिया। तो वही अर्जुन की हालत चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस ने ललित के शव का पंचनामा भरकर डेड बॉडी पोस्टमार्टम के लिए भेज दी गई। मौके पर मौजूद पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर तफ्तीश में जुटी हुई है।

Read Also:-  Lucknow: बीच सड़क में गाड़ी पर युवक कर रहे थे स्टंट, पुलिस ने उतारा स्टंट का ‘भूत’, Video