पंजाब पुलिस कार्रवाई Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

सीआई अमृतसर की बड़ी कार्रवाई… 4 किलो हेरोइन के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, पाकिस्तान कनेक्शन बेनकाब
Amritsar heroin Recovery : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर पंजाब को सुरक्षित और नशा मुक्त बनाने के अभियान में बड़ी सफलता मिली है. काउंटर इंटेलिजेंस (सीआई) अमृतसर ने 2 व्यक्तियों को 4 किलो हेरोइन सहित गिरफ्तार कर पाकिस्तान से जुड़े नशा तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया. इसकी जानकारी पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने दी.

गिरफ्तार आरोपी और बरामदगी

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अटारी, अमृतसर निवासी आकाशदीप सिंह उर्फ़ टोनी और बासरके भैणी, अमृतसर निवासी पवनबीर सिंह के रूप में हुई है. पुलिस ने उनके पास से हेरोइन के साथ-साथ एक हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी ज़ब्त की, जिसका उपयोग वे खेप पहुंचाने के लिए कर रहे थे.

पाकिस्तानी तस्करों से कनेक्शन

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि जांच में सामने आया है कि आरोपी पाकिस्तान आधारित तस्कर राणा किंग के इशारों पर काम कर रहे थे. राणा किंग ड्रोन के माध्यम से नशे की खेप भारत में भेजता था और आरोपी इन खेपों को आगे सप्लाई करते थे.

पुलिस की कार्रवाई और आगे की जांच

सूचना मिलने पर सीआई अमृतसर की टीम ने छेहरटा-सन्न साहिब रोड स्थित मनु अस्पताल के पास जाल बिछाकर दोनों आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया. वे खेप दूसरी पार्टी को सौंपने जा रहे थे. डीजीपी ने कहा कि इस मामले से जुड़े और लोगों की पहचान की जा रही है तथा आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां और बरामदगियां हो सकती हैं.

मामला दर्ज

इस संबंध में पुलिस थाना स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी), अमृतसर में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं 21, 25 और 29 के तहत एफआईआर नंबर 53, दिनांक 28-09-2025 दर्ज की गई है.

यह भी पढ़ें : पंजाब विधानसभा स्पीकर ने 118वें जन्मदिवस पर शहीद भगत सिंह को दी यादगार श्रद्धांजलि

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

‘युद्ध नशों विरुद्ध’ का 85वां दिन : 158 नशा तस्कर 19 हजार रुपए की ड्रग के साथ गिरफ्तार
Chandigarh : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देश पर पंजाब में नशों के उन्मूलन के लिए चलाए जा रहे नशा विरोधी अभियान, “युद्ध नशों के विरुद्ध” के 85वें दिन पंजाब पुलिस ने शुक्रवार को 158 ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 10.1 किलोग्राम हेरोइन, 1.3 किलोग्राम अफीम और 19,040 रुपये की ड्रग मनी बरामद की है। इसके साथ ही, इस अभियान के तहत अब तक कुल गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों की संख्या 13,449 हो गई है।

डीजीपी के निर्देश पर की जा रही कार्रवाई

पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव के निर्देशों पर यह कार्रवाई राज्य के सभी 28 पुलिस जिलों में एक साथ की गई।

सीएम मान ने अधिकारियों को दिए निर्देश

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस आयुक्तों, उपायुक्तों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को पंजाब को नशामुक्त राज्य बनाने का निर्देश दिया है। पंजाब सरकार ने नशों के खिलाफ इस जंग की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अध्यक्षता में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब-कमेटी का भी गठन किया है।

विशेष डीजीपी अर्पित शुक्ला ने दी जानकारी

इस संबंध में अधिक जानकारी साझा करते हुए, विशेष डीजीपी कानून और व्यवस्था, अर्पित शुक्ला ने बताया कि 98 राजपत्रित अधिकारियों की निगरानी में 1700 से अधिक कर्मियों वाली 220 से अधिक पुलिस टीमों ने राज्य भर में 445 स्थानों पर छापेमारी की और 104 एफआईआर दर्ज की गईं। उन्होंने यह भी बताया कि दिन भर चले इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस टीमों ने 456 संदिग्ध व्यक्तियों की भी जांच की।

विशेष डीजीपी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा नशों के पूर्ण उन्मूलन के लिए तीन-सूत्रीय रणनीति – प्रवर्तन (इंफोर्समेंट), नशामुक्ति (डी-एडिक्शन) और रोकथाम (प्रिवेंशन) (ई डी पी) – लागू की गई है। इसी के तहत, पंजाब पुलिस ने ‘नशामुक्ति’ के हिस्से के रूप में आज 109 व्यक्तियों को नशामुक्ति और पुनर्वास उपचार कराने के लिए प्रेरित किया है।

यह भी पढ़ें : हमें टीम इंडिया की तरह मिलकर काम करना चाहिए…’ नीति आयोग की बैठक में बोले पीएम मोदी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

मजीठा नकली शराब मामले में सरगना समेत 10 दोषी गिरफ्तार, DSP और SHO निलंबित
Chandigarh/Amritsar : अमृतसर के मजीठा में नकली शराब के कारण हुए जानमाल के नुकसान के बाद तेजी से कार्रवाई करते हुए, पंजाब पुलिस ने गैर-कानूनी शराब के व्यापार के सरगना समेत कई स्थानीय वितरकों और औद्योगिक उत्पादों में इस्तेमाल होने वाले घातक रसायन मेथनॉल के मुख्य सप्लायर को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी आज यहां डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने दी।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हुई

इस रैकेट के गिरफ्तार सरगना की पहचान साहिब सिंह के रूप में हुई है, जबकि मेथनॉल के मुख्य सप्लायरों की पहचान लुधियाना के सुख एन्क्लेव स्थित साहिल केमिकल्स के मालिक पंकज कुमार उर्फ साहिल और अरविंद कुमार के रूप में हुई है। इसके अलावा पुलिस ने स्थानीय वितरकों – जिनकी पहचान प्रभजीत सिंह और कुलबीर सिंह के रूप में हुई है और स्थानीय विक्रेताओं – जिनकी पहचान निंदर कौर, साहिब सिंह, गुरजंट सिंह, अरुण उर्फ काला और सिकंदर सिंह उर्फ पप्पू के रूप में हुई है, को भी गिरफ्तार किया है।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि सरगना साहिब सिंह द्वारा ऑनलाइन खरीदे गए मेथनॉल केमिकल का इस्तेमाल नकली शराब बनाने के लिए किया जा रहा था। उन्होंने कहा कि इस मामले का पूरी तरह से पर्दाफाश करने और इसमें शामिल लोगों को न्याय के कटघरे में लाने के लिए जांच जारी है।

दोषियों के विरुद्ध विभागीय जांच शुरू

डीजीपी ने बताया कि डीएसपी सब-डिवीजन मजीठा अमोलक सिंह और एसएचओ थाना मजीठा एसआई अवतार सिंह को अपनी ड्यूटी में कोताही बरतने के लिए निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने आगे कहा कि दोषियों के विरुद्ध विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।

डीजीपी गौरव यादव ने कहा, “हम सभी दुख की इस घड़ी में एकजुट हैं और यह सुनिश्चित करने के लिए दृढ़ हैं कि न्याय दिया जाए और भविष्य में ऐसे दुखांतों को रोका जाए।”

एसएसपी ने दी जानकारी

सीनियर सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (एसएसपी) अमृतसर देहाती मनेंद्र सिंह ने तौर-तरीकों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि जांच से पता चला है कि स्थानीय वितरक प्रभजीत सिंह ने सरगना साहिब सिंह से 50 लीटर की कैन में भरा मेथनॉल केमिकल प्राप्त किया था। पूछताछ के दौरान, आरोपी साहिब ने खुलासा किया कि उसने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से लुधियाना स्थित केमिकल फर्म, साहिल केमिकल्स से मेथनॉल ऑर्डर किया था।

एसएसपी ने बताया कि जांच से यह भी पता चला है कि सरगना साहिब सिंह द्वारा दिल्ली स्थित फर्म से ऑर्डर की गई मेथनॉल की एक और खेप रास्ते में है। उन्होंने कहा कि आबकारी और पुलिस टीमों को खेप पहुंचने पर उसे प्राप्त करने और जब्त करने के लिए तैनात कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस रैकेट में शामिल सभी दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

एफआईआर किया गया दर्ज

इस संबंध में एफआईआर नंबर 42/25 थाना मजीठा में और एफआईआर नंबर 16/25 थाना कत्थूनंगल में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 105 और 103, आबकारी एक्ट की धारा 61ए और एससी/एसटी एक्ट की धारा 3 के तहत दो अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं।

ये भी पढ़ें: भारत के ब्रह्मोस मिसाइल ने पाकिस्तान के तबाह किए 11 एयरबेस, जानें क्या है खासियत

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

‘युद्ध नशों विरूद्ध’ 48वें दिन भी जारी: पंजाब पुलिस ने 471 स्थानों पर छापेमारी करके 97 नशा तस्कर किये काबू
Yudh Nashian Virudh : प्रदेश में नशों के पूर्ण खात्मे के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा शुरू किए गए “युद्ध नशों विरूद्ध” को लगातार 48वें दिन भी जारी रखते हुए पंजाब पुलिस ने आज 471 स्थानों पर छापेमारी की, जिसके दौरान 97 नशा तस्करों को गिरफ्तार करके उनके खिलाफ 60 एफआईआर दर्ज की गईं। इस प्रकार केवल 48 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 6402 हो गई है।

पुलिस टीमों ने गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों के कब्जे से 40.9 लाख रुपये ड्रग मनी, 261 ग्राम हेरोइन, 699 ग्राम अफीम और 1997 नशीली गोलियां/कैप्सूल भी बरामद किए हैं।

28 पुलिस जिलों में एकसाथ चलाया गया ऑपरेशन

यह ऑपरेशन डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव के निर्देशों पर राज्य के सभी 28 पुलिस जिलों में एकसाथ चलाया गया।

जिक्रयोग है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस कमिश्नरों, डिप्टी कमिश्नरों और सीनियर सुपरडंट ऑफ पुलिस को पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के आदेश दिए गए हैं। पंजाब सरकार द्वारा नशों के खिलाफ जंग की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अगुवाई में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब कमेटी भी बनाई गई है।

विशेष डीजीपी कानून एवं व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने दी जानकारी

इस ऑपरेशन के बारे में जानकारी देते हुए विशेष डीजीपी कानून एवं व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने बताया कि 84 गजटिड अधिकारियों की निगरानी में 1200 से अधिक पुलिस मुलाजिमों वाली 150 से अधिक पुलिस टीमों द्वारा राज्य भर में छापेमारी की गई और दिनभर चले इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस टीमों ने 502 संदिग्ध व्यक्तियों की भी जांच की है।

पंजाब सरकार ने नशे के खिलाफ अपनाई तीन आयामी रणनीति

स्पेशल डीजीपी ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा राज्य से नशों के खात्मे के लिए तीन-आयामी रणनीति – इन्फोर्समेंट, डी-एडिक्शन और प्रिवेंशन (ईडीपी) – लागू की गई है और पंजाब पुलिस द्वारा इस रणनीति के ‘डी-एडिक्शन’ हिस्से के रूप में 6 व्यक्तियों को नशा मुक्ति और पुनर्वास इलाज करवाने के लिए प्रेरित किया गया है।

यह भी पढ़ें : सैमसंग गैलेक्सी M56 5G भारत में लॉन्च, जानिए कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

डेराबस्सी सिविल अस्पताल में हुई झड़प में शामिल दोनों पक्षों के विरुद्ध FIR दर्ज
Chandigarh : पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने आज यहां जानकारी दी कि डेराबस्सी के सिविल अस्पताल में हुई झड़प में शामिल दोनों पक्षों के विरुद्ध तुरंत कार्रवाई करते हुए एफ.आई.आर. दर्ज कर ली गई है।

डॉ. बलबीर सिंह ने बताया कि झड़प की जानकारी मिलते ही उन्होंने तुरंत एसएएस नगर के संबंधित डिप्टी कमिश्नर और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) से संपर्क कर दोनों पक्षों के विरुद्ध उचित कार्रवाई के निर्देश दिए।

अस्पताल की संपत्ति को नुकसान पहुंचाना गैर-जमानती अपराध है

उन्होंने कहा कि सभी अस्पताल शांतिपूर्ण क्षेत्र में आते हैं और अस्पताल प्रोटोकॉल का कोई भी उल्लंघन अथवा सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की स्थिति में दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी, चाहे वह किसी भी प्रकार के राजनीतिक दबाव या संबंधों के अंतर्गत क्यों न हों। उन्होंने आगे स्पष्ट किया कि किसी भी चिकित्साकर्मी के विरुद्ध हिंसा तथा अस्पताल की संपत्ति को नुकसान पहुंचाना एक गैर-जमानती अपराध है।

अस्पताल प्रोटोकॉल का उल्लंघन सहन नहीं किया जाएगा

सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं में लोग निर्बाध रूप से उपचार लेते रहें, इस अपील के साथ स्वास्थ्य मंत्री ने विश्वास दिलाया कि डॉक्टर और स्टाफ लोगों को सेवाएं देने के लिए पूरी तरह समर्पित हैं। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि अस्पताल प्रोटोकॉल का उल्लंघन किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है

उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है तथा इस समय सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और गवाहों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें : आगरा में करणी सेना की रक्त स्वाभिमान रैली शुरू, शहर में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

‘युद्ध नशियां विरुद्ध’: 41वें दिन, पंजाब पुलिस ने 84 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार, 70 हजार रुपये की ड्रग मनी बरामद
Yudh Nashian Virudh : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों अनुसार राज्य से नशों का पूरी तरह से सफाया करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘ युद्ध नशों विरुद्ध’ अभियान के 41वें दिन भी जारी रखते हुए, पंजाब पुलिस ने आज 84 नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 2.5 किलो हेरोइन, 86 किलो भुक्की और 70,400 रुपये की ड्रग मनी बरामद की है। इसके साथ ही 41 दिनों में गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों की कुल संख्या 5621 हो गई है।

यह ऑपरेशन पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव के निर्देशों पर राज्य के सभी 28 पुलिस जिलों में एक साथ चलाया गया।

सीएम मान ने अधिकारियों को दिए निर्देश

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस कमिश्नरों, डिप्टी कमिश्नरों और सीनियर सुपरिंटेंडेंट्स ऑफ पुलिस को पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के आदेश दिए हैं। पंजाब सरकार द्वारा नशों के खिलाफ जंग की निगरानी हेतु वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अगुआई में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब-कमेटी भी गठित की गई है।

452 स्थानों पर छापेमारी की गई

इस संबंध में जानकारी देते हुए स्पेशल डीजीपी लॉ एंड ऑर्डर अर्पित शुक्ला ने बताया कि 86 गजटेड अधिकारियों की निगरानी में 1200 से अधिक पुलिस कर्मचारियों वाली 200 से अधिक पुलिस टीमों ने राज्य भर में 452 स्थानों पर छापेमारी की, जिसके तहत राज्य भर में 49 एफआईआर दर्ज की गईं। उन्होंने बताया कि पुलिस टीमों ने पूरे दिन चले ऑपरेशन के दौरान 482 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच भी की।

स्पेशल डीजीपी ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा राज्य से नशों के खात्मे के लिए तीन-स्तरीय रणनीति – इंफोर्समेंट, नशामुक्ति और रोकथाम (ईडीपी) – लागू की गई है और पंजाब पुलिस द्वारा इस रणनीति के नशामुक्ति भाग के तहत 2 व्यक्तियों को नशा छुड़ाने और पुनर्वास के लिए प्रेरित किया गया है।

विभिन्न जेलों में तलाशी अभियान गया

इस दौरान पंजाब पुलिस ने जेलों में गैरकानूनी गतिविधियों को रोकने के लिए छह जिलों – बठिंडा, मानसा, बरनाला, पटियाला, संगरूर और एसएएस नगर की विभिन्न जेलों में तलाशी अभियान भी चलाया। स्पेशल डीजीपी अर्पित शुक्ला ने कहा, “हमारी पुलिस टीमों ने जेल परिसरों में बैरकों, रसोई और शौचालयों समेत कोने-कोने की गहन तलाशी ली।”

यह भी पढ़ें : दिल्ली-नोएडा में बदला मौसम का मिजाज, आंधी और बारिश से लोगों को मिली गर्मी से राहत

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप