नित्यानंद राय Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के दो भांजों ने एक- दूसरे को मारी गोली, एक की मौत, दूसरा घायल
Nityanand Rai : केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के भांजे की गुरुवार की सुबह गोली लगने से मौत हो गई। यह घटना बिहार के भागलुपर जिले की है। नवगछिया के परबत्ता थाना अंतर्गत जगतपुर में भाई-भाई में विवाद हो गया जिसेक बाद यह मामला खून-खराबे तक पहुंच गई। रिश्ते में ये दोनों भाई नित्यानंद राय के भांजे लगते हैं।

बताया जा रहा है कि पानी के विवाद को लेकर दोनों भाई, विश्वजीत यादव और जयजीत यादव में पहले अनबन हुई और इसी विवाद में भाई-भाई के बीच गोली चल गई। घटना में विश्वजीत की मौत हो गई जबकि गोली लगने से जयजीत घायल हो गया।

नित्यानंद राय की बहन को भी लगी गोली

इस घटना में केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय की चचेरी बहन भी गोली लगने से घायल हो गईं। चिना देवी को बीच-बचाव में गोली लगी है। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वहीं गोलीबारी की सूचना मिलते ही परबत्ता थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। घटना की जानकारी मिलते ही आईजी विवेक कुमार ने नवगछिया की एसपी को हालात का जायजा लेने का निर्देश दिया। एफएसएल की टीम भी पूरे मामले में जुटी गई है।फिलहाल इस पूरे मामले की पुलिस जांच कर रही है और सीसीटीवी कैमरों से फुटेज को खंगाला जा रहा है।

मृतक विश्वजीत की पत्नी ने क्या कहा?

मृतक विश्वजीत यादव की पत्नी मनीषा ने बताया कि मामला जमीन विवाद का वर्षों चल रहा है। आज छोटे विवाद ने यह बड़ा रूप ले लिया। मनीषा ने यह भी बताया कि यह विवाद जमीन को लेकर रात में भी हुआ था। मृतक कि पत्नी ने रोते हुए कहा कि मेरे दो-दो बच्चे हैं अब कैसे रखूंगी इन्हें?

दोनों भाइयों में मरने वाला विश्वजीत बड़ा था। दोनों भाइयों की उम्र 34-35 साल के करीब होगी। इस घटना के बाद हड़कंप मच गया है। घायल मां और बेटे को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है।

एसपी प्रेरणा कुमार ने दी जानकारी

नवगछिया एसपी प्रेरणा कुमार ने कहा, सुबह हम लोगों को सूचना मिली कि जगतपुर में दो भाइयों ने एक-दूसरे पर गोली चला दी है। परबत्ता के एसएचओ मौके पर पहुंचे। जिनको गोली लगी थी उनको अस्पताल ले जाया गया। सूचना पर एसडीपीओ भी अस्पताल पहुंचे। एसएचओ भी अस्पताल में थे। एक व्यक्ति की मौत हो गई है।

एसपी ने कहा कि झगड़े के दौरान जो दोनों भाई हैं उनकी मां बीच में आ गईं तो उनके हाथ में भी गोली लगने की सूचना मिली है। उनका भी इलाज चल रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। यही बात अभी सामने आ रही है कि नल को लेकर विवाद बढ़ा था। उसके बाद बात इतनी बढ़ गई कि दोनों भाइयों ने एक-दूसरे को गोली मार दी। हम लोगों को सुबह आठ बजे के करीब घटना की सूचना मिली थी।

यह भी पढ़ें : गाजा में इजरायली हवाई हमला, अब तक 413 की मौत, कई महिलाएं और बच्चे घायल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप