सड़क दुर्घटना Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

Road Accident: सीवान में दर्दनाक सड़क हादसा, अनियंत्रित ट्रक ने 6 लोगों को कुचला, 3 की मौत
Road Accident: सीवान जिले में दर्दनाक हादसा हो गया. जहां शुक्रवार शाम को अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार सहित करीब आधा दर्जन लोगों को बेरहमी से कुचल दिया. इस हादसे में ‘3 लोगों की मौत’ हो गई है. तो वहीं ‘3 लोग गंभीर’ रूप से घायल हो गए हैं. घायल लोगों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के बाद से ट्रक चालक लापता है.

हादसे के बाद से हर तरफ अफरा – तफरी को माहौल बना हुआ है. यह घटना सीवान जिला के नगर थाना क्षेत्र स्थित आंदर ढाला ओवरब्रिज के पास घटी है. हादसे के बाद सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की छानबीन की.

मरने वालों की पहचान

हादसे में मरने वालों की पहचान हो चुकी है. जो छपरा जिला के दिघवारा थाना क्षेत्र स्थित भेलई निवासी मोहन सिंह पुत्र ”विमलेश सिंह”, सीवान जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र स्थित सुधरी गांव निवासी सुरेश्वर प्रसाद सिन्हा पुत्र ‘अभिषेक कुमार’ और हुसैनगंज के बलईपुर के रहने वाले ‘अजय शर्मा पुत्र रितेश शर्मा’ के रूप में हुई है. वहीं घायलों में हुसैनगंज के जुड़कन निवासी दिवंगत कपिल भगत के बेटे ‘देवेंद्र प्रसाद’ हैं.

यह भी पढ़ें: Delhi-NCR: 150 सीसीटीवी खंगाला, फिर बुजुर्ग को टक्कर मारने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार, जाने पूरा मामला…

दोषपूर्ण सड़क इंजीनियरिंग हादसों की मुख्य वजह : नितिन गडकरी
Gandhi Nagar : सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि दोषपूर्ण सड़क इंजीनियरिंग अक्सर देश में हर वर्ष होने वाली 5 लाख दुर्घटनाओं की वजह होती है। उन्होंने इंजीनियरों से जीवन बचाने के लिए ब्लैक-स्पॉट को हटाने की दिशा में कार्य करने का अनुरोध किया।

भारतीय सड़क कांग्रेस के वार्षिक सत्र को किया संबोधित

भारतीय सड़क कांग्रेस के 82 वें वार्षिक सत्र को संबोधित करते हुए नितिन गडकरी ने वैकल्पिक सामग्री और नवीनतम तकनीक का उपयोग करके गुणवत्ता से समझौता किए बिना निर्माण लागत कम करने और परियोजनाओं को वक्त पर पूरा करने का आह्वान किया। भारत में सालाना 5 लाख दुर्घटनाएं और 1.5 लाख मौतें होती हैं और तीन लाख लोग घायल होते हैं।

अक्सर सड़क इंजीनियरिंग में गलती होती है

इससे देश की जीडीपी को तीन फीसदी का नुकसान हुआ। बलि के मेमने की तरह हर दुर्घटना के लिए ड्राइवर को दोषी ठहराया जाता है। लेकिन, मेरे अनुभव के मुताबिक अक्सर सड़क इंजीनियरिंग में गलती होती है। उन्होंने कहा कि सड़कों का निर्माण करते समय यह सुनिश्चित करना चाहिए कि दुर्घटनाओं को रोकने के लिए उनकी ठीक से इंजीनियरिंग की जाए।

गडकरी भी हुए थे सड़क हादसे के शिकार

गडकरी ने कहा कि मैं भी एक दुर्घटना का शिकार हो गया था और मेरी 4 हड्डियां टूट गई थीं। दुर्घटना में होने वाली मौतों में 60 प्रतिशत मौतें 18 से 34 वर्ष की आयु के लोगों की होती हैं।

उत्तरकाशी सुरंग घटना पर गडकरी ने क्या कहा?

उत्तरकाशी सुरंग घटना पर गडकरी ने कहा कि कोई उन लोगों को नहीं भूल सकता जो सुरंग के अंदर गए और अंदर फंसे लोगों की जान बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डाली। जब लोग सुरंग में फंस गए थे, तो मुझे रोजाना ब्रीफिंग मिलती थी और मैं बहुत चिंतित था। हम कुछ नहीं कर पा रहे थे।

यह भी पढ़ें – तीन राज्यों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले अखिलेश यादव ?

ट्रक ने बाइक सवार युवकों को मारी टक्कर, दो की दर्दनाक मौत, फिर हुआ जमकर हंगामा
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में स्थित दिल्ली देहरादून नेशनल हाईवे पर उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब रोड़ी से भरे एक ट्रक (घोड़े) ने एक बाइक और कार को जोरदार टक्कर मार दी जिसमें बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं घटना के बाद मृतकों के परिजनों ने स्थानीय ग्रामीणों के साथ मिलकर मुआवजे की मांग करते हुए हंगामा कर हाईवे पर जाम लगा दिया।

जाम की सूचना पर आलाधिकारियों ने पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर बामुश्किल हंगामा कर रहे लोगों को समझा-बुझाकर शांत कर मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

दरअसल घटना मंसूरपुर थाना क्षेत्र के दिल्ली देहरादून नेशनल हाईवे 58 पर उस समय की है जब बाइक सवार शेखर और दीपक सर्वोत्तम स्टील प्लांट से ड्यूटी कर अपने गांव जोहरा लौट रहे थे उसी दौरान रोड़ी से भरे एक अनियंत्रित ट्रक ( घोड़े ) ने बाइक और एक कार में जोरदार टक्कर मार दी जिसमें जहां बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई तो वही कार सवार घटना में बाल-बाल बच गए। घटना की सूचना जैसे ही मृतक युवकों के परिजनों को लगी तो परिजनों स्थानीय ग्रामीणों के साथ मिलकर हंगामा करते हुए हाईवे को जाम कर मुआवजे की मांग करने लगे।

जिस पर आलाधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता का आश्वासन देकर मामले को शांत कराया ।जिसके बाद पुलिस ने मृतकों के शव को जहां पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया तो वही मौके से पुलिस ने जिस ट्रक से एक्सीडेंट हुआ था उसे कब्जे में लेकर अपनी आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। बहराल इस घटना में आरोपी ट्रक ड्राइवर जहां मौके से फरार हो गया तो वहीं पुलिस ने आरोपी ड्राइवर की गिरफ्तारी के प्रयास भी शुरू कर दिए हैं।

इस घटना की अधिक जानकारी देते हुए सीओ खतौली रविशंकर मिश्रा ने बताया कि nh-58 पर थाना मंसूरपुर अंतर्गत मेरठ वाली लेन पर एक एक्सीडेंट हुआ है जिसमें ऑन द स्पोर्ट 2 लोगों की मौत हो गई है साथ ही अग्रिम कार्रवाई करते हुए उनकी पंचायत नामा भरने की कार्रवाई की जा रही है, जिस गाड़ी से एक्सीडेंट हुआ है उसको पुलिस ने कब्जे में ले लिया है एवं अग्रिम विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है, यह लोग जाहोरा…. के रहने वाले हैं एवं बाकी सारी जानकारी जुटाई जा रही है, जहां पर एक्सीडेंट हुआ था वहीं पर कुछ लोग इकट्ठा हो गए थे व उनको समझा-बुझाकर वहां से हटा दिया गया है।