सिबिन सी Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

चुनाव आयोग ने राष्ट्रीय और प्रांतीय राजनीतिक पार्टियों के साथ विचार-विमर्श शुरू किया : सिबिन सी
Chandigarh : पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी सिबिन सी ने बताया है कि चुनाव आयोग ने विभिन्न दलों के साथ अधिक और नियमित भागीदारी को बढ़ावा देने के मद्देनजर राष्ट्रीय और प्रांतीय स्तर की राजनीतिक पार्टियों के साथ विचार-विमर्श का सिलसिला शुरू किया है। इस बात की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी कि राष्ट्रीय और प्रांतीय पार्टी के प्रमुख अपने सुझावों और समस्याओं को सीधे तौर पर आयोग के साथ साझा करें और इसी कड़ी के तहत राजनीतिक पार्टियों के साथ चुनाव आयोग ने सीधा सम्पर्क रखने के लिये विचार-विमर्श का यह सिलसिला आज से शुरू किया है।

बैठक में विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के 28,000 से अधिक प्रतिनिधि शामिल हुए

उन्होंने कहा कि यह पहल सभी भाइवालों के साथ मौजूदा कानूनी ढांचे के अनुसार चुनाव प्रक्रिया को और मजबूत और सुचारू बनाने के आयोग के दृष्टिकोण को दर्शाती है। इससे पहले, कुल 4,719 सर्वदलीय बैठकें की गईं, जिनमें मुख्य चुनाव अधिकारियों द्वारा 40 बैठकें, जिला चुनाव अधिकारियों द्वारा 800 और ई.आर.ओज द्वारा 3,879 बैठकें शामिल हैं। इन बैठकों में विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के 28,000 से अधिक प्रतिनिधि शामिल हुए थे।

मीटिंग में मायावती भी हुईं शामिल

मीटिंग में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ. विवेक जोशी ने मंगलवार, 6 मई 2025 को निर्वाचन सदन में बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष कुमारी मायावती के साथ आए पार्टी प्रतिनिधिमंडल के साथ विचार-चर्चा की।

यह भी पढ़ें : भारत की मॉक ड्रिल से क्यों घबराया पाकिस्तान? रिटायर्ड ब्रिगेडियर ने बताई वजह

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

उप चुनाव से पहले लुधियाना पश्चिम के लिए अंतिम वोटर सूची प्रकाशित : सिबिन सी
Chandigarh : 64-लुधियाना पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में होने वाले उप चुनाव को ध्यान में रखते हुए, भारत निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित किये गये शैडयूल के अनुसार, योग्यता तिथि 01.04.2025 के विशेष संक्षिप्त संशोधन के बाद ईआरओ लुधियाना पश्चिम द्वारा अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की गई है। निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार लुधियाना के जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु जैन द्वारा मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को अंतिम वोटर सूची की कॉपियां सौंप दी गईं हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने दी जानकारी

अधिक जानकारी साझा करते हुए पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने बताया कि संशोधित सूची के अनुसार लुधियाना पश्चिम क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 1,74,437 है, जिसमें 89,602 पुरुष मतदाता, 84,825 महिला मतदाता और 10 तीसरे लिंग के मतदाता शामिल हैं। मतदान केंद्रों की संख्या को 192 तक तर्कसंगत बनाया गया है, जिससे मतदाताओं की पहुँच योग्यता में सुधार हुआ है और सभी नागरिकों के लिए अधिक सुविधाजनक मतदान अनुभव को समर्थ बनाया गया है। विशेष रूप से, वोटर फोटो पहचान पत्र कवरेज को 100 प्रतिशत कर दिया गया है।

मतदाता संशोधन सूची प्रक्रिया को सख्ती से पूरा किया गया

सिबिन सी ने बताया कि मतदाता संशोधन सूची प्रक्रिया को संबंधित अधिनियमों और नियमों का पूर्ण पालन करते हुए, निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार सख्ती से पूरा किया गया है। महत्वपूर्ण कदमों जैसे दावों और आपत्तियों की सूचियों को प्रदान करना तथा राजनीतिक दलों के साथ ड्राफ्ट और अंतिम वोटर सूचियां साझा करना आदि कार्यों की पालना पूरी गंभीरता से की गयी है।

इसके अतिरिक्त, मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मतदाता द्वारा ईआरओ के आदेश के विरुद्ध डीईओ को अपील करने की व्यवस्था और आवश्यकता पड़ने पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) स्तर पर भी जन प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 की धारा 24 और चुनाव रजिस्ट्रेशन नियम, 1960 के नियम 23 के उपबंध अनुसार, बैठक में राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों को इस संबंध में पूरी जानकारी भी दी।

यह भी पढ़ें : उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में लगी भीषण आग, 1 KM दूर तक दिखाई दी लपटें, दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

भारत निर्वाचन आयोग ने तीन नई पहलकदमियां शुरू की: सिबिन सी
Chandigarh : पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने बताया है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूचियों की शुद्धता को बेहतर बनाने और नागरिकों के लिए वोटिंग प्रक्रिया को और अधिक सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से नई पहलकदमियां शुरू की गई हैं। ये पहलकदमियाँ भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार द्वारा इस साल मार्च में निर्वाचन आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधु और डॉ. विवेक जोशी की मौजूदगी में मुख्य निर्वाचन अधिकारियों (सी.ई.ओ.) की कॉन्फ्रेंस के दौरान विचार किए गए प्रयासों के अनुसार हैं।

आयोग द्वारा अब रजिस्ट्रेशन ऑफ इलेक्टर्स रूल्स, 1960 के नियम 9 और जन्म और मौत रजिस्ट्रेशन एक्ट, 1969 (2023 में किये गये संशोधन के अनुसार) की धारा 3(5)(बी) के तहत, भारत के रजिस्ट्रार जनरल से इलेक्ट्रॉनिक रूप से मौत रजिस्ट्रेशन संबंधी डाटा प्राप्त किया जाएगा। इससे चुनाव रजिस्ट्रेशन ऑफिसर (ई.आर.ओ) रजिस्ट्रेड मौतों के बारे में समय पर जानकारी प्राप्त कर सकेंगे और बूथ लेवल ऑफिसर (बी.एल.ओ) फार्म 7 के तहत औपचारिक आवेदन की प्रतीक्षा किए बिना फील्ड विजिट के माध्यम से जानकारी की पुनः सत्यापित करने में सक्षम हो जाएंगे।

मतदाता सूचना स्लिप के डिजाइन में होगा संशोधन

मतदाता सूचना स्लिप (वी.आई.एस.) को और अधिक मतदाता-अनुकूल बनाने के लिए आयोग ने इसके डिजाइन में संशोधन करने का निर्णय लिया है। मतदाता का सीरियल नंबर और भाग नंबर अब अधिक प्रमुखता से प्रदर्शित किया जाएगा और अक्षरों के आकार में वृद्धि की जाएगी, जिससे मतदाता आसानी से अपने पोलिंग स्टेशन की पहचान कर सकें और पोलिंग अधिकारी मतदाता सूची में मतदाताओं के नाम कुशलता से ढूंढ सकें।

आयोग ने यह भी निर्देश दिया है कि जन प्रतिनिधित्व एक्ट, 1950 की धारा 13बी(2) के तहत ई.आर.ओज़. द्वारा नियुक्त किए गए सभी बी.एल.ओ. को मानक फोटो पहचान पत्र जारी किए जाएं, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि नागरिक वोटर प्रमाणीकरण और रजिस्ट्रेशन मुहिम के दौरान बी.एल.ओज़. की पहचान कर सकें और उनके साथ विश्वास के साथ बातचीत कर सकें। चुनाव से संबंधित ड्यूटियों का निर्वहन करते समय मतदाताओं और चुनाव आयोग के बीच पहले प्रतिनिधि/इंटरफेस के रूप में यह महत्वपूर्ण है कि घर-घर दौरे करते समय लोगों द्वारा बी.एल.ओज़. की आसानी से पहचान की जा सके।

यह भी पढ़ें : केदारनाथ धाम के खुले कपाट, 6 महीने तक भक्त कर पाएंगे बाबा के दर्शन, श्रद्धालुओं पर आसमान से हुई फूलों की बारिश

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

पंजाब में 3000 से अधिक इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब छात्रों में चुनाव जागरूकता फैला रहे हैं : मुख्य चुनाव अधिकारी सिबिन सी
Chandigarh : मुख्य चुनाव अधिकारी, पंजाब के कार्यालय ने आज युवा मतदाताओं में चुनाव जागरूकता को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य भर में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लबों द्वारा निभाई जा रही भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी साझा की है। स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में 3000 से अधिक इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं।

इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब छात्रों को विचार चर्चा, मॉक चुनावों, पोस्टर प्रतियोगिताओं, शपथ ग्रहण समारोह, और मतदाता जागरूकता अभियानों सहित कई चुनाव गतिविधियों में शामिल कर रहे हैं। ये प्रयास युवाओं में लोकतांत्रिक भागीदारी और जिम्मेदार नागरिकता के मूल्य पैदा करने में मदद कर रहे हैं।

‘इलेक्टोरल लिटरेसी क्लबों के माध्यम से हम लोकतंत्र के भविष्य में निवेश कर रहे हैं’

पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी, सिबिन सी ने कहा कि ‘इलेक्टोरल लिटरेसी क्लबों के माध्यम से हम लोकतंत्र के भविष्य में निवेश कर रहे हैं। प्रारंभिक चरण पर चुनाव ज्ञान के साथ छात्रों में एक समझ पैदा होती है और वे सक्रिय, जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनते हैं।’

सबसे बेहतरीन पहलकदमियों को दस्तावेजी बनाने और प्रोत्साहित करने के लिए मुख्य चुनाव अधिकारी के कार्यालय ने पहले इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब पत्रिका को लॉन्च किया था जोकि एक ऑनलाइन न्यूजलेटर था, जिसमें पंजाब भर के इलेक्टोरल लिटरेसी क्लबों की शानदार गतिविधियों और सफलता की कहानियां शामिल हैं। इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब पत्रिका चुनाव साक्षरता को बढ़ाने के प्रयासों में रचनात्मकता, नवीनता, और समर्पण का प्रदर्शन करते हुए एक प्रेरणादायक प्लेटफार्म के रूप में कार्य करती है।

इलेक्टोरल लिटरेसी क्लबों के काम को सरल बनाने के लिए पोर्टल विकसित हो रहा है

इसके अलावा मुख्य चुनाव अधिकारी के कार्यालय की आई.टी. टीम राज्य में सभी इलेक्टोरल लिटरेसी क्लबों के कामकाज और निगरानी को सुचारू बनाने के लिए एक समर्पित पोर्टल विकसित कर रही है। पोर्टल क्लबों द्वारा फोटो, वीडियो और गतिविधियों की रिपोर्टों को आसानी से अपलोड करने में सक्षम बनाएगा, जिससे मुख्य कार्यालय के स्तर पर वास्तविक समय की ट्रैकिंग और मूल्यांकन की अनुमति दी जा सकेगी। इस डिजिटल पहलकदमी से तालमेल को और मजबूत करने और पंजाब भर में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लबों की सक्रिय गतिविधियों को और अधिक मजबूत दृश्यता प्रदान की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें: ‘पहलगाम हमले के साजिशकर्ताओं को कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी’, मन की बात कार्यक्रम में बोले पीएम मोदी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने लुधियाना पश्चिम उपचुनाव से पहले राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
Chandigarh : 64-लुधियाना पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव से पहले, पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने बुधवार को फोटो मतदाता सूची के तहत चल रहे विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण पर चर्चा करने के लिए मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक की। इस मतदाता सूची में पात्रता तिथि 1 अप्रैल 2025 निर्धारित की गई है।

बैठक के दौरान, मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों को ई.आर.ओ. लुधियाना पश्चिम द्वारा 9 अप्रैल 2025 को प्रकाशित मसौदा मतदाता सूची के बारे में जानकारी दी। उन्होंने राजनीतिक दलों को बताया कि भारतीय निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार क्षेत्र में मतदान केंद्रों का युक्तिकरण और एकीकरण पूरा कर लिया गया है। आयोग की मंज़ूरी के बाद क्षेत्र में कुल 192 मतदान केंद्र निर्धारित किए गए हैं, जो सभी शहरी क्षेत्र में स्थित हैं। यह भी सुनिश्चित किया गया है कि किसी भी मतदान केंद्र पर मतदाताओं की संख्या 1200 से अधिक न हो, ताकि पहुँच और सुविधा में सुधार हो सके।

कुल मतदाताओं की संख्या 1,73,071 है

मसौदे के अनुसार, 64-लुधियाना पश्चिम में कुल मतदाताओं की संख्या 1,73,071 है। दावे और आपत्तियाँ 9 अप्रैल से 24 अप्रैल 2025 तक दायर की जा सकती हैं। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 5 मई 2025 को किया जाएगा।

मुख्य चुनाव अधिकारी ने राजनीतिक दलों से अपील की

सिबिन सी ने सभी राजनीतिक दलों से अपील की कि वे मतदाताओं को सूची अपडेट कराने के प्रति जागरूक करें और दावे व आपत्तियों की प्रक्रिया में मतदाताओं की मदद करने के लिए बूथ लेवल एजेंट्स (बी.एल.ए.) नियुक्त कर विशेष संशोधन प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाएं। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की कि कुछ राजनीतिक दलों ने पहले ही अपने बी.एल.ए. नियुक्त कर दिए हैं और अन्य दलों को भी पारदर्शी चुनावी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए ऐसा करने हेतु प्रोत्साहित किया।

सिबिन सी ने कहा, “चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए राजनीतिक दलों का सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण है। उनके बूथ लेवल एजेंट्स के माध्यम से, हम सभी दलों से अपील करते हैं कि वे मतदाताओं तक पहुँच बनाएं, मतदाता सत्यापन को प्रोत्साहित करें और मतदाता सूची के सुधार में अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करें।”

मतदाता जिला चुनाव अधिकारी के पास कर सकते हैं अपील

इसके अलावा पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी ने इस बात पर भी रोशनी डाली कि मतदाता, दावों और एतराजों संबंधी आदेश जारी होने से 15 दिनों के भीतर चुनाव पंजीकरण अधिकारी के आदेश के खिलाफ जिला चुनाव अधिकारी के पास अपील कर सकते हैं। इसी प्रकार यदि किसी का नाम अनजाने में रह गया हो तो उसकी शामिलियत के लिए भी अपील की जा सकती है और जरूरत पड़ने पर यह अपील मुख्य चुनाव अधिकारी तक भी ले जाई जा सकती है, जैसे कि प्रतिनिधितता कानूनों/नियमों अनुसार नियत किया गया है।

उन्होंने स्वतंत्र, निष्पक्ष और समावेशी चुनाव सुनिश्चित करने के लिए निर्वाचन आयोग की प्रतिबद्धता को दोहराया और सभी हितधारकों को लोकतंत्र की नींव को मजबूत करने के लिए एकजुट होने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें : जानिए कौन हैं NIA के तीन अधिकारी, जिनका आतंकी तहव्वुर राणा को भारत लाने में है अहम रोल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप