नशा विरोधी मुहिम Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

‘युद्ध नशियां विरुद्ध’: 44वें दिन पंजाब पुलिस ने 61 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार, 91.3 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद
Yudh Nashian Virudh : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों पर प्रदेश से नशों के समूल खात्मे के लिए शुरू की गई ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ को 44वें दिन भी जारी रखते हुए पंजाब पुलिस ने आज 61 नशा तस्करों को गिरफ़्तार किया है और उनके कब्जे से 1.3 किलो हेरोइन और 91.3 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई है। इस कार्रवाई के साथ पिछले 44 दिनों में गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों की कुल संख्या 5926 हो गई है।

28 जिलों में चलाया गया अभियान

यह अभियान पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव के निर्देशों पर राज्य के सभी 28 पुलिस जिलों में एक साथ चलाया गया।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस कमिश्नरों, डिप्टी कमिश्नरों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को पंजाब को नशामुक्त बनाने के निर्देश दिए हैं। पंजाब सरकार द्वारा इस मुहिम की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय कैबिनेट सब-कमेटी भी गठित की गई है।

स्पेशल डीजीपी लॉ एंड ऑर्डर अर्पित शुक्ला ने दी जानकारी

इस संबंध में जानकारी देते हुए स्पेशल डीजीपी लॉ एंड ऑर्डर अर्पित शुक्ला ने बताया कि 76 गजटेड अधिकारियों की निगरानी में 1100 से अधिक पुलिसकर्मियों वाली 200 से अधिक पुलिस टीमों ने राज्यभर में 383 स्थानों पर छापेमारी की, जिसके तहत 50 एफआईआरज दर्ज की गई हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस टीमों ने दिन भर चले इस अभियान के दौरान 417 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच भी की।

स्पेशल डीजीपी ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा प्रदेश से नशे के खात्मे के लिए तीन-स्तरीय रणनीति – प्रवर्तन (इंफोर्समेंट), नशा मुक्ति (डी-एडिक्शन) और रोकथाम (प्रिवेंशन) – लागू की गई है और पंजाब पुलिस द्वारा इस रणनीति के ‘नशा मुक्ति’ हिस्से के तहत 3 व्यक्तियों को नशा छुड़ाने और पुनर्वास के लिए प्रेरित किया गया है।

यह भी पढ़ें : मुर्शिदाबाद में हिंसा भड़की हुई है और MP चाय की चुस्की ले रहे हैं, यूसुफ पठान के Good Chai वाले पोस्ट पर भड़के यूजर्स

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप