7 MPs defection claim Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

AAP का आरोप: BJP ने 7 सांसद तोड़े, CM भगवंत मान बोले- बेअदबी कानून के बाद मुझे कमजोर करने की साजिश
Punjab News : आम आदमी पार्टी ने पंजाब से सात राज्यसभा सांसदों को तोड़कर पंजाब को जीतने का सपना देख रही भाजपा पर तीखा हमला बोला है. ‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और प्रभारी मनीष सिसोदिया समेत अन्य नेताओं ने इस साजिश को पंजाब के लोगों के साथ गद्दारी बताया है. अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर कहा कि भाजपा ने एक बार फिर पंजाबियों के साथ धक्का किया है. उधर, ‘‘आप’’ ने अपनी स्वेच्छा से पार्टी की सदस्यता त्यागने वाले सांसद राघव चड्ढा, अशोक मित्तल और संदीप पाठक की सदस्यता समाप्त करने के लिए राज्यसभा के सभापति को पत्र भेजने का फैसला किया है.

पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान ने कहा कि भाजपा हमेशा से पंजाब विरोधी रही है. जब से बेअदबी के खिलाफ सख्त कानून पास हुए हैं, भाजपा में बेचौनी साफ दिखाई दे रही है, उन्हें यह बर्दाश्त नहीं हो रहा. पंजाब में अपनी बार-बार हो रही हार का बदला लेने के लिए भाजपा, पंजाब और आम आदमी पार्टी के प्रति हमेशा नफरत की भावना रखती आई है. हम पार्टी छोड़ने वालों और उन्हें शामिल करने वालों, दोनों की कड़े शब्दों में निंदा करते हैं.

ऐसी चालों से पंजाब नहीं जीत सकते

भगवंत सिंह मान ने कहा कि मैं पंजाब की पवित्र धरती से यह स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि आम आदमी पार्टी आम लोगों की पार्टी है और लोग ही हमारी असली ताकत हैं. पंजाब के गद्दारों को जनता जरूर सबक सिखाएगी. ऐसी चालों से ये पंजाब को नहीं जीत सकते. लोकतंत्र में जनता सबसे बड़ी होती है और आम लोग ही हमारी ताकत हैं. आम आदमी पार्टी एक क्रांतिकारी सोच वाली पार्टी है और एकजुट होकर हमेशा सच्चाई के लिए डटकर खड़ी है.

लालच और मजबूरी में BJP के सामने झुक गए

वहीं, गुजरात दौरे पर गए आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया ने एक्स पर कहा कि तीन दिन से गुजरात में हूं. जिस समय गुजरात में हजारों कार्यकर्ता अपनी जान जोखिम में डालकर, सारे खतरे और बीजेपी की धमकियाँ झेलकर पार्टी की विचारधारा को मजबूत करने कीलिये खून पसीना बहा रहे है, उसी समय कुछ गद्दारों ने पंजाब के कार्यकर्ताओं के ख़ून पसीने की कमाई का सौदा कर लिया. जो राज्यसभा सदस्य अपनी निजी मजबूरियों, डर और लालच के कारण भाजपा के सामने झुक गए, जिन्होंने पंजाब के लोगों के साथ गद्दारी की है, उन्हें पता होना चाहिए कि पंजाब गद्दारों को कभी माफ नहीं करता है.

सभापति को पत्र भेजने की तैयारी

राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कहा कि मैं राज्यसभा सभापति को एक पत्र प्रस्तुत करूंगा, जिसमें राघव चड्ढा, अशोक मित्तल और संदीप पाठक को भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के कारण राज्यसभा की सदस्यता से अयोग्य घोषित करने की मांग की जाएगी, क्योंकि यह संविधान की दसवीं अनुसूची के अंतर्गत स्वेच्छा से अपनी पार्टी की सदस्यता त्यागने के समान है.

सौरभ भारद्वाज की जनता से अपील

उधर, “आप” के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने एक्स पर कहा कि ऑपरेशन लोटस ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि यदि कोई भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार और कुशासन का विरोध करना चाहता है, तो उसे जेल का डर छोड़ना ही होगा. ईडी को भाजपा की निजी गेस्टापो (तानाशाह पुलिस) में तब्दील कर दिया गया है, जो अपनी मनमर्जी से विपक्षी नेताओं के यहां छापेमारी कर रही है, उन्हें डरा-धमका रही है और जेल में डाल रही है. मोदी राज में यह फासीवादी धौंस अब आम बात बन गई है, उन्होंने कहा कि असली खतरा यह है कि अगर कोई विपक्ष बचेगा ही नहीं, तो आखिर इस अहंकारी सरकार की जवाबदेही कौन तय करेगा? जनता की आवाज कौन उठाएगा? दिनदहाड़े लोकतंत्र की हत्या की जा रही है. जागो भारत.

जनता से जवाब देने की बात

इस घटनाक्रम को लेकर “आप” की राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि भाजपा ने अपने चिर-परिचित अंदाज में यह काम किया है क्योंकि सबको पता है कि भाजपा के पास पंजाब में कोई नेता नहीं है और कांग्रेस भी वहां लगभग खत्म हो चुकी है. इसलिए भाजपा ने इस बार आम आदमी पार्टी के नेताओं को तोड़ा है. लेकिन पंजाब के लोग देख रहे हैं कि जिन सात सांसदों को उन्होंने राज्यसभा भेजा था, आज उन्होंने उस पार्टी का साथ दिया है जिसने 800 किसानों की जान ली. जो भाजपा किसानों को आतंकवादी बुलाती है, इन सात सांसदों ने उसी का साथ दिया है. यह गद्दारी से कम नहीं है और जनता इसका जवाब जरूर देगी.

जनता से हिसाब लेने की बात

प्रियंका कक्कड़ ने आगे कहा कि आम आदमी पार्टी में एक राघव चड्ढा नहीं, बल्कि 10 राघव चड्ढा मिल जाएंगे. हमारी पार्टी में एक संदीप पाठक नहीं, बल्कि 10 संदीप पाठक मिल जाएंगे. ये सब राजनीति में बिल्कुल नए लोग थे. अरविंद केजरीवाल ने ही इन्हें सड़क से उठाकर संसद तक पहुंचाया था और ऐसे लोगों की हमारी पार्टी में कोई कमी नहीं है. इससे पार्टी को बिल्कुल फर्क नहीं पड़ता, लेकिन पंजाब के लोगों को जरूर फर्क पड़ेगा जिन्होंने इन लोगों को संसद पहुंचाया था. इन लोगों ने पंजाबियों के साथ गद्दारी की है, तो जनता ही इनसे हिसाब लेगी.

सांसद बनते ही बदला ‘मिशन

प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि उन सात गद्दारों की बात को गंभीरता से लिया जाना चाहिए. हमारी एक एकजुट पार्टी है. हम लोगों ने अपने करियर और परिवार को इसलिए छोड़ा है क्योंकि हमें अरविंद केजरीवाल के मिशन को जमीन पर लागू करना है. हमारा मिशन यही है कि हर बच्चे तक उच्च स्तरीय मुफ्त शिक्षा पहुंचे और इसके लिए हम काम करते रहेंगे. लेकिन इन लोगों को सांसद बना दिया गया, तो शायद इनका मिशन इंस्टाग्राम और एक्स का प्रधानमंत्री बनना हो गया था.

ये भी पढ़ें- AAP पार्टी में बड़ी टूट, राघव चड्ढा जल्द भाजपा ज्वाइन करेंगे, दो तिहाई सांसदों के साथ BJP में करेंगे विलय

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप