रूस-यूक्रेन युद्ध Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के काफिले की कार में विस्फोट, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
Russia President Putin Car Explode : रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के काफिले की लग्जरी लिमोजिन कार में जोरदार धमाका हुआ है। यह धमाका रूसी खुफिया एजेंसी एफएसबी के मुख्यालय के पास हुआ, जिससे सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर आ गई हैं। घटना के बाद से क्रेमलिन के भीतर खतरे को लेकर आशंका बढ़ गई है।

ब्रिटिश समाचार पत्र द सन की रिपोर्ट के मुताबिक, यह धमाका सेंट्रल मॉस्को में हुआ, जब पुतिन का काफिला गुजर रहा था। धमाके के बाद लिमोजिन कार में आग लग गई। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कार से आग की लपटें उठती दिखाई दे रही हैं। हालांकि, पुतिन इस धमाके में पूरी तरह सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

यूक्रेन के राष्ट्रपति ने की थी भविष्यवाणी

यह धमाका ऐसे समय में हुआ है जब यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने हाल ही में एक इंटरव्यू में पुतिन की “मौत की भविष्यवाणी” की थी। इस बयान के बाद रूस और यूक्रेन के बीच तनाव और बढ़ गया था।

घटना के तुरंत बाद रूसी सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे क्षेत्र को घेर लिया और जांच शुरू कर दी है। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हमले के पीछे किसी आतंकी साजिश की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, अभी तक किसी संगठन ने इसकी जिम्मेदारी नहीं ली है।

सुरक्षा को लेकर उठे सवाल

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच इस धमाके ने सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। क्रेमलिन के शीर्ष अधिकारियों ने इसे राष्ट्रपति पर हमला मानते हुए सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी करने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें : इंटरनेट पर छाया Ghibli-Style ट्रेंड, पीएम मोदी, सचिन तेंदुलकर और बिजनेस लीडर्स भी हुए शामिल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

यूक्रेन ने रूस पर किया ड्रोन स्ट्राइक, रात के अंधेरे में दो इमारतों को बनाया निशाना
रूस और यूक्रेन के बीच जंग जारी है। रूस के ताबड़तोड़ हमलों से यूक्रेन पूरी तरह से तबाह हो चुका है। रूस के हमलों ने यूक्रेन का नक्शा बदल दिया है। रूसी हमलों के बाद अब यूक्रेन भी जवाबी कार्रवाई करने लगा है। यूक्रेन ने रूस की राजधानी मॉस्को पर ड्रोन से हमला किया है।

दो इमारतों को बनाया निशाना

दरअसल यूक्रेन ने बीती रात जवाबी कार्रवाई में ड्रोन से हमला किया है। यूक्रेनी ड्रोन ने मॉस्को की दो इमारतों को निशाना बनाया है। यूक्रेनी ड्रोन ने हमला करके दो सरकारी इमारतों को नुकसान पहुंचाया। इस हमले में दोनों इमारतों के फ्रंट का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है।

मॉस्को के मेयर ने की हमले की पुष्टि

मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन ने भी मॉस्को की दो इमारतों पर ड्रोन हमले की पुष्टि की है। हालांकि उन्होंने हमले में ज्यादा नुकसान नहीं होने की बात कही। हमला रविवार सुबह हुआ।

एयरपोर्ट किया गया बंद

न्यूज एजेंसी TASS ने बताया कि हमले के बाद रूस की राजधानी मॉस्को का वनुकोवो हवाई अड्डा आने-जाने के लिए बंद कर दिया गया था और उड़ानें अन्य हवाई अड्डों पर पुनर्निर्देशित की गई हैं। हालांकि, एक घंटे से भी कम समय में परिचालन सामान्य हो गया।

ये भी पढ़ें: जमशेदपुर में निकला मोहर्रम जुलूस, खिलाड़ियों द्वारा एक से बढ़कर एक करतब का हुआ प्रदर्शन

आखिर क्यों पुरुषों को देश नहीं छोड़ने दे रहा Ukraine?
Russia-Ukraine War: यूक्रेन में तीसरे दिन भी रूसी हमला जारी है। वहां के अलग-अलग शहरों से खौफनाक तस्वीरें सामने आ रही हैं। जिसके कारण वहां के लोग डरे हुए हैं। राजधानी कीव पर हो रहे रूसी एयरस्ट्राइक के बाद लोग सुरक्षित स्थानों की तलाश में देश की सीमा पार कर पश्चिम में स्थित पड़ोसी देशों में जा रहे हैं।

पड़ोसी देशों में शरण लेने वालों में ज्यादातर महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की (Volodymyr Zelensky) ने आदेश जारी किया है कि देश में जो भी नागरिक सेना में शामिल होने लायक हैं, वे देश छोड़कर नहीं जा सकते हैं।

राजधानी कीव से पोलैंड के प्रेजेमिस्ल पहुंची महिला डारिया ने रोते हुए कहा कि पुरुषों को ट्रेन से खींचकर नीचे उतारा जा रहा था। साथ ही उन पुरुषों को भी उतारा जा रहा था जो अपने बच्चों के साथ यात्रा कर रहे थे। एक 68 साल की महिला विल्मा शुगर यूक्रेन के उजहोरोड से अपने 47 साल के बेटे के साथ हंगरी में शरण लेने जा रही थी, लेकिन उनके बेटे को ट्रेन से उतार दिया गया। उन्होंने बताया कि वे अब हंगरी के जाहोनी पहुंच चुकी हैं। विल्मा शुगर ने कहा कि यूक्रेन के अधिकारी लोगों से सभ्यता से पेश आ रहे हैं। उनका कहना है कि लोगों का पहला कर्तव्य देश की रक्षा करना है।

गांव में शरण ले रहे हैं यूक्रेन के लोग

रुसी हमले से बचने के लिए लोग शहरों को छोड़कर गांवों में शरण ले रहे हैं। उनका मानना है कि रुस की सेना आम नागरिकों पर हमला नहीं करेगी।

1 लाख से ज्यादा लोग छोड़ चुके हैं यूक्रेन

देश में लगातार पलायन का दौर जारी है। संयुक्त राष्ट्र में शरणार्थी समस्या विभाग के उच्चायुक्त फिलिपो ग्रांडी ने बताया है कि पिछले 48 घंटे में यूक्रेन के 50 हजार से ज्यादा नागरिक शरणार्थी बनकर दूसरे देशों में पनाह ले चुके हैं। अबतक 1 लाख से अधिक लोगों ने देश छोड़ दिया है।

पड़ोसी देश दे रहे हैं शरणार्थियों को पनाह

यूक्रेन और रूस की जंग के बीच कई पड़ोसी देश शरणार्थियों को पनाह दे रहे हैं। पोलैंड, स्लोवाकिया, हंगरी, रोमानिया और मोल्दोवा, यूक्रेन के लोगों को शरण, भोजन और कानूनी सहायता दे रहे हैं। इन देशों ने अपनी सामान्य सीमा प्रक्रियाओं में भी ढील दी है। यूक्रेन से लोग जब सीमा पार कर रहे थे तो पोलैंड के अधिकारी उनका स्वागत कर रहे थे।

Russia Ukraine War Live: यूक्रेन पर रूस का हमला, यूक्रेन ने लगाई PM Modi से मदद की गुहार
Russia Ukraine Crisis: रूस के हमले के बीच यूक्रेन ने भारत से मदद मांगी है. यूक्रेन के राजदूत ने पीएम नरेंद्र मोदी से हस्तक्षेप करने की गुजारिश की है. यूक्रेन के राजदूत इगोर पोलिखा का कहना है कि भारत और रूस के संबंध अच्छे हैं.

PM से मदद की गुहार

भारत यूक्रेन-रूस विवाद को कंट्रोल करने में अहम योगदान दे सकता है. इगोर पोलिखा का कहना है कि हम पीएम नरेंद्र मोदी से गुजारिश करते हैं कि वह तत्काल रूस के राष्ट्रपति पुतिन और हमारे राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की से संपर्क करें. जिससे विवाद को खत्म किया जा सके.

रूस के हमले की निंदा

यूक्रेन के राजूदत ने हमले पर आ रहे रूस के बयानों की निंदा भी की. पोलिखा ने कहा कि रूस दावा कर रहा है कि सिर्फ मिलिट्री ठिकानों पर हमले हो रहे हैं, लेकिन हमले में आम लोग भी मारे गए हैं. आगे कहा गया कि बदले में यूक्रेन ने रूस के पांच से ज्यादा प्लेन मार गिराए हैं, इसके अलावा टैंक और ट्रकों को भी ढेर किया गया है. जिससे भारी नुकसान हुआ है.

WATCH: Missile hits airport in Ivano-Frankivsk, Ukraine https://t.co/EnskxXhpnq
— BNO News (@BNONews) February 24, 2022

भारत का रूख रहा न्यूट्रल

यूक्रेन-रूस विवाद पर भारत के रुख की बात करें तो वह अब तक न्यूट्रल रहा है. यानि भारत अभी तक युद्ध या गतिरोध में किसी की तरफ नहीं है. विदेश मंत्रालय की तरफ से गुरुवार सुबह भी कहा गया कि भारत का स्टैंड इस जंग पर न्यूट्रल है और उनको शांतिपूर्ण समझौते की उम्मीद है. इससे पहले संयुक्त राष्ट्र की आपातकालीन मीटिंग में भी भारत ने कहा था कि उसका चिंता 20 हजार भारतीय लोगों की सुरक्षा को लेकर है, जो यूक्रेन में पढ़ाई करते हैं या काम से गए हैं.

यूक्रेन पर हमले के बीच NATO का बड़ा फैसला, रूस के खिलाफ कार्रवाई की पहल हुई शुरू
यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध शुरू हो चुका है। यूक्रेन के कीव शहर में भी हवाई हमले का वीडियो सामने आया है। इसके बाद तमाम देशों ने रूस की इस कार्रवाई की निंदा की है। अब इस मामले में एक बड़ा अपडेट सामने आया है। बताया जा रहा है कि NATO देशों ने रूस के खिलाफ कार्रवाई की पहल शुरू कर दी है।

बैठक में नाटो ने कहा कि वह अपने सहयोगी देशों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। बता दें कि नाटो एक तरह का सैन्य संगठन है। अगर नाटो के किसी देश में हमला होता है तो इसे नाटो पर हमला माना जाता है। इसके बाद नाटो देश विरोधी देश पर कार्रवाई करते हैं।

अमेरिका ने भेजी सेना

बताया जा रहा है कि नाटो की इस कार्रवाई की पहल के बीच अमेरिका ने अपनी सेना को यूक्रेन की तरफ भेजना शुरू कर दिया है। रूस के घेरने के लिए अमेरिकी सेना लातविया पहुंच चुकी है। जिसके बाद रूस की सेना फिर से पीछे धकेलने का काम हो सकता है। हालांकि रूस इस हमले को रोकने के लिए तैयार नहीं है।

बता दें कि यूक्रेन लगातार NATO में शामिल होने की बात करता आया है। लेकिन रूस ने हमेशा ही इसका विरोध किया है। रूस नहीं चाहता है कि बाकी देशों की सेनाएं यूक्रेन की सीमाओं पर अपना बेस बनाए। पुतिन का कहना है कि वो इसलिए नाटो के विस्तार के खिलाफ हैं, क्योंकि अमेरिका उनके लिए एक बड़ा खतरा है और उसे वो अपने देश की सीमाओं के पास नहीं आने दे सकता।

Russia Ukraine Conflict: कीव में हुआ धमाका, जो बाइडन बोले- हमले से होने वाली मौतों के लिए रूस अकेला जिम्मेदार
Russia Ukraine Conflict: यूक्रेन और रुस के बीच लगातार मामला गरमाया (Russia Ukraine Conflict) हुआ है। एक तरफ जहां रुस के राष्ट्रपति ने यूक्रेन के खिलाफ जंग का ऐलान कर दिया है। तो वहीं दूसरी तरफ अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा है कि  इस हमले से होने वाली मौतों और तबाही के लिए रूस अकेला जिम्मेदार है। अमेरिका और उसके सहयोगी एकजुट और निर्णायक तरीके से जवाब देंगे। दुनिया इसके लिए रूस को जवाबदेह ठहराएगी।

Russia Ukraine Conflict: कीव में हुआ धमाका

इधर रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने नाटो को धमकी दी है कि अगर यूक्रेन का साथ दिया तो नतीजे भुगतने होंगे। हालांकि, पुतिन ने साफ कर दिया है कि उनका यूक्रेन (Russia Ukraine Conflict) पर कब्जा करने का इरादा नहीं है। रूसी राष्ट्रपति का कहना है कि यूक्रेनी सेना हथियार डाले और वापस जाए। इस वक्त यूएन में रूस यूक्रेन के मुद्दे पर मीटिंग चल रही है, ऐसे में पुतिन की कार्रवाई पर जवाबी कदम उठाया जा सकता है। पुतिन ने कहा है कि यूक्रेन में (विशेष मिलिट्री ऑपरेशन की) हमारी योजनाओं में यूक्रेन के क्षेत्र पर कब्जा करना शामिल नहीं है।

यूक्रेन पर कब्जा करने का इरादा नहीं: रूस राष्ट्रपति

AFP न्यूज़ एजेंसी के अनुसार रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के यूक्रेन में ‘मिलिट्री ऑपरेशन’ की घोषणा के बाद कीव में एक धमाका सुना गया। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा है कि मैं आज शाम व्हाइट हाउस से स्थिति की निगरानी करूंगा और अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा टीम से नियमित अपडेट प्राप्त करूंगा। कल, मैं सुबह अपने G7 समकक्षों से मिलूंगा… हम अपने NATO सहयोगियों के साथ समन्वय करेंगे।

हम अपने NATO सहयोगियों के साथ समन्वय करेंगे: अमेरिका राष्ट्रपति

रूस के राष्ट्रपति बोले जो कोई भी हमारे साथ हस्तक्षेप करने की कोशिश करता है या हमारे लोगों के लिए खतरा पैदा करने की कोशिश करता है, उसे पता होना चाहिए कि रूस की प्रतिक्रिया तत्काल होगी और आपको ऐसे परिणामों की ओर ले जाएगी जैसा आपने अपने इतिहास में पहले कभी अनुभव नहीं किया है।

हमले से होने वाली मौतों और तबाही के लिए रूस अकेला जिम्मेदार

संयुक्त राष्ट्र (Russia Ukraine Conflict) में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टी.एस. तिरुमूर्ति का बयान आया है कि हम तत्काल डी-एस्केलेशन का आह्वान करते हैं, स्थिति एक बड़े संकट में तब्दील होने के कगार पर है। अगर इसे सावधानी से नहीं संभाला जाता तो यह सुरक्षा को कमजोर कर सकता है। सभी पक्षों की सुरक्षा को ध्यान में रखा जाना चाहिए।