बंगाल दंगा Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

मुर्शिदाबाद हिंसा को लेकर विहिप ने दायर की कलकत्ता हाईकोर्ट में जनहित याचिका, की राष्ट्रपति शासन की मांग
Kolkata/Murshidabad : पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में हाल ही में भड़की हिंसा को लेकर विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने कलकत्ता उच्च न्यायालय में एक जनहित याचिका दायर की है। याचिका में पूरे घटनाक्रम की राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) से जांच कराने, हिंसा के कारण बेघर हुए लोगों की पुनर्वास की व्यवस्था करने और राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की गई है।

इस याचिका पर गुरुवार (17 अप्रैल) को जस्टिस सौमेन सेन की बेंच में सुनवाई होने की संभावना है। इसके साथ ही विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी द्वारा दायर मामले में भी आज सुनवाई हो सकती है, जिसमें मुर्शिदाबाद में केंद्रीय बलों की तैनाती को लेकर याचिका दायर की गई थी। अधिकारी मुर्शिदाबाद जाने की अनुमति भी अदालत से मांग सकते हैं।

विशेष जांच टीम गठित

मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा की गंभीरता को देखते हुए राज्य पुलिस ने नौ वरिष्ठ अधिकारियों की एक विशेष जांच टीम (SIT) गठित की है। इस टीम की अगुआई मुर्शिदाबाद के डीआईजी कर रहे हैं। जांच दल में सीआईडी, सीआईएफ, साइबर पुलिस, ट्रैफिक और आईबी के अधिकारी शामिल हैं, जो पूरे घटनाक्रम की तह तक पहुंचने का प्रयास करेंगे।

वक्फ कानून संशोधन के विरोध में भड़की हिंसा

11 और 12 अप्रैल को वक्फ बोर्ड कानून में संशोधन के खिलाफ हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान हालात बेकाबू हो गए थे। प्रदर्शनकारियों की भीड़ ने कई इलाकों में हिंसा की। सुती, धुलियान और जंगीपुर जैसे क्षेत्रों में घरों में घुसकर तोड़फोड़, आगजनी और हमला किया गया। रिपोर्ट के मुताबिक, इस हिंसा में कम से कम तीन लोगों की जान चली गई और कई घायल हुए। कई परिवारों को अपने घर छोड़कर भागना पड़ा।

झारखंड में शरण ले रहे पीड़ित

हिंसा से जान बचाकर कई पीड़ित परिवार पश्चिम बंगाल से झारखंड पलायन कर गए हैं। साहिबगंज और पाकुड़ जिलों में बड़ी संख्या में लोगों ने अपने रिश्तेदारों के यहां शरण ली है।

एक पीड़ित हृदय दास ने बताया कि उनका परिवार जाफराबाद मार्केट में नाश्ते की दुकान चलाता था। 12 अप्रैल को करीब 500 उपद्रवियों की भीड़ ने उनके चाचा हरि गोविंद दास और भाई की बेरहमी से हत्या कर दी। दुकान और आसपास के 70 से 80 घरों को आग लगा दी गई, महिलाओं के साथ बदसलूकी की गई और कई परिवारों को घरों से बाहर निकाल कर मारा-पीटा गया।

मंदिरों में तोड़फोड़ और जल आपूर्ति में ज़हर

पीड़ितों के मुताबिक, हिंसा के दौरान मंदिरों में तोड़फोड़ की गई और पीने के पानी में ज़हर तक मिला दिया गया। हृदय दास ने कहा, “हमने आज तक ऐसी हैवानियत नहीं देखी थी। पूरे हिंदू बहुल गांवों को निशाना बनाया गया।”

यह भी पढ़ें : सैमसंग गैलेक्सी M56 5G भारत में लॉन्च, जानिए कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

मुर्शिदाबाद हिंसा में पिता-पुत्र की हत्या करने वाले दोनों आरोपी गिरफ्तार, जानें क्या हैं नाम
Murshidabad violence : पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में वक्फ संशोधन कानून के खिलाफ भड़की हिंसा के बाद हालात धीरे-धीरे सामान्य हो रहे हैं। इस हिंसा के दौरान शमशेरगंज के जाफराबाद इलाके में एक बुजुर्ग और उनके बेटे की हत्या कर दी गई थी। अब इस दोहरे हत्याकांड में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में एडीजी (दक्षिण बंगाल) सुप्रतिम सरकार ने इसकी पुष्टि की।

कौन हैं गिरफ्तार आरोपी?

गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम कालू नदाव और दिलदार नदाव हैं, जो आपस में सगे भाई हैं। कालू नदाव बीरभूम जिले के मुरारई इलाके का रहने वाला है, जबकि दिलदार नदाव मुर्शिदाबाद के सुती थाना क्षेत्र के झिकरी गांव का निवासी है, जो बांग्लादेश सीमा के निकट स्थित है। पुलिस का दावा है कि ये दोनों हरगोविंद दास (74) और उनके पुत्र चंदन दास (40) की हत्या में सीधे तौर पर शामिल थे।

कैसे हुई थी पिता पुत्र की हत्या?

14 अप्रैल को हुई इस वारदात में उपद्रवियों ने हरगोविंद दास के घर पर अचानक हमला कर दिया था। जब उनका बेटा चंदन उन्हें बचाने पहुंचा, तो हमलावरों ने उस पर भी धारदार हथियारों से वार किया। पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना पूरे इलाके में दहशत का कारण बनी।

सोशल मीडिया पर भी कड़ी निगरानी

एडीजी सुप्रतिम सरकार ने बताया कि सोशल मीडिया पर अफवाहें फैलाने वालों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जा रही है। अब तक 1,093 फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट्स की पहचान की गई है और उन पर नजर रखी जा रही है, ताकि कोई भी असामाजिक तत्व शांति भंग न कर सके।

अब कैसे हैं मुर्शिदाबाद के हालात?

मुर्शिदाबाद जिले में वक्फ संशोधन काननू को लेकर हिंसा की किसी घटना को रोकने के लिए जंगीपुर, धुलियान, सुती और शमशेरगंज में BSF, CRPF, राज्य सशस्त्र पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स के जवानों को बड़ी संख्या में तैनात किया गया है। अधिकारियों ने बताया है कि बीके 48 घंटे में इलाके में हिंसा की कोई नयी घटना नहीं हुई है। अधिकारियों के मुताबिक, दंगा प्रभावित इलाकों में स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है।

यह भी पढ़ें : कौन है शेख रशीद, जिस पर CSK ने अश्विन और कॉनवे से ज्यादा भरोसा जताया, जानें

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप