मुर्शिदाबाद हिंसा Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

मुर्शिदाबाद हिंसा को लेकर विहिप ने दायर की कलकत्ता हाईकोर्ट में जनहित याचिका, की राष्ट्रपति शासन की मांग
Kolkata/Murshidabad : पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में हाल ही में भड़की हिंसा को लेकर विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने कलकत्ता उच्च न्यायालय में एक जनहित याचिका दायर की है। याचिका में पूरे घटनाक्रम की राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) से जांच कराने, हिंसा के कारण बेघर हुए लोगों की पुनर्वास की व्यवस्था करने और राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की गई है।

इस याचिका पर गुरुवार (17 अप्रैल) को जस्टिस सौमेन सेन की बेंच में सुनवाई होने की संभावना है। इसके साथ ही विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी द्वारा दायर मामले में भी आज सुनवाई हो सकती है, जिसमें मुर्शिदाबाद में केंद्रीय बलों की तैनाती को लेकर याचिका दायर की गई थी। अधिकारी मुर्शिदाबाद जाने की अनुमति भी अदालत से मांग सकते हैं।

विशेष जांच टीम गठित

मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा की गंभीरता को देखते हुए राज्य पुलिस ने नौ वरिष्ठ अधिकारियों की एक विशेष जांच टीम (SIT) गठित की है। इस टीम की अगुआई मुर्शिदाबाद के डीआईजी कर रहे हैं। जांच दल में सीआईडी, सीआईएफ, साइबर पुलिस, ट्रैफिक और आईबी के अधिकारी शामिल हैं, जो पूरे घटनाक्रम की तह तक पहुंचने का प्रयास करेंगे।

वक्फ कानून संशोधन के विरोध में भड़की हिंसा

11 और 12 अप्रैल को वक्फ बोर्ड कानून में संशोधन के खिलाफ हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान हालात बेकाबू हो गए थे। प्रदर्शनकारियों की भीड़ ने कई इलाकों में हिंसा की। सुती, धुलियान और जंगीपुर जैसे क्षेत्रों में घरों में घुसकर तोड़फोड़, आगजनी और हमला किया गया। रिपोर्ट के मुताबिक, इस हिंसा में कम से कम तीन लोगों की जान चली गई और कई घायल हुए। कई परिवारों को अपने घर छोड़कर भागना पड़ा।

झारखंड में शरण ले रहे पीड़ित

हिंसा से जान बचाकर कई पीड़ित परिवार पश्चिम बंगाल से झारखंड पलायन कर गए हैं। साहिबगंज और पाकुड़ जिलों में बड़ी संख्या में लोगों ने अपने रिश्तेदारों के यहां शरण ली है।

एक पीड़ित हृदय दास ने बताया कि उनका परिवार जाफराबाद मार्केट में नाश्ते की दुकान चलाता था। 12 अप्रैल को करीब 500 उपद्रवियों की भीड़ ने उनके चाचा हरि गोविंद दास और भाई की बेरहमी से हत्या कर दी। दुकान और आसपास के 70 से 80 घरों को आग लगा दी गई, महिलाओं के साथ बदसलूकी की गई और कई परिवारों को घरों से बाहर निकाल कर मारा-पीटा गया।

मंदिरों में तोड़फोड़ और जल आपूर्ति में ज़हर

पीड़ितों के मुताबिक, हिंसा के दौरान मंदिरों में तोड़फोड़ की गई और पीने के पानी में ज़हर तक मिला दिया गया। हृदय दास ने कहा, “हमने आज तक ऐसी हैवानियत नहीं देखी थी। पूरे हिंदू बहुल गांवों को निशाना बनाया गया।”

यह भी पढ़ें : सैमसंग गैलेक्सी M56 5G भारत में लॉन्च, जानिए कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

मुर्शिदाबाद हिंसा में पिता-पुत्र की हत्या करने वाले दोनों आरोपी गिरफ्तार, जानें क्या हैं नाम
Murshidabad violence : पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में वक्फ संशोधन कानून के खिलाफ भड़की हिंसा के बाद हालात धीरे-धीरे सामान्य हो रहे हैं। इस हिंसा के दौरान शमशेरगंज के जाफराबाद इलाके में एक बुजुर्ग और उनके बेटे की हत्या कर दी गई थी। अब इस दोहरे हत्याकांड में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में एडीजी (दक्षिण बंगाल) सुप्रतिम सरकार ने इसकी पुष्टि की।

कौन हैं गिरफ्तार आरोपी?

गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम कालू नदाव और दिलदार नदाव हैं, जो आपस में सगे भाई हैं। कालू नदाव बीरभूम जिले के मुरारई इलाके का रहने वाला है, जबकि दिलदार नदाव मुर्शिदाबाद के सुती थाना क्षेत्र के झिकरी गांव का निवासी है, जो बांग्लादेश सीमा के निकट स्थित है। पुलिस का दावा है कि ये दोनों हरगोविंद दास (74) और उनके पुत्र चंदन दास (40) की हत्या में सीधे तौर पर शामिल थे।

कैसे हुई थी पिता पुत्र की हत्या?

14 अप्रैल को हुई इस वारदात में उपद्रवियों ने हरगोविंद दास के घर पर अचानक हमला कर दिया था। जब उनका बेटा चंदन उन्हें बचाने पहुंचा, तो हमलावरों ने उस पर भी धारदार हथियारों से वार किया। पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना पूरे इलाके में दहशत का कारण बनी।

सोशल मीडिया पर भी कड़ी निगरानी

एडीजी सुप्रतिम सरकार ने बताया कि सोशल मीडिया पर अफवाहें फैलाने वालों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जा रही है। अब तक 1,093 फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट्स की पहचान की गई है और उन पर नजर रखी जा रही है, ताकि कोई भी असामाजिक तत्व शांति भंग न कर सके।

अब कैसे हैं मुर्शिदाबाद के हालात?

मुर्शिदाबाद जिले में वक्फ संशोधन काननू को लेकर हिंसा की किसी घटना को रोकने के लिए जंगीपुर, धुलियान, सुती और शमशेरगंज में BSF, CRPF, राज्य सशस्त्र पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स के जवानों को बड़ी संख्या में तैनात किया गया है। अधिकारियों ने बताया है कि बीके 48 घंटे में इलाके में हिंसा की कोई नयी घटना नहीं हुई है। अधिकारियों के मुताबिक, दंगा प्रभावित इलाकों में स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है।

यह भी पढ़ें : कौन है शेख रशीद, जिस पर CSK ने अश्विन और कॉनवे से ज्यादा भरोसा जताया, जानें

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

ममता बनर्जी के बांग्लादेशी घुसपैठ वाले बयान पर BSF ने किया पलटवार, कहा- सीमा की सुरक्षा करना हमारा प्रमुख कर्तव्य
Murshidabad violence : पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में वक्फ संशोधन कानून को लेकर भड़की हिंसा के बाद अब भी तनावपूर्ण हालात बने हुए हैं। स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए केंद्रीय बलों की कई टुकड़ियां स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर गश्त कर रही हैं। इसी बीच राज्य की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (TMC) और सीमा सुरक्षा बल (BSF) के बीच घुसपैठ के मुद्दे पर टकराव गहराता जा रहा है।

क्या है विवाद की जड़?

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हाल ही में आरोप लगाया था कि बीएसएफ बांग्लादेशी घुसपैठियों को सीमा पार करने में सहूलियत देती है। इसी के साथ TMC नेता कुणाल घोष ने दावा किया कि मुर्शिदाबाद हिंसा के पीछे बीएसएफ की एक यूनिट की भूमिका भी संदिग्ध है। उन्होंने कहा कि कुछ उपद्रवी बीएसएफ की मदद से सीमा में सेंध लगाकर भारत में घुसे और उपद्रव के बाद सुरक्षित बाहर निकलने का रास्ता भी उन्हें दिया गया।

BSF का पलटवार

बीएसएफ ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उनका प्रमुख कर्तव्य भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा करना है, और वे लगातार अवैध घुसपैठियों को रोकने के लिए कार्रवाई कर रहे हैं। बीएसएफ के मुताबिक, वे न केवल भारत आने वालों को रोकते हैं, बल्कि जो अवैध रूप से बांग्लादेश लौटने की कोशिश करते हैं, उन्हें भी रोका जाता है और स्थानीय पुलिस को सौंपा जाता है।

बीएसएफ ने जारी किए आंकड़े

बीएसएफ द्वारा जारी किए गए डेटा के अनुसार:

2023 में 5,492 लोगों को सीमा पार करने से रोका गया

2024 में यह आंकड़ा 5,130 था

2025 (31 मार्च तक) अब तक 1,127 घुसपैठियों को पकड़ा गया है

बता दें कि पश्चिम बंगाल में भारत-बांग्लादेश की 2,216 किलोमीटर लंबी सीमा है, जिसमें कई हिस्से बेहद संवेदनशील माने जाते हैं।

शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान

बीजेपी नेता और पश्चिम बंगाल में नेता विपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि राज्य सरकार ने बीएसएफ को फेंसिंग के लिए आवश्यक जमीन ही नहीं दी। उन्होंने कहा, “करीब 540 किलोमीटर सीमा क्षेत्र आज भी बिना बाड़ के है, जिससे घुसपैठ को बढ़ावा मिल रहा है।”

उन्होंने यह भी कहा कि “PFI और सिमी जैसे कट्टरपंथी संगठन TMC के साथ खड़े हैं। हिंदू समुदाय को लगातार निशाना बनाया जा रहा है। यह राष्ट्रविरोधी नीति है और हम चाहते हैं कि विधानसभा चुनाव से पहले बंगाल में राष्ट्रपति शासन लागू किया जाए।”

यह भी पढ़ें : कौन है शेख रशीद, जिस पर CSK ने अश्विन और कॉनवे से ज्यादा भरोसा जताया, जानें

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

मुर्शिदाबाद में हिंसा भड़की हुई है और MP चाय की चुस्की ले रहे हैं, यूसुफ पठान के Good Chai वाले पोस्ट पर भड़के यूजर्स
West Bengal : जब से संसद में वक्फ संशोधन बिल पास हुआ है तभी से इस बिल को लेकर कई जगह विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में भी वक्फ संशोधन अधिनियम को लेकर हिंसा और तनाव का दौर जारी है। इस बीच स्थानीय तृणमूल कांग्रेस के सांसद और पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान ने चाय की चुस्की के साथ इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो शेयर की है, जिसमें उन्होंने Good Chai लिखा है। जिसको लेकर अब सोशल मीडिया पर उन्हे जमकर ट्रोल किया जा रहा है। हालांकि मुर्शिदाबाद के हिंसा प्रभावित अधिकांश इलाके यूसुफ पठान के लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा नहीं हैं। फिर भी लोगों ने यूसुफ पठान के इस पोस्ट पर अपनी नाराजगी जताई है।

इंस्टाग्राम पर पोस्ट की तस्वीर

बता दें कि यूसुफ पठान ने दो दिन पहले इंस्टाग्राम पर तीन तस्वीरें शेयर कीं, जिनके कैप्शन में लिखा था, “आरामदेह दोपहर, Good Chai और शांत माहौल। बस पल का लुत्फ उठा रहा हूं।” इस पोस्ट के कुछ ही देर बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने उनकी आलोचना शुरू कर दी। कुछ यूजर्स ने लिखा, मुर्शिदाबाद में हिंसा भड़की हुई है और ये चाय की चुस्की ले रहे हैं। एक यूजर ने पूछा, “क्या आपको कोई शर्म है?”

https://www.instagram.com/p/DITWdrvTmP-/?utm_source=ig_web_copy_link

उधर, बहरामपुर से टीएमसी सांसद यूसुफ पठान के सोशल मीडिया पर किए गए पोस्ट पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला कहते हैं, “ममता बनर्जी ने यूसुफ पठान नामक क्रिकेटर को कहीं से उठाकर टिकट दे दिया और वोट बैंक ने उसे बहरामपुर में जिताया और आज जब बंगाल जल रहा है, हिंदुओं को चुन-चुनकर मारा जा रहा है, यूसुफ पठान चाय की चुस्की का आनंद ले रहे हैं। यही टीएमसी की प्राथमिकता है कि पठान साहब चाय पिएंगे और आनंद लेंगे जबकि बंगाल जल रहा है और दास परिवार मारा जा रहा है।”

हिंसा में तीन लोगों की मौत, 12 गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में वक्फ कानून के विरोध में भड़की हिंसा में अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है और पुलिस द्वारा 150 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने जानकारी दी कि जिले के सुती, धुलियान, शमशेरगंज और जंगीपुर क्षेत्रों में स्थिति अब नियंत्रण में है।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार और शनिवार को हुई घटनाओं के बाद सुरक्षा बलों ने रातभर छापेमारी की, जिसके दौरान 12 और लोगों को गिरफ्तार किया गया। हिंसा से प्रभावित इलाकों में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNS) की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है और एहतियातन इंटरनेट सेवाएं अस्थायी रूप से निलंबित कर दी गई हैं।

संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त बढ़ा दी गई

पुलिस के अनुसार, संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त बढ़ा दी गई है और मुख्य सड़कों पर वाहनों की गहन जांच की जा रही है। शुक्रवार को मुर्शिदाबाद में प्रदर्शन के दौरान कई वाहनों में आगजनी की गई, सुरक्षा बलों पर पथराव हुआ और कुछ इलाकों में सड़कें जाम कर दी गईं।

शनिवार को भी कुछ स्थानों पर तनाव की खबरें आईं। इसी दौरान शमशेरगंज के जाफराबाद में एक व्यक्ति और उसके बेटे के शव उनके घर से बरामद किए गए, जिनकी पहचान हरगोबिंदो दास और चंदन दास के रूप में हुई है। दोनों पर चाकू से हमला किया गया था।

18 पुलिसकर्मी घायल हुए

इसके अतिरिक्त, शुक्रवार को सुती के सजुर मोड़ पर हुई झड़पों के दौरान घायल हुए 21 वर्षीय एजाज मोमिन की शनिवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। हिंसा के दौरान कम से कम 18 पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और और भी गिरफ्तारियां की जा सकती हैं।

ये भी पढ़ें : आगरा में करणी सेना की रक्त स्वाभिमान रैली शुरू, शहर में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप